क्या ग्रहों की मदद से होगा अशोक गेहलोत के मंत्रीमंडल का पुनर्गठन

क्या ग्रहों की मदद से होगा अशोक गेहलोत के मंत्रीमंडल का पुनर्गठन

अशोक गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। आज शाम कैबिनेट की बैठक होनी है। चर्चा है कि इस बार गहलोत और उनके धुर विरोधी सचिन पायलट खेमे के लोगों को भी उसी अनुपात में मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। तो क्या सरकार में घट जाएगा सीएम गहलोत का कद, जानते हैं उनकी कुंडली के विश्लेषण से।


अशोक गहलोत के लिए मिक्स रहेगा समय

अशोक गहलोत के कुंडली की बात करें तो सूर्य-मंगल एक साथ मेष राशि में है। चंद्र -गुरू का कॉम्बीनेशन भी अच्छा है और स्वग्रही शुक्र भी है। इस कारण वे सीएम पद पर बने हैं। आज के जन्म ग्रहों की बात करें तो चंद्र-राहू आज साथ में है। सूर्य का बल भी न होने के कारण अगर आज की बैठक में कुछ फैसला आया तो भी उसमें कन्फ्यूजन बना रहेगा। आने वाले समय की बात करें तो इसे सीएम गहलोत के लिए मिक्स कहा जा सकता है।


मिल सकती है सचिन पायलट खेमे के लोगों को मंत्रीमंडल में जगह

राजस्थान के जोधपुर में 3 मई 1951 को जन्मे अशोक गहलोत की परेशानी इन दिनों बढ़ गई है। तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद आज शाम मंत्रिमंडल के पुनर्गठन को लेकर बैठक होनी है, जिसमें सभी मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है। ऐसा होता है तो सचिन पायलट खेमे के कुछ विधायकों को मंत्रीमंडल में स्थान मिल सकता है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation