क्या अब करण जौहर पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही NCB

क्या अब करण जौहर पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही NCB

बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन के बाद अब NCB के निशाने पर फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर हैं। करीब एक साल पहले करण जौहर की एक पारिटी का वीडियो वायरल हुआ था, उस मामले में अभी तक जांच बंद नहीं हुई है। इधर केंद्र सरकार ने NCB के रीजनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन 6 महीनों में बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी NCB की रडार पर रहेंगे। आइए जानते हैं क्या कहती है  प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर की कुंडली…

समस्या से भागे नहीं, विशेषज्ञों से समाधान पाएं। 


करण जौहर की कुंडली में विपरीत परिस्थितियों का अंदेशा

25  मई 1972 को मुंबई में जन्में करण जौहर की कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो उनकी सामान्य कुंडली में सूर्य और शनि साथ में है, जो उनके स्वभाव को विद्रोही बनाता है। वहीं फिलहाल कुंडली में सूर्य के ऊपर से राहु का गोचर हो रहा है, जो उनके जीवन में भारी समस्याओं का संकेत देता है। इस दौरान उन पर कई सारे गंभीर आरोप भी लग सकते हैं। साथ ही किसी कानूनी दाव पैंच में फंस सकते हैं और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

जानें आपका आज का राशिफल, अभी। 


करण जौहर के साथ कई सितारों पर नजर

करण जौहर की पार्टी में  शामिल होने वाले हरेक शख्स NCB नजर बनाए हुए हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां रणबीर कपूर, विक्की कौशल, वरुण धवन, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर मौजूद थे। यह वीडियो 28 जुलाई 2019 का बताया जा रहा है। वीडियो को खुद करण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद से आरोप लग रहे थे कि इस पार्टी में सेलेब्स ड्रग्स ले रहे थे।

केवल 3 ग्रह बना रहे हैं sanya malhotra का कॅरियर जोरदार, जानिए अभी…



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation