Zodiac Compatibility

वृश्चिक और कर्क अनुकूलता

एस्ट्रोलॉजी में राशियों की कुल संख्या बारह होती है और प्रत्येक राशि की अपनी ताकत और कमजोरियां, अपने स्वयं के गुण, इच्छा एवं लाइफ तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। जन्म के समय के ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण कर एस्ट्रोलॉजी हमें किसी व्यक्ति की बेसिक स्पेशयलिटी, प्रायोरिटी, कमियों और भय की एक झलक दे सकते हैं। यदि हम राशियों की बुनियादी विशेषताओं को जान लें तो हम लोगों को ज्यादा बेहतर तरीके से जान सकते हैं। जानें Vrishchik & Kark Compatibility (वृश्चिक और कर्क की जोड़ी) के बारे में…

वृश्चिक

Scorpio
24 Oct - 22 Nov
Zodiac Heart Sign

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Scorpio
Cancer

वृश्चिक और कर्क लव कंपेटेबिलिटी

वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) की जोड़ी की लव कंपेटेबिलिटी अन्य जोड़ियों की अपेक्षा अधिक बेहतर दिखाई देती है। वे दोनों समान रूप से इमोशनल हैं और अपने आसपास अपने प्रियजनों की मौजूदगी पसंद करते हैं। वृश्चिक और कर्क दोनों वाटर एलिमेंट साइन हैं, इसलिए उनके बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिल सकता है।

  • वृश्चिक – कर्क के संबंध दो गहरे भावनात्मक व्यक्तियों का एक गठबंधन है, इसलिए लव और रोमांस कुछ ऐसा है जो यहां बहुत क्लियर होने वाला है। वे एक दूसरे की दुनिया में पूरी तरह से फिट होते हैं और एक बेहतरीन पार्टनरशिप को इंजॉय करते हैं।
  • वृश्चिक और कर्क के प्रेम संबंध प्यार भरे इशारों, चंचल झगड़ों और विश्वास से भरे होते हैं जो आसानी से समय की कसौटी पर खरे उतर सकते हैं।
  • वृश्चिक और कर्क जातकों के लव रिलेशन वंडरफुल हो सकते हैं, यह उनकी प्रशंसा करने वाले व्यक्तित्व के कारण नहीं है, बल्कि इस तथ्य के कारण है कि दो जल तत्व के हैं और दोनों को एक जैसी चीजें पसंद आ सकती है।
  • वृश्चिक और कर्क की जोड़ी के बीच रिलेशनशिप को पनपने में टाइम लग सकता है, लेकिन एक बार जब वृश्चिक और कर्क शुरुआती बाधाओं को पार कर लेते हैं तो उनकी जोड़ी स्थायी हो जाती है।

  क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिष समाधान प्राप्त करें

वृश्चिक और कर्क संबंधों के फायदे

वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) दोनों राशियों का संबंध वाटर एलिमेंट से होता है, इसलिए वे एक-दूसरे के इमोशन और आइडियोलॉजी का सम्मान करेंगे। कर्क जातक वृश्चिक के लिए एक इंस्पीरेशन और आदर्श की तरह होगा, क्योंकि वृश्चिक थोड़े असुरक्षित और ग्रहणशील होते हैं। हालांकि वे कर्क को स्नेह, दया और समर्थन देंगे। वृश्चिक कमजोर और इमोशनल भी हो सकते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थिति में वे स्ट्रॉन्द और आक्रामक बन कर उभरते हैं।

  • कर्क भावनाओं के महासागर में जितने गहरे होते हैं, उतने ही बाहर भी होते हैं। वृश्चिक में कर्क की तरह डीप इमोशंस हैं, हालांकि वे इसे व्यक्त करने में विफल रहते हैं।
  • यह जानने के लिए कि वृश्चिक क्या कर रहे हैं? उनके पार्टनर को लगातार पूछताछ करने की आवश्यकता होती है, लेकिन कर्क के साथ ऐसा नहीं है।
  • कर्क एक ऐसी राशि है जो रिलेशनशिप में अपना पूरा दिल लगा देती है। वहीं दूसरी ओर वृश्चिक में इमोशन को खारिज करने की प्रवृत्ति होती है। हालांकि कर्क का इमोशनल पार्ट अपने पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को अच्छी तरह से जानता है।
  • दोनों की लाइफ में इमोशनल सेफ्टी और स्टेबिलिटी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। वे एक-दूसरे की जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं।

वृश्चिक और कर्क संबंधों के नुकसान

अन्य राशियों के समान ही वृश्चिक और कर्क राशि के जातक भी रिलेशनशिप में अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही तरह की सिचुएशन को फेस करते हैं। उन दोनों को अपनी रिलेशनशिप में तर्क को स्थान देना चाहिए, अन्यथा उनके लिए प्रैक्टिकल डिसीजन लेना और रिलेशनशिप आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है।

  • वैसे तो वृश्चिक – कर्क के संबंधों में चैलेंजस काफी कम नजर आते हैं, लेकिन रिलेशनशिप के बाहर के तनाव उनके बीच खटपट की स्थिति निर्मित कर सकते हैं।
  • वृश्चिक और कर्क की जोड़ी में उनका बचपन और पिछला समय भी अफेक्टेड कर सकता है। यदि उन्हें अपनी रिलेशनशिप स्ट्रॉन्ग और बेहतर बनाना है, तो उन्हें अपनी उन पुरानी यादों से जूझना होगा जिनसे उन्हें कभी ना कभी कोई ठेस पहुंची है।
  • वृश्चिक और कर्क को अपनी रिलेशनशिप को बेहतर और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए एक दूसरे को अपने अतीत से पूरी तरह परिचित करवाना होगा। अन्यथा उन्हें एक दूसरे के साथ मानसिक, फिजिकली और इंटेलेक्चुएल रूप से जुड़ने में प्रॉब्लम फेस करना पड़ेगा।
  • वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) दोनों ही वाटर एलिमेंट साइन हैं, इसलिए इनकी रिलेशनशिप तो बेहतर होगी, लेकिन कर्क को वृश्चिक का फैला हुआ सामाजिक दायरा परेशान कर सकता है।
Scorpio - Cancer Comaptibility

वृश्चिक और कर्क मैरिज कंपेटेबिलिटी

वृश्चिक – कर्क (Scorpio & Cancer) का रिश्ता दो गहरी और अनुकूल राशियों का एक अटूट संबंध हो सकता है। उनका रिश्ता किसी रोलर कोस्टर की तरह अप्स एंड डाउन से भरा हो सकता है। वृश्चिक – कर्क की अनुकूलता उनके इमोशंस, संवेदनशीलता, डीप लव और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना पर टिकी है। उनके वैवाहिक संबंधों के सक्सेस होने की पॉसिबलिटी ज्यादा होती है।

  • यदि वृश्चिक और कर्क (Scorpio & Cancer) विवाह बंधन में बंधते हैं तो उनकी भावनाएं प्रामाणिक और निश्चित रूप से गहरी होती है, क्योंकि दोनों ही जातक अपनी फैमिली और रिलेशनशिप को सबसे अधिक इम्पोर्टेंस और सम्मान देते हैं।
  • वृश्चिक अपने कर्क पार्टनर की तुलना में अधिक कॉन्फिडेंट होते हैं। जैसे – जैसे रिश्ते में समय बीतता है, वे विरोध करना बंद कर सकते हैं और अपने साथी की एडवाइज सुनना शुरू कर सकते हैं, हालांकि कर्क में कॉन्फिडेंस की कमी होती है, लेकिन उनके डिसीजन पर इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • कर्क के स्वामी चंद्रमा है, जो उन्हें सुंदर और मोहक रूप देने का कार्य करते हैं, वे वृश्चिक को एक स्ट्रांग और लॉयल लाइफ पार्टनर की तरह देखते हैं। यह उन्हें सेफ्टी की भावना प्रदान करता है, जिससे कर्क अधिक आत्मविश्वास के साथ एक्टिव हो जाते हैं।

शादी में देरी के लिए कुंडली के दोष हो सकते हैं जिम्मेदार? अपनी कुंडली की FREE रिपोर्ट पाएं यहां।

वृश्चिक और कर्क सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी 

वृश्चिक और कर्क की जोड़ी के बीच फइजिकल इंटीमेसी एक सॉफ्ट और इमोशनल बांड है। अपने सेक्स रिलेशन के दौरान दोनों ही एक अद्भुत तरह के आनंद और तृप्ति का अनुभव करते हैं। उनकी भावनाएं वास्तव में गहरी होती हैं और वे इमोशनली कनेक्ट होने के साथ – साथ फिजिकली भी इसे मैजिकल बनाते हैं। 

  • विवाह की बात करें तो वृश्चिक और कर्क की अनुकूलता गुजरते साल के साथ स्ट्रांग होती जाएगी। समय के साथ एक दूसरे के प्रति उनका अट्रैक्शन कम होने की जगह बढ़ता ही जाता है। वृश्चिक – कर्क सेक्सुअल लाइफ में बेहद इंटीमेट और कामुक हो सकते हैं। 
  • वृश्चिक को मुख्य रूप से अपने साथी के सामने अपने गहरे और अंधेरे पक्ष को व्यक्त करने की आवश्यकता होती है। 
  • यदि कर्क राशि वाले बहुत अधिक भयभीत नहीं होते हैं या अपनी इच्छा से परे कुछ करने के लिए मजबूर महसूस नहीं करते हैं, तो इनकी सेक्सुअल लाइफ वास्तव में सेटिस्फैक्ट्री और मोहक हो सकती है।
  • वृश्चिक राशि वाले जातक बेड पर कर्क द्वारा पहल किए जाने पर सुखद आश्चर्य महसूस करेंगे। वे संबंधों के दौरान कर्क की एक्टिव भूमिका की सराहना करते हैं और उन्हें लगातार ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। 

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि वाटर एलिमेंट साइन होने के कारण उनकी रिलेशनशिप को डेवलप होने में थोड़ा समय लग सकता है। एक बार जब वृश्चिक और कर्क की जोड़ी (Scorpio & Cancer) के बीच विश्वास स्थापित हो जाता है, तब वे दोनों ही इमोशनली एक-दूसरे कनेक्ट हो जाते हैं और अपने बीच की इंटिमेसी को प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें, अन्य राशियों के साथ वृश्चिक अनुकूलता और कर्क अनुकूलता

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें