Zodiac Compatibility

वृश्चिक और वृषभ राशि अनुकूलता

हजारों सालों से एस्ट्रोलॉजी हमारे प्रेजेंट, पास्ट और फ्यूचर की घटनाओं का सटीक आकलन करता आ रहा है। यही कारण है कि इंडियन कल्चर में विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधने से पहले दो लोगों के बीच की कुंडली मिलान कर उनकी रिलेशनशिप के फ्यूचर का आकलन किया जाता है। हम यहां एस्ट्रोलॉजी के बेसिक प्रिंसिपल्स का उपयोग करके वृश्चिक और वृषभ राशि की जोड़ी के संबंधों को जांचने की कोशिश करेंगे-

वृश्चिक

Scorpio
24 Oct - 22 Nov
Zodiac Heart Sign

वृषभ राशि

Taurus
21 Apr - 21 May
Scorpio
Taurus

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के बीच प्रेम

वृश्चिक – वृषभ राशि की जोड़ी का लव रिलेशन काफी स्ट्रॉन्ग और एक्साइटिंग होता है। ये दोनों ही बहुत वफादार और प्रखर व्यक्ति होते हैं जो आपसी लगाव को इच्छापूर्वक और एक दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ एक्सेप्ट करते हैं। ये दोनों ही काफी जिद्दी होते हैं और उनकी अपनी पहले से निश्चित आदतें भी होती हैं इसलिए उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी अक्सर आपस में क्रैश हो सकती है।

  • राशि चक्र की दो बेहद महत्वपूर्ण राशियों में से एक वृश्चिक और वृषभ एक दूसरे से कई मामलों में विपरीत होने के बावजूद एक दूसरे के कॉन्टेक्ट में आते ही अट्रैक्शन की गहरी भावना महसूस करते हैं।
  • वृश्चिक और वृषभ राशि की जोड़ी कभी-कभी एक दूसरे के विपरीत है, इसलिए वे एक दूसरे के लिए पूरक की तरह काम कर सकते हैं। दोनों ही एक दूसरे की स्ट्रेंथ और वीकनेस को बैलेंस कर सकते हैं।
  • वृश्चिक जातकों को अपने किसी भी रिलेशनशिप में सेफ्टी की आवश्यकता होती है, वृश्चिक की ये सभी जरूरतें वृषभ के अलावा बेहतर रूप से कोई फुलफिल कर सकता।
  • वृषभ अपने प्रेमी के लिए पूरी तरह से डिवोटेड होते हैं और रिलेशनशिप में किसी भी तरह की असमानता को एक्सेप्ट नहीं करते हैं। वृषभ का यह न्यायपूर्ण रवैया वृश्चिक को उनके प्रति गहरी आस्था के लिए प्रोत्साहित कर सकता है

कैसा होगा आपका परफेक्ट पार्टनर, कुंडली से जुड़े राज को जानिए अभी, बात करें हमारे ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल FREE

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के संबंध

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के संबंधों के बारे में कहा जा सकता है कि वे दोनों एक दूसरे के प्रतिकूल नहीं है, बस दोनों को रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए प्रयत्न करने होंगे। उनका शक्की और कठोर स्वभाव रिश्ते को तोड़ सकता है। उनकी जिद एक दूसरे के निजी विचारों को महत्व नहीं देती है। इन सभी अवगुणों के बावजूद, उनके बीच फिजिकल कैमिस्ट्री बहुत अच्छी है, जो उन्हें रोमांस के लिए प्रेरित करती है।

  • वृश्चिक जातक अपने निर्धारित लक्ष्यों के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं, इसलिए जब एक बार वे रिलेशनशिप में बने रहने का डिसीजन कर लेते हैं तो अंत तक उसे बनाए रखने के लिए परिश्रम करते हैं। वृषभ के संबंध में भी ऐसी ही बातें कही जा सकती है। कह सकते हैं वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी मजेदार हो सकती है।
  • वृश्चिक और वृषभ का रिश्ता तीव्रता और योग्यता से संचालित होने वाला संबंध है। वे एक-दूसरे को लव की फीलिंग कराने के लिए लंबा सफर तय कर सकते हैं।
  • वैदिक एस्ट्रोलॉजी के अनुसार जल और पृथ्वी एक दूसरे के पूरक तत्व हैं, और इनका एक दूसरे के साथ संबंध उनकी सार्थकता में वृद्धि करता है।
  • वृषभ जातक वृश्चिक के रहस्यमयी और जटिल पक्ष का पता लगाना चाहते हैं, दूसरी ओर वृश्चिक अपने लिए उच्च मानक तय करके चलता है। वृश्चिक को अपने लिए किसी प्रतिबद्धता वाले व्यक्ति की तलाश होती है और प्रतिबद्धता के लिए वृषभ से बेहतर कोई नहीं हो सकता।
  • वृश्चिक अपने साथी का सपोर्ट करेगा और अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए अपने वृषभ पार्टनर के साहस की प्रशंसा करेगा। वृश्चिक अपने साथी को वांछित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी के नुकसान

एस्ट्रोलॉजी में वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी में दोनों ही को काफी हद तक एक दूसरे के लिए कम कंपीटेबल समझा जाता है। हालांकि जिस तरह कोई रास्ता स्ट्रेट नहीं होता उसी प्रकार लाइफ में भी कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। वृश्चिक और वृषभ पर भी लाइफ का यह सिद्धांत अन्य राशियों की तरह ही काम करता है।

  • वृश्चिक और वृषभ राशि की जोड़ी दोनों ही फिक्स नेचर के साइन हैं, इसलिए दोनों ही जिद्दी और अपने तरीके से सेट होने वाले लोग हैं। वे दोनों ही बदलती परिस्थितियों में समायोजित होने के लिए अचानक असहमत हो सकते हैं।
  • वृश्चिक और वृषभ राशि इंडिपेंडेंट और मनमौजी किस्म की राशियां है, इनमें अपनी शर्तों पर जीवन जीने की ठसक होती है। इससे उनके बीच विवाद हो सकता है।
  • तर्क वितर्क के समय ये एक दूसरे के सामने अपनी इमोशंस को अच्छे से व्यक्त करने में विफल होते हैं। नतीजतन किसी छोटी – मोटी समस्या पर भी वे किसी तरह का बड़ा रिएक्शन दे सकते हैं।
  • वृश्चिक – वृषभ के बीच इमोशंस का मूक आदान प्रदान में भी प्रॉब्लम हो सकती है।

क्या आप अपने रिलेशनशिप के इश्यू को लेकर परेशान हैं? तो अपने और अपने पार्टनर के नाम की अनुकूलता जानिए, यहां बिल्कुल FREE!

Scorpio - Taurus Comaptibility

वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी का विवाह

विवाह एक पवित्र बंधन है। जब कोई इस तरह के बंधन में बंधता है, तो जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाना चाहता है। क्या वृश्चिक और वृषभ के लिए यह रिश्ता मजबूती वाला होगा। हम यहां वृश्चिक – वृषभ  राशि की जोड़ी की मैरिड लाइफ की अनुकूलता का अध्ययन करेंगे।

  • विवाह के कुछ सालों बाद वृषभ को अपने कैरेक्टर के नरम हिस्से का अहसास होता है, वहीं वृश्चिक को यह अहसास होता है कि वृषभ के समर्थन से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि हुई है।
  • विवाह बंधन में बंधने के बाद वृश्चिक और वृषभ में लाइफ स्टाइल को लेकर थोड़ी खटपट की संभावना है। वृषभ एक स्थिर स्वभाव का व्यक्ति है जिसे ज्यादा शो ऑफ करना पसंद नहीं, लेकिन दूसरी ओर वृश्चिक जातक इसके ठीक विपरीत होते हैं।
  • वृश्चिक – वृषभ के संबंधों में सबसे बड़ी संभावना यह है कि वृश्चिक और वृषभ विवाह का परिणाम एक खुशहाल और बड़े परिवार के रूप में होगा जहां हर कोई दिल में आंतरिक शक्ति और दयालुता के साथ बड़ा होगा।
  • वृश्चिक राशि और वृषभ की जोड़ी पृथ्वी और जल तत्वों का कॉम्बिनेशन है। ये दोनों तत्व एक दूसरे के लिए सबसे अच्छे हो सकते हैं।

 शादी में देरी के लिए कुंडली के दोष हो सकते हैं जिम्मेदार? पनी कुंडली की FREE रिपोर्ट पाएं यहां।

वृश्चिक और वृषभ सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

एक वंडरलफुल सेक्स लाइफ के बिना सफल दांपत्य जीवन की उम्मीद बेमानी सी नजर आती है। सेक्सुअल रिलेशन वंश वृद्धि और फिजिकल नीड्स को ही पूरा नहीं करते बल्कि इमोशनल कनेक्शन और अंतर्आत्मा को भी एक करने का कार्य करते हैं। 

  • दोनों अपनी सेक्सुअल बॉन्डिंग को शानदार पाते हैं, क्योंकि वे इसे हर तरह की भावनाओं से भरने में सक्षम हैं। भावनाओं की पवित्रता और अंतरंगता सिर्फ संतुष्टि की आवश्यकता की बजाय उनकी आत्माओं को जोड़ने का एक तरीका होता है।
  • वृश्चिक और वृषभ दोनों जब एकजुट होते हैं, तो उन्हें अलग करना बेहद असंभव है। यदि कोई ऐसा करने का प्रयास भी करता है तो उसे वृश्चिक के रौद्र रूप का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
  • वे निश्चित रूप से कामुकता के समुद्र में गहरा गोता लगाते हैं, जब तक वृश्चिक पर्याप्त रूप से आग्रह जारी रखता है और वृषभ राशि के लोग नए-नए प्रयोग करने के लिए तैयार होता है।

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि वृश्चिक और वृषभ की जोड़ी लव, मैरिज और सेक्सुअल तीनों ही प्रमुख बिंदुओं पर खरी उतरती है। हालांकि इस दौरान कुछ सामान्य प्रॉब्लम्स भी फेस करना पड़ सकता है। लेकिन वे अपनी आपसी समझ से इन छोटी – मोटी परेशानियों को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। 

अन्य राशियों के साथ वृश्चिक अनुकूलता और वृषभ अनुकूलता के बारे में जानें।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें