Zodiac Compatibility

मकर और सिंह अनुकूलता

वैदिक ज्योतिष भविष्य जानने का मनोविज्ञान है, इसके सिद्धांतों का पालन कर हम भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों का सटीक आंकलन कर सकते हैं। ज्योतिष विज्ञान सिर्फ आने वाले समय का का ही आकलन नहीं करता बल्कि आपकी समस्याओं के समाधान भी सुझाता है। यह आपको सही जानने और सही चुनने की आजादी देता है, यह आपको मैरिज, लाइफ पार्टनर, लव रिलेशन और पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ इम्पोर्टेंट डिसिजन लेने में भी मदद कर सकता है। फिलहाल हम मकर और सिंह राशि की कंपेटिबिलिटी जानने की कोशिश करेंगे।

मकर

Capricorn
22 Dec - 20 Jan
Zodiac Heart Sign

सिंह

Leo
23 Jul - 23 Aug
Capricorn
Leo

मकर और सिंह की लव कंपेटेबिलिटी

सिंह राशि के लोग बेपरवाह और लग्जरी लाइफ के शौकीन होते हैं, वहीं मकर राशि के लोग थोड़े इंट्रोवर्ड और रिजर्व होते हैं। सिंह और मकर के बीच लव रिलेशन को पनपते देखना बेहद इंट्रेस्टिंग हो सकता है।

  • मकर और सिंह की जोड़ी में एक डिमांड करने वाला और दूसरा खुशी से उसे पूरी करने वाला होता है।
  • मकर और सिंह दोनों ही केयरिंग नेचर के होते हैं, जिससे उनकी लव लाइफ स्ट्राॅन्ग होती है।
  • सिंह का प्यार और डेडिकेशन मकर को अट्रेक्ट करता है, वहीं मकर का शांत और पेशेंस से भरा नेचर सिंह को उनके ज्यादा करीब लाने का काम करता है।
  • थ्योरी के आधार पर तो मकर और सिंह की जोड़ी बेहतर दिखाई नहीं देती, लेकिन समय बीतने के साथ इनमें समानताएं बढ़ती जाती है। इससे उन्हें एक-दूसरे के अधिक करीब आने का मौका मिलता है।

  क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिष समाधान प्राप्त करें

मकर और सिंह संबंधों के फायदे

मकर और सिंह के रिश्तों का आकलन करना बेहद रोमांचक और एक्स्ट्रा-ऑर्डिनेरी हो सकता है। यदि नेचर की बात करें तो वे काफी अपोजिट होते है, तो क्या वे अपने संबंधों में तालमेल बना पाते हैं या नहीं? आइए इनके संबंधों के कुछ अनुकूल पक्षों पर नजर डालें-

  • जहां सिंह में जोखिम उठाने की क्षमता है, वहीं मकर में प्लानिंग और उसे चीजों को इम्पलीमेंट करने की क्षमता होती है। जो उन्हें लाइफ में सक्सेस पाने में हेल्प करता है।
  • मकर और सिंह दोनों में मटेरियलिस्टिक चीजों के प्रति अट्रेक्शन देखने को मिलता है। वे दोनों ही जमकर कमाने और खर्च करने में विश्वास रखते हैं।
  • मकर को सिंह की लीडरशिप क्वालिटी पसंद आती है, वहीं सिंह को मकर की स्टेबलिटी पसंद होती है, जो उन्हें रिश्तों को बनाए रखने में मदद करती है।

मकर और सिंह संबंधों के नुकसान

जीवन में सामने आने वाली परिस्थितियां कभी अच्छी तो कभी खराब होती है। मकर और सिंह पर भी यह लागू होती है। लेकिन क्या वे ऐसी विपरीत परिस्थितियों को संभालने में सक्षम होते हैं?उनके संबंधों में कुछ दिक्कतें भी हैं, देखते हैं क्या-

  • मकर और सिंह के संबंधों में तब तक कोई परेशानी नहीं आती जब तक दोनों एक स्पीड से आगे बढ़ते है, लेकिन जैसे ही दोनों में से किसी एक ने भी अपनी स्पीड घटाने या बढ़ाने की कोशिश की रिश्तों में परेशानियां पैदा होने लगतीं हैं।
  • मकर और सिंह में विजन को लेकर भी बड़ी समस्या होती है, वे दोनों अलग अलग नजरिया रखते हैं, और अपने विजन को दूसरे पर थोपने का भी प्रयास करते हैं।
  • मकर और सिंह के रिलेशन के लिए सिंह की ट्रेडिशनल अप्रोच भी परेशानी का सबब बन सकती है। कई बार सिंह मकर को दबाना चाहते हैं और अपनी बात मानने के लिए फोर्स भी करते हैं।
  • मकर और सिंह के रिश्ते में सबसे बड़ी और मुख्य परेशानी रिश्ते में उनके डोमिनेंस को लेकर हो सकती है। सिंह हमेशा यही चाहते हैं कि सभी उनके अनुसार ही चलें।
Capricorn - Leo Comaptibility

मकर और सिंह की मैरिज कंपेटेबिलिटी

ट्रेडिशनल एस्ट्रोलाॅजर्स की मानें तो मकर और सिंह की जोड़ी शादी के लिए बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। क्या यह सच है या सिर्फ अफवाह? आइए नीचे दिए कुछ पाॅइंट्स से इसे समझने की कोशिश करें।

  • सेल्फ काॅन्फिडेंस से भरी मकर और सिंह की जोड़ी के अपने ही एजेंडे होते हैं। नेचर से एक दूसरे के अपोजिट होने के कारण वे एक-दूसरे की कई चीजों से आकर्षित होते हैं।
  • मैरिड लाइफ को खुशनुमा बनाए रखने के लिए दोनों ही सीरियस ट्राय करते हैं।
  • शादी के बाद मकर और सिंह धीरे धीरे अपने रिश्तों को आगे बढ़ाते हैं, उन्हें अपने रिश्तों को आइडियल बनाने में कुछ समय जरूर लगता है लेकिन एक बार मजबूत होने के बाद वे कभी पीछे पलटकर नहीं देखते हैं।

 कब होगी आपकी शादी, क्यों हो रही है देर, जानिए क्या है कारण विशेषज्ञ ज्योतिषी के मध्यम से…

मकर और सिंह का सेक्सुअल रिलेशनशिप

सेक्सुअल रिलेशनशिप दो अपोजिट पोल को अट्रेक्ट करने वाले मेग्नेट की तरह दो लोगों को अट्रेक्ट करता है। अपने प्यार को अलगे स्तर तक पहुंचाने के लिए सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी बहुत आवश्यक होती है। आइए जानते हैं कि मकर और सिंह के रिश्ते में सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी का स्तर क्या है?

  • अंतर्मुखी मकर के लिए यह जानना बेहद सरप्राइजिंग होता है कि उग्र और एरोगेंट सिंह के अंदर एक सेंसेटिव दिल भी है।
  • सेंसुआलिटी और रोमांस के लिए उनके अलग-अलग इंट्रेरेस्ट उनकी सेक्सुअल लाइफ को अधिक प्रभावी बनाती है।
  • मकर राशि के लोग रिश्तों में कामुकता और अंतरंगता बनाए रखते हैं, सिंह भी मकर के इस रूप की किसी कुशल प्रेमी की तरह सराहना करते हैं।
  • समय बीतने के साथ मकर और सिंह की जोड़ी एक-दूसरे की जरूरतों को समझने लगती है। एक-दूसरे की फिजिकली नीड का ख्याल रखते हुए वे अपनी लाइफ को फुल एंजाॅय करते हैं।

निष्कर्ष के तौर पर यह कहा जा सकता है कि मकर और सिंह का रिश्ता अन्य राशियों के कंपेरिजन में थोड़ा डिफिकल्ट हो सकता है। हालांकि एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने, निष्ठा, पेशेंस, सहनशीलता और बहुत सारी बातें करके मकर और सिंह अपने रिश्ते को और भी बेहतर बना सकते हैं।

 अन्य राशियों के साथ मकर अनुकूलता और सिंह अनुकूलता के बारे में जानें।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें