धनु राशि के लिए रोमांस के क्या हैं मायने

धनु राशि के जातक स्वभाव से क्रोधी, जिज्ञासु और बुद्धिमान होते हैं। हालांकि उनके बारे में यह सोचना भी अजीब लगता है, लेकिन सच यही है कि ये कड़ी मेहनत करके अपने लिए बनी धारणाओं को गलत साबित कर देते हैं। ये कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं। वे इस दुनिया में अपनी रचनात्मकता से छाप छोड़ते हैं, वे साबित करते हैं कि वे कितने खास हैं। वे बताते हैं कि इस दुनिया में कुछ सीखने आए हैं, नाम रोशन करने आए हैं। ये बहुत ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं।

धनु राशि का जातक उत्साह उत्साह में अपने प्रेमी से कुछ ऐसी बातें पूछ सकता है जो शर्मनाक हो। दरअसल कई बार ये जातक अपने साथी की ईमानदारी या वफादारी को परखने के लिए ऐसा कर सकते हैं।


संक्षेप में जानिए धनु राशि का रोमांस

धनु राशि के लोगों के लिए रोमांस या प्यार का मतलब अमर प्रेम ही होता है। ये प्यार करने वाले व्यक्ति होते हैं। ये इसी रूप में दुनिया के सामने आप को प्रस्तुत करते हैं और इसी तरह के साथी का इंतजार भी करते हैं। दरअसल धनु राशि वाले अंदर से थोड़े अलग हो सकते हैं यानी अविश्वसनीय भी हो सकते हैं। उनके बातूनी स्वभाव के पीछे इनका अस्थिर स्वभाव छिप जाता है। इनके व्यवहार की खासियतें बाहर नहीं आ पाती हैं।

ये आशावाद से चारों तरफ से घिरे रहते हैं। आशावाद कई मामलों में ज्यादा दूर तक नहीं चल पाता है। जब कभी ये किसी सच से डरे हुए होते हैं तो ये मानसिक तौर पर भावनाओं की गहराई में उतर जात ेहैं। ऐसे हालातों से ये निराश हो जाते हैं कभी कभी चौंक भी जाते हैं।

वे अपने आप से, अपने मन के भावों से जूझते हुए नजर आते हैं। जब भी ये अंदर झांक कर देखते हैं, ये अपने मन के भावों के संघर्ष के बीच फंस जाते हैं। इन भावों से संघर्ष करके ही ये पार पा सकते हैं। संतुष्टि की भावना को पा सकते हैं। धनु अपने आप में ही सीमित रहना पसंद करते हैं, जब ये किसी के प्यार में पड़ते हैं तो ये उसमें उलझते नहीं है बल्कि ये उसे सीमित कर लेते हैं। उसे एक हद में बांध लेते हैं।


धनु के प्रेम संबंधों पर ज्योतिषी प्रभाव

ज्योतिष एक बेहद अद्भुत शास्त्र है, यह राशियों के मुताबिक कार्य करता है। राशियों की अपनी एक अलग दुनिया होती है, जिनके आधार पर आने वाले समय को लेकर विचार तय किए जाते हैं। अगर बात धनु राशि पर पडऩे वाले ज्योतिषी प्रभाव की बात करें तो, दो व्यक्ति जो अस्थिर राशि वाले हैं, उनके प्रेम संबंध के मामले में दो तरह के असर देखने को मिल सकते हैं। पहले प्रभाव के बतौर भयानक परिणाम देखने को मिल सकते हैं, वहीं दूसरे प्रभाव के तौर पर सभ्य और सुंदर प्रभाव सामने आते हैं। दो व्यक्तियों का यह मेल बेहद आकर्षक भी साबित हो सकता है।

अपनी उदित राशि और चंद्र राशि के बारे में अधिक जानें, नि:शुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!


धनु राशि का रोमांटिक व्यवहार

धनु एक हंसमुख, दिलेर, खुलावट पसंद और दुस्साहसी स्वभाव वाले जातक होते हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि धनु राशि वाले विभिन्न अवसरों पर निर्दोष के साथ बुरा व्यवहार और अपने सहयोगियों का अपमान कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ वे अपने अच्छे विनम्र रवैये व्यवहार से कई लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। इनमें तत्परता, अनुभव समेत कई गुण होते हैं। ये वाकपटु होते हैं। ये हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं और अच्छा खासा अनुभव रखते हैं।

जब वे नए रिश्ते के साथ जुड़ते हैं तो वे अधिक खुश होते हैं।

आजाद ख्याल रखने वाला धनु राशि का जातक प्रतिबंध या किसी तरह की प्रतिबद्धता से नफरत करता है। रिश्तों में गंभीरता के प्रति ये उदासीन हो सकते हैं। वे अपने सपनों में डूबे रहते हैं, ऐसा करने से उनके संबंध प्रभावित होते हैं।


धनु राशि की महिला और रोमांस

धनु राशि की महिलाएं अपने मन के मुताबिक काम करने में विश्वास करती हैं। उनमें असीम ऊर्जा होती है, उत्साह के साथ आगे बढ़ते हैं। उनकी यह प्रवृत्ति जन्मजात ही होती है। ये अपनी आत्मा की आवाज सुनते हैं और उसी के मुताबिक काम करते हैं। ये शांति सौहार्द के लिए काम करने पसंद करते हैं। ये एक गरीब या अविकसित देश में जाकर काम करना पसंद करते हैं।

उन्हें किसी के सामने झुकना पसंद नहीं होता है। वे सामान्य तौर पर अपने देश से बाहर दूसरे देशों में अपना जीवन बिताते हैं। कई बार वे ऐसे अवसरों को पाकर यात्रा पर निकल पड़ते हैं, जिनके लिए दूसरों को लगता है कि वे उनके जीवन में होने चाहिए। दूसरे ऐसे मौकों की कल्पना भी अपने जीवन में नहीं कर सकते।

धनु राशि की महिलाएं हमेशा आउटिंग के बारे में सोचती रहती हैं। प्रोग्राम तैयार करती रहती हैं, भले ही आपको आउटिंग पर जाना पसंद हो या न हो। इन्हें अपने साथी से अचानक कुछ पाना अच्छा लगता है, इनके मन में हमेशा कोई न कोई सरप्राइज पाने की चाह रहती है।

इस राशि के जातक की आशावादी मानसिकता उन प्रेमियों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं, जो इनके समर्थक होते हैं। जिससे उन्हें लाभ होता है, आने वाले जीवन में कुछ संभावनाएं बनती हुई नजर आती है।

ये अपने रिश्ते का पूरा सम्मान करते हैं। ये रिश्ते ही हैं जो उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने में मदद करते हैं। एक धनु राशि की महिला आपको सही राह दिखाएगी या सही सलाह देगी, इसकी वजह से आपका खुशी का अनुभव होगा।

धनु राशि वालों के लिए सही मेल की तलाश करें। अपनी मुफ़्त अनुकूलता रिपोर्ट प्राप्त करें!


धनु राशि के पुरुष और रोमांस

इनके पास व्यंग्य का बड़ा गुण है। धनु राशि के पुरुषों की सबसे बड़ी खासियत है इनका मजाकिया स्वभाव। यदि वे हास्य पर ध्यान देते हैं, उसे लेकर अच्छे से विचार करते हैं और मेहनत करते हैं तो ये अच्छा कॉमेडियन भी बन सकते हैं।

धनु राशि के लिए प्रेम लाग लपेट वाला नहीं होता बल्कि सीधा और स्पष्ट होता है। वे यथार्थवादी होते हैं। ये बिना किसी लाग लपेट के संवाद करते हैं। ये बार बार चुनौतियां का सामना करने में सक्षम होते हैं। इन्हें झूठ बोलना बिल्कुल पसंद नहीं होता है।

जब इनके मन की भावनाएं दूसरों से मन से जुड़ती हैं तो लोगों के बीच इनका आकर्षण और भी बढ़ जाता है। धनु में यौन लालसा होती है। यह लालसा यौन संबंधों के प्रति इनका झुकाव बढ़ा देती है। यह यौन संबंधों के मामले में नए अनुभव हासिल करना चाहते हैं, कुछ अलग करने की चाह रखते हैं।

उन्हें निरंतरता की अत्यधिक आवश्यकता होती है, इनके लिए किसी एक काम पर ध्यान केंद्रित करना या किसी एक काम पर टिके रहना बेहद कठिन होता है। इनके लिए रिश्ते किसी संघर्ष से कम नहीं होते हैं, इनके लिए एक जगह टिकना मुश्किल होता है।


धनु राशि का रोमांस सुंदर क्यों होता है

धनु राशि के जातक जब साथ होते हैं तो उनकी अद्भुत क्षमताएं सामने आती हैं। रोमांस के मामले में ये बेहद भाग्यशाली होती हैं, इनके रिश्ते में कई संभावनाएं नजर आती हैं। इनके रिश्ते बहुत आनंददायक साबित हो सकते हैं।

धनु राशि एक समान होने के बावजूद अलग अलग होते हैं। इनमें बहुत सारी बातें होती हैं जो एक समान होती हैं। धनु राशि वालों को अपने पार्टनर को समझने की जरूरत होती है। उन्हें चाहिए होता है कि वह अपने पार्टनर की जरूरतों को समझें। जानें कि साथी को कब क्या चाहिए।

आम तौर पर धनुराशि वालों को प्यार करना, प्यार भरी बातें करना पसंद होता है। ये बहुत हंसमुख और उत्साहित व्यक्ति होते हैं, जो यात्रा करना पसंद करते हैं, ये अपने दूसरों को साथ जोडऩे या दूसरे के साथ जुडऩे वालों की प्रशंसा करते हैं।

धनु राशि वाले आपस में किसी तरह की कोई रोक टोक करने वाले नहीं होते हैँ। जब वे एक साथ होते हैं तो ऐसा कोई भी पल नहीं रहता जब ये एक दूसरे से ऊबते हुए नजर आएं, इनके चेहरे पर थकान नजर आए।

वे आपस में मिलने, मस्ती करने, खेलने कूदने जैसे प्रयासों की सराहना करते हैं। ये दूसरे को खुश करने के लिए नियमों को बदल भी देते हैं। ये ऐसे मामलों में आकर्षक चरित्र माने जाते हैं। इसके साथ ही नई चीजों को आजमाने के इच्छुक भी होते हैं।


धनु रोमांस के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू

सकारात्मक

  • धनु राशि के जातक स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं। वे रिश्ते में सहजता का आनंद लेते हैं। किसी के प्रेम में पडऩा इनके लिए एक अच्छा अनुभव साबित हो सकता है।
  • उन्हें अधिक स्वतंत्रता पसंद होती है और वे अपनी यौन कल्पनाओं के बारे में खुलकर विचार रखते हैं।
  • एडवेंचर उनके जीवन का एक अविभाज्य हिस्सा होता है। अगर आपको यह सब पसंद नहीं है तो आप उन्हें डेट करने से बच सकते हैं।
  • धनु राशि के लोग उत्साही, ईमानदार होते हैं, ये हमेशा जीवन में अच्छी और सकारात्मक चीजों को ही देखते हैं। ये जीवन के उज्जवल पक्ष की तरफ ही ध्यान देते हैँ।

अगर जीवन में वास्तविक और मनचाहे परिणाम प्राप्त करना चाहते हैं? हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें!

नकारात्मक

  • धनु राशि का जातक अधीर और भावहीन हो सकता है।
  • धनु राशि के लोग अपने से जुड़े लोगों को जानने के लिए पूरा समय लेते हैं। वे किसी भी रिश्ते में प्रतिबद्ध होने से पूर्व टाइम लेते हैं।
  • वे अपनी स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करने वाली किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
  • वे आत्मनिर्भर व्यक्ति होते हैं जो दूसरों की सहायता के बिना कार्यों को पूरा करने में विश्वास करते हैं।

निष्कर्ष

हर इंसान यह जानना चाहता है कि क्या उसमें वह क्षमता है जो दूसरों को आकर्षित कर सके। क्या है ऐसा कोई रहस्यमयी तरीका, जो हमें इस बारे में बता सके। धनु राशि के हर जोड़े में दोनों ही जातक गुणों से भरे होते हैं। इनमें भावनाओं का प्रभाव भले ही बहुत अधिक न हो,लेकिन अगर ये तय कर लें किसी दोनों को एक दूसरे का साथ देना है, ये दोनों रिश्ते को कसकर पकड़ लें, तो इनके रिश्ते में बहुत कुछ सुंदर और खूबसूरत होता नजर आएगा।

क्या आपका कोई धनु राशि का व्यक्ति पसंद है? उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख ने अब आपको प्यार को स्वीकार करना थोड़ा आसान बना दिया होगा।