Zodiac Compatibility

मीन और कन्या अनुकूलता

एस्ट्रोलॉजी में कुंडली का काफी इम्पोर्टेंट रोल है। इसके आधार पर ही एस्ट्रोलॉजर्स फ्यूचर का प्रिडिक्शन करते हैं। हमारे जीवन में किसी भी तरह की समस्या का समाधान हमें एस्ट्रोलॉजी के जरिए मिल जाता है। अक्सर लोग किसी रिलेशनशिप में जाने से पहले एस्ट्रोलॉजी का सहारा लेते हैं। वे यह जानना चाहते हैं कि इस रिलेशनशिप का फ्यूचर कैसा होगा। एस्ट्रोलॉजी के जरिए इस सवाल का जवाब बेहद आसानी से ढूंढा जा सकता है। मीन और कन्या राशि के लिए हम लव, मैरिज और सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी का स्तर एस्ट्रोलॉजी के जरिए ढूंढने का प्रयास करते हैं।

मीन

Pisces
19 Feb - 20 Mar
Zodiac Heart Sign

कन्या

Virgo
24 Aug - 22 Sep
Pisces
Virgo

मीन और कन्या लव कंपेटेबिलिटी

मीन और कन्या की लव कंपेटेबिलिटी हाइली सिक्योर है, क्योंकि ये दोनों फैमिली लाइफ के लिए लव करते हैं। वे एक-दूसरे के पूरक हैं। कन्या डिसीजन मेकिंग के लिए जाना जाता है, जबकि मीन अपनी जिम्मेदारियों को दूसरों के कंधों पर डालकर सपनों की दुनिया में जीना पसंद करता है। ऐसे में कई बार मुश्किल आती है।

  • लव कंपेटेबिलिटी की बात करें तो मीन और कन्या एक-दूसरे के लिए काफी प्रैक्टिकल और डिवोटेड हो सकते हैं। कन्या रासि के लोग मीन को डेली लाइफ के प्रति प्रैक्टिकल होना सिखाते हैं तो मीन कन्या को आदर्शवादी बनने की प्रेरणा देते हैं।
  • कन्या राशि वाले मीन राशि वालों को रियलिटी पर फोकस कर गोल अचीव करने में हेल्प करते हैं तो मीन राशि वाले कन्या जातकों को टेंशन से छुटकारा पाने में हेल्प कर सकते हैं।
  • मीन और कन्या लव और रोमांस का रिलेशन शेयर करते हैं। दोनों एक-दूसरे से खुलकर प्यार करते हैं।
  • मीन और कन्या की लव कंपेटेबिलिटी का एक कारण उनकी आपसी अंडरस्टैंडिंग भी है।

क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें।

मीन और कन्या संबंधों के फायदे

मीन और कन्या राशि की कंपेटेबिलिटी बेहद पीसफुल और एडजस्टेबल है। दोनों का यह पता होता है कि रिलेशनशिप में क्या चाहिए और वे वैसा ही करते हैं। देखते हैं जब मीन और कन्या किसी संबंधों में बनते हैं, तो उनके लिए यह किस तरह आसान हो सकता है-

  • कन्या राशि के लोग गोल अचीव करने के लिए अपने मीन पार्टनर की हेल्प कर सकते हैं और इमोशनल मीन को सेफ फील कराने का ठोस आधार प्रदान करते हैं। वहीं मीन भी गर्मजोशी से कन्या का साथ देता है।
  • मीन राशि के लोगों  की स्वीट स्माइल से कन्या राशि वालों को अपने विश्लेषणात्मक व्यवहार से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
  • कन्या मीन का सपोर्ट कर दुनिया में उनकी प्रतिभा के लिए मंच प्रदान कर एहसान वापस करेंगे। कन्या बेहद प्रैक्टिकल और ज्ञानवान है, जो मीन के हवाई सपनों को दिशा दे सकता है।

मीन और कन्या संबंधों के नुकसान

मीन समुद्रों या महासागर की तरह होते हैं, जबकि कन्या पृथ्वी तत्व से जुड़कर पहाड़ों को दर्शाता है। इसके जरिए मीन और कन्या के बीच की स्ट्रॉन्ग रिलेशनशीप को दर्शाया जा सकता है। किसी समुद्र तट पर पहाड़ की सुंदरता कितनी अच्छी होगी, यह बता पाना किसी के लिए मुश्किल नहीं है। फिर भी रिलेशनशिप के स्टेटस में कोई मुश्किल आना स्वाभाविक है।

  • रिश्तों में कन्या जातक बिना अधिक सोचे क्रिटिकल हो जाते हैं, जिससे कई बार मीन की फीलिंग्स हर्ट हो सकती है। कन्या थोड़े शक्की भी होते हैं। मीन को यह बात इरिटेट कर सकती है।
  • मीन का फ्रीक्वेंट मूड स्विंग कन्या राशि के लोगों के लिए प्रॉब्लम पैदा कर सकता है। कन्या के बहुत से सवाल मीन के लिए दिक्कत होते हैं।
  • मीन की पर्सनैलिटी अट्रैक्टिव और चुलबुली है। किसी के प्रति पर्सेप्शन बनाने में जल्दबाजी के कारण मीन और कन्या के संबंधों में प्रॉब्लम हो सकती है।
  • दोनों का नजरिया एक ही समय पर अलग-अलग हो सकता है।
  • मीन पास्ट में रहता है और अपनी असुरक्षा का बचाव करने के लिए पिछली विफलताओं पर पछतावा करता रहता है। परफेक्शनिस्ट और ऑप्टिमिस्टिक कन्या जातक लाइफ में इस तरह के एप्रोच पसंद नहीं करते।
Pisces - Virgo Comaptibility

मीन और कन्या मैरिज कंपेटेबिलिटी

विवाह एक पवित्र बंधन है। मीन और कन्या राशि के लिए इस बंधन को निभाना कई बार कठिन हो सकता है। हालांकि वे कोशिश करते हैं कि एक-दूसरे के अनुकूल बने रहें और रिश्ते को मजबूत करते रहें। देखते हैं दोनों के बीच मैरिज कंपेटेबिलिटी का स्तर क्या है-

  • मीन और कन्या डीपली कनेक्टेड होते हैं, इसलिए उनकी रिलेशनशिप में शायद ही कोई कॉन्फ्लिक्ट देखने को कम ही मिलता है।
  • मीन और कन्या राशि वालों के बीच एक सुंदर और क्रिएटिव वैवाहिक संबंध की उम्मीद कर सकते हैं।
  • मीन और कन्या एक दूसरे के साथ एक नेचुरल फीलिंग शेयर करते हैं। मीन कई पॉसिबलिटिज के साथ रिलेशनशिप को कंट्रोल करता है और कन्या उन पॉसिबलिटिज को अपनी अंडरस्टैंडिंग और डेडिकेटेड अप्रोच के साथ रियल वर्ल्ड में प्रकट करती है।
  • मीन और कन्या राशि वाले बच्चों का खुशी के साथ वेलकम करते हैं और वे बेहद एक्साइटिंग पैरेंट्स का रोल प्ले कर सकते हैं।
  • मीन और कन्या की रिलेशनशिप में एक इंटीमेसी होती है। वास्तव में यह एक लॉन्ग लास्टिंग पार्टनरशिप है।

  वैवाहिक जीवन की किसी भी समस्या के शीघ्र समाधान के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से बात करें

मीन और कन्या सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

विपरीत ध्रुव के होने के कारण ये दोनों भी बेड पर स्ट्रांगली अट्रेक्टेड होते हैं। दोनों को रिश्ते में शांत महसूस कराने के लिए फिजिकल इंटिमेसी की बहुत जरूरत होती है।

  • कन्या एक शर्मीला जीव है, और तर्कसंगत व्यवहार का उपयोग करके अपनी इरोटिक फीलिंग दिखाने की उनकी कोशिश को समझना मीन के लिए उतना भी मुश्किल नहीं होगा।
  • मीन और कन्या को जल्द ही यह एहसास होगा कि वे अपनी गहरी भावनाओं को छिपा नहीं सकते हैं औऱ अंततः वे इमोशनल सेक्सुअल एक्सपीरियंस प्राप्त करते हैं।
  • आपसी विश्वास उनकी सेक्सुएल लाइफ को अधिक गहरा और ट्रांसपेरेंट बना सकता है।
  • मीन और कन्या राशि की सेक्सुअल रिलेशनशिप विश्वास, भरोसे के स्तर के साथ, रोमांस, प्यार, शांति और खुशी से भरा एक सही रिश्ता हो सकता है।

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि मीन और कन्या की जोड़ी प्रेम, विवाह और सेक्सुअल तीनों ही प्रमुख बिंदुओं पर फिट होती है। हालांकि इस दौरान कुछ कॉमन प्रॉब्ल्म्स भी हो सकते हैं, लेकिन म्यूचुअल अंडरस्टैंडिग से इनका समाधान आसानी से हो सकेगा।

अन्य राशियों के साथ मीन अनुकूलता और कन्या अनुकूलता के बारे में जानें।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें