Zodiac Compatibility

मकर और कर्क अनुकूलता

एस्ट्रोलाॅजी एक ऐसा माध्यम है, जिसकी हेल्प से हम अपने लिए एक बेहतरीन पार्टनर की तलाश कर सकते हैं। एस्ट्रोलाॅजी में मौजूद बारह राशियों के माध्यम से हम अपने लिए एक अनुकूल और समान गुणों वाले लोगों की पहचान कर सकते हैं। इतना ही नहीं इसके उपयोग से हम अपने या अपने पार्टनर के भीतर छिपे कुछ नेगेटिव पाॅइंट्स भी ठीक करने का मौका मिलता है। इससे रिश्ता और अच्छे ढंग से काम कर पाता है, फिलहाल हम मकर और कर्क राशि की जोड़ी के बीच रिश्तों की अनुकूलता को जानने की कोशिश करेंगे।

मकर

Capricorn
22 Dec - 20 Jan
Zodiac Heart Sign

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Capricorn
Cancer

मकर और कर्क राशि के बीच जोड़ी

पृथ्वी तत्व मकर राशि प्रैक्टिकल और रेस्पॉन्सिबल है, और वे अपने काम में परफेक्शन चाहते हैं। कर्क थोडे मासूम होते हैं और दूसरों के साथ बेहद फ्रेंडली बिहेव करते हैं। आइए जानते हैं मकर और कर्क की जोड़ी की प्रेम अनुकूलता जमीनी स्तर पर कैसी रहेगी।

मकर और कर्क राशि की जोड़ी एक दूसरे के लिए बेस्ट तो नहीं लेकिन काफी हद का अनुकूल हो सकती हैं। स्पेशयली लव रिलेशंस में इन दोनों राशियों के बीच अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है।

मकर और कर्क अपोजिट नेचर की राशियां होने के बाद लव रिलेशन में एक दूसरे के लिए कंपेटेबल हो सकती है। दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए त्याग करने की अनूठी भावना रखते हैं।

पृथ्वी और जल तत्व की राशि होने के कारण उनके नजरिए जरूर अलग हो सकते है, लेकिन उनमें इस बात की अच्छी समझ होती है कि दूसरों के साथ मिलकर कैसे बेहतरीन कार्य किया जाए।

मकर और कर्क के शानदार इमोशनल अटैचमेंट हो सकता है, जो उनके रिश्ते को स्ट्राॅन्ग बनाने का काम करता है।

आपके दांपत्य जीवन में हो रही लगातार परेशानियां? अभी अपनी कुंडली का परीक्षण करें, फ्री…

मकर और कर्क राशि की जोड़ी के फायदे

मकर और कर्क दोनों ही अपोजिट नेचर वाली राशियां है, मकर – कर्क संबंधों का सबसे अच्छा पक्ष यह है कि वे लगातार एक दूसरे के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करते है। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ अधिक-

  • मकर और कर्क राशि की जोड़ी दोनों ही एक दूसरे को बेहतर लाइफ देने के लिए एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं।
  • मकर में सुधार करने की गजब की क्षमता होती है, वहीं कर्क रिश्तों को लेकर बेहद सेंसेटिव होते है। रिलेशन को लेकर कर्क का नजरिया और मकर के प्रयास उनके रिश्तों को मजबूती देने का काम करते हैं।
  • कई मामलों में कर्क भौतिक दुनिया से दूर होते है, इससे उन्हें मकर के अनुकूल होने में हेल्प मिलती है।
  • कर्क का केयरिंग नेचर और मकर का विवादों से बचने का गुण दोनों को अपने रिश्तों को अधिक दूर तक ले जाने में मदद करता है।

कब तक रहेगी आपको अपने परफेक्ट पार्टनर की तलाश? क्या कहती है आपकी कुंडली, जानें FREE में यहां

ग्रह प्रवेश से पहले जान लीजिए, क्या आपके सपनों पर खरा उतरेगा यह आसियाना, अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें। पहला काल फ्री

मकर – कर्क राशि की जोड़ी के नुकसान

किसी भी रिलेशन में लगातार उतार – चढ़ाव बना रहता है, कभी वे एक शानदार लाइफ एंजाॅय करते हैं, तो कभी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं मकर और कर्क के साथ आने पर क्या परेशानियां आ सकती है-

  • मकर राशि और कर्क दोनों ही जिद्दी, ईर्ष्यालू और शक्की होते हैं। जिसके कारण उनके बीच लगातार टेंशन बना रह सकता है।
  • मकर और कर्क दोनों ही अपने रिलेशन में लीड करना चाहते हैं, जिससे स्थिति खराब हो सकती है।
  • कर्क का चंचल स्वभाव सीरियस और स्थिर मकर के लिए कुछ मुश्किल परिस्थितियां पैदा कर सकता है।

क्या जीवन में आने वाला समय चुनौतिपूर्ण होने वाला है! अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट मंगवाइए एकदम फ्री…

Capricorn - Cancer Comaptibility

मकर और कर्क राशि के बीच विवाह

जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है अपने लिए लाइफ पार्टनर चुनना, क्योंकि इसी पर आपका फ्यूचर टिका होता है। इसलिए इस दौरान हर पैमाने पर जांच परख करने के बाद ही किसी डिसीजन पर पहुंचना अच्छा होता है। आइए फिलहाल मकर और कर्क की मैरिड लाइफ को जानने की कोशिश करें!

  • मकर और कर्क राशियां में एक सुखी मैरिड लाइफ बिताने की काफी संभावना है।
  • मकर और कर्क राशि की जोड़ी के बीच किसी तरह के बड़े विवादों की संभावना कम ही होती है, लेकिन उनके बीच छोटे मोटे नोंकझोंक होते रहते हैं, इससे उनका रिश्ता अधिक मजबूत होता है।
  • मकर और कर्क एक दूसरे के लिए लाॅयल होते हैं, वे किसी भी कंडीशन में अपने साथी को धोखा नहीं देते, जिससे उनके रिश्ते में ट्रस्ट बना रहता है।
  • मकर और कर्क के बीच जीवन के इम्पोर्टेंट डिसीजन को लेकर भी बेहतरीन तालमेल देखने को मिलता है। वे एक दूसरे की रेस्पेक्ट करते हैं और समय समय पर अपने प्यार का इजहार भी करते रहते हैं। मकर और कर्क राशि की जोड़ी विवाह के गठबंधन में बंधती है, तो वे एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

कब होगी आपकी शादी?  कुंडली का कोई दोष तो शादी को नहीं रोक रहा? एक बार अपनी कुंडली का अध्ययन जरूर करवाएं हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, बिल्कुल FREE! (पहला कॉल)

मकर – कर्क सेक्सुअल अनुकूलता

एस्ट्रोलाॅजी के कुछ नियमों का पालन कर दो लोगों के बीच सेक्सुअल रिलेशनशिप का भी आकलन कर सकते हैं। फिलहाल हम मकर और कर्क के सेक्सुअल रिलेशनशिप की बात करेंगे और जानेंगे की क्या ये दोनों राशियां सेक्सुअली अनुकूल है या नहीं?

  • मकर राशि के लोग सेक्सुअल रिलेशन को लेकर थोड़े रिजर्व होते हैं, लेकिन कर्क राशि के सपोर्ट से उनमें धीरे – धीरे रोमांस और सेक्सुअलिटी की भावना पनपने लगती है।
  • मकर और कर्क की लाइफ में उनके सेक्स रिलेशनशिप बहुत इम्पोर्टेंट होती है, क्योंकि दोनों ही पार्टनर धीरे – धीरे अपने रिश्तों को आगे बढ़ाते हैं।
  • कर्क मकर जातकों को एक्साइटेड करने के लिए नए – नए उपाय आजमाते हैं, इससे मकर राशि का दबा हुआ पक्ष उभर कर सामने आने लगता है।
  • समय बीतने के साथ इनके रिश्तों में इंटीमेसी और रोमांस बढ़ता जाता है, वे दोनों सदैव एक – दूसरे से अट्रेक्ट होते है और साथ में रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं।

मकर और कर्क दोनों बहुत घरेलू राशियां हैं और लाइफ की छोटी – मोटी चीजों में खुशियों की तलाश करते हैं। लाइफ के कुछ क्षेत्रों को छोड़ दें तो मकर और कर्क की जोड़ी लगभग जीवन के हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखती है।

क्या आप जानते हैं मकर और कर्क राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं ! ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है !

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें