कुंभ और मीन (aquarius and pisces) राशि के जातक का मेल कैसा होगा

कुंभ और मीन (aquarius and pisces) राशि के जातक का मेल कैसा होगा

मीन और कुंभ राशि के बीच प्रेम संबंध होना बेहतर हो सकता है। यह संतुष्टि का एक भाव लेकर आता है। दोनों ही दयालु, आदर्शवादी और सपने देखने वाले और उन्हें सच करने में विश्वास रखने वाले होते हैं। कुंभ राशि के जातक नवाचारों से भरपूर होते हैं। वहीं मीन के जातक अपने रिश्तों को लेकर प्रतिबद्ध होते हैं। वे हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। ऐसे में कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला का मिलन शानदार होता है।


कुंभ राशि के पुरुष

कुंभ राशि के जातक एक बेहतरीन पुरुष होते हैं। वे एक आपके आस पास बहुत आकर्षक पुरुष होते हैं। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि लोगों को कैसे आकर्षित करना है। यह कई लोगों के लिए आदर्श माने जाते हैं। वे जानते हैं कि गंभीर हालात से किस तरह निपटना होता है। बावजूद इसके वे कई बार बच्चों के जैसी हरकतें कर देते हैं। ये लोग अपने साथी को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। उनका जरूरत से ज्यादा ख्याल रखते हैं। ये ऐसे लोग होते हैं जो संबंध में बहुत घनिष्ठ हो जाते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि क्या कुंभ राशि के पुरुष मीन राशि की महिला को प्रेम कर सकते हैं। वैसे शुरुआत में तो ये संभव नहीं लगता, लेकिन एक बार अगर यह हो जाता है तो ये पुरुष मीन राशि की महिला का जरूरत से ज्यादा ध्यान रखने वाले साबित होते हैं।

जानें, क्या है मेष राशिवालों की विशेषताएं, कैसी होती है उनकी पर्सनलिटी

मीन राशि की महिला

मीन राशि की महिला में ऐसा क्या गुण है जो कुंभ राशि के जातक को अपनी तरफ आकर्षित कर लें। इसका जवाब है कि कुंभ राशि का जातक अगर किसी सबसे साधारण महिला से मिले तो वह मीन राशि की महिला ही होगी। बिल्कुल साधारण, दयालु प्रवृत्ति की, जिसने कभी भी नफरत करना नहीं सीखा। जो हमेशा रिश्तों को लेकर संवेदनशील होती है, वे कभी भी कठोर व्यवहार नहीं करेगी।

एक ऐसी दुनिया जहां फूल झरते रहते हैं। हवा में खुशबू फैली रहती है। नरम अहसास हमेशा सुखद सा लगता है। कुछ इसी तरह की होती है मीन राशि की महिला की दुनिया। इस दुनिया में खुशियों को अलावा और कुछ नहीं होता है। यह दिन में सपने देखने जैसा है। मीन राशि की महिला संवेदनशील होती है, उनका दिल आसानी से दुखाया जा सकता है।

वह हमेशा ऐसे साथी की तलाश में रहती है जो हमेशा उसका समर्थन करे, जो उसके प्रति संवेदनशील हो। वह ऐसे प्यार का इंतजार करती है जो हमेशा उसके लिए समर्पित हो। भावनाओं से भरपूर हो। वह कमियों से भरे हुए इंसान को अपने प्यार से बिल्कुल सही बना सकती है। कुछ इसी तरह की प्रवृत्ति रहती है मीन राशि की महिला की।

जानें, क्या है मीन राशिवालों की विशेषताएं, कैसी होती है उनकी पर्सनलिटी

दोनों के बीच किस तरह का बॉन्ड होता है?

जिस तरह वायु तत्व में खुशबू होती है और जल तत्व में स्पष्टता होती है, इसी तरह दोनों तत्वों से मिलकर दोनों राशियों का रिश्ता होता है। इन दोनों के बीच प्रेम बहुत रहस्यों से भरा हो सकता है। पर वे जहां भी जाते हैं, जादू सा कर देते हैं। एक अलग सी ऊर्जा उनके आस पास मंडराती रहती है। वे आश्चर्यजनक चीजों को होने देते हैं।

कुंभ राशि का व्यक्ति सूर्य से संबंधित होता है। इसे सूर्य का रसायनज्ञ कहा जाता है। अगर हम कुंभ राशि के किसी व्यक्ति को देखे तो मान लीजिए कि वह जादुई व्यक्तित्व है। जल तत्व बताता है कि इनमें रचनात्मकता की कोई कमी नहीं है, वहीं मस्तिष्क में महान खोज व नवाचार करने की क्षमता होती है। वह लगातार चीजों की खोजपरक के लिए भी पहचाने जाते हैं।

कुंभ राशि का स्वामी यूरेनस होता है। वैसे तो यूरेनस आकाश व आकाश के देवता के रूप में जाने जाते हैं। कुंभ राशि के पुरुष बड़े अनोखे होते हैं। ये दूसरे लोगों से बहुत अलग नजर आते हैं।
माना जाता है कि मीन राशि की महिला शांति, संवेदना और रचनात्मकता को दर्शाती है। वह अपने वातावरण के लिए बहुत ही अनुकूल होते हैं और वे दूसरों के लिए जीवन जीने की मिसाल होते हैं। ‘गो विद द फ्लो की अवधारणा को मानने वाले लोग होते हैं।

कुंभ राशि की महिलाओं का स्वामी नेपच्यून होता है। यह ग्रह समुद्र के देवता के रूप में जाने जाते हैं। वे अनोखे संसार में रहना पसंद करते हैं, जो वास्तविक दुनिया से परे होती है। आम तौर पर लोग इन्हें धोखा देने में सफल होते हैं। ये महिलाएं भ्रम की स्थिति में आसानी से घिर जाती हैं। इन दोनों राशियों के जातकों का मिलना संबंधों में रोमांच पैदा करता है। कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला के रिश्ते बहुत मजबूत होते हैं।

कुंडली के मध्यम से जाने अपने रिस्तो की मजबूरी को, अपनी कुंडली की FREE रिपोर्ट पाएं यहां।

कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला में गुप्त संबंध

कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला का संबंध एक जादुई संयोग होता है। इनका मिलना जैसे एक अधूरी दुनिया को पूरी करता है। कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला का संबंध प्रेम को अनुकूलता प्रदान करता है। कुंभ राशि के पुरुष का अड़ियल स्वभाव एक मीन राशि की महिला के प्रति सहानुभूति रखता है। इसके स्वामी यूरेनस उन्हें बंधनों से मुक्त बनाता है, ये पूरी दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हैं।

जब ये दो राशियां एक साथ मिलती हैं तो सच मानिए ये एक जादुई दुनिया का अहसास करवा देते हैं। ये बहुत शानदार समय एक दूसरे के साथ बिताते हैं। ये अपने लिए नहीं बल्कि एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला के बीच विवाह होना बहुत सही रहता है।

इनके पास एक साथ रहने और प्रेम की सीमाओं को पार करने की अद्भुत शक्ति होती है।

कुंभ के लोग अपने आस पास रहने वाले दूसरे लोगों को और अपने लोगों को परेशान न करने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ मीन राशि की महिलाएं संकोची स्वभाव की होती हैं, ये कुंभ के पुरुष की बहुत अधिक सराहना नहीं करती हैं। इन दोनों का मिलना आपस में बड़ा अनुभव होता है। ये मिलकर लगातार नई संभावनाओं और भावनाओं की खोज करते हैं। वे भीड़ का हिस्सा तो होते हैं, लेकिन अपने अनुभवों के आधार पर एक दूसरे से अलग नहीं होते हैं। नई दुनिया और नए अनुभव तलाशते रहते हैं।

क्या आप अपने साथी के साथ अनुकूलता जानना चाहते हैं, यहां चेक करें।

कुंभ राशि के पुरुष और मीन की महिला: संवेदनशील का स्तर

एक बार कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिलाएं एक दूसरे के तौर तरीकों या आदतों से परिचित हो जाते हैं। इसके बाद वे सार्थक संबंधों के साथ आगे बढ़ते हैं। यह अद्भुत जोड़ी जीवन में आगे बढऩे के लिए और सुखद अनुभव महसूस करने के लिए राजी हो सकती है।

भरोसा एक ऐसी चीज है जो दोनों राशियों के जातकों के लिए रिश्ते में एक बाधा भी बन सकता है। विश्वास का बंधन, इस संबंध में यह बंधन एक दूसरी की भावनाओं को सम्मान देने, अंतरंगता से परिचित होने जैसी कई बातों पर निर्भर करेगा। यह एक दूसरे की आदत व भावनाओं को अपनाने पर निर्भर करेगा। अपने संबंध में मौजूद वफादारी पर कोई संदेह होने पर कुंभ राशि के पुरुष थोड़े आक्रामक हो सकते हैं।

कुंभ और मीन राशि (aquarius and pisces) के जातकों का जीवन के प्रति एक अलग नजरिया है। दोनों राशियों के बीच तालमेल असाधारण होगा। यहां मीन राशि की महिला वह सब सुनने, समझने और सीखने के लिए तैयार होगी, जो कुंभ राशि का पुरुष उसे बताना चाहता है। वहीं दूसरी तरफ कुंभ राशि के पुरुष का व्यवहार इस मामले में बिल्कुल विपरीत होगा। यद्यपि इस युगल के बीच आपसी समझ एक अविश्वसनीय स्तर पर होती है। यह इनके बंधन को सार्थक बनाता है। कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला का साथ एक महान मिलन भी हो सकता है।

क्या आप अपने रिलेशनशिप के इश्यू को लेकर परेशान हैं? तो अपने और अपने पार्टनर के नाम की अनुकूलता जानिए, यहां बिल्कुल FREE!

कुंभ राशि के पुरुष और मीन महिला: लाभ और चुनौतियां

कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला (Aquarius and Pisces), दोनों अलग-अलग ध्रुव के दो छोर हैं। इतने अलग अलग होने के बावजूद वे एक रिश्ते को पूर्णता प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। कुंभ राशि के लोगों में सभी लोगों के लिए सहानुभूति होती है। खास तौर पर मीन राशि की महिला साथी के लिए वह अपनी महिला की मदद करने का प्रयास करता है जब भी उसे जरूरत होती है। वह उसे नाराजगी या परेशानी से उबार लाता है।

इस रिश्ते में बहुत सारा प्यार और स्नेह होता है। इसके साथ ही इस बंधन में भरपूर मासूमियत भी रहती है। जिससे कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला के बीच एक अनोखा बंधन बनता है।

कुंभ राशि के पुरुष और मीन राशि की महिला के लिए सेक्स एक चुनौती हो सकती है। कुंभ राशि के लोगों में थोड़ा अकेले और अलग रहने की प्रवृत्ति होती है। वे शयनकक्ष में भी इसी तरह के होते हैं।
वहीं एक मीन राशि की महिला संबंधों में गहराई को पसंद करती है। भावनाओं के साथ ही निजी संबंधों में भी। वे एक सच्चे साथी के इंतजार में रहती हैं। जो उसे अच्छे तरीके जाने और संबंध को बेहतर बनाने का प्रयास करे।

ऐसे में संभावनाएं रहती हैं कि मीन राशि की महिला शुरुआत में कुंभ राशि के पुरुष के साथ थोड़ा निराश हो। लेकिन दोनों के शारीरिक और मानसिक संबंध अंतत सुखद होते हैं, अच्छे से विकसित होते हैं और प्रगाढ़ रहते हैं। बस इसके लिए जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य के साथ काम लेना होगा। इंतजार करना होगा।

ऐसा जोड़ा जो एक दूसरे की जरूरतों और भावनाओं को समझ लेते हैं, उसे पूरा करते हैं तो वे अपने जीवन को उत्साह और रोमांच से भर देते हैं। यदि वे अपनी कमियों पर काम करते हैं, तो कुंभ राशि के पुरुष और एक मीन महिला की संगत शानदार होती है और उनके आगे एक महान भविष्य होगा। हमारे आस पास ऐसे कई जोड़े हैं, जिनमें कुंभ और मीन राशि का जातक है। इन जोड़ों में जॉन वार्नर और एलिजाबेथ टेलर, पॉल न्यूमैन और ऐनी वुडवर्ड और जस्टिन टिम्बरलेक और जेनिफर बिल शामिल है।

अन्य राशियों के साथ कुंभ अनुकूलता और मीन अनुकूलता के बारे में जानें।