Zodiac Compatibility

कर्क और वृश्चिक अनुकूलता

दो लोगों के बीच रिश्ता कैसा होगा। कितने दिन चलेगा। क्या दिक्कतें आएंगी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी सभी प्राप्त करना चाहते हैं। किसी भी रिश्ते की शुरुआत के पहले यदि यह जानकारी मिल जाएं, तो रिश्ते निभाने में आ रही कठिनाई को दूर किया जा सकें। वैदिक ज्योतिष में राशियों को आधार बनाकर दो लोगों, खासकर महिला और पुरुष के बीच की अनुकूलता का अंदाजा लगाया जाता है। वैदिक ज्योतिष के इन्हीं सिद्धांतों का पालन कर हमारे अनुभवी ज्योतिषियों की टीम ने कर्क राशि का वृश्चिक राशि के साथ संबंध और अनुकूलता का आकलन किया है।

आने वाली परेशानियों से रहे सतर्क? अभी अपनी जन्मपत्री देखें…

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Zodiac Heart Sign

वृश्चिक

Scorpio
24 Oct - 22 Nov
Cancer
Scorpio

कर्क – वृश्चिक लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और वृश्चिक लव कंपेटेबिलटी अन्य जोड़ियों की अपेक्षा अधिक बेहतर हो सकती है। दोनों अत्यधिक भावुक हैं और अपने प्रियजनों की मौजूदगी पसंद करते हैं। कर्क और वृश्चिक दोनों वाटर एलिमेंट्स के ताल्लुक रखते हैं। देखते हैं दोनों के बीच लव कंपेटेबिलटी कितनी होगी।

  • कर्क और वृश्चिक दोनों में एक इमोशनल बॉन्ड रहता है। एक-दूसरे को वे अच्छी तरह समझ लेते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक के बीच रिलेशन प्यार भरे इशारों और छोटी-मोटी नोंकझोक और विश्वास से भरे होते हैं। दोनों धीरे-धीरे लेकिन अंतहीन लिमिट तक आगे बढ़ते रहते हैं।
  • कई बार दोनों किसी मुश्किल में एक जैसा सोचतेे हैं, इसलिए विवाद का कोई कारण वहां दिखता नहीं है।
  • कर्क और वृश्चिक जातकों के बीच रिश्ते को पनपने में समय लग सकता है, लेकिन एक बार जब कर्क और वृश्चिक शुरुआती बाधाओं को पार कर लेते हैं, तो उनकी जोड़ी स्थाई हो जाती है।

आपके जीवनसाथी के साथ आपका समय कैसा गुजरेगा अभी जांचे संगतता…

कर्क – वृश्चिक संबंधों के फायदे

कर्क संवेदनशील, देखभाल करने वाले, महत्वाकांक्षी और दृढ़ होते हैं। कर्क – वृश्चिक की जोड़ी एक सच्ची आत्मिक जोड़ी साबित हो सकती है। देखते हैं दोनों के रिश्तों में कुछ समानता

  • वृश्चिक राशि के लोगों के पास गंभीर स्वभाव वाली कर्क राशि को संभालने की बेहतरीन क्षमता होती है। वे आपसी माहौल को खुशहाल बनाकर रखते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक के बीच का तालमेल और रिश्तों को लेकर उनका कमिटमेंट गजब का है।
  • कर्क और वृश्चिक की क्रिएटिविटी एक-दूसरे के सपने पूरे करने में मदद करती है।
  • कर्क और वृश्चिक दोनों ही मजबूत और विपरीत स्वभाव वाली राशियां है, वे अपने आपसी विवाद शुरुआती स्तर पर ही सुलझाने की क्षमता रखते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक दोनों का रिजर्व्ड नेचर उन्हें एक-दूसरे के प्रति संतुलित बनाता है।

वैवाहिक जीवन में हो रही परेशानियां? ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…

कर्क – वृश्चिक संबंधों के नुकसान

कर्क – वृश्चिक संयोजन का अपना दूसरा पक्ष भी है। यह सच है कि जब वे अच्छी तरह से खुश होते हैं, तो एक अच्छा संबंध बना सकते हैं। इसके विपरीत जब वे संवाद नहीं करते हैं या उनके बीच गलतफहमी होती है, तो उन्हें अपने सामान्य जीवन में लौटने में लंबा समय लग सकता है। देखते हैं दोनों के बीच के रिश्ते के कुछ नुकसान-

  • कभी-कभी उन्हें एक-दूसरे के लिए समर्पित होने में लंबा समय लग जाता है, यह समय उनके बीच दूरी बढ़ा देता है।
  • दोनों बहुत ही डिटरमाइंड नेचर के होते हैं। वे जो सोचते हैं हो सकता है उनके पार्टनर को वह अच्छा नहीं लगे।
  • कभी कभी कर्क को वृश्चिक कुछ ज्यादा ही सोश्यल नजर आते हैं। कर्क लोगों से इतना घुलते-मिलते नहीं है। दोनों के बीच रिश्ते में दूरी आने का यह भी एक कारण है।
  • वृश्चिक बहुत जल्दी उग्र हो जाते हैं और कर्क को कुछ चुभने वाली बात बोल सकते हैं।

अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्राप्त करें और देखें यह साल. आपके लिए क्या लेकर आया है…

Cancer - Scorpio Comaptibility

कर्क – वृश्चिक मैरिज कंपेटेबिलिटी

कर्क और वृश्चिक के बीच भावनात्मक संबंध बहुत खास है। उनके लिए एक-दूसरे की भावनाओं, जरूरतों और इच्छाओं को समझना आसान रहता है। शादी के लिए कर्क और वृश्चिक अनुकूलता के बारे में नीचे कुछ बिंदु दिए गए हैं।

  • कर्क – वृश्चिक एक मजबूत बंधन बनाते हैं और समृद्ध पारिवारिक जीवन का आनंद लेते हैं।
  • वृश्चिक घर को तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और कर्क बुद्धिमानी से दैनिक कार्यों में रुपए खर्च करते हैं। दोनों के बीच बैलेंस बना रहता है।
  • विश्वास और आपसी समझ उनके बंधन को मजबूत बनाते हैं, जिसकी सहायता से वे अपने वैवाहिक जीवन की रक्षा करते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक के बीच किसी तरह के बड़े विवाद की संभावना कम ही दिखाई देती है। कई बार समाज को लेकर दोनों का रवैया एक जैसा रहता है।
  • कर्क और वृश्चिक के बीच जीवन के प्रमुख निर्णयों को लेकर भी बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और समय समय पर अपने प्रेम का इजहार करते रहते हैं।

अपने दैनिक राशिफल के साथ करिए अपने दिन की बेहतरीन शुरुआत….

कर्क – वृश्चिक सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

कर्क और वृश्चिक सबसे विस्फोटक और तीव्र राशियों में से एक हैं। जब हम कर्क – वृश्चिक सेक्सुअल अनुकूलता की बात करते हैं तो उनके बीच चीजें गर्म और अंतरंग हो सकती हैं। देखते हैं दोनों के बीच सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

  • बेड पर कर्क और वृश्चिक एक बहुत अच्छा मैच है, क्योंकि दोनों जब इमोशनली अटैच होते हैं, तब अपना सबकुछ पार्टनर को सौंप देते हैं।
  • कर्क रिजर्व्ड नेचर के भले ही हों, लेकिन बेड पर वृश्चिक का साथ देने में जरा भी नहीं हिचकाते हैं।
  • कर्क और वृश्चिक एक-दूसरे की शारीरिक जरूरतों से बेहद अच्छे से परिचित रहते हैं।
  • कर्क रोमांस और प्रेम संबंधों के नए-नए आयाम खोजने का कार्य करते हैं, वहीं कामुक वृश्चिक इसे आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

दोनों की जोड़ी एक अच्छी जोड़ी हो सकती है। पानी से पानी का मिलन अद्भुत होता है। जब दो नदियां मिलती है, तो वे एक साथ मिलकर आगे बढ़ती है। कुछ इसी प्रकार कर्क और वृश्चिक का मिलन भी नदियों के उस पानी तरह है, जो एक-दूसरे में इतने घुलमिल जाते हैं कि इन्हें अलग करना मुश्किल रहता है।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें