चाहिए धन संपदा, तो इस धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें

चाहिए धन संपदा, तो इस धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें

दीपोत्सव 2022 की शुरुआत धनतेरस से हो रही है। इस साल धनतेरस 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। धनतेरस पर लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। पूरे देश में धनतेरस पर लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार चीजें खरीदते हैं। इस दिन खरीदारी करना विशेष लाभ प्रदान करने वाला माना जाता है। हम आपको बता रहे हैं, धनतेरस पर इस साल घर पर क्या लाएं, जिससे आप पर बरसें महालक्ष्मी की विशेष कृपा

  • धनतेरस पर सोने के गहने खरीदना शुभ माना जाता है। यदि आप इस साल सोना खरीदने के इच्छुक हैं, तो 2 नवंबर को धनतेरस पर सोना खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।
  • धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदना भी सौभाग्य बढ़ाता है। चांदी के बर्तन खरीदकर शाम में धनतेरस पर भगवान के चांदी के बर्तन में भोग लगाएं। इससे सालभर भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
  • देश के कई भागों स्टील के बर्तन खरीदने का भी चलन है। यदि आप धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदकर उसमें खाना पकाते हैं, तो सालभर तक किचन में बरकत रहती है।
  • धनतेरस पर झाड़ू खरीदना और उस झाड़ू से घर की सफाई करने से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है, इसलिए धनतेरस पर यदि कुछ नहीं खरीद रहे हैं, तो भी एक झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए।
  • अक्षत यानी कि चावल, धनतेरस पर चावल खरीदना और इसका कुछ भाग जरूरतमंदों को देने से सालभर अन्न की कमी महसूस नहीं होती है।
  • धनतेरस पर धनिया खरीदना और धनिए को गमले में बोना शुभ माना जाता है।
  • यदि आप ऊपर लिखी कोई वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं, तो पांच प्रकार के फल खरीदकर बच्चों में बांटें। धनतेरस पर यह शुभ काम आपके घर में प्रसन्नता बनाए रखेगा।

जानें अपने व्यक्तित्व की खासियत राशि के साथ