होम » राशि चिन्ह » Compatibility » Zodiac Sign Cancer Taurus
कर्क राशि और वृषभ राशि अनुकूलता

कर्क राशि और वृषभ राशि अनुकूलता

यदि किसी रिश्ते की अनुकूलता के बारे में हमें पहले से पता चल जाएं, तो हम अपने रिश्ते आगे बढ़ाने में बेहद सावधानी रखें। बहुत से लोग सोचते हैं कि किसी रिश्ते की अनुकूलता जानने का कोई तरीका है या नहीं। हम आपको बताना चाहते हैं कि वैदिक ज्योतिष के माध्यम से रिश्तों की अनुकूलता को आसानी से जाना जा सकता है। प्राचीन काल में राशियों के आधार पर रिश्तों की अनुकूलता को देखकर ज्योतिष किसी रिश्ते के सफल या असफल होने का सटिक आकलन कर लेते थे। आज इसी आधार पर हम कर्क और वृषभ राशि के बीच अनुकूलता का अध्ययन करेंगे।

कर्क

cancer
22 जून – 22 जुलाई
Heart Icon

वृषभ

taurus
21 अप्रैल – 21 मई
कर्क राशि
वृषभ राशि
कर्क राशि विशेषता
वृषभ राशि विशेषता
दृढ़
हाइली इमेजिनेटिव
लॉयल
पेट्रिओटिक
सिम्पेथेटिक
इंस्पायरिंग
ड्रामेटिक
प्रैक्टिकल
आर्टिस्टिक
स्टेबल
रिलायबल
उदार
इंसानियत
लाॅयल, पक्षपातपूर्ण रवैया

कर्क – वृषभ लव कंपेटेबिलिटी

  • कर्क – वृषभ की पार्टनरशिप एक दूसरे के लिए उनके ट्रस्ट पर आधारित होती है।
  • दोनों ही राशियां अपने समान गुणों के कारण आसानी से दोस्त बन जाते हैं, कर्क और वृषभ दोनों ही व्यस्त जीवन शैली से दूर रहना चाहते हैं। वे बाहरी दुनिया से दूर अपनी ही दुनिया व्यस्त होते हैं।
  • कर्क और वृषभ की जोड़ी कई मायनों में सामान्य प्राथमिकताएं और लक्ष्य साझा करते हैं। वे दोनों ही भीड़ – भाड़ और पार्टियों से दूर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।
  • यह जोड़ी एक दूसरे के ध्यान आकर्षण का कार्य करती है। जहां कर्क वृषभ की इंटेलिजेंस और अट्रेक्टिव फिजिक से प्रभावित होते हैं, वहीं वृषभ को कर्क की सादगी और संयमित व्यवहार पसंद आता है।

वृषभ और कर्क राशि के जातकों की अनुकूलता कैसी रहेगा अभी पाइए संगतता रिपोर्ट…

कर्क – वृषभ संबंधों के फायदे

कर्क – वृषभ की अनुकूलता उनके शांत स्वभाव के कारण बेहतर ढंग से काम करेगी। वैसे भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पृथ्वी और जल के संबंध अच्छे रहते हैं। वृषभ पृथ्वी और कर्क जल तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए इनके संबंधों के कुछ लाभ जानें

  • इमोशनल कर्क निश्चित रूप से हार्डवर्किंग वृषभ को अपने कॅरियर और पैसों की कीमत करना सीखा सकते है। वहीं वृषभ कर्क को अपनी बातें बेहतर ढंग से पेश करने के तरीके सीखा सकते हैं।
  • जब वे दोनों किसी साझा लक्ष्य पर काम करते हैं तो वृषभ अपरिवर्तनीय होते हैं, वे चीजों को तभी बदलने का प्रयास करते हैं, जब चीजें उनके हाथ से बाहर निकल जाती है।
  • कर्क और वृषभ दोनों एक-दूसरे के साथ लगभग कई मामलों पर एकमत हो सकते हैं, वे चुनौतियों और कठिनाइयों के बावजूद भी अपने वांछित लक्ष्य से पीछे नहीं हटते और अंत तक एक दूसरे का साथ निभाते हैं।
  • दोनों लाइफ में स्टेबिलिटी को इंपोर्टेंस देते हैं और इसलिए जब लाइफ में डिफिकल्ट डिसीजन लेने की बात आती है, तो दोनों आपसी समझ और पेशेंस के साथ किसी निर्णय पर पहुंचते हैं।

होने वाले जीवनसाथी के साथ कैसा गुजरेगा जीवन पाइए अपनी वार्षिक रिपोर्ट…

कर्क – वृषभ संबंधों के नुकसान

निरसता उनकी लाइफ की कुछ सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। कभी कभी वृषभ बहुत बोरिंग होते हैं। कर्क के साथ भी यही कहा जा सकता है। दोनों अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आना चाहते हैं। आइए जानते हैं कर्क और वृषभ के जीवन में आने वाली कुछ और परेशानियों के बारे में-

  • कर्क और वृषभ संबंधों में सबसे बड़ी परेशानी उन दोनों का अपरिवर्तनीय स्वभाव है। वृषभ किसी के भी लिए अपनी डे टू डे की लाइफ बदलने को तैयार नहीं होते हैं, वहीं कर्क को भी अपने कंफर्ट जोन से बाहर आने में परेशानी होती है।
  • दोनों राशियों की सोश्यल लाइफ शून्य होती है। जिससे उनके रिश्ते का उत्साह और रोमांस खत्म होने की संभावना होती है।
  • वृषभ और कर्क के बीच सबसे अधिक विवाद वृषभ के जिद्दी स्वभाव और कर्क के लगातार बदलते मूड के कारण होता है।
  • कई बार वृषभ कठोर शब्द से इमोशनली सेंसेटिव कर्क का दिल तोड़ सकते हैं। वृषभ कई बार सामाजिक हो जाते हैं, लेकिन कर्क को तो यह बिल्कुल पसंद नहीं आता है।

क्या आपका वैवाहिक जीवन होगा सफल? अभी अपनी कुंडली का परीक्षण करें, फ्री…

कर्क राशि - वृषभ राशि अनुकूलता

कर्क – वृषभ मैरिज कंपेटेबिलिटी

यदि मैरिड रिलेशन की बात करें तो कर्क – वृषभ की जोड़ी किसी आइडियल जोड़ी के समान होती है, लेकिन क्या वे अपने इन संबंधों को लाइफ लाॅन्ग बनाए रख पाते हैं।

  • स्थिर वृषभ अपने लिए एक ऐसे साथी की तलाश करते है, जो ट्रेडिशनल वेल्यूज को इंपोर्टेंस दें और जीवन के हर कदम पर अपने साथी का सपोर्ट करें।
  • विवाह बंधन में बंधने के बाद कर्क और वृषभ एक दूसरे के साथ कुछ मधुर पल बिताना पसंद करते हैं, इस दौरान वे अपने बीच किसी की भी दखलअंदाजी पसंद नहीं करते हैं। वे साथ मिलकर केवल वही चीजें करते हैं, जिनमें उन्हें आंनद आता है।
  • कई बार कर्क और वृषभ अपनी अपनी विशेषता के आधार पर अपने काम को बांट सकते हैं। जिसके कारण उनके बीच बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है।

लगातार परेशानियों से घिरे रहते हो? अभी हमारे विशेषज्ञों से उसका समाधान पाएं…

कर्क – वृषभ सेक्सुअल अनुकूलता

वृषभ के स्वामी शुक्र है और कर्क के चंद्र जो उन्हें जबरदस्त सेक्सुअल अट्रेक्शन देने का काम करते हैं। जब दोनों साथ होते हैं तो सेंसुअलिटी का अलग ही मजा होता है। देखते हैं दोनों के बीच के संबंध-

  • वृषभ के लाॅर्ड वीनस हैं, जो उन्हें गहरी कामुकता देने का काम करते हैं, और दूसरी ओर कर्क के लाॅर्ड मून हैं जो उन्हे अट्रेक्टिव बनाने का काम करते हैं जो उनकी सेक्सुअल लाइफ को मजबूत करता है।
  • हालांकि कर्क और वृषभ आपस में इंटिमेसी हासिल करने में कुछ समय लग सकता है। दोनों ही सेंसेबल राशियां है और अपने साथी के साथ पहले घुलने और मिलने के बाद ही एक दूसरे पर विश्वास स्थापित करने के बाद ही आगे बढ़ने पर जोर देते हैं।
  • कर्क और वृषभ स्नेही और सेक्सुअल लवर होते हैं, वे दोनों मन और बुद्धि से जुड़ने के बाद एक दूसरे से इमोशनी अटैच होने के लिए फिजिकल रिलेशन को महत्वपूर्ण मानते हैं।
  • कर्क और वृषभ दोनों ही एक दूसरे की फिजिकल नीड से अच्छे से परिचित होते हैं। जो उन्हे अधिक कंपेटेबल बनाता है।

कर्क और वृषभ अनुकूलता के लेवल पर एवरेज से हाई नजर आते है, जो उन्हें एक आइडियल कपल बनाने का काम करता है। उनकी लाइफ से जुडे़ कुछ छोटे मोटे विवादों को छोड़ दें, तो उन्हें एक-दूसरे के साथ कोई बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

जीवन में आने वाली है कई चुनौतियां? अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट मंगवाइए एकदम फ्री…

राशि चिन्ह अनुकूलता

आपकी साइन

एक चिन्ह चुनें

Heart

पार्टनर की साइन

एक चिन्ह चुनें