जानें कैसा होता है तुला राशि में चंद्र का प्रभाव

जानें कैसा होता है तुला राशि में चंद्र का प्रभाव

तत्व(Element): वायु
स्वामी ग्रह (Ruling planet):शुक्र
आवेग: संतुलन


तुला में चंद्रमा राशि वालों का व्यक्तित्व

अपने स्वामी गृह शुक्र के कारण तुला में चंद्रमा के जातक बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं, इनके पास एक चुम्बकीय आकर्षण होता है। इनमें आत्म-जागरूकता और सौंदर्य गुण की गहरी भावना होती है।

तुला में चन्द्रमा के जातकों के पास सुंदर व्यक्तित्व और कमाल की कम्युनिकेशन स्किल्स होती है, जो उन्हें समस्याओं को चुटकी में हल करने का टैलेंट प्रदान करती है। तुला राशि में चंद्रमा, इन्हे एक प्रकार से नेतृत्व देने वाली क्षमता का अधिकारी बनाता है, फिर भले ही वे किसी के साथ भी काम कर रहे हों।

हर कोई इन्हें प्यार करता है और दिल से इन्हें समर्थन देता है। क्योंकि ये निष्पक्ष दृष्टिकोण रखते हैं फिर चाहे वो कोई भी हो। तुला में चंद्रमा शांति के दूत होते हैं। ये मानते हैं कि युद्ध किसी समस्या का हल कभी नहीं हो सकता, पर वो विवाद से बचने के लिए इतना आगे चले जाते हैं कि कई बार लोग उन पर हावी होने लगते हैं और वो कुछ नहीं करते, इसीलिए कभी-कभी तुला चन्द्रमा के लोगों को अपने हित के लिए आवाज़ भी उठानी चाहिए।

तुला राशि में चन्द्रमा के जातकों को शारीरिक आकर्षण के बजाय बुद्धिमान लोग भाते हैं। अगर हम रिश्तों और विश्वास की बात करें तो ये हर समय एकता के लिए प्रयास करते हैं, दो समूहों के बीच असहमति और तनावों को संतुलित करने का प्रयास करते हैं। ये दोनों पक्षों के उद्देश्य को समझ कर उचित न्याय दिलाने का प्रयास करते हैं लेकिन अपने राजनयिक गुण और बोल्ड स्वभाव के कारण, किसी निर्णय पर पहुंचना कई बार इनके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। दूसरी ओर, यह कहा जा सकता है कि जब वे एक स्थिर वातावरण बनाने की कोशिश करते हैं, तब वे अपने और अपने आसपास के लोगों के लिए सही निर्णय ले पाते हैं |

चूंकि इन लोगों का स्वामी गृह सौन्दर्य के देवता शुक्र होते हैं, इसीलिए ये जीवन में सुंदरता और अच्छी चीज़ों को महत्त्व देते हैं। प्रेरणा के लिए ये हमेशा कलात्मक नजरिया रखते हैं, ये दूसरे के दृष्टिकोण से चीज़ों को समझने के लिए भी जाने जाते हैं। ये अक्सर अपने नज़रिये के आलावा दुसरे लोगों के नज़रिये को भी इज़्ज़त देते हैं और मानते हैं, ये दुसरे लोगों को सही राह बताने के लिए भी जाने जाते यहीं।


तुला में चंद्रमा राशि वालों का काम और व्यावसायिक जीवन

तुला चन्द्रमा के जातक वो प्राणी है जो हर संभावना को जीत में बदल लेते हैं। जब ये लोगों एक बड़े समूह के साथ जुड़ते हैं या इन्हें दूसरों द्वारा जवाबदेह रखा जाता है, तो ये अधिक सशक्त हो जाते हैं। तुला राशि के लोग बिजनेस पार्टनर के साथ काम करके अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं।

तुला राशि में चंद्रमा वाले व्यक्तियों को दूसरों के साथ मिलकर काम करने का और विभिन्न नज़रिए से चीजों को देखने की क्षमता का गॉड गिफ्ट, उपहार में मिलता है, वे निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर होते हैं। वे अपने दिल से महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए, पहले खुद सीखते हैं फिर सशक्त बनते हैं ।

तुला चन्द्रमा के जातक फैशन और सौंदर्य उद्योगों में नौकरी की तलाश कर सकते हैं क्योंकि उनके पास सुंदरता परखने वाली आंखें, और ग्लैमरस स्वभाव होता है| इनके लिए लक्जरी होटल या महंगे रेस्तरां जैसी जगहों पर काम करने की भी सिफारिश की जाती है।

तुला राशि में चंद्र का प्रभाव क्या आपके जीवन को प्रभावित करेगा अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट खंगाले बिल्कुल फ्री…


तुला में चंद्रमा राशि वालों का वित्त और पैसा

तुला चन्द्रमा के जातकों को अपने संपर्क का ढेर सारा फायदा मिलता है। इसलिए, किसी संकट में भी, वे सहायता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। वे प्रत्येक दिन थोड़ा जल्दी उठकर और कुछ मिनटों के लिए व्यायाम करके अधिक धन जमा करेंगे। मेकअप, फैशन, शिष्टाचार पाठ, और उनकी सुंदरता को बढ़ाने वाले अन्य सभी चीजों पर पैसा खर्च करने से उनकी आय फिर से बढ़ जाएगी।

क्या आप भी तुला राशि के जातकों की तरह सही निर्णय लेने में समर्थ है जानिए अपनी जन्मपत्री एकदम फ्री…


तुला में चन्द्रमा वालों का प्रेम संबंध

तुला राशि वालों के लिए रिश्तों में ही उनका सौभाग्य छुपा होता है| वे ये जानते हैं कि विपरीत लिंग वालों से कैसे बात की जाए। क्योंकि ये बहुत ही व्यवहार कुशल होते हैं इसीलिए दोनों ही लिंग के लोग इनकी और आकर्षित होते हैं। ये बहुत ही अच्छे लिसनर या औरों की बातें सुनने वाले होते हैं, साथ ही बढ़िया वक्ता भी होते हैं।

यहां ये भी जान लीजिए कि तुला चन्द्रमा के जातक सभी के साथ इतने फ्रेंडली या दोस्ताना होते हैं कि कई बार लोग इन्हे गलत समझ लेते हैं। इन्हे इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि ये लोगों का दिल न तोड़ दें। तुला चन्द्रमा जातक अक्सर किसी धनी पार्टनर को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं, उनके लिए शानदार कपड़े पहनते हैं या फिर उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर ले जा सकते हैं।

रोमांस हर किसी के लिए हवा की तरह आसान नहीं होता है, लेकिन शायद यह आपके लिए हो सकता है। अब जांचें!
मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण


तुला में चंद्रमा राशि वालों का सकारात्मक बातें

तुला चन्द्रमा के पुरुष हों या फिर महिला, इनमे दूसरों से मेल मिलाप और घुल मिल जाने की अद्भुत शक्ति होती है। अगर संक्षेप में कहें तो इनमे लोगों से जुड़ने की इतनी तीव्र इच्छा होती है जो इन्हे सबके बीच पॉपुलर बनाती है। इन्हे आसानी से इनकी आज़ाद और ईमानदार सोच की वजह से समाज में स्वीकृति मिल जाती है। दोस्ती में ये कमाल के ब्रोकर, कॉंसिलिएटर और कोम्प्रोमाइज़र होते हैं, जो सुलह कराने में माहिर होते हैं।

तुला में चन्द्रमा के जातक के अंदर ये गहरी भावना जन्म लेती है कि सभी के साथ और हर मामले में न्याय करें। ये लोगों के समूह में काम करके ज़्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त करते हैं क्योंकि वे किसी भी मामले के सभी पहलुओं का गंभीर रूप से मूल्यांकन कर सकते हैं। आकर्षक, जानकार, मजाकिया और दयालु तुला राशि में चंद्रमा के जातकों का हिस्सा हैं। वे अन्य लोगों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की भरपूर कोशिश करते हैं पर कभी भी उनका मजाक नहीं उड़ाएंगे।

तुला राशि में चंद्रमा वाले लोग महान योजनाकार और रणनीतिकार होते हैं। ये हर चीज़ को गहराई से देखते और समझते हैं। तुला राशि में चंद्रमा के जातक बहुत विचारशील व्यक्ति होते हैं, जिनका जीवन के बारे में सकारात्मक दृष्टिकोण होता है। वे उन लोगों की कंपनी का आनंद लेते हैं जो एक सुखी और संपन्न जीवन चाहते हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के दौरान, वे बहुत विचारशील होते हैं और अक्सर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं।

क्या आपकी आय में भी होने वाली है बढ़ोत्तरी अभी अपनी वित्तीय रिपोर्ट प्राप्त करें….


तुला में चंद्रमा राशि वालों का नकारात्मक बातें

कभी-कभी, तुला राशि में चंद्रमा के जातक अपने में खोए हुए और आत्मनिर्भर होते हैं और ये कई दफे उन्हें कोई गंभीर फैसला लेने से रोक सकता है। इनका लक्ष्य सोचा-समझा होगा जिसमें कोई नुकसान न हो। लोगों को बहुत ज़्यादा प्रभावित करने की इनकी यही आदत कई दफे लोगों को परेशान कर देती है।

जब बात महंगे पकवान को पसंद करने की आती है तो तुला राशि में चन्द्रमा के जातक बहुत अधिक भोगी हो सकते हैं जिस से ये बहुत खर्च भी करते हैं। तुला-चन्द्रमा वालों को अपने जीवन में रिश्तों के महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की आदत होती है, और इसीलिए अगर इनके जीवन में कोई साथी नहीं है तो ये भावनात्मक रूप से काफी अकेला महसूस करते हैं।

तुला-चन्द्रमा के जातक अक्सर अपने जीवन में लक्ष्य का अभाव महसूस करते हैं। ये देखा गया है कि दूसरों को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जाते हैं पर ये भी नहीं बताते कि वो क्या चाहते हैं।

अक्सर इनके इर्द गिर्द के लोग ये सोचते हैं की तुला-चन्द्रमा राशि वाले कुछ तो छुपा रहे हैं।

ये जातक हर किसी के लिए निष्पक्ष होने की कोशिश करते हैं। ये दिखाते हैं कि ये सच्चे और निष्पक्ष हैं और इस से ये भ्रम इन्हे होता है कि कोई इनके वास्तविक रूप को नहीं देख रहा।

ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल बिल्कुल फ्री…


तुला में चंद्रमा राशि की प्रसिद्ध हस्तियां

केट विंसलेट
लियोनार्डो डिकैप्रियो
एरियाना ग्रांडे
वॉल्ट डिज्नी

तुला चंद्र राशि की प्रसिद्ध हस्तियां अद्भुत लोगों से भरी हुई हैं। देखें क्या आप मुफ्त जन्मपत्री विश्लेषण के साथ किस शानदार सेलेब्स के साथ जन्मतिथि साझा करते हैं।


तुला -चन्द्रमा तुला राशि में चंद्रमा -अंतिम विचार

तुला राशि के जातकों को चन्द्रमा का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि इस चन्द्रमा ने इनके जीवन में इतनी शांति दी है। ये एक ऐसी राशि के लोग हैं जो किसी के लिए भी तोहफे से कम नहीं। ये हमेशा सद्भाव और शांति चाहते हैं। साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने की प्रेरणा देते हैं। अगर भौतिकता के आधार पर बात करें तो ये अक्सर दूसरों को अपने शरीर या स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

ऊपरी तौर पर ये जातक विभिन्न किस्म के धार्मिक विचारों में विश्वास रख सकते हैं, ये नास्तिक भी हो सकते हैं और किसी और धर्म के प्रति श्रद्धा रखने वाले भी। पर असल में इन्हे प्यार और संतुष्टि तभी मिलती है जब ये अपनी सोच का दायरा बढ़ाते हैं।

आपके लिए आया है रिश्ता? हां करने से पहले अपने साथी के साथ कुंडली का मिलान कीजिए…