तुला स्वास्थ्य : जानें शारीरिक बनावट, भोजन और लाइफ स्टाइल के बारें में

हम आपको बता देते हैं कि हर राशि का एक स्वामी होता है और एक विशेष तत्व होता है। यह तत्व शरीर के अंगों को प्रभावित करता है। तुला राशि का तत्व वायु है। ऐसे में पीठ के निचले हिस्से, गुर्दे, अंडाशय, मूत्र और अधिवृक्क ग्रंथियों से जुड़ी परेशानियों का सामना इस राशि के जातकों को झेलनी पड़ सकती है, इन्हें लेकर सचेत रहना चाहिए। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे में वह त्वचा, बाल, नस, गले, गुर्दे को प्रभावित और नियंत्रित करता है। आपकी प्राथमिकताओं में एक स्वस्थ जीवन शैली शामिल होनी चाहिए।


तुला का स्वास्थ्य

तुला राशि की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में सबसे प्रमुख है पीठ के निचले हिस्से में दर्द, जो आपको परेशान कर सकता है। बहुत देर तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। आपको गुर्दे की समस्याएं और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आप चिंतित और बेचैन महसूस कर सकते हैं। इस राशि में जन्मे लोगों को शराब और भारी खाने के सेवन से बचना चाहिए। भरपूर पानी पीना चाहिए।

आप पेट और मूत्राशय की बीमारियों या मूत्र से जुड़े विकारों से परेशान हो सकते हैं। तुला राशि की महिलाओं को अंडाशय से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप रक्त संबंधी समस्याओं से भी पीड़ित हो सकते हैं। अपने शुगर लेवल पर जांच रखें। ब्लड शुगर नियंत्रण जरूरी है। पेट, मूत्राशय या मूत्र की नली की समस्याएं सामने आ सकती हैं। तुला राशि के जातकों के साथ रक्त संबंधी परेशानियां पेश आ सकती हैं।

अभी जानिए अपना राशिफल!
अपना दैनिक राशिफल पढ़ें


तुला के लिए भोजन

सोडियम फास्फेट अम्ल, क्षार और अपशिष्ट को नष्ट करने में मददगार साबित होता है। साबुत अनाज, चावल, सेब, अंगूर, केला, किशमिश, उबली हुई सब्जियां, पालक, टमाटर, मटर, गाजर, मक्का, दही, शतावरी, नट्स और बादाम सभी इसके अच्छे स्रोत होते हैं। आप भाग्यशाली हैं कि आपने यह सब खाया है।

आपके लिए हाई प्रोटीन डाइट के साथ थोड़ी वसा, चीनी और एसिड-उत्पादक खाद्य पदार्थ लेना आदर्श आहार माना जाता है। आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए, ये शरीर से विषाक्त बाहर निकालने में मदद करेगा। तुला राशि के जातक एक संतुलित शारीरिक संरचना वाले होते हैं, स्वस्थ होते हैं, हालांकि उन्हें किडनी की समस्या हो सकती है। उनका मूड भी बदलता रहता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, तम्बाकू और चीनी का उपयोग करने से बचना चाहिए।


तुला राशि के जातकों का शरीर और व्यक्तित्व

सामान्य तौर पर तुला राशि के पुरुष लंबे होते हैं और एक अच्छी तरह से संतुलित शरीर के स्वामी होते हैं। तुला राशि की महिलाएं औसत कद की होती हैं। आयु के साथ वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में रोजमर्रा के जीवन में उनके लिए कसरत या व्यायाम करना बहुत जरूरी हो जाता है।

इस राशि के लोगों बाल घुंघराले होते हैं। आकर्षक चेहरा होता है, जो सभी को खुश कर देता है। चेहरा लोगों को जाना पहचाना सा एक दोस्त की तरह प्रतीत होता है। हमेशा सहज मुस्कान चेहरे पर रहती है। गाल या ढोडी पर डिंपल देखने को मिल सकते हैं।

तुला राशि की महिलाओं का चेहरा तेजस्वी होता है। ये प्यारी और सुंदर आंखों वाली और पतले शरीर वाली होती हैं। वहीं तुला राशि के पुरुष लंबे, सुंदर होते हैं। नाक-नक्शे भी संतुलित से होते हैं। आप शांत स्वभाव के होते हैं, धैर्यवान होते हैं। इस वजह से लोगों में आप पसंद किए जाते हैं। लोगों तक अपनी बात सहजता से पहुंचाने व समझाने की अनोखी क्षमता होती है, साथ ही इनकी ‘वी’ आकार की ठोड़ी होती है। आंखें बादाम के आकार जैसी सुंदर होती हैं।

नकारात्मकता से मुक्त जीवन जिएं। हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें


तुला राशि: लाइफ स्टाइल और फैशन

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता है। यह सुंदरता का प्रतीक है। तुला राशि के जातक कला और सुंदरता की तारीफ करने वाले होते हैं। भले ही कोई व्यक्ति हो, कोई आर्टवर्क हो या संगीत। इनका घर भी कला के नमूनों से भरा होता है, खिला हुआ होता है।

आप पैसे से भी आनंद खरीदने की क्षमता रखते हैं। आपके अपने आकर्षक व्यक्तित्व और चयन करने की क्षमता पर गर्व होता है। आप जुनूनी और दोस्ताना व्यवहार के धनी हैं। तुला राशि के लोग किसी के बड़े प्रशंसक और मूल्यवान चीजों के मालिक होते हैं।


कुछ रोचक तथ्य

तुला राशि की महिलाएं को एक खास दर्जे से पुकारा जाता है, उन्हें ‘डिम्पल एंजेल’ के नाम से पहचानते हैं। उन्हें खूबसूरती से नवाजा जाता है। वे अपने आभामंडल को चाहकर भी अलग नहीं कर सकती हैं। उनकी सुंदरता, फैशन की किसी से कोई तुलना नहीं की जा सकती है। इस राशि की महिलाएं अच्छे से सजना और खुश रहना पसंद करती हैं। उनका खुशनुमा मिजाज सोने पर सुहागा हो जाता है। लोग चुप हो जाते हैं और बस आपको सुनते हैं, जब आप कहना शुरू करते हैं।

अगर आप तुला राशि के जातक हैं तो आप एक आवेगी और ज्यादा रिएक्ट करने वाले व्यक्ति हो सकते हैं। ज्यादा कठोर व्यवहार परेशानी और तनाव का कारण हो सकता है। आप विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। आपके काम की परिस्थिति थकान का कारण बन सकती हैं। यह हालात सूखी त्वचा, बालों की समस्या व अनिद्रा का कारण बन सकते हैं।

यहां संभावना है कि तनाव आपके लिए याददाश्त खोने का कारण बन जाए। ऐसे में तनाव से दूर रहें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने नर्वस सिस्टम को थोड़ा आराम देना सही होगा।