Zodiac Compatibility

मकर और धनु अनुकूलता

मकर एक पृथ्वी तत्व की राशि है, जो सावधान, सूक्ष्म और स्थिर होने के लिए जानी जाती है। उन्हें अपने जीवन में किसी भी कीमत पर परफेक्शन की जरूरत होती है। वे अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने और मजबूत बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पजेसिव होते हैं। वहीं फायर साइन धनु राशि के लोग केयरलेस और हैप्पी सोल होते हैं। वे फनी होते हैं और लोगों की कंपनी का आनंद लेते हैं। धनु जिसका साइन धनुर्धर है, ऐसे व्यक्ति के रूप में चित्रित किया जाता है, जो लाइफ को फुल एंजाॅय करते हैं। क्या इन अपोजिट गुणों के बाद भी मकर और धनु की जोड़ी लव और मैरिज जैसे क्षेत्रों में सक्सेस हो पाएंगी आइए जानते हैं-

मकर

Capricorn
22 Dec - 20 Jan
Zodiac Heart Sign

धनु

Sagittarius
23 Nov - 21 Dec
Capricorn
Sagittarius

मकर और धनु लव अनुकूलता

लव और रिलेशन के क्षेत्र में मकर और धनु बेहतर करने की संभावना रखते हैं, हालांकि वे अपने इस रिश्ते को कितनी दूर ले जा पाते है, यह नीचे दिए पॉइंट्स से ही समझा जा सकता है।

  • मकर और धनु की जोड़ी को उनका अपोजिट नेचर एक-दूसरे की ओर अट्रेक्ट करने का काम करता है और वे पहली ही नजर में एक दूसरे से प्रभावित हो सकते हैं।
  • एक मुलाकात और वे एक दूसरे के लिए प्यार महसूस करने लगते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि धनु को मकर में एक लाॅयल पार्टनर दिखाई देता है, वहीं मकर धनु को लाइफ को एंजाॅय करने वाले एक शानदार व्यक्ति के रूप में देखते हैं।
  • मकर और धनु की जोड़ी जब लव रिलेशन में होती है, तो उन्हें एक दूसरे से कई चीजें सीखने को मिल सकती है। वे एक दूसरे को अधिक स्ट्राॅन्ग और स्किलफुल बना सकते हैं।
    अगर आप अपने प्यार को शादी में बदलना चाहते हैं, तो सुखी जीवन के लिए ज्योतिषी सुझाव प्राप्त करें

मकर धनु संबंधों के फायदे

मकर और धनु राशिचक्र के पड़ोसी हैं, लेकिन इसके बावजूद उनमें बहुत ही कम समानताएं देखने को मिलती है। ऐसी स्थिति में क्या वे दोनों एक सफल रिश्ते की नींव रख पाएंगे और यदि ऐसा होता है तो उनके संबंधों के क्या फायदे होंगे।

  • मकर और धनु शुरुआत से ही एक दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। दोनों बकवास चीजों को स्वीकार नहीं करते हैं और बेहद इंटेलेक्चुअल हैं जो उन्हे रिश्तों में तालमेल बनाने की क्षमता देता है।
  • मकर और धनु के संबंध उनके नेचुरल गुण लाॅयल्टी पर टिके होते है, जिससे उन्हें धीरे – धीरे एक दूसरे के करीब आने का मौका मिलता है।
  • मकर पृथ्वी तत्व की राशि है, जो उन्हें इंट्रोवर्ट बानाने का काम करता है। वहीं धनु राशि के लोगों को अपना फायरी साइन आउटगोइंग और पॉजिटिव बनाने का काम करता है, उनका यही अपोजिट अट्रेक्शन उन्हें रिलेशन को लंबा चलाने में मदद करता है।
  • मकर राशि की स्टेबिलिटी धनु को एक ऑनेस्ट और लाॅयल पार्टनर देने का काम करेगी।

क्या आप जानते हैं मकर और धनु राशि वाले सबसे अच्छे दोस्त क्यों होते हैं ! ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है !

मकर और धनु संबंधों के नुकसान

मकर और धनु के संबंधों का हनीमून पीरियड जल्द ही खत्म हो जाता है और समस्याएं सतह पर आने लगती हैं। मकर और धनु को अपने संबंधों में कौन सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, आगे जानते हैं-

  • धनु का ओवर काॅन्फिडेंस परफेक्शनिस्ट मकर के साथ काम नहीं कर सकता है। मकर प्रैक्टिकल लाइफ में ज्यादा बिलीव करते है, वहीं धनु को अपने सपनों से प्यार होता है।
  • इसके विपरीत मकर राशि का पजेसिव रवैया इंडिपेंडेंट धनु को परेशान कर सकता है। वे मकर के पूछताछ वाले रवैए से बौखला सकते हैं और रिश्ते में टेंशन बढ़ सकता है।
  • धनु रिस्क लेने वाला है और लाइफ की सुंदरता में खो जाना चाहता है, जबकि मकर अपने जोखिमों से आगे निकलकर जीने का एक सुरक्षित तरीका पसंद करता है। लाइफ को लेकर इतने दोनों का अलग नजरिया रिश्तों में ब्रेक कर सकता है।
  • अपने रिलेशन को स्ट्राॅन्ग बनाने के लिए उन्हें एक दूसरे को बदलने की जगह एक दूसरे की खामियों और मतभेदों के साथ को स्वीकार करना होगा।
Capricorn - Sagittarius Comaptibility

मकर धनु मैरिज अनुकूलता

लव रिलेशन में शानदार कंपेटिबिलिटी शेयर करने वाले मकर और धनु के लिए मैरिड लाइफ उनकी अच्छी नजर नहीं आती। मैरिज के मोर्चों पर उनकी अनुकूलता एवरेज नजर आती है। आइए जानें उनकी मैरिज लाइफ में क्या अच्छा है और क्या बुरा।

  • मकर और धनु की जोड़ी का शादीशुदा जीवन कुछ मायनों में बेहतर भी हो सकता है। एक बार जब वे अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं, तो उनके रिश्ते में अच्छा तालमेल बन सकता है।
  • मैरिड लाइफ का मजा वे लाॅन्ग डिस्टेंस की यात्रा के साथ उठाते हैं, उन्हें अलग – अलग जगह घूमना और नई-नई चीजें टेस्ट करना पसंद होता है जो उनके रिश्ते की एकरुपता के लिए अच्छी बात है।
  • दोनों अपनी लाइफ के प्रति एम्बिशियस हैं, लेकिन उनके एम्बिशन कई बार उनके रिश्तों के लिए नेगेटिव भी हो सकते हैं।
        शादी के लिए अनुकूल समय जानना चाहते हैं? अभी निःशुल्क जन्मपत्री प्राप्त करें!

मकर और धनु की जोड़ी में सेक्सुअल अनुकूलता

सेक्सुअल अनुकूलता के क्षेत्र में मकर और धनु सबसे बेहतर करने की संभावना रखते हैं। सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी के क्षेत्र में मकर और धनु दोनों ही अपने इनवेलिड गुणों के कारण कई हैप्पी मोमेनेंट बिताने वाले हैं। आइए अधिक जानें।

  • धनु का इमोशनल नेचर और मकर की सेक्सुआलिटी उन्हें फिजिकली करीब लाने का काम करेगी।
  • फिजिकल रिलेशन के लिए मकर द्वारा तैयार किया गया माहौल धनु की इंटीमेसी को बाहर लाने का काम करेगा। वे अपने बेडरूम को किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन में बदलने का काम करेंगे।
  • धनु और मकर दोनों नेचुरली बहुत डिफरेंट टाइप के लोग है, लेकिन उनका यही डिफरेंट नेचर उनकी सेक्स लाइफ को अनुकूल बनाने का भी काम करेगा। वे एक दूसरे को अधिक जानने के लिए करीब आएंगे और सेक्सुअल इंटीमेसी में उनकी हेल्प करेंगे।
  • सेक्सुअल अनुकूलता में मकर और धनु की जोड़ी का परफोर्मेंस एवरेज से हाई रहने वाली है, यदि ऐसा कहें कि सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी के क्षेत्र में ही वे अन्य सभी संबंधों से बेहतर करते है दिखाई देते हैं तो भी यह गलत नहीं होगा।

कुल मिलाकर मकर और धनु की जोड़ी एक दूसरे के साथ काफी दिलचस्प हो सकते हैं। उनके बीच प्यार और सम्मान का बंधन रहेगा और वे एक दूसरे के लिए सेक्रिफाई करने को भी तैयार होंगे। हालांकि कुछ मुद्दों पर उनके बीच विवाद की स्थिति भी बन सकती है, लेकिन अपने मैच्योर बिहेवियर से वे उन्हें सुधारने में सफल हो सकते हैं।

अन्य राशियों के साथ मकर अनुकूलता और धनु अनुकूलता के बारे में अधिक जानें।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer