Zodiac Compatibility

कर्क और सिंह अनुकूलता

अलग-अलग राशि, विचार और व्यवहार के लोगों में रिश्ता कितना गहरा हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए हम सभी बहुत उत्सुक रहते हैं। हमारी इसी उत्सुकता और जिज्ञासा का समाधान ज्योतिष शास्त्र में किया गया है। ज्योतिष के माध्यम से दो अलग- अलग राशि और चरित्र के लोगों के बीच की अनुकूलता का अध्ययन बहुत आसानी से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कर्क और सिंह राशि के लोगों के बीच संगतता कितनी रहने वाली है।

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Zodiac Heart Sign

सिंह

Leo
23 Jul - 23 Aug
Cancer
Leo

कर्क और सिंह लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और सिंह दोनों ही लाइफ को लेकर डिफरेंट-़डिफरेंट नजरिया रखते हैं, जोकि उनके इमोशन को नेगेटिवली इंपेक्ट कर सकता है। आइए जानते हैं, कर्क और सिंह लव रिलेशन के लिए कितने अनुकूल हैं-

  • सिंह की मर्दाना ऊर्जा स्वाभाविक रूप से कर्क की स्त्री ऊर्जा के साथ अधिक स्वाभाविक रूप से जुड़ सकती है। दोनों के बीच सहज मित्रता होगी जो रिश्ते को मैच्योर और लंबे समय तक चलने में हेल्प करेगी।
  • कर्क और सिंह में पहली नजर का प्यार नहीं हो सकता क्योंकि उन्हें एक दूसरे के पूरक के रूप में अपनी स्थिति बनने में कुछ समय लगता है।
  • कर्क और सिंह चंद्रमा और सूर्य की तरह है, जहां सूर्य ऊंचाइयों पर रहकर चमकना चाहता है, वहीं चंद्रमा शीतलता से बादलों के पीछे छिपे रहना चाहता है। कर्क के लिए दूसरों के ध्यान आकर्षण का केंद्र बनने की अपेक्षा अपने पार्टनर के साथ पर्सनल समय बिताना पसंद होता है।

क्या आपका होने वाला जीवनसाथी आपके अनुकूल है अभी अपनी संगतता जांचें एकदम फ्री…

कर्क और सिंह संबंधों के फायदे

कर्क और सिंह राशियों के लोग दो डिफरेंट पर्सनेलिटी और थाॅट प्रोसेस वाले लोग होते हैं। अपने अलग – अलग नजरिए के कारण कर्क और सिंह अधिक कंपेटेबल दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन उनके रिश्ते कई क्षेत्रों में अनुकूल बनाने का काम करता है।

  • कर्क और सिंह में रोमांस की प्रबल इच्छा होती है, इसलिए इनका रिश्ता गहरा, मजबूत व प्रेम और स्नेह से भरा होता है।
  • कर्क राशि के लोग स्वाभाविक रूप से सेंसेबल होते हैं और अपने पार्टनर से इमोशन अटैचमेंट रखते हैं।
  • कर्क राशि के लोग सदैव अपने रिश्ते में भावनात्मक सुरक्षा और स्टेबिलिटी की तलाश करते हैं। वहीं सिंह राशि के लोग अपने नेचर के अनुसार अपने पार्टनर को प्रिशियस गिफ्ट और इमोशनल अटैचमेंट से खुश करने का प्रयास करते हैं।
  • सिंह राशि को डोमिनेंस, फेम और एप्रिसिएशन पसंद होता है, कर्क के उन्हें यह करने की पूरी छूट देते हैं।

कर्क और सिंह संबंधों के नुकसान

कर्क – सिंह का संबंध चंद्रमा और सूर्य से होता है, चंद्रमा और सूर्य क्रमशः सिंह और कर्क के शासक हैं, इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके बीच का अंतर रात और दिन का है। आइए इनके रिश्ते में आने परेशानियों की डिटेल में समझें।

  • रिश्तों के प्रति कर्क की पजेसिवनेस उन्हें अधिक पूछताछ करने वाला या रिश्ते पर पकड़ मजबूत करने वाला बना सकती है। वहीं सिंह को किसी के कंट्रोल में रहना पसंद नहीं और यह उनके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकता है।
  • कर्क यूजफुल रूटीन पर विश्वास करते हैं और ट्रेडिशनल तरीके से काम करना पसंद करते हैं। वहीं सिंह इसके उलट कोई भी काम दो बार नहीं कर सकते हैं, उन्हें अपने रूटीन में लगातार परिवर्तन और नएपन की तलाश होती है।
  • सिंह राशि के लोग सदैव स्पाॅट लाइट में रहना पसंद करते हैं और सभी कार्यक्रमों और पार्टियों के केंद्र में रहना चाहते हैं। वे हमेशा दूसरों को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं और सुर्खियों में रहना पसंद करते हैं। इससे कई बार कर्क को इनसिक्योरिटी भी हो सकती है, जो रिश्ते में परेशानियां पैदा कर सकती है।

अपनी वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए यह साल आपके लिए क्या लेकर आया है…

Cancer - Leo Comaptibility

कर्क और सिंह वैवाहिक अनुकूलता

जब कर्क और सिंह राशि के लोग किसी रिश्ते में एक साथ आने का फैसला करते हैं, खासकर विवाह में तो उनके रिश्ते के कई आयाम हो सकते हैं। आइए उनके इन डिफरेंट-डिफरेंट आस्पेक्टस को समझने की कोशिश करें।

  • कर्क और सिंह को जीवन में साझा लक्ष्य ओर आगे बढ़ाने के लिए कई सारे सेक्रिफाई करने पड़ सकते हैं।
  • सिंह राशि के लोग अपनी आजादी को पसंद करते हैं, और किसी का भौतिक साथ भी चाहते हैं जो उन्हें एक गर्म झप्पी दे सकें। वहीं कर्क को रिश्ते में सुरक्षा की चाह होती है और वे सदैव अपने पार्टनर का अटेंशन चाहते हैं।
  • कर्क – सिंह अनुकूलता समय के साथ अधिक मजबूत होती जाती हैं और एक दूसरे के प्रति उनका इमोशनल अटैचमेंट अधिक फ्लेक्सीबल व दूसरों की खुशी के लिए सेक्रेफाई करने वाला बनाता है।

देखिए निशुल्क जन्मपत्री और चुनिए सुखी जीवन की राह …

कर्क और सिंह सेक्सुअल अनुकूलता

कर्क और सिंह के रिश्ते में सेक्सुअल रिलेशनशिप बेहद ही खास और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर यह कहा जाए कि कर्क और सिंह की अनुकूलता सबसे बेहतर सेक्सुअल रिलेशन में ही होती है तो गलत नहीं होगा।

  • इस रिश्ते में दोनों के लिए सेक्सुअल अनुकूलता के अलग मायने हो सकते हैं। जहां कर्क के लिए रोमांस का अर्थ लंबे समय तक एक दूसरे से बातें करना और रोमांटिक संदेशों को एक दूसरे तक पहुंचाना है। वहीं सिंह के लिए पार्टनर के साथ फिजिकली
  • कनेक्ट करना अधिक महत्व रखता है।
  • सिंह सेक्सुअली अधिक इंटीमेट होते हैं, वहीं कर्क थोडे रिजर्व होते है लेकिन सिंह का साथ मिलने पर वे सिंह के लेवल तक पहुंचने में समय नहीं लगाते।
  • सिंह राशि के लोग बहुत सेक्सुअल होते हैं और कर्क का साथ मिलने से वे और अधिक काॅन्फिडेंस से भर जाते हैं। वे दोनों ही अपना इंटर्नल लव शो करने के लिए फिजिकल रिलेशन को इंपोर्टेंट मानते हैं।

निष्कर्ष के तौर पर कर्क और सिंह कई चीजे शेयर करते हैं लेकिन फिर भी उन्हे रिश्ते को गतिशील बनाए रखने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि वे अपनी – अपनी क्षमता का एक दूसरे के लाभ में उपयोग करते हैं तो वे खुद को एक आइडियल कपल की तरह पाएंगे।

फ्री कुंडली मिलान के जरिए जानिए कैसा बीता आपका वैवाहिक जीवन…

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें