कैसी होगी मिथुन राशि के पुरुष व कुंभ राशि की महिला की जोड़ी?

कैसी होगी मिथुन राशि के पुरुष व कुंभ राशि की महिला की जोड़ी?

मिथुन राशि के पुरुष

मिथुन राशि के जातकों के पास ज्ञान पाने की अथाह प्यास होती है, ये अत्यधिक चंचल भी होते हैं। ये अपना समय बहुत ही अच्छे लोगों व दोस्तों की बीच में बिताना पसंद करते हैं। ये अच्छी आदतों व कामों में समय बिताते हैं। मिथुन राशि के लोगों को बात करना बेहद पसंद है। बात भले ही दुनिया की किसी भी चीज के बारे में क्यों न हो। वे किसी खास समूह में बात करने के लिए बाध्य नहीं होते, उन्हें किसी से भी बात करने में मजा आता है। वे किसी से भी बात कर लेते हैं।

मिथुन राशि के पुरुष अपनी भावनाओं को इजहार करने के मामले में आजाद प्रवृत्ति के होते हैं। वे अपने मन की भावना को जाहिर करना उनके लिए मुश्किल होता है। ऐसा करना उनकी सफलता की कुंजी भी साबित हो सकता है। अगर वह आपसे ज्यादा बातचीत कर रहा है तो इसका मतलब है कि वह आपको पसंद कर सकता है।

अभी अपना दैनिक राशिफल देखिए एकदम फ्री……


कुंभ राशि की स्त्री

कुंभ राशि की स्त्रियां बहुत स्मार्ट होती है, तर्कसंगत होने के साथ ही स्वतंत्र होती हैं। वे जानती हैं कि उन्हें क्या पसंद हैं। इसे लेकर वे किसी दूसरे की परवाह नहीं करती हैं। वे नहीं चाहती कि उन पर कोई पाबंदी लगाई जाए या कोई रोक टोक लगाई गई। ये पानी की तरह रहना चाहती हैं, और अपने आस पास बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। ये अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। ये ऐसी महिला होती हैं कि ये एक ब्रांड, एक संगीतकार, एक रेस्तरां, एक कैफे, एक दोस्त के साथ जुड़े रहते हैं।

अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में जानें. अभी हमारी निःशुल्क जन्मपत्री तक पहुंच प्राप्त करें!


मिथुन पुरुष और कुंभ महिला : कैसा होगा रिश्ता

मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला दोनों ही इस बात से लाभान्वित होते हैं कि दोनों वायु तत्व से संचालित होते हैं। दोनों की जोड़ी एक हवा की तरह ऊर्जा से भरी होती है। वे उत्साह, बौद्धिक बातचीत और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं। हालांकि उनका यह बंधन कई कारकों से प्रभावित रहता है। उन्हें इस बात की कोशिश करनी चाहिए कि एक दूसरे की सारी इच्छाएं पूरी हों। इससे उनके हित नहीं टकराएंगे। इस जोड़े का एक साथ रहना एक दूसरे की सफलता में मदद करेगा। उनका एक दूसरे के प्रति समर्पण, एक दूसरे की देखभाल करना अद्वितीय है।

अपने कॅरियर में असाधारण विकास का आनंद लें, विशेषज्ञों से बात करें!


मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला के बीच संपर्क

मिथुन राशि के पुरुषों के लिए दूसरे लोगों को लुभाना आसान होता है। वे अपनी आकांक्षाओं के वशीभूत होकर काम करते हैं, यह उनके लिए नुकसानदायक नहीं होता है।मिथुन राशि के पुरुषों के लिए दूसरे लोगों को लुभाना आसान होता है। वे अपनी आकांक्षाओं के वशीभूत होकर काम करते हैं, यह उनके लिए नुकसानदायक नहीं होता है।

कुंभ राशि की महिला मिथुन के पुरुषों को क्यों आकर्षित करती हैं?
मिथुन राशि के पुरुष सबसे वफादार दोस्त होते हैं। लेकिन ये पुरुष एक ही महिला के साथ रहते हुए ये ऊब जाते हैं। ये अगर किसी के साथ सहज नहीं होते या फिर बोर हो जाते हैं तो ये दोस्त बदल लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुंभ राशि की महिला कई दोस्त बनाना पसंद करती हैं। लेकिन वे हमेशा दोस्तों से नही घिरी रहती हैं। उसे हमेशा दोस्तों की जरूरत नहीं होती।

वह अधिकतर अकेले रहना पसंद करती है। केवल दोस्तों के साथ रोमांचक सफर पर जाना उन्हेंं अच्छा लगता है। जबकि कुंभ राशि के पुरुष अकेले नहीं रहते हैं वे अकेले परेशान हो जाते हैं, कुंभ राशि की महिलाओं की भी यही स्थिति होती है।

मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिलाएं वादा करने के मामले में एक जैसे हैं, वे आसानी से वादा नहीं करते। हालांकि उनके मन में सामाजिकता पूरी तरह होती है। जब हम उनके अंतरंग संबंध के बारे में बात करते हैं, तो उनके संबंधों की खामियां सामने आ सकती हैं। यद्यपि एक शर्मिले जोड़े के लिए अंतरंग संबंध शुरू करना लगभग असंभव हो सकता है। मिथुन पुरुष और कुंभ राशि की महिला के बीच यौन संबंध बहुत अद्भुत हो सकते हैं।

यह कपल नए अनुभव पसंद करते हैं। एक मिथुन राशि का पुरुष और कुंभ राशि की महिला जब साथ होते हैं तो प्रयोग करने से पीछे नहीं हटते। उसका उन्हें कुछ बहुत ही सुखद परिणाम मिल सकता है।

आप वार्षिक जीवन में क्या करेंगे? प्रीमियम जन्मपत्री रिपोर्ट तक पहुंच प्राप्त करें।


मिथुन पुरुष और कुंभ राशि की महिला के तालमेल का स्तर

आखिर मिथुन राशि का पुरुष कुंभ राशि की महिला के प्रति क्यों आकर्षित होता है। मिथुन राशि के पुरुष जब अपने मन की बात कहते हैं तो वे बिल्कुल अद्भुत होते हैं। वे नए दोस्त बनाने और लंबे समय तक साथ रहने में यकीन रखते हैं। उनका यह गुण हमेशा पसंद किया जाता है।

मिथुन राशि के पुरुष जब लोगों के घिरे होतेे हैं तब उनका व्यक्तित्व सबसे ज्यादा निखरकर सामने आता है। उनका शर्मिला आचरण उनके लिए सच्चा प्यार पाने के रास्ते में बाधा बनता है। फिर भी वह बहुत प्यार करने वाला और खुशमिजाज व्यक्ति होता है। हांलाकि उनकी वास्तविक इच्छाएं ही उनके फैसले और व्यवहार को प्रभावित करती हैं। अगर दोनों ही एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो उन्हें अपने रिश्ते के बारे में सोचना पड़ेगा। और नए सिरे से संबंध को बेहतर बनाने की कोशिश करनी होगी।

यहां यह कहने की जरूरत नहीं है कि मिथुन राशि के जातक संवेदनशील लोगों में से एक होते हैं। इस राशि के दो लोगों को मिलना शारीरिक संबंधों की तुलना में भावनात्मक संबंधों को ज्यादा महत्व देते हैं।

वे हमेशा एक संजीदा बातचीत करना चाहते हैं। वे रोमांटिक संबंध बनाना चाहते हैं। ये किंग साइज लाइफ यानी राजा की तरह जीवन जीना चाहते हैं। वे किसी तरह का कोई पछतावा नहीं करना चाहते हैं।

वहीं दूसरी तरफ कुंभ राशि की महिला इस मामले में बहुत संवेदनशील नहीं होती हैं। वे एक हाथ से हमेशा लोगों की मदद करने में लगी रहती हैं। वे एक मुश्किल चित्र मौजेक की तरह होते हैं, जिसे समझना बहुत मुश्किल होता है। कई बार यह परेशानी का सबब भी बन जाता है। पुरुष ऐसी महिलाओं को पसंद करते हैं, जिन्हें समझना आसान हो। ये अपनी स्वतंत्रता को अधिक महत्व देती हैं। ऐसे पुरुष जिन्हें महिलाओं का भावनात्मक साथ और सपोर्ट चाहिए होती है, वे इन महिलाओं से दूर रहते हैं।

कुंभ राशि की महिलाओं की बौद्धिक कौशल कमाल का होता है। यह मिथुन राशि के पुरुषों के साथ बेहतर संंबंध मनाने में मदद करता है। वे मिलकर एक बेहतर दुनिया का निर्माण करते हैं। कुंभ राशि की महिलाएं काफी कल्पनाशील होती हैं। रचनात्मक भी होती हैं। वे हमेशा सपने देखती हैं और उनके बारे में बात भी करती है।

2023 के लिए क्या हो संकेत हैं ? इसके बारे में अधिक जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श लें।


मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला: नकारात्मकता व सकारात्मकता

एक मिथुन राशि के पुरुष आम तौर पर बहुत बात करते हैं, ये बहुत बातूनी होते हैं। दरअसल यह उनके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। उनकी बातचीत का तरीका, उनका व्यवहार लोगों को साथ जोड़ता है। यही कारण है कि कुंभ राशि की महिलाएं उनसे जल्दी ही जुड़ जाती हैं। ये भी कुंभ राशि की महिला के व्यवहार और आचार-विचार से प्रभावित होते हैं। उनके बातचीत का तरीका, विचारों में नयापन, खुली सोच और बेबाक स्वभाव इनके लिए सही रहता है। यही वजह है कि सामान्य रूप से यह उनके स्वभाव से अपने आप मोहित हो जाएगा।

एक मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला का प्रेम संबंध दूसरों के नजरिए से अच्छा नहीं होता या कहें कि इसे सही नहीं समझा जाता है। इसके परंपरागत नहीं होने के कारण गलत तरीके से लिया जाता है। लोग इसे स्वीकार नहीं करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही नहीं है। अंतत बात यही होती है कि जोड़ा एक दूसरे के साथ रहकर कितना खुश है। उनकेलिए एक दूसरे की खुशी कितने मायने रखती है। क्या वे एक साथ रहकर खुश हैं।

यह विचार तभी कारगर सिद्ध हो सकता है जब दोनों किसी रिश्ते में लंबे समय तक रहना पसंद करेंगे। दोनों के एक दूसरे की अहमियत पता होगी। दोनों का एक दूसरे के प्रति समर्पण होगा। वे एक दूसरी जरूरत को महसूस करेंगे। एक दूसरे की कीमत समझेंगे। ऐसा होगा तभी दोनों एक दूसरे की मदद करेंगे, जिससे ये रिश्ता लंबे समय तक बरकरार रह सकेगा।

खास बात यह है कि मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राइश की महिला दोनों के पास असाधारण रूप से शानदार बुद्धिमता है। इनके विचारों में इतना नयापन है कि ये इस दुनिया के लगते ही नहीं है। लगता है कि ये विचार दूसरी दुनिया के हैं। वे जो भी कहते कुछ अलग ही कहते हैं। वे अपने बौद्धिक कौशल का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। ये अपनी बात को इस तरह रखते हैं कि ये किसी को भी अपनी वाक पटुता से प्रभावित कर सकते हैं।

इसके आगे हम बात करते हैं इन दोनों राशि के जातकों के साथ की। इनकी आपसी समझ की, इनके तालमेल की। दरअसल ये आपस में तो बहुत ही शानदार तरीके से जीवन बिता सकते हैं। लेकिन इनके जो जीने का तरीका होता है, इनकी जो केमिस्ट्री होती है, वह दूसरे लोगों को पसंद नही आती है। ये हर पल एक दूसरे के साथ बिताना पसंद करते हैं।

कुंभ राशि की महिला और मिथुन राशि के पुरुष के बीच प्यार बेहद पवित्र शब्द है। इनके रिश्ते की पवित्रता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि इनका रिश्ता जुनूनी तो है, लेकिन महज बिस्तर तक पहुंचने के लिए नहीं है। इनके रिश्ते में सहजता है। यह मतलबी रिश्ता नहीं है। यही वजह है कि इनके रिश्ते में शारीरिक संतुष्टि भले ही अद्वितीय शब्द पर खरे न उतरे पर रिश्ते में ऐसी बहुत सी बातें हैं जो एक दूसरे को संतुष्ट कर सकती हैं। ये एक दूसरे का भरपूर साथ दे सकते हैं।

इसे एक दूसरे नजरिए से देखते हैं, कुंभ राशि की महिला अपने रिश्ते को लेकर बहुत ही आश्वस्त होती है। मिथुर राशि के पुरुष स्वभाव से थोड़े शरारती, चंचल या यूं कहें तो फ्लर्ट करने वाले होते हैं। जब ये दूसरी महिलाओं को छेड़ते हुए भी देखती हैं तो भी ये बुरा नहीं मानती हैं, इन्हें ईष्र्या नहीं होती है।

मिथुन राशि का व्यक्ति एक सामाजिक तितली की तरह है, जो नए लोगों से मिलना और नए दोस्त बनाना पसंद करता है। कुंभ राशि की महिला मिथुन पुरुष से काफी मिलती-जुलती है और इस तरह उसका सामाजिक झुकाव अधिक होता है। उन दोनों को नई संस्कृतियों और समुदायों की तलाशना और उनके साथ आनंद करना पसंद आता है। ऐसे में इस बात की बहुत कम संभावना है कि यह जोड़ा अपने दायरे से बाहर जाएगा।

कुंभ राशि की महिला हमेशा किसी न किसी की मदद करने में जुटी रहती है। उनका हमसफर यानी मिथुन राशि का जातक उसके फैसले में हमेशा साथ देता है। इसका असर उनकी योजनाओं पर होगा, जो उसके लिए बेहद जरूरी हैं।

कुंभ राशि की महिला हमेशा चाहती हैं कि उसका साथी, उसका हमसफर मिथुन राशि का पुरुष हमेशा उसके साथ खड़ा रहे। हमेशा उसकी योजनाओं में उसका सहारा रहे, चाहे परिस्थितियां खराब से खराब ही क्यों न हो? वह चाहती है कि ये पुरुष जितना बहादुर है उससे भी कहीं अधिक साहसी हो।

मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला संबंध मिथुन के पुरुष को सबसे अधिक लाभान्वित करेगा। यह संबंध उसे जीवन की व्यावहारिकता, उसके गुणों, उसकी विशेषताओं को विकसित करने में मदद करेगा।

मिथुन राशि के पुरुष और कुंभ राशि की महिला की प्रेम कहानी किताबों की दुनिया से कहीं अलग है। यह उन प्रेम कहानियों को जीवंत नहीं करती हैं, ये ऐसी प्रेम कहानी को साझा करती हैं जो और भी चकाचौंध या आश्चर्यचकित करने वाली होती है।

यह बात अलग है कि इस जोड़े के लिए कई बार समस्या भी पैदा हो सकती है, जब भी इन दोनों के विचारों में अंतर पैदा होता है तो यकीन मानिए समस्या अपने आप सामने आ सकती हैं।

मिथुन राशि का व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है और इस प्रकार वह अपने निर्णयों में स्थिर नहीं रह पाता है। उसके फैसलों में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। जबकि कुंभ राशि की महिलाएं अपने प्रयासों में दृढ़ और स्थिर रहना पसंद करती हैं। यह एक बात है जो दोनों के बीच समस्या का कारण बन सकती है। कुंभ राशि की महिला अपने साथी को एक सामान्य या साधारण सा फैसला लेने में सहज नहीं पाकर गुस्सा हो सकती है। वह नाराज हो सकती है कि जिस बात पर पहले दोनों सहमत थे, उसे लेकर एक बार यह अलगाव कैसे होसकता है। दोनों असहमत कैसे हो सकते हैं। इससे उनका ब्रेकअप भी हो सकता है।

ऐसा माना जाता है कि वायु राशियां तुलनात्मक दृष्टि से थोड़ी हल्की होती हैं। वे अनिर्णायक होती हैं। इनके बावजूद कुंभ राशिकी महिलाएं वायु राशि होने के बावूजद तटस्थ, निर्णायक और समर्पित होती हैं। उन्हें अपने फैसलों के परिणामस्वरूप उहोने वाले विवादों के लिए तैयार रहना चाहिए। उनकी थोड़ी सी भी बहस इस रिश्ते में टूटने का कारण बन सकती है।

कभी न खत्म होने वाली बहस, तनावपूर्ण रिश्ते? विशेषज्ञों से सलाह लें!

ऐसे में भले ही मिथुन पुरुष और कुंभ महिला की जोड़ी के पास सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं के साथ मिली जुली कहानी होगी। उनका आशावाद उन्हें एक साथ सबसे अनुकूल जीवन जीने में मदद कर सकता है। एक बहुत ही स्वस्थ संबंध बनाना संभव है, यदि रिश्ते में साथी एक स्वस्थ वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में खुश होकर इस रिश्ते के लिए आगे बढऩे की उम्मीद कर सकते हैं।



Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer