कुंभ राशि की विशेषताएं

कुंभ राशि की विशेषताएं

कुंभ का राशि तत्व वायु है (मिथुन और तुला की तरह)। कुंभ, किसी चिकित्सक की तरह होते हैं। जिस तरह एक मटका खुद में पानी समेट कर रखता है और जमीन पर पानी डालकर उसे उपजाऊ बनाता है। ठीक उसी तरह कुंभ में लोगों को ठीक करने की खासियत होती है। ये बहुत ही आत्मीय प्राणी होते हैं। इनके विचार बहुत ही क्रांतिकारी होते हैं, जिससे वे दुनिया बदलने इच्छा रखते हैं। इन्हें किसी के अधिकार में काम करना पसंद नहीं होता। कुंभ स्वभाव से बागी होते हैं और शक्ति और सत्ता की चाह में रहते हैं। ये परम्परागत चीजों को पसंद नहीं करते हैं। इनके कमाल के फैशन सेंस, अजीब रुचियां और समझौता ना करने वाला रवैया इन्हें आकर्षक बनाता है, इससे लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। इनकी दुनिया को अच्छा बनाने की चाहत होती है। अपने तेज दिमाग के साथ ये चीजों का अच्छे से विश्लेषण करते हैं और नतीजे पर पहुंचते हैं।

कुंभ की मुख्य विशेषताएं

कुंभ में टेक्नोलॉजी, रिसर्च और नई खोज के लिए बहुत उत्साह होता है। कुम्भ का बागी व्यवहार उन्हें लीग से हट कर काम करने के लिए प्रेरित करता है। वे अपनी अपरंपरागत और दूर की सोच के साथ कुछ नया करने को चाह रखते हैं। कुम्भ अच्छे विचारक होते हैं और समाज के कल्याण के लिए काम करते हैं। जहां लोग अपने परिवार को अपेक्षित छोड़ देते हैं, ऐसे माहौल में कुम्भ पूरे शहर की फिक्र में लगे रहते हैं। इनके काम करने के तरीके और जिद्दीपन के कारण कई लोग इन्हें ‘दुखती रग’ की तरह मानते हैं। जब अधिकतर लोग अपने सपनों को पूरा करने में लगे होते हैं, कुम्भ किसी नए खोज और आविष्कार में लगे होते हैं। ये अपने काम से बहुत ज्यादा लगाव रखते हैं। कुम्भ अपने काम से समाज को अच्छा बनाने का काम करते हैं। घर में इस्तेमाल होने वाली किसी छोटे सामान की खोज से लेकर किसी बड़े आविष्कार तक के लिए कुम्भ को श्रेय दिया जा सकता है। इनके महान कामों से एक आम इंसान को अपने रोजाना के कामों में मदद मिलती हैं। ये समाज में काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति होते हैं, और समाजसेवा के काम में लगे रहते हैं।

कुम्भ का चरित्र विवरण

कुम्भ बहुत खुले दिमाग के स्वामी होते हैं। उनकी विचार शैली दूसरों से अलग होती है। ये मानवता के बहुत बड़े समर्थक होते हैं। इनका दिमाग ज्यादा रचनात्मक होता है, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा तोहफा है। उन्हें जीवन में दूसरों से हट कर ऐसी जगह की जरुरत होती है, जहां वे कुछ नई चीज का निर्माण कर सकें। ये ऐसे बागी के तौर पर जाने जाते हैं जो सच्चाई को सामने लाने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे बहुत से कुम्भ राशि के वैज्ञानिक आपको मिल जाएंगे, जो अपनी खोजों के लिए बहुत सारी तकलीफ उठा चुके हों। किसी सुपरहीरो की तरह दुनिया को बचाने के लिए ये खुद को आग में झोंक देते हैं। अपने दर्द को अपनी बुद्धिमता में बदलो – एक कुम्भ का कहना है।

सकारात्मक विशेषता

खुले दिमाग के स्वामी (कल्पना से परे)

कुम्भ चुनौती के समय में दूर की सोचते हैं। दुनिया से अलग सोच के कारण, इनका नजरिया अलग होता है और ये खुले दिमाग के होते हैं। ये दूसरों के विचार का भी उतना ही मान करते हैं, तथा सुनने को तैयार रहते हैं। ये हमेशा एक सार्थक बातचीत को समर्थन देते हैं। ये विलक्षण प्रतिभा के धनी होते हैं। एक लीडर की तरह ये हमेशा लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं।

मानवता के रक्षक (समाज के लिए)

कुम्भ सभी राशि में सबसे ज्यादा मानवीय होते हैं। इन्हें अपने मानवीय कामों के लिए काफी सम्मान की प्राप्ति भी होती है। दुनिया को सजाने और अच्छा बनाने की चाह में ये अपनी ही दुनिया में रहते हैं और दुनिया के लिए क्या नया और अच्छा किया जाएं, इस विषय में सोचते हैं। कुम्भ राशि वाले नहीं होते तो आज मनुष्य आदिवासी जीवन जी रहे होते। ये मनुष्य के रूप में किसी देवदूत से कम नहीं होते हैं, जिनका मकसद बस दुनिया का अच्छा करना होता है। कुम्भ के अनुसार सभी जीव जंतुओं के लिए प्यार होना ही मनुष्य को दूसरों से अलग बनाता है।

रचनात्मक (क्रिप्टोग्राफर)

पानी को संभालने वाले घड़े की तरह, कुम्भ अपने अंदर काफी कुछ समेटे रहते हैं। ये बहुत ही ज्यादा रचनात्मक होते हैं, लेकिन जीवन एक सामान्य मनुष्य की तरह गुजरते हैं। जब तक ये कुछ प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक सामान्य जीवन का हिस्सा बने रहते हैं। जब इनके द्वारा किया काम लोगों के सामने आता है, तब इन्हें किसी देवी या देवता की तरह पूजा जाने लगता है। ये बिना थके, बिना सुस्ताए, अपने काम में लगे रहते हैं। जब तक इनका काम पूरा ना हो जाएं, ये मानवता के विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

आत्मविश्वास से भरे हुए

ये अच्छी चीजों के पीछे नहीं भागते हैं, बल्कि अच्छी चीजें खुद इनके पास चल कर आती है। ये लोगों का मनोरंजन नहीं करते बल्कि लोगों को ज्ञान का संचार करते हैं। इनको किसी भी बात का यकीन दिलाने के लिए आपको आकड़े प्रस्तुत करने पड़ते हैं। बिना तथ्यों के ये किसी बात पर भरोसा नहीं करते हैं। आत्मविश्वास से भरे कुम्भ के लिए मंच बहुत छोटी बात है। ये जीवन का लम्बा समय लोगों के सामने बिताते हैं। आत्मविश्वास इनके लिए त्वचा की तरह होता है, जिसे निकला नहीं जा सकता है।

विश्लेषक

कुम्भ के जीवन का अधिकतर समय नई चीजों की तलाश और अविष्कारों में जाता है। जिसके लिए ये लगातार विश्लेषण में लगे रहते हैं। ये अपने विश्लेषणात्मक दिमाग का अधिकतर समय ये सोंचने में लगाते हैं कि समाज के लिए क्या अच्छा किया जा सकता है। ये दुनिया के लिए अच्छाई की रोशनी के समान होते हैं। दुनिया में स्थित हर चीज का इनके पास एक तार्किक सिद्धांत होता है। कुम्भ का मानना है कि हम सिर्फ ये सोचते हैं कि संभावनाएं खतम हो गई हैं, लेकिन वास्तव में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती है।

वास्तविक (सत्यान्वेषी)

ये अपने काम में एक वास्तविकता की तलाश में रहते हैं। इस वजह से कई बार इन्हे सनकी और पागल की संज्ञा भी दी जाती है। दुनिया के लिए इनकी परिभाषाओं को ग्रहण करना इतना आसान नहीं होता है। अक्सर संसार को इनके खोजों को मानने में समय लगता है। लम्बे समय में इनके आविष्कार दुनिया बदलने की क्षमता रखते हैं। इन्हें दुनिया के कहने की नहीं बल्कि दुनिया बदलने की परवाह होती है। ये कभी अपने वास्तविक स्वरूप को नहीं छोड़ते हैं।

नकारात्मक विशेषताएं (बुरा पहलू)

जी हां, हर मनुष्य की तरह इनके भी बुरे पहलू होते हैं। भगवान के ये देवदूत भी इससे अछूते नहीं होते। ये बहुत आवेगी होते हैं। जिस तरह के अविष्कारों में ये लगे रहते हैं, नि:संदेह इन्हें अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ये पूरी तरह से अप्रत्याशित होते हैं। मानवता के भलाई के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनके अंदर जिद होती है, जो इन्हें इनके सिद्धांतों पर टिके रहने में मदद करती है। यदि आपके लिए ये इनका बुरा पहलू है, तो भी इन्हें इसका कोई फर्क नहीं पड़ता है।

आवेगशील

समाज के लिए काम करना आसान नहीं होता है, इसलिए इन्हें कई मामलों में आवेगी होना पड़ता है। भगवान विष्णु वराह के रूप में जब तक गंदगी के समुद्र के अंदर नहीं गए, पृथ्वी को वापस नहीं ला पाए। इसी तरह समाज को साफ रखने के लिए इन्हें गन्दा होना पड़ता है। खुद का घर साफ करना आसान होता है, लेकिन जब बात समाज की सफाई की बात हो तब आवेग और गुस्से दोनों की जरुरत होती है। बिना आवेग की आप रोशनी की तरफ नहीं बढ़ सकते हैं।

अप्रत्याशित

इनके दिमाग में हर समय एक नया गणित चलता रहता है। जिसके कारण इनका व्यवहार काफी अप्रत्याशित हो जाता है। किसी प्रतिभावान व्यक्ति की तरह ये नए विचारों पर चलते हैं। विज्ञान के सिद्धांत की तरह जैसे कि परमाणु की स्थिति का पता लगा पाना आसान नहीं होता, इसी तरह एक कुम्भ का व्यवहार और सोच का पता लगा पाना आसान नहीं होता है। इनका मानना है कि सहने की भी एक सीमा होती है। अगर आप ज्यादा सहते हैं तो आप लोगों को ये अधिकार देते हैं ही वे आपका फायदा उठाएं।

अतिवादी (बागी प्रकृति)

कुम्भ जन्मजात बागी होते हैं। इनके काम को ले कर ये बहुत सजग और कुछ प्राप्त करने के लिए तैयार रहते हैं। अपने क्रांतिकारी विचार के साथ ये हमेशा दुनिया के लिए कुछ करने और दुनिया को जीतने के लिए तैयार रहते हैं।

जिद्दी

कुम्भ हमेशा अपने विचारों पर अडिग रहते हैं, इस कारण इन्हें कई बार जिद्दी की संज्ञा भी दी जाती है। ये दुनिया से अलग सोच रखते हैं, जो संसार बदलने के लिए जरुरी होता है। अपने इन्हीं विचारों के कारण ये दूसरों की नजर में आ जाते हैं। ये अपनी बात से नहीं मुकरते या माफी मांगते हैं, जब तक इन्हें खुद ना लगे की ये गलत हैं। ये किसी का अहम शांत करने के लिए कुछ नहीं करते हैं, अगर वे सही नहीं हो।

भुलक्क़ड (खुद में खोये)

कुम्भ अपने लोक में इतना ज्यादा खोए रहते हैं कि दूसरों की बात पर काम ध्यान देते हैं। जिसके कारण ये कई जरूरी बातें भी भूल जाते हैं। इनके दिमाग में किसी आविष्कार या किसी सभ्यता की खोज को लेकर कोई बात चल रही हो, तो आपकी कही बातें इनके दिमाग में जगह बनाए ये जरूरी नहीं है। अपने रवैये के कारण अपने करीबी लोगों के बीच भी बेवकूफ कहे जाते हैं। बहुत सारे वैज्ञानिक को दुनिया भर में ऐसे नामों से पहले सम्मानित किया गया है, भले उनके चले जाने के बाद अब उनकी खोज हमारा रास्ता दिखा रही है।

निराशावादी

किसी वैज्ञानिक से अगर आप पूछें तो वे यही कहेंगे। सौ कोशिशों के बाद किसी एक में सफलता मिलती है। कुम्भ हर पहलू पर विचार करते हैं। कठिन काम होने के साथ सफलता का औसत बहुत ही कम होता है। इस कारण वे जानते हैं कि सफलता के लिए कितनी बार गिरना पड़ेगा। यही तथ्य इन्हें निराशावादी बनाता है।

कुम्भ का प्रेम सम्बन्ध

कुम्भ अपने प्रेम संबंधो में हास्य और आदर्श का संयोजन रखते हैं। ये एक लम्बा रिश्ता चाहते हैं और सोलमेट की तलाश में रहते हैं। कुंभ पूरी तरह स्वतंत्र सोच के मालिक होते हैं। कुम्भ में वाद-विवाद की कमाल की कला होती है, जिससे वे अपने जीवन साथी को चौंकाने की काबलियत रखते हैं। ये दानपुण्य के कामों में भी दिलचस्पी लेते हैं और कई बार ऐसी जगहों पर देखे जा सकते हैं। मानवता के प्रेमी होने के कारण इनके पास अपने पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। इनके साथ अनुकूलता काफी मुश्किल होती है। कुम्भ और मिथुन इनके लिए सबसे सही जीवनसाथी साबित होते हैं।

कुम्भ का घर और पारिवारिक जीवन

कुम्भ मानवीय होते हैं साथ ही जिद्दी भी। वे अपनी बात से हटना नहीं जानते हैं। इस कारण से इनके लिए दोस्त बनाना काफी मुश्किल होता है। इनके काम में कोई निश्चित समय अवधि नहीं होती है, जिस कारण ये अपने दोस्तों और परिवार को जरूरी समय नहीं दे पाते हैं। कुम्भ का बागी स्वभाव इन्हें परिवार के प्रति बहुत ही ज्यादा सुरक्षात्मक बना देता है। कुम्भ मानवता से जुड़े काम के लिए, एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं। इस कारण इनके पहांरिवार को भी इनके साथ घूमना पड़ता है।

सारांश

कुम्भ को ब्रह्माण्ड शास्त्र या ज्योतिष शास्त्र में दिलचस्पी हो सकती है। ये आपको अक्सर ऐसी किताबें या शो देखते हुए मिल जाएंगे, जहां नई खोज या नईदुनिया के बारे में जानने को मिले। ये टेक्नोलॉजी को बहुत पसंद करते हैं। किसी कुंभ राशि के बच्चे को भी यदि कोई टेक्नोलॉजी से जुड़ा कोई खिलौना मिल जाए, ये उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा होता है। इन्हें उड़ना पसंद होता है, इसलिए स्काइडाइविंग या पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांच इन्हें पसंद आते हैं। कुम्भ अक्सर ऐसे रचनात्मक कामों में लगे दिख जाएंगे जो सामान्य मनुष्य करना पसंद नहीं करता है। ये आश्चर्य की बात नहीं अगर ये किसी एलियन की कहानी पर काम करते दिख जाएं।