Zodiac Compatibility

कर्क और मकर अनुकूलता

बदलते दौर में नई और पुरानी पीढ़ियों के बीच के फासले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रिश्तों में बंधी आपसी डोर लगातार कमजोर होती जा रही है। संयुक्त परिवारों के टूटने और एकल होते जाने का सिलसिला तो अब पुराना हो चुका है, लेकिन अब एक छोटे परिवार में भी लोग रिश्तों में सही तालमेल नहीं बिठा पा रहे है। रिश्ते तनाव भरे होने लगे हैं। वैदिक ज्योतिष में सरल उपाय है, जिसे अपनाकर आप अपने लिए पहले से ही अनुकूल रिश्ते और संबंध स्थापित कर सकते है। कैसे? वह हम जानेंगे कर्क और मकर राशियों के माध्यम से, आइए शुरू करते हैं।

मकर और कर्क राशि के जातकों की अनुकूलता कैसी रहेगा अभी पाइए विस्तृत संगतता रिपोर्ट…

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Zodiac Heart Sign

मकर

Capricorn
22 Dec - 20 Jan
Cancer
Capricorn

कर्क – मकर लव कंपेटेबिलिटी

कर्क और मकर का प्रेम संबंध आमतौर पर एक बहुत अच्छा संयोजन हो सकता है। मकर और कर्क दोनों गहरी आपसी समझ साझा करते हैं। इन विशेष संकेतों में बहुत कुछ एक समान है, वे दोनों घरेलू हैं और अपने साथी के साथ घर पर शांत और रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं।

  • कर्क और मकर की जोड़ी अपने रिश्ते में स्थिर होगी और अपने रिश्ते की शुरुआत में चीजों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएगी।
  • एक बार जब उनमें गहरी समझ होती है, तो वे मजबूत बंधन के लिए तैयार हो सकते हैं।
  • कर्क और मकर दोनों हमेशा स्थिरता की तलाश करते हैं और दोनों एक-दूसरे के लिए लॉयल बने रहते हैं।
  • कर्क राशि के जातक अपने साथी के रूप में मकर को रिश्ते के सभी क्षेत्रों में शामिल करने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करते हैं।

आपका दांपत्य जीवन कितना होगा सफल ? अभी अपनी कुंडली का परीक्षण करें, फ्री…

कर्क – मकर संबंधों के फायदे

कर्क और मकर राशियां जल और पृथ्वी तत्व की राशियां हैं। क्या सब कुछ सहन करने वाली पृथ्वी जल को अपने अनुसार स्वतंत्र रूप से बहने देगी, या उसके लिए बाधा डालेगी? देखते हैं दोनों के बीच क्या अनुकूलता हो सकती है-

  • कर्क जातक रिश्ते में स्थिरता और सकारात्मकता चाहते हैं। उन्हें सदैव असुरक्षित बने रहने का डर बना रहता है। मकर कई बार उनकी यह इच्छा पूरी कर पाने की योग्यता रखते हैं।
  • मकर को हमेशा अपने पार्टनर को साथ लेकर घूमना पसंद है। कर्क को यह बात बेहद अच्छी लगती है।
  • कर्क को हमेशा डर रहता है कि कोई उन्हें छोड़कर चला तो नहीं जाएगा, लेकिन मकर उन्हें हमेशा इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि ऐसा नहीं होगा।

आने वाला साल आपके लिए क्या लेकर आएगा? अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट मंगवाइए एकदम फ्री…

कर्क – मकर संबंधों के नुकसान

कर्क और मकर में कई गुण एक समान है, लेकिन कुछ गुण एक दूसरे के विपरीत भी हैं। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि मकर राशि के साथ कर्क का मैच अच्छा है या नहीं! दोनों के बीच अच्छी रोमांटिक कैमिस्ट्री हो सकती है लेकिन कई बार दोनों के बीच अत्यधिक स्नेह की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

  • कर्क और मकर दोनों ही रिश्ते के शुरुआती चरण में चीजों को धीमा करना पसंद करते हैं और एक-दूसरे के साथ बहुत सावधानी से आगे बढ़ते हैं।
  • कभी-कभी एक-दूसरों को लेकर इतने शक्की हो जाते हैं कि उनके रिश्ते में ठहराव और ऊब की स्थिति बनने लगती है।
  • कर्क और मकर के बीच सबसे अधिक विवाद उनके जिद्दी स्वभाव और उनके लगातार बदलते मूड के कारण होता है।
  • दोनों यदि अपने विवाद को आगे बढ़ने से बचाएं, तो यह मैच काफी अच्छा हो सकता है।
  • दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अपोजिट है, ऐसे में उनके विचार आपस में नहीं मिलते हैं।
Cancer - Capricorn Comaptibility

कर्क – मकर मैरिज कंपेटेबिलिटी

कर्क और मकर जीवनभर साथ निभाना पसंद करते हैं। मकर अपने साथी की खुशी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं, इसके बदले कर्क रिश्तों को लेकर लॉयल बने रहते हैं। दोनों का जीवन आदर्श जीवन हो सकता है। देखते हैं दोनों के बीच की मैरिज कंपेटेबिलिटी-

  • कर्क हमेशा मकर को नई चीजें करने के लिए प्रेरित करते हैं। मकर को यह सब करना बेहद पसंद आता है।
  • मकर और कर्क दोनों गलतफहमी होने पर साथ में बैठकर उसे सुलझाना पसंद करते हैं।
  • वे दोनों भावुक, कामुक, प्रेमी स्वभाव, घरेलू और एक दूसरे में गहराई तक डूबने वाले प्राणी होते हैं।
  • कर्क बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देते हैं, जबकि मकर बच्चों की सभी जरूरतों का ख्याल करते हैं।

यह साल आपके लिए क्या लेकर आया है,, पाइए अपनी वार्षिक रिपोर्ट फ्री…” हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें। पहला काल फ्री

कर्क – मकर सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी का अर्थ है एक दूसरे की भावनात्मक जरूरतों को पूरा करने की इच्छा से एक दूसरे का हो जाना। कर्क और मकर एक-दूसरे के लिए बेहद सुकून वाले पल क्रिएट कर सकते हैं। देखते हैं दोनों के बीच सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी कितनी होगी।

  • कर्क को हमेशा साथी के अकेले होने पर एक माहौल की जरूरत होती है। वे हमेशा मोमबत्तियों से घर सजा सकते हैं और रोमांटिक गाने बजाकर मादक माहौल तैयार करते हैं। मकर इसमें खो जाते हैं।
  • मकर कर्क द्वारा तैयार किए माहौल में खुद को खोया हुआ पाते हैं।
  • दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ नया करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • कर्क और मकर दोनों के बीच बेहद भावुक और रोमांटिक रिश्ता रह सकता है। अन्य लोग उनके रिश्ते को बहुत गर्म, मिलनसार और एक-दूसरे की देखभाल करने वालों के रूप में देखते हैं।

निष्कर्ष के तौर पर कहें तो कर्क और मकर की जोड़ी जीवन के कई क्षेत्रों में अनुकूल परिणाम देती नजर आती है। इसके अलावा कुछ प्रतिकूल स्थितियों और वाद विवाद की भी संभावना है लेकिन आपसी समझ और स्नेह का बंधन उन्हें ऐसी सभी समस्याओं पर जीत हासिल करने की क्षमता देता है।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें