Zodiac Compatibility

सिंह और मकर अनुकूलता

सामान्यतः वैदिक ज्योतिष में प्रत्येक ग्रह को दो राशियों का स्वामी माना गया है, लेकिन सूर्य और चंद्रमा इसमें अपवाद है। सूर्य जिसे काल पुरूष की आत्मा के नाम से जाना जाता है, वे सिंह राशि के स्वामी भी हैं। वे शक्ति को लुभाना पसंद करते हैं और सुर्खियों में रहना चाहते हैं। वहीं मकर एक पृथ्वी साइन है और इसके स्वामी शनि है। मकर बैलेंस्ड और कमिटेड होने के साथ दृढ़ संकल्प, ईमानदार और निष्ठावान होते हैं। वे रिश्ते में स्टेबिलिटी की तलाश करते हैं और अपने सभी कार्यों में पूर्णता के लिए प्रयास करते हैं। यहां देखते हैं सिंह और मकर की जोड़ी में अनुकूलता, और इनके बीच कंपेटेबिलिटी का स्तर कैसा होगा 

सिंह

Leo
23 Jul - 23 Aug
Zodiac Heart Sign

मकर

Capricorn
22 Dec - 20 Jan
Leo
Capricorn

सिंह – मकर लव कंपेटेबिलिटी

सिंह और मकर (Leo & capricorn) दोनों परफेक्ट हैं या कुछ भी नहीं, जिसका अर्थ है कि यदि रिश्ते की जड़ें मजबूत हैं, तो उन्हें कुछ भी प्रभावित नहीं कर सकता है, लेकिन यदि वे अनुकूल नहीं हैं, तो वे कुछ समय के भीतर रिश्ते को बर्बाद कर सकते हैं। आइए सिंह – मकर के गुणों के आधार उनकी प्रेम अनुकूलता के बारे में कुछ अधिक जानेें।

  • सिंह और मकर की जोड़ी में दोनों के नेचर केयरिंग है, जो उन्हें एक दूसरे के अधिक करीब लाने का काम करती है।
  • डेटिंग के दौरान वे दोनों किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होते हैं जो सक्सेस प्राप्त करने के लिए उनके ही जैसी ड्राइव शेयर करता है।
  • सिंह और मकर दो पूरी तरह से अपोजिट पर्सनेलिटी वाले लोग हैं। वे दो विपरीत ध्रुवों की तरह हैं और अट्रेक्ट करते हैं।
  • सिंह और मकर (leo & capricorn) के बीच कई बार भ्रम और गलतफहमी होने की भी संभावना होती है। हालांकि वे यदि एक दूसरे के लिए अधिक सपोर्टिव हो तो वे इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

क्या आपके साथी के साथ आपको जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है, अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें…

सिंह और मकर की जोड़ी के फायदे

सिंह और मकर की जोड़ी में अनुकूलता का स्तर औसत से उच्च हो सकता है, सिंह का साथ मकर को पूर्णता दे सकता है। मकर – सिंह अनुकूलता बेहतर ढंग से काम कर सकती है, यहां सिंह और मकर राशि के बीच कुछ सबसे अनुकूल बिंदुओं का अवलोकन किया गया है।

  • सिंह सेल्फ काॅन्फिडेंस, पाॅजिटिव और जीवंत आत्मा है। सिंह के ये गुण वहीं है जिनकी तलाश मकर को होती है। यही वह चीज है जो उन्हें तुरंत एक – दूसरे के प्रति आकर्षित करती है।
  • सिंह एक कुशल डिसीजन मेकर होने के साथ – साथ एक क्रिएशन का भी काम करता हैं, जो कि मकर के लिए एक बहुत ही पाॅजिटिव पाॅइंट है क्योंकि उनमें कभी – कभी चीजों को शुरू करने के बारे में बहुत अधिक सोचने की आदत होती है।
  • इसके अलावा सिंह राशि के लोग अट्रेक्टिव लवर और मकर एक सेक्सुअल सोल है। इस प्रकार, सिंह और मकर (leo & capricorn) संबंध दोनों के लिए बेहद एडवेंचरस और इमोशनल होंगे।

आपके जीवन में कौन सा ग्र बन रहा बाधा, जो खड़ी कर रहा परेशानी, अभी अपनी जन्मपत्री प्राप्त करें एकदम फ्री…

सिंह और मकर की जोड़ी के नुकसान

सिंह और मकर (leo & capricorn) राशियां एक – दूसरे से काफी हद तक अलग हो सकती हैं क्योंकि, सिंह राशि के लोग एग्रेसिव होते हैं, वहीं मकर राशि के लोग हर चीज को धीरे – धीरे और परफेक्शन के साथ करना चाहते हैं। यहां सिंह और मकर संबंधों के कुछ दोष हैं जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

  • सिंह हमेशा सही होना चाहते हैं, जबकि मकर बहुत जिद्दी है। नतीजतन, यह उनके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर सकता है।
  • तथ्य यह है कि सिंह और मकर (singh & makar) एक -दूसरे के पूरक हैं, लेकिन उनके बीच वैचारिक दृष्टिकोण को लेकर कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
  • इसके अलावा सिंह राशि के लोग प्रोग्रेसिव होते है और सदैव एग्रेसिव होते हैं, मकर धीरे – धीरे आगे बढ़ते है, इसलिए वे सिंह की तुलना में थोड़े धीमे हैं, जिससे उनके बीच टकराव की संभावना को बल मिलता है।
  • सिंह और मकर की जोड़ी में अनुकूलता तभी काम करेगी, जब दोनों एक दूसरे के साथ आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे के विपरीत दृष्टिकोण का भी सम्मान करेंगे।

कैसा होगा आपके साथी के साथ आपका आना वाला जीवन, साथी के अपनी अनुकूलता अभी जांचे…

Leo - Capricorn Comaptibility

सिंह – मकर मैरिज कंपेटेबिलिटी

एक आम इंसान वैदिक ज्योतिष का सबसे शानदार उपयोग अपने लाइफ पार्टनर की खोज के लिए कर सकते हैं। आइए सिंह और मकर (singh & makar) के संबंध में वैदिक ज्योतिष के नियमों से यह जानने का प्रयास करते हैं कि वे मैरिड लाइफ के लिए कितने अनुकूल हैं।

  • सिंह और मकर के बीच वैवाहिक अनुकूलता धीरे – धीरे आगे बढ़ती है, उनके रिश्ते को शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समय के साथ वे एक मजबूत बंधन बनाते हैं।
  • सिंह थोड़े खर्चीले स्वभाव के होते है, वहीं मकर सेविंग्स में विश्वास करते हैं। मकर के साथ वैवाहिक संबंध में सिंह का फाइनेंशियल मैनेजमेंट बेहद मजबूत हो जाता है।
  • सिंह और मकर (leo & capricorn) दोनों ही लाॅयल और सीन्सियर होते है, इनके बीच वैवाहिक अनुकूलता उनके आपसी विश्वास पर टिकी होती है।
  • सिंह और मकर की जोड़ी एग्रेशन और पेशेंस का शानदार मेल हो सकता है, वे दोनों एक दूसरे को बेहतरीन ढंग से बैलेंस करने का काम करते हैं।

किस राशि के जातक के साथ बनेगी आपकी बेहतरीन जोड़ी, अभी अपनी संगतता का परीक्षण करें…

सिंह – मकर सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी

सिंह और मकर (leo & capricorn) सेक्स अनुकूलता दो तरसती आत्माओं का मिलन हो सकता है। अपनी सेक्स डिजायर्स को पूरा करने के लिए एक दूसरे के रूप में बेहतरीन पार्टनर की उम्मीद कर सकते हैं। आइए सिंह – मकर सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी के बारे में अधिक जानें।

  • यदि मकर थोड़ा अधिक सपोर्टिव हो और सिंह मकर के नजरिए से भी चीजों को समझे तो उनके बीच बेहतरीन सेक्स रिलेशन देखने को मिल सकता है।
  • एक – दूसरे के प्रति रिस्पाॅन्सबिलिटी की भावना उन्हें कभी निराश नहीं करती। वे दोनों एक दूसरे के प्रति लाॅयल होते हैं, जिससे उन्हें अपनी सेक्स लाइफ को अधिक अनुकूल बनाने में मदद मिलती है।
  • बेड पर मकर राशि एग्रेसिव है, जबकि सिंह अधिक विनम्र है। सिंह और मकर दोनों हाई टोलरेंस और सेक्स फ्लो में रह सकते हैं।
  • सिंह मकर को बोरिंग और अनप्रैक्टिकल समझते थे, लेकिन बेड पर मकर उन्हें बहुत अधिक चुलबुला और साहसी लगेगा। यदि वे अपने मतभेदों को दूर करते हैं, तो उनके बीच बेहतर सेक्स अनुकूलता देखने को मिल सकती है।

सिंह और मकर (leo & capricorn) के संबंधों का निष्कर्ष निकाला जाए तो कहा जा सकता है, कि यदि सिंह और मकर की जोड़ी एक दूसरे को थोड़ा सपोर्ट करें तो उनका रिश्ता भी किसी सामान्य राशि की अनुकूलता वाले जोड़ों के जैसा हो सकता है।

क्या आपके रिश्ते को लगी है किसी ग्रह की बुरी नजर, क्या आपका प्रेम जीवन नहीं बन पा रहा है अनुकूल, तो अपनी समस्या शेयर करें हमारे एक्सपर्ट्स से और पाएं समाधान, पहला कॉल बिल्कुल फ्री…

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें