किन ग्रहों ने अरिजीत सिंह को पहुंचाया सफलता के शिखर पर?

किन ग्रहों ने अरिजीत सिंह को पहुंचाया सफलता के शिखर पर?

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) अपनी सुरीली आवाज और लव सॉन्ग से देश-दुनिया के करोड़ों फैन्स के दिलों पर पिछले एक दशक से राज कर रहे हैं। अरिजीत सिंह (Arijit Singh) का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 25 अप्रैल 1987 को हुआ था। वैसे तो अरिजीत सिंह के कई गाने लोगों की जुंबा पर हैं, लेकिन साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो…’ से उनको खूब फेम मिला। दिल को छू जाने वाले गानों से देश-दुनिया के लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बना चुके सिंगर अरिजीत सिंह का 25 अप्रैल को जन्मदिन है। आइए उनकी कुंडली के माध्यम से जानते हैं कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में किन ग्रहों का हाथ है।

आने वाले समय में कौन से ग्रह देंगे आपका साथ, किसकी वजह से मिलेगी आपको सफलता, जानिए अपनी जन्मपत्री एकदम फ्री…


Arijit Singh kundli

ग्रहों की कौन सी दशा Arijit Singh को एक सफल गायक बनाती है?

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को हुआ था। इस हिसाब से कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की कुंडली में उच्च का शुक्र है। इसी के साथ अन्य चार प्रभावशाली ग्रह चंद्र, राहु, बुध और गुरु भी शुक्र के साथ एक ही घर में है। इस सभी ग्रहों का साथ होना, एक गायक के रूप में उनकी आश्चर्यजनक सफलता का कारण है। उच्च के शुक्र के साथ चार अन्य प्रभावशाली ग्रहों का होना, यह दर्शाता है कि उनकी रचनाएं सभी पीढ़ियों के बीच व्यापक आकर्षण पैदा करती हैं। वास्तव में, इस तरह की ग्रहों की स्थिति संगीत, गायन आदि के संबंध में जबरदस्त सफलता को दर्शाती है! अरिजीत सिंह की कुंडली के ग्रह ही है, जिन्होंने उन्हें इतनी सफलता दिलाई। अब आने वाला समय कैसा होने वाला है, आइए जानते हैं…

आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए अपना वार्षिक राशिफल..


कैसा रहेगा Arijit Singh का आने वाला साल?

कुंडली के विश्लेषण के हिसाब से “आने वाले वर्ष की भविष्यवाणियों से संकेत मिलता है कि उदार बृहस्पति के कारण उन्हें अपने काम के माध्यम से बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। उनके पास दूसरों पर अपार शक्ति और प्रभुत्व रखने की संभावना है। निकट भविष्य में, वह संभवतः और भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही वह पवित्र और सामाजिक कार्यों में भी शामिल हो सकते हैं। Arijit Singh को अपनी पेशेवर जिंदगी में भी काफी लाभ मिलने वाला है। Arijit Singh किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल सकते हैं, उनका यह स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वह जीवन में चीजों के प्रति अपनी बुद्धिमत्ता और गहरी समझ और दृष्टिकोण के लिए सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। उनके लिए आलोचकों, विश्लेषकों और अन्य संगीत कंपनियों से बेहतर प्रशंसा निश्चित रूप से अपेक्षित है।”

हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं, और पाएं सभी समस्याओं से छुटकारा, अभी काल करिए, पहला कॉल फ्री…


पहले शो में हार गए थे Arijit Singh

अरिजीत सिंह के कॅरियर को लेकर बात करें, तो उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत साल 2005 में एक रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी। हालांकि, इस शो में उन्हें जीत हासिल नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक और रिएलिटी शो ’10 के 10 ले गए दिल’ में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस शो के जीतने के बाद अरिजीत सिंह ने अपना रिकॉर्डिंग सेटअप तैयार कर म्यूजिक प्रोग्रामिंग के साथ अपनी जर्नी शुरू की। उन्होंने बॉलीवुड के कई जाने माने लोगों के साथ काम किया, जिसमें शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर और मिथुन शामिल है।

आपके होने वाले जीवन साथी के साथ कैसी गुजरेगी आपकी जिंदगी, अभी जानिए अपने पार्टनर के साथ अनुकूलता…

Also Read :- 28 सितंबर को भारत रत्न Lata Mangeshkar का जन्म दिन है। आखिर उनकी कुंडली में ऐसे कौन से योग थे कि उनकी आवाज के लोग दीवाने हुए, जानिए यहां…