लहसुनिया (Cat’s Eye Stone) धारण करने के फायदे

लहसुनिया रत्न (Cat’s Eye)को अपने आप में काफी रहस्यमय और शक्तिशाली माना जाता है। यह स्टोन कई रंगों यथा हरे, पीले-हरे, काले और शहद के रंग जैसा होता है। दिखने में आकर्षक और लुभावना कैट्स आई एक सेमी प्रीसियस स्टोन  है जिसे भारत में वैदूर्य मणि, लहसुनिया और क्राइसोबेरील (Chrysoberyl) के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिष में भी लहसुनिया को बहुत उपयोगी माना गया है। इसका संबंध केतु ग्रह से माना गया है। माना जाता है कि इस स्टोन में एक तीव्र ऊर्जा होती है जिसके कारण इसे धारण करने पर तुरंत ही प्रभाव दिखाई देता है।

यदि कोई व्यक्ति केतु ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों से पीड़ित हो तो इस रत्न को धारण करने से वह केतु ग्रह की अनुकूलता प्राप्त कर सकता है। आइए, अब इस विषय पर विस्तार से जानने के लिए हम आगे बढ़ते हैं।


शैट्योन्स के बारे में

जब इस स्टोन को देखते हैं तो ऐसा अनुभव होता है जैसे एक चमकीली लकीर (चैट्योन्स) पत्थर के साथ-साथ चल रही हो जिसके कारण यह बिल्ली की आंख के समान दिखाई देता है। इसी कारण इस स्टोन को कैट्स आई कहा जाता है। इसमें दिखाई देने वाली लकीर वास्तव में एक ऑप्टिकल इफेक्ट है जो पत्थर पर पड़ने वाली रोशनी की किरणों के परावर्तित होने की वजह से दिखाई देती है। इसी की वजह से इसमें आंख जैसा प्रभाव दिखाई देता है।

इस ऑप्टिकल इफेक्ट में प्रकाश की एक चमकीली किरण स्टोन के आर-पार इस तरह चलती हुई दिखाई देती है कि मानो एक पतला सा चमकीला धागा हो और उसके चारों ओर काली रेखाएं भी चल रही हैं। रोशनी का इस तरह परावर्तन ज्योमेट्री और ऑप्टिकल फिजिक्स के आधार पर समझा जा सकता है। इस प्रभाव को शैट्योन्स भी कहा जाता है। वास्तव में शैट्योन्स (Chatoyance) शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द Chatoyer से हुई है, जिसका अर्थ है बिल्ली की आंख का प्रतिबिंब

अमेरिकन डायमंड (American Diamond) के बारे में वह सब कुछ पढ़ें जो आपको जानना आवश्यक है।


लहसुनिया का निर्माण तथा विशेषताएं

लहसुनिया वास्तव में बेरिलियम के एल्युमिनेट से बना होता है। इस स्टोन में मुख्यत: बेरिलियम और एल्यूमीनियम का मिश्रण होता है जिसमें कुछ हद तक क्रोमियम और आयरन के ऑक्साइड भी होते हैं। इन्हीं की वजह से इस स्टोन में विभिन्न तरह के रंग दिखाई देते हैं। यह स्टोन अधिकतर ब्राजील, श्रीलंका और चीन जैसे देशों में पाया जाता है। दुनिया के अन्य हिस्सों में भी यह स्टोन मिलता है परन्तु वहां इसकी मात्रा बहुत कम होती है। लसुनिया रत्न खरीदने के लिए यहां क्लिक करें…

रंग और आकार

यह रत्न ज्यादातर भूरे, पीले, काले, धुएं के रंग का या गहरा हरा और सफेद रंगों जैसे कुछ शेड्स में पाया जाता है। लहसुनिया चाहे किसी भी कलर का हो परन्तु सभी में एक बात कॉमन होती है, उन सभी में स्टोन के बीच में सफेद रोशनी की एक लकीर सी चलती है जिसके कारण आंख का शेप दिखाई देता है। यदि उनके आकार की बात की जाए तो इनका कोई निश्चित आकार नहीं होता है, वे अलग-अलग आकारों में मिल सकते हैं। उनका वजन भी अन्य सामान्य स्टोन्स के मुकाबले अधिक भारी होता है।

आकार देने की प्रक्रिया

लहसुनिया कई अलग-अलग आकार में मिलता है। हालांकि यह भी अपने मूल स्वरूप में अन्य पत्थरों की तरह ही अनगढ़ा और अनाकर्षक दिखाई देता है। खान से बाहर निकालने के बाद इसकी सही तरह से घिसाई तथा कटिंग की जाती है। पॉलिश के जरिए ही इस स्टोन में कैट्स आई प्रभाव को पैदा किया जाता है। एक बहुत ही अनुभवी कारीगर इस पत्थर की सही तरह से घिसाई और पॉलिश कर सकता है ताकि इसमें मनचाहा इफेक्ट दिखाई दे सकें। जरा सी भी लापरवाही इसकी सुंदरता और आकर्षण को खराब कर सकती है। एक अनुभवी कारीगर ही इस पत्थर को सही आकार और शेप दे सकता है।

गुणवत्ता

लहसुनिया की क्वालिटी और सुंदरता कई बातों पर निर्भर करती है। जिनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं-

  1.     स्टोन में ऑप्टिकल इफेक्ट बिल्कुल स्पष्ट रूप से दिखना चाहिए।
  2.     इसमें घिसाई इस तरह होनी चाहिए कि रोशनी की चमकीली लकीर पत्थर के बिल्कुल बीच में हो।
  3.     इसे बहुत ही सिमेट्रीकली काबोचोन को समद्विभाजित करते हुए तैयार करना चाहिए।
  4.     यह पत्थर के शरीर के रंग के बिल्कुल विपरीत होना चाहिए।
  5.     स्टोन को बिल्कुल स्मूद और चिकना होना चाहिए।

 यदि कोई स्टोन इन सभी मापदंडों पर खरा उतरता है और एक बढ़िया ऑप्टीकल इफेक्ट दिखा सकता है तो आपके पास एक शानदार लहसुनिया होगा। इसके रंग और चमक दोनों में सही बैलेंस होना चाहिए तभी इसकी वास्तविक सुंदरता दिख सकेगी।


कैट्स आई में विवर्तन ग्राफ्टिंग

कैट्स आई में दिखाई दे रहे शैट्योन्स में विवर्तन ग्राफ्टिंग के रूप में काम करने के लिए सही स्थानों पर मोटे रेशम की तरह लकीरें होंगी। जब इस तरह से प्रकाश का सही तरह से रेफ्लेक्शन होगा तभी उस स्टोन में रंगों का सुंदर सामंजस्य दिखेगा और तभी स्टोन की अपनी अलग पहचान दिखाई देगी। यह सब कुछ ऑप्टिकल इफेक्ट्स पर ही निर्भर करता है। जिस तरह लाइट्स के रेफ्लेक्शन के कारण बारिश में हमें इन्द्रधनुष दिखाई देता है, उसी तरह इस स्टोन में भी हमें आंख का प्रतिबिम्ब दिखाई देता है। इसी तरह का इफेक्ट हमें ओपल तथा मूनस्टोन में भी दिखाई देता है। वास्तव में इन स्टोन्स की पहचान और कीमत इनमें दिखाई देने वाले ऑप्टिकल इफेक्ट्स के कारण ही होती है अन्यथा ये सामान्य स्टोन के ही समान दिखाई देते हैं।


स्टोन खरीदते समय ध्यान रखने योग्य बातें

यदि आप भी लहसुनिया खरीदना चाहते हैं तो आपको अपने पारिवारिक ज्योतिषी या किसी अच्छे एस्ट्रोलॉजर से सलाह लेनी चाहिए। यदि आप उनकी सलाह लेंगे तो वे आपको कौनसा स्टोन धारण करना चाहिए, यह बताएंगे। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो आप ऑनलाइन ज्योतिषियों की मदद लें और वेबसाइट से खरीद लें। यदि आप लहसुनिया खरीदना चाहते हैं तो ज्वैलरी डिज़ाइनर, जेमस्टोन कलेक्टर्स और जेमस्टोन हीलर्स के जरिए भी खरीद सकते हैं।

वास्तव में लहसुनिया बहुत ही दुर्लभ होते हैं इसलिए ये किसी साधारण डिपार्टमेंटल स्टोर या ज्वैलरी स्टोर में नहीं मिलते हैं। लहसुनिया एक दुर्लभ स्टोन होता है जिसे सही पत्थर की पहचान करके उस पर बेहद बारीकी से घिसाई और पॉलिश करके बनाया जाता है। यही कारण है कि लहसुनिया का कोई निश्चित आकार नहीं होता है और अन्य कीमती स्टोन्स की तुलना में ये बहुत कम मिलते हैं।

बहुत से डिजाईनर्स इन स्टोन्स का उपयोग कफलिंक्स, फिंगर रिंग्स तथा डिजाईनर ज्वैलरी बनाने में करते हैं। क्राइसोबेरील ज्वैलरी स्टोर्स में या ज्वैलरी डिजाइनरों के पास पाया जाता है। कुछ अच्छे आर्टिस्ट्स तथा डिजाईनर इन स्टोन्स का प्रयोग कर अभूतपूर्व रूप से सुंदर ज्वैलरी डिजाईन करते हैं। ज्वैलरी डिजाईनर्स भी इस स्टोन का काफी प्रयोग करते हैं। वे भी आपके बजट के आधार पर आपके लिए सही आकार, रंग और कीमत वाला लहसुनिया खरीदने में मदद कर सकते हैं।


लहसुनिया धारण करने के लाभ

ज्योतिष तथा पारंपरिक मान्यताओं के आधार पर लहसुनिया धारण करने के बहुत से लाभ होते हैं जिनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं-

 

  •       इस स्टोन में समाहित पॉजिटिव एनर्जी आपको ग्रहों की प्रतिकूलता तथा उनके कारण आपके जीवन में होने वाली उथल-पुथल को शांत करती है।
  •       इस सेमीप्रीसियस स्टोन को धारण करने से आप बुरी नजर से खुद को बचा सकते हैं।
  •       इस स्टोन का उपयोग एक ताबीज के रूप में भी किया जाता है, इस ताबीज की सहायता से आप किसी भी नेगेटिव शक्ति से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।
  •       लहसुनिया को धारण करने से इसमें निहित पॉजिटिव एनर्जी आपको अपने जीवन में धन और समृद्धि प्राप्त करने में सहायता करती है।
  •       यदि आप पर्याप्त मेहनत और लगन से काम करें तो इस स्टोन की सहायता से आप खत्म हो चुके बिजनेस में भी फायदा कमा सकते हैं।
  •       इस स्टोन को आध्यात्मिक रूप से भी बेहद शक्तिशाली माना जाता है। यह आपको अपनी सांसारिक इच्छाओं से मुक्त होने में मदद करता है और आपकी आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
  •       इस स्टोन के उपयोग से कैंसर का भी उपचार किया जाता है। इसके अलावा किसी तरह के अभिचार प्रयोग से होने वाली हानि से भी बचाता है।
  •       लहसुनिया आपको डिप्रेशन तथा स्ट्रेस से भी मुक्त करता है।
  •       कैट्स आई रत्न आपके आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
  •       यह रत्न आपके दृष्टिकोण को विस्तृत कर सकता है और आपकी मेमोरी को बढ़ा सकता है।
  •       लहसुनिया को पृथ्वी तत्व से संबंधित माना जाता है, इसलिए यह किसी के जीवन में ऊर्जा और जीवन शक्ति ला सकता है।
  •       यह रत्न आपको सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाओं से बचाता है।
  •       लहसुनिया हमारे भाग्य को बढ़ाने और इसे पहनने वालों के जीवन में सौभाग्य लाने के लिए जाना जाता है।
  •       कैट्स आई एक बहुत ही प्रभावी रत्न है जो कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने में हमारी सहायता कर सकता है। इसकी सहायता से हम अपने नजर दोष को भी दूर कर सकते हैं।
  •       इस स्टोन का प्रयोग हमारे शरीर के अंगों जैसे अग्नाशय और गुर्दे, लिम्फ नोड्स, यकृत, ल्यूकेमिया से संबंधित मुद्दों और प्लीहा के विकारों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है।
  •       जो लोग विवाह करना चाहते हैं अथवा एक अच्छा लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं, लहसुनिया उन लोगों के लिए भी अत्यधिक फायदेमंद है।
  •       यह सेमीप्रिसीयस स्टोन आपको स्किन डिजीज से भी बचा सकता है।
  •       माना जाता है कि लहसुनिया आपके बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रखने में सहायता करता है और उनके ऊपर आने वाले किसी भी असंभावित खतरे की संभावना को दूर करता है।

 

क्या आपके विवाह में देरी हो रही है या अभी भी अपने जीवन साथी की तलाश में हैं? हमारे सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषियों से सीधे जुड़ें


संक्षेप में

लहसुनिया एक अमूल्य रत्न है जो प्रकृति में आसानी से नहीं मिलता है। यह अपने आप में बहुत ही खास और विशिष्ट होता है। इसमें प्रचंड ऊर्जा होती है जिसका उपयोग बहुत ही सावधानी और सुरक्षा के साथ करना चाहिए। इस पत्थर को खरीदते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। इस स्टोन को धारण करने से पहले आपको ऊपर दी गई सभी बातों को याद रखना चाहिए। साथ ही यदि संभव हो तो आपको किसी ऐसे ज्योतिषी से सलाह लेनी चाहिए जो आपका सही तरीके से मार्गदर्शन कर सके।