Zodiac Compatibility

कर्क और मीन अनुकूलता

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके लिए किस राशि के लोग सबसे ज्यादा अनुकूल होंगे, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। हम ज्योतिष के माध्यम से दो लोगों के बीच की अनुकूलता का अध्ययन बहुत आसानी से कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी राशियां अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल में से किसी एक का प्रतिनिधित्व करते हैं। कर्क और मीन दोनों ही जल तत्व की राशियां है। दोनों के बीच अनुकूलता का स्तर क्या होगा। आइए देखते कर्क और मीन राशि की जोड़ी कैसा होगा-

अपने और अपने पार्टनर के नाम से जानिए कैसी है आपकी जोड़ी पाइए अपने नाम की अनुकूलता यहां

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Zodiac Heart Sign

मीन

Pisces
19 Feb - 20 Mar
Cancer
Pisces

कर्क और मीन राशि की जोड़ी

कर्क और मीन राशि की जोड़ी प्रेम जीवन के अनुकूल और उत्साहित नजर आती है। मीन राशि जातक डेट पर जाने, लॉन्ग ड्राइव पर जाने और कुछ समय एक साथ बिताने के बाद ही अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। जब एक बार उनके बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा हो जाती है, तो वे प्रेम के सागर में गोता लगाने के लिए तैयार हो जाते हैं।

  • कभी-कभी मीन नौटंकीबाज हो सकते हैं। इससे कर्क नाराज हो सकते हैं। कर्क को भी मीन से प्यार पाने के लिए अपने के लिए अपने एटीट्यूड में बदलाव की जरूरत होती है।
  • कर्क और मीन में एक सहज बंधन होता है। अक्सर वे एक-दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
  • दोनों ही बेहद दयालु और एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट रहते हैं।

कब होगा आपका अपने पार्टनर के लिए इंतजार पूरा, जानिए क्या कहती है आपकी कुंडली इस बारे में, पाइए अपनी कुंडली रिपोर्ट यहां।

कर्क और मीन राशि की जोड़ी फायदे

कर्क और मीन राशि की जोड़ी दोनों राशियों का संबंध वाटर एलिमेंट से है, इसलिए वे एक-दूसरे की भावनाओं और आदर्शों का सम्मान करेंगे। कर्क के लिए मीन एक प्रेरणा और आदर्श की तरह होगा, क्योंकि मीन बहुत ही प्यारे और ग्रहणशील होते हैं। दोनों के बीच किस तरह के संबंध होंगे। देखते हैं-

  • दोनों एक-दूसरे की कंपनी को पसंद करेंगे और दोनों के बीच रिश्ते में एक चमक होगी। दोनों ही वाटर एलिमेंट है और बहुत भावुक होते हैं।
  • दोनों रिश्तों को लेकर कमिटेड होते हैं। वे आसानी से मतभेदों को दूर कर लेते हैं। एक-दूसरे के साथ दोनों कंफर्ट जोन में रहना महसूस करते हैं।
  • कर्क बहुत अच्छे फाइनेंशियल मैनेजर होते हैं। मीन को कर्क की यह आदत बेहद पसंद होती है।
  • कर्क और मीन दोनों अपनी हद में रहना पसंद करते हैं, इसलिए वे कभी एक-दूसरे के लिए बाधक नहीं बनते हैं।

आपके पार्टनर के साथ आपकी कितनी जमेगी, अभी अपनी कुंडली का मिलान कीजिए, फ्री…

कर्क और मीन राशि की जोड़ी के नुकसान

कई बार कर्क और मीन राशि की जोड़ी के लिए व्यावहारिक निर्णय लेना कठिन हो जाता है। इसलिए रिश्तों को आगे बढ़ाना उनके लिए मुश्किल होता है।

  • मीन रिश्तों में बेहद स्पष्टता पसंद करते हैं। कर्क को इतना स्पष्टवादी रवैया पसंद नहीं आता है।
  • कर्क हमेशा भविष्य के लिए सेविंग्स करते हैं। दूसरी ओर मीन राशि के जातक हमेशा सपने सच करने के लिए बहुत खर्च करते रहते हैं।
  • मीन राशि वालों अपने पार्टनर से बहुत से सवाल-जवाब करते हैं। कर्क राशि वालों को यह बात अच्छी नहीं लगती है।

प्यार का इजहार करने के लिए क्या यह साल सही समय है, अभी अपना दैनिक राशिफल देखिए एकदम फ्री…

Cancer - Pisces Comaptibility

कर्क और मीन राशि के जोड़ी के बीच विवाह

कर्क और मीन राशि की जोड़ी का रिश्ता दो गहरी और अनुकूल राशियों का एक अटूट संबंध हो सकता है। उनका रिश्ता किसी रोलर कोस्टर की तरह उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। वे दोनों समान भावना साझा करते हैं और कभी एक दूसरे को चोट नहीं पहुंचा सकते हैं। दोनों के बीच मैरिज कंपेटेबिलिटी जानते हैं-

  • कर्क – मीन के वैवाहिक संबंध सामंजस्यपूर्ण हो सकते हैं। उनके घर का माहौल उत्साहपूर्ण और आवभगत वाला होगा। मीन और कर्क दोनों ही घर के काम में अपने साथी का हाथ बंटाते हैं।
  • कर्क और मीन साथ में एक बहुत ही बेहतरीन पालक की तरह अपने बच्चों की पालन कर सकते हैं। कर्क जातक बच्चों को पारिवारिक मूल्यों से पोषित करते हैं, वहीं मीन यह प्रयास करते हैं कि उनके बच्चे लचीले, सामाजिक और विश्वासपात्र इंसान बनें।
  • कर्क – मीन हमेशा रिश्ते की मजबूती पर ध्यान देते हैं। वे दोनों मिलकर घर ही हर चीज में गुणवत्ता बनाए रखते हैं।
  • ईमानदारी और विश्वास पर टिके किसी रिश्ते के टूटने की संभावना बहुत कम होती है। इसलिए कर्क और मीन के वैवाहिक संबंधो में मतभेद की कम ही संभावना दिखाई देती है।

हमारे ज्योतिषी से बात करें और पहले परामर्श पर 100% कैशबैक प्राप्त करें

कर्क और मीन राशि की सेक्सुअल अनुकूलता

  • कर्क और मीन की जोड़ी के बीच शारीरिक अंतरंगता एक कोमल और भावुक संबंध है। अपने यौन संबंधों के दौरान दोनों ही एक अद्भुत तरह के आनंद और तृप्ति का अनुभव करते हैं। देखते हैं उनके बीच सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी को-
  • मीन जातक सेक्सुअली कनेक्ट होने से पहले थोड़े रिजर्व होते हैं, लेकिन कर्क जातकों के समर्थन से उन्हें धीरे-धीरे उनमें रोमांस पनपने लगता है।
  • कर्क और मीन के जीवन में उनकी सेक्स रिलेशनशिप बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि दोनों ही साथी धीरे-धीरे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं।
  • मीन राशि जातक यह जानने की कोशिश करते हैं कि बेडरूम में कर्क राशि वालों को क्या पसंद है और क्या नापसंद। दोनों अपने रिलेशंस में आगे बढ़ने के लिए मजबूती से एक-दूसरे को थामे रखते हैं।
  • कर्क मीन जातकों को उत्तेजित करने के लिए नए-नए उपाय आजमाते हैं, इससे मीन राशि के जातकों का छिपा पक्ष उभर कर सामने आने लगता है।

कर्क और मीन राशि की जोड़ी दोनों ही जल तत्व की राशियां है, इसलिए उनके रिश्ते को पनपने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन जब एक बार जब उनके बीच से विश्वास स्थापित हो जाता है, तब वे दोनों ही भावनात्मक रूप से एक दूसरे जुड़ जाते हैं और अपने बीच की रिश्ते की गहराई को प्रत्यक्ष रूप से महसूस कर सकते हैं।

आपके दांपत्य जीवन में चल रही है ऊथल पुथल, अभी अपनी अनुकूलता जांचे, एकदम फ्री…

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें