आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहेगा। लंबे समय का आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसायिक योजनाएं बना सकेंगे। परोपकार के उद्देश्य से किए गए काम से आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। जनसंपर्क में रहना होगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होने की आशा रख सकते हैं। विरोधियों पर जीत मिलेगी।
परिश्रम की अपेक्षा कम परिणाम मिलने पर भी आप निष्ठापूर्वक काम को आगे बढ़ाएंगे। आपके क्षेत्र की विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी। उससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। मधुर वाणी से नए संबंध स्थापित होंगे। कला तथा पढ़ने-लिखने में आपकी रुचि रहेगी। विद्याभ्यास के लिए अनुकूल समय है। बाहर का भोजन करना टालें, अन्यथा पाचनतंत्र की दिक्कत हो सकती है।
आज आपका कुछ ज्यादा ही इमोशनल बना रहेगा। विशेष रूप से पानी वाली जगहों पर जाने से बचें। मन किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा। आज आपमें निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माता की स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। पारिवारिक या जमीन जायदाद के मामले हाथ में न लेना हितकर रहेगा। स्वस्थ नींद का अभाव रहेगा।
आज काम की सफलता आपकी राह देख रही है। इस कारण आपका आनंद उत्साह दोगुना होगा। मानसिक ताजगी और खुशी का अनुभव होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात और पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। काम में विरोधी पराजित होंगे।
आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। लंबी अवधि का आयोजन आपको दुविधा में डालेगा। काम में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल-मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसनेवाले मित्रों स्नेहीजनों से लाभदायक संदेश आदान-प्रदान होंगे। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और इगो से काम बिगड़ सकता है।
आपकी वाणी का माधुर्य नए संबंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार- धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। उनकी तरफ से मिले हुए उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वास्थ्य में भी कमी रहेगी। मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ झगड़े-फसाद की आशंका है। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। ध्यान से आप मानसिक शांति रखेंगे।
नौकरी-धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। इसके साथ मित्रों, सगे- संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ मिलेगा। सामाजिक समारोह, पर्यटन अादि पर जा सकेंगे। शरीर और मन से आप खूब खुश रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
काम में सफलता का दिन है। नए काम की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिजनेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह कर सकेंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे। गृहजीवन में आनंद और संतोष रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ, सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान बढ़ेगा।
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। बौद्धिक कामों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी रचनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊब होगी। संतान की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी। उच्च अधिकारियों या विरोधियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।
नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें। ईश्वर का नाम स्मरण करें। आध्यात्मिक पाठ से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
दैनिक कामों से बाहर निकल कर आज आप घूमने- फिरने और मनोरंजन के पीछे समय व्यतीत करेंगे। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आपको आनंदित करेगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला-कारीगरी प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। दांपत्यजीवन में अधिक निकटता मिलेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।