Zodiac Compatibility

कुंभ और सिंह अनुकूलता

हम हमेशा उन्हीं लोगों की ओर आकर्षित होते हैं, जिनसे हमारे संबंध मजबूत और स्थायी बने रहें। ऐसी किसी भी तलाश में एस्ट्रोलॉजी हमारी बेहद मदद करती है। एस्ट्रोलॉजी के कुछ सिद्धांतों का उपयोग करके हम किसी भी रिलेशनशिप के फ्यूचर को प्रिडिक्ट कर सकते हैं। एस्ट्रोलॉजी के अनुसार सभी राशियों के व्यक्ति फायर, अर्थ, एयर या वाटर एलिमेंट में से किसी एक के होते हैं और यही एलिमेंट हमारा किसी से मैच परफेक्ट बनाता है। इसका उपयोग करके हम लव, मैरिज और सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी का अध्ययन करेंगे। Kumbh & Singh के बीच कम्पेटिबिलिटी जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें…

किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री….

कुंभ

Aquarius
21 Jan - 18 Feb
Zodiac Heart Sign

सिंह

Leo
23 Jul - 23 Aug
Aquarius
Leo

कुंभ – सिंह लव कंपेटेबिलिटी

कुंभ और सिंह एक-दूसरे के साथ अच्छे तालमेल में हो सकते हैं, सिंह जातक कई मायनों में तेज होते हैं और कुंभ को कई परेशानियों से बाहर निकाल लते हैं। देखते हैं दोनों के बीच लव मैच कैसा होगा-

  • किसी शेर को अमृत कलश मिल जाएं, तो क्या होगा, आप समझ सकते हैं। कुंभ और सिंह के बीच रिश्ता मजबूत हो सकता है।
  • दोनों ही महत्वाकांक्षी और विचारशील होते हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर गंभीर होते हैं।
  • वे जल्दी एक-दूसरे के प्रेम में पड़ जाते हैं।
  • दोनों एक निजी लक्ष्य साझा करते हैं। इस तरह कई छोटे-मोटे घरेलू विवादों को वे खुद ही सुलझा लेते हैं।
  • सिहं का साथ कुंभ के लिए बहुत जोशिला होता है और उन्हें किसी भी स्थित में उत्साहित बनाए रखता है।

कुंभ – सिंह संबंधों के फायदे

कुंभ और सिंह के बीच कंपेटेबिलिटी इतनी भी बुरी नहीं है, बस दोनों को अपना अंहकार दबाने की जरूरत है। कुंभ राशि का आत्मविश्वास और साहसी सिंह को आकर्षित कर सकता है। देखते हैं दोनों के बीच संबंधों के फायदे

  • कुंभ एयर साइन है और सिंह एक फायर साइन है। एस्ट्रोलॉजी में एयर और फायर साइन को अच्छा माना जाता है।
  • कई मामलों में जिद्दी और अहंकारी सिंह को कंट्रोल करने का काम कुंभ जातक बहुत ही बेहतर ढंग से कर सकते हैं।
  • कुंभ कई बार अपनी सीमा में रहते हैं। सिंह को यह बात बहुत पसंद आती है कि कोई उनके सामने अपनी लिमिट क्रॉस ना करें।
  • सिंह सामाजिक होते हैं और कुंभ को भी वे रिश्तों में सदैव नयापन लाने के लिए प्रेरित करते हैं।

कुंभ – सिंह संबंधों के नुकसान

सिंह और कुंभ एक दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते हैं इसलिए वे एक दूसरे से आसानी से आकर्षित हो सकते हैं। हालांकि कई बार उनका साथ आना थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। देखते हैं कैसे-

  • दोनों को रिश्ते में जबरदस्त एक्पेक्टेशन होती है। जब एक्सपेक्टेशन पूरी नहीं होती, तो वे परेशान हो जाते हैं।
  • कुंभ राशि के लोग कई बार बहुत ज्यादा एरोगेंट होते हैं। सिंह को रिश्ते में एरोगेंसी से सख्त नफरत है।
  • सिंह ग्रुप में रहना पसंद करते हैं, जबकि कुंभ को रिश्ते में अकेलापन पसंद आता है।
  • कई बार स्थिति तब बिगड़ जाती है, जब वे दोनों किसी एक पॉइंट पर एक राय नहीं रखते हैं।
Aquarius - Leo Comaptibility

कुंभ – सिंह मैरिज कंपेटेबिलिटी

कुंभ और सिंह के बीच मन में प्रेम की गहरी भावना होती है। वे दोनों ही अपने रिश्तों को लेकर इमानदार रहते हैं। देखते हैं दोनों के बीच मैरिज कंपेटेबिलिटी कितनी होगी-

  • कुंभ को सिंह हमेशा ही निडर और उदार बनना सिखाते हैं। वे कुंभ में जीवन जीने का अलग नजरिया जगाते हैं।
  • दोनों की एक-दूसरे को अच्छे से समझ सकते हैं। कुंभ सभी तरह के रिश्तों में ढलने की योग्यता रखते हैं, वे सिंह के अनुसार अपने आप को ढाल लेते हैं।
  • सिंह कुंभ के रूप में सुंदर, आकर्षक और अपने अनुसार साथी पाकर खुद को खुश किस्मत समझते हैं।
  • कुंभ प्यार करने में माहिर होते हैं और सिंह हमेशा ही अपने पार्टनर को वैसा ही रिप्लाई करते हैं।

क्या आप जानते हैं कुंभ और सिंह राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं ! ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है !

कुंभ – सिंह सेक्सुअल रिलेशनशिप

किसी भी रिस्ते में सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी सही नहीं हो, तो वह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाता है। हम यहां कुंभ और सिंह के संबंध में इन्हीं सवालों का जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं।

  • कुंभ और सिंह दोनों ही सेक्स संबंधों में बेहद अनुकूल हो सकते है, क्योंकि सिंह बेहद कामुक और रोमांटिक होते है। वे अपने साथी को खुद पर विश्वास करना सीखाते हैं। कुंभ को यह पसंद आता है।
  • दोनों के बीच रिश्ता समर्पण पर टिका होता है। सिंह रिश्ते में उत्साह को बरकारर रखते हैं।
  • कुंभ को इंटीमेसी के दौरान एक्साइटमेंट करने के लिए सिंह कई तरह के खेल करता है।
  • कुंभ खूबसूरत होते हैं और बेडरूम में वे एक इशारे से अपने सिंह साथी को घायल कर देते हैं।

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि कुछ छोटे-मोटे वाद विवादों को छोड़ दें तो कुंभ और सिंह का रिश्ता प्रेम और समर्पण के संतुलित तालमेल का परिणाम है। दोनों के बीच रिश्ता मजबूत तभी होगा, जब वे आपसी तालमेल से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करें।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें