Zodiac Compatibility

मेष राशि और वृश्चिक अनुकूलता

मनुष्य अपने नेचर के अनुसार अपने जैसे या खुद के मिलते-जुलते विचार और स्वभाव वाले लोगों के साथ रहना अधिक पसंद करते हैं। आपके मन में यह सवाल होगा कि ऐसे लोगों को कैसे खोजा जाएं जो स्वभाव, अचार-विचार और व्यवहार में आपके जैसे या मिलते-जुलते हों। वैदिक एस्ट्रोलॉजी में आपकी इसी क्यूरियोसिटी को शांत किया है। वैदिक एस्ट्रोलॉजी का उपयोग करके अपने मैरिज लाइफ, लव और सेक्सुअल रिलेशनशिप की अनुकूलता का आकलन कर सकते हैं। मेष और वृश्चिक की जोड़ी की कंपेटिबिलिटी जानने का प्रयास करेंगे।

मेष राशि

Aries
21 Mar - 20 Apr
Zodiac Heart Sign

वृश्चिक

Scorpio
24 Oct - 22 Nov
Aries
Scorpio

मेष – वृश्चिक प्रेम अनुकूलता 

मेष और वृश्चिक (Aries & scorpio) के लॉर्ड मंगल है। दोनों की एनर्जी गजब की है। उनका संबंध दिलचस्प हो सकता है। देखते हैं दोनों के बीच की लव कंपेटिबिलिटी- 

  • दोनों रिश्तों में लॉयल होते हैं, इसलिए इनका प्यार लंबा चलने वाला होता है। 
  • वे रिश्ते में नई पॉसिबलिटीज ढूंढते हैं। 
  • किसी नए लक्ष्य की ओर वे साथ मिलकर बढ़ना चाहते हैं। 
  • मेष और वृश्चिक की जोड़ी एक बार एक साथ काम करने लगते हैं, तो उनमें बेहतर सामंजस्य देखने को मिलता है और उन्हें इस बात का भी अहसास होता है कि वे एक-दूसरे के खिलाफ नहीं है।

मेष और वृश्चिक की जोड़ी के फायदे 

जब हम मेष और वृश्चिक की जोड़ी की अनुकूलता के संबंध में बात करते हैं, तो यह जानना बेहद अहम हो जाता है कि क्या जीवन के सामान्य क्षेत्रों में इन राशियों का मिलन सहज होगा? क्या मेष और वृश्चिक (Aries & scorpio) की जोड़ी की कंपेटेबिलिटी कितनी होगी, देखते हैं-

  • दोनों के बीच आपसी विश्वास इनके रिश्ते की मजबूत डोर हैं।
  • दोनों सेम एनर्जी पर काम करते हैं, इसलिए इनका रिश्ता आगे तचक जा सकता है।
  • दोनों हमेशा किसी नए एडवेंचर और काम के लिए तैयार रहते हैं। इससे उनके बीच रिश्ता लंबा चलता है।
  • दोनों एक दूसरे से कभी बोर नहीं होते हैं।

मेष और वृश्चिक की जोड़ी के नुकसान

मेष राशि एक लिबरल और कभी-कभी इररेस्पॉन्सिबल हो जाते हैं, जबकि वृश्चिक डिटरमाइंड होते हैं। आइए मेष – वृश्चिक संबंधों के नुकसान पर कुछ विचार करें।

  • वृश्चिक वाटर एलिमेंट का रिप्रेजेंट करता है और मेष फायर का। हम जानते हैं कि आग पानी से बुझती है।
  • दोनों ही लोग रिलेशनशिप को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं, जिससे दोनों के बीच रिश्ता टूटने की संभावना बढ़ जाती है।
  • दोनों अपने-अपने एटीट्यूड में अटक जाते हैं। झुकने को कोई तैयार नहीं होता है। 
  • मेष को घुमना-फिरना पसंद है, वृश्चिक को घर में रहना। मेष को वृश्चिक की यह आदत पसंद नहीं आती है।
Aries - Scorpio Comaptibility

मेष – वृश्चिक वैवाहिक अनुकूलता

मेष और वृश्चिक (Aries & scorpio) के बीच भावनात्मक संबंध बहुत खास है। उनके लिए एक-दूसरे की भावनाओं, जरूरतों और इच्छाओं को समझना आसान है। इससे वे कठिनाइयों से जल्दी पार पा जाते हैं, जो किसी भी मैरिज कपल की जिंदगी में आती है। शादी के लिए मेष और वृश्चिक की जोड़ी की अनुकूलता देखें-

  • यह रिश्ता तभी मजबूत होगा, जब दोनों में से कोई एक अपनी उम्मीदों को कम करें और दूसरे साथी को भी पर्याप्त स्पेस दें। 
  • दोनों को विवाह गठबंधन में बंधने के बाद रिश्ते को कंट्रोल में करने की मानसिकता छोड़नी होगी।
  • हालांकि दोनों की एनर्जी सेम है और वे दोनों रिश्ते को लेकर लॉयल है। यह बात रिश्ते को मजबूत बनाती है।
  • किसी भी कठिन परिस्थिति से दोनों मिलकर लड़ेंगे और एक-दूसरे की हिम्मत बने रहेंगे। 
  • दोनों ही लोग बच्चों के लिए स्ट्रिक्ट पैरेंट्स होंगे।

मेष – वृश्चिक सेक्सुअल अनुकूलता 

जब हम मेष – वृश्चिक (Aries & scorpio) सेक्सुअल अनुकूलता की बात करते हैं तो उनके बीच इंटीमेट रिलेशनशिप काफी मजबूत हो सकती है।  

  • बेड पर मेष और वृश्चिक के बीच का रिश्ता का बिजली के करंट जितना पावरफुल हो सकता है।
  • वे दोनों थोड़े रोमांटिक और थोड़े नमकीन होते हैं। एक- दूसरे की इन्हीं आदतों से वे एक- दूसरे को पसंद करते हैं।
  • दोनों उत्साह से भरपूर है और उनके रोमांस की आग तभी भड़केगी। जब वे एक-दूसरे को बांहों में लेंगे।
  • दोनों अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए वह सब करेंगे, जो उनके पार्टनर को पसंद आएगा।

मेष और वृश्चिक राशि का संबंध अग्नि और जल का संबंध है। यह उतना ही पवित्र भी है, जितना खतरनाक भी। यदि दोनों एक दूसरे की एनर्जी का भरपूर फायदा उठाकर जिंदगी के एक कॉमन लक्ष्य को साझा करते हैं, तो उनके बीच रिश्ता और मजबूत हो सकता है।

क्या आपकी और आपके साथी की राशि चिन्ह में नहीं है अनुकूलता, क्या आपका प्रेम जीवन भी है मुश्किल में, अगर हाँ तो इसके उपाय जानने अभी हमारे विशेषज्ञों से बात करें, सिर्फ आपके लिए पहला कॉल बिलकुल फ्री….

 

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer