UP Election 2022 में Yogi Adityanath Horoscope देगी साथ, या बिगड़ेगी बात

UP Election 2022 में Yogi Adityanath Horoscope देगी साथ, या बिगड़ेगी बात

UP Election 2022 इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां खूब जो लगा रही है। उत्तरप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सत्ता हासिल करने की पुरजोर कोशिश में लगे हुए हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) विकास के साथ एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस बार मथुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर रणनीति तैयार हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका पूरा समर्थन है, लेकिन क्या उनकी कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope)  के ग्रह उनका साथ दे पाएंगे। UP Election 2022 में योगी आदित्यनाथ क्या एक बार फिर सत्ता हासिल करने में कामयाब होंगे… आइए जानते हैं  उनकी सूर्य कुंडली…

(कैसा होगा आपका 2022, पाइए अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट)


Yogi Adityanath की कुंडली में एक विशेष योग

उत्तप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का जन्म पौड़ी गढ़वाल में  5 जून 1972 को हुआ था। उनकी राशि वृषभ है। इस आधार पर उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाए, तो योगी आदित्यनाथ की कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) में सूर्य, बुध और शनि का युति है। ग्रहों की यह युति योगी आदित्यनाथ को अनुशासित, समर्पित, दृढ़ संकल्पित और एक सही प्रबंधक बनाती है। यह किसी से छिपा नहीं है कि योगी के कार्यकाल में यूपी में एक अनुशासन रहा है। 

अपने कार्यकाल के दौरान योगी आदित्यनाथ ने असमाजित तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की है। Yogi Adityanath का राजनीति दृष्टिकोण और विश्लेषण दोनों ही कमाल का हैं। कुंडली में उपस्थित बुध उनकी इसमें मदद करता है और सूर्य की उपस्तिथि उन्हें आत्मविश्वासी बनाती है। इसके अलावा सूर्य और बुध की युति के कारण वह एक गंभीर प्रवृत्ति के इंसान के रूप में उभरें हैं। वह अपने काम को पूरी गंभीरता से करते हैं, और अपने साथियों से भी यही उम्मीद करते हैं।

योगी आदित्यनाथ की कुंडली में सूर्य, बुध और शनि की शुक्र की राशि वृषभ में युति ने उन्हें बेहद अनुशासित और एक लक्ष्य केंद्रित बना रखा है। उनका यही अनुशासन उन्हें UP Election 2022 में मदद कर सकता है। हालांकि, कुंडली में ओर भी ग्रह हैं, जो उनका साथ देंगे, जानिए आगे…

(2022 में आपकी मदद कौन करेगा, एक बार अपनी व्यक्तिगत 2022 FREE रिपोर्ट पाइए यहां)


सीएम आदित्यनाथ की कुंडली में इनका भी सपोर्ट

योगी आदित्यनाथ की कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) की कुंडली में सिर्फ सूर्य, बुध और शनि की ही नहीं, बल्कि अन्य ग्रहों की युति भी उनका साथ देने वाली है। उनकी कुंडली में मिथुन राशि में मंगल और शुक्र उपस्थित है और ग्रह के इस संयोजन को बेहद आकर्षक माना जाता है। 

ग्रहों की यही युति उन्हें अपने विश्वास पर दृढ़ बनाए रखती है और उनकी इच्छाशक्ति को और भी मजबूत बनाने में मदद करती है। साथ ही उन्हें भरपूर जोश और ऊर्जा प्रदान करता है। कुंडली में शुक्र ही उपस्थिति उनकी वाणी को मिठास देता है। हालांकि, कई बार अपना असर दिखाते हुए उनका गुस्सा भी दिखा देता है। ग्रहों की यह युति सीएम योगी आदित्यनाथ को बाहर से कठोर और अंदर से कोमल ह्रदय वाला बनाती है। इसके अलावा मंगल और शुक्र पर गुरु की दृष्टि उनके कार्य और वाणी में विद्वता को जोड़ती है, लेकिन क्या UP Election 2022 में जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ यही काफी होगा। या फिर कोई विपरीत ग्रह या गोचर असर डाल सकता है। आइए जानते हैं विपरीत ग्रहों का असर…

(आपकी कुंडली के कौन से ग्रह आपकी जिंदगी पर डाल रहे हैं विशेष प्रभाव, जरूर पाइए अपनी FREE कुंडली केवल यहां)


Yogi Adityanath horoscope में राहु का गोचर खड़ी करेगा मुश्किल!

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुंडली में कई सारे अनुकूल ग्रह हैं। अभी उनकी कुंडली (Yogi Adityanath Horoscope) में गुरु जन्म के चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा है और यह बृहस्पति यानी गुरु, मंगल पर भी दृष्टि डाल रहा है। यह उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। लेकिन, वृषभ राशि में राहु का भी ट्रांजिट हो रहा है, जो जन्म के तीन बड़े ग्रहों के ऊपर से हो रहा है। जो अचानक से उनके सामने कई चैलेंज लेकर आएगा।

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ साल 2022 के मध्य तक शनि की साढ़े साती से प्रभावित रहेंगे, जो उनके मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। उन्हें किसी बात की चिंता सता सकती है। हालांकि, जन्म के शनि वृषभ राशि में होने के कारण वे अच्छी योजनाएं बनाने और अपने काम को अंजाम तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुंडली में शनि की साढ़े साती के कारण अप्रैल 2022 तक का समय उनके लिए चैलेंजिंग हो सकता है। हालांकि, इसके बाद सारे ग्रह उनके साथ होंगे। सभी ग्रहों का उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होने वाला है। ऐसे में कहा जा सकता है कि UP Election 2022  में जीत उनके लिए ज्यादा मुश्किल भी नहीं हैं। हालांकि उनके प्रतियोगी अखिलेश यादव भी जबर्दस्त मेहनत कर रहे हैं। 

(2022 में किन ग्रहों का गोचर (राशि परिवर्तन) आपके लिए बेहतर अवसर लेकर आएगा, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी, पहला कॉल बिल्कुल FREE!)