Zodiac Compatibility

सिंह और धनु अनुकूलता

किसी के साथ रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने से पहले हमें यह पता चल जाए कि यह रिश्ता कितना चल पाएगा, तो हम सतर्क हो जाएंगे। हालांकि वास्तव में यदि हम उस रिलेशनशिप को बचाना चाहते हैं तो पूरी ईमानदारी से उसे बचाने  का प्रयास करना होगा और एस्ट्रोलॉजी इसमें पूरी मदद कर सकता है। एस्ट्रोलॉजी के जरिए दो लोगों के बीच रिश्तों की गहराई को आसानी से समझा जा सकता है। तो चलिए देखते हैं सिंह और धनु की जोड़ी कैसी रहेगी…

सिंह

Leo
23 Jul - 23 Aug
Zodiac Heart Sign

धनु

Sagittarius
23 Nov - 21 Dec
Leo
Sagittarius

सिंह और धनु लव कंपेटेबिलिटी 

लव रिलेशन के नजरिए से सिंह और धनु (leo & sagittarius) का रिश्ता बेहद रोमांटिक हो सकता है। दोनों ताकतवर राशियां है और अपने चिह्न के अनुसार अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करना जानती हैं। दोनों के बीच लव कंपेटेबिलिटी बेहतर हो सकती है, देखते हैं कुछ पॉइंट्स-

  • सिंह और धनु (leo & sagittarius) दोनों ही सोशल और करिश्माई पर्सनेलिटी के धनी होते हैं। जब इनमें प्रेम संबंध बनता है, तब वे एक-दूसरे के साथ दुनिया जीतने का जज्बा रखते हैं। 
  • सिंह और धनु की जोड़ी बेहद ऑप्टिमिस्टक और गतिशील होती है। जब वे प्रेम संबंधों में होते हैं तब उन्हें अपनी सही काबिलियत का अहसास होता है। 
  • सिंह और धनु की जोड़ी के प्रेम संबंधों में पारस्परिक सम्मान और विश्वास किसी गोंद की तरह काम करता है। 
  • सिंह और धनु (leo & sagittarius) अपने रिश्ते में बेहद एक्टिव होते हैं, सिंह अपने प्रेम का इजहार फूल या उपहार देकर करते हैं। वहीं धनु किसी रोमांचक यात्रा या किसी अन्य रोमांचक अंदाज में अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हैं।
  • सिंह की स्ट्रॉन्ग पर्सनेलिटी और धनु की शानदार बुद्धि इन्हें अन्य जोड़ों के सामने किसी आदर्श जोड़े के रूप में स्थापित करती है।
   क्या आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ हैं? चिंता मत करो! तत्काल समाधान के लिए हमारे ज्योतिष समाधान प्राप्त करें

सिंह और धनु की जोड़ी के फायदे

सिंह और धनु की रेयर रिलेशनशिप का आकलन करना बेहद एक्साइटिंग और एक्स्ट्राऑर्डिनरी है। ये दोनों ही राशियां फायर एलिमेंट से संबंध रखती हैं, इसलिए इनमें कुछ समानताएं भी देखने को मिलती हैं। दोनों ही राशियों के लोग इमोशनल और कॉन्फिडेंट होते हैं। वे एक-दूसरे के प्रति अट्रैक्शन भी फील कर सकते हैं।

  • सिंह और धनु सोशल और मिलनसार राशियां है। धनु रोमांच प्रिय होते हैं और सिंह भी रोमांचक चीजों से पीछे हटने वालों में नहीं होते हैं।
  • कहा जाता है कि मुश्किल रास्तों से मंजिलें अधिक खूबसूरत हो जाती है। सिंह और धनु के ऊपर यह कहावत एकदम सटीक बैठती है, क्योंकि दोनों ही लंबे सफर और रोमांच की तलाश में जुटे होते हैं।
  • सिंह का सहज ज्ञान धनु के प्रयासों को सफल बनाता है, वहीं धनु का लगातार नई खोज में जुड़े रहना सिंह को अट्रैक्ट करता है।
  • सिंह राशि के लोग किसी आजाद परिंदे की तरह होते हैं। जिन्हें अपनी आजादी बेहद प्रिय होती है। वे अपने रिश्ते में अपने साथी की फ्रीडम का भी सम्मान करते हैं।
  • सिंह और धनु (leo & sagittarius) की रिलेशनशिप का आधार विश्वास पर टिका है। इस विश्वास को बनाए रखना और मजबूत करना दोनों की ही रिस्पांसबिलिटी है।

सिंह और धनु की जोड़ी के नुकसान

सिंह और धनु की जोड़ी का रिश्ता बेहद मिलनसार, उत्साह, पैशन और लव से भरपूर हो सकता है। यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि प्रेम की ज्वाला कब जंगल की आग में तब्दील हो जाए। दो आग जब मिलती है तो और भयानक हो सकती है। देखते हैं दोनों के बीच के नुकसान क्या है-

  • वाद-प्रतिवाद की स्थिति में धनु जातक बेहद कठोर और कड़े शब्दों का उपयोग कर सकते हैं। वे ऐसे शब्दों का उपयोग कर सकते हैं, जिनसे सिंह को गहरा धक्का लग सकता है।
  • सिंह का डोमिनेटिंग नेचर धनु के साथ मेल नहीं खाता, क्योंकि धनु को अपना डिसीजन खुद लेना पसंद करते हैं।
  • धनु को बैचलर साइन के रूप में भी जाना जाता है और इस मामले में उन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। रिश्तों के प्रति ईमानदार सिंह राशि के लिए यह परेशान करने वाला हो सकता है।
  • सिंह और धनु दोनों ही बेहद खर्चीले होते हैं और पैसों को अपने तरीके से खर्च करना चाहते हैं। इस बात को लेकर भी इनके बीच कुछ टेंशन की स्थिति बन सकती है।
  • धनु फ्रीडम चाहते हैं वहीं सिंह डोमिनेटिंग सोच रखते हैं। इन बातों को लेकर भी इनमें विवाद या मनमुटाव देखा जा सकता है।
Leo - Sagittarius Comaptibility

सिंह और धनु मैरिज कंपेटेबिलिटी

दोनों की कई विशेषताएं मिलती हैं, ऐसे में सिंह और धनु की जोड़ी की अनुकूलता बहुत अच्छी तरह से काम करती है। सिंह पुरुष और धनु महिलाओं को सुर्खियों में रहना पसंद है। उनकी आपसी समझ उन्हें जीवन भर रोमांटिक पलों को बनाए रखने में हेल्प करती है।

  • लाइफ पार्टनर के तौर पर धनु का साथ सिंह के कॉन्फिडेंस में वृद्धि कर सकता है, क्योंकि थोड़ी सी प्रशंसा भी सिंह को अधिक बेहतर परफॉर्मेंस के लिए प्रेरित कर सकती है।
  • दोनों फिजिकल और इमोशनल रूप से कई समानता साझा करते हैं, इसलिए दोनों एक-दूसरे के साथ अधिक आसानी से घुल मिल सकते हैं।
  • सिंह का प्रेमपूर्ण स्वभाव और धनु का अनुकूल व्यवहार इन्हें किसी आदर्श जोड़ी की तरह स्थापित करने में सहायता करता है।
  • जब दोनों के बीच प्रेम बढ़ना शुरू होता है तो दोनों रोमांस, स्नेह और रिश्तों की गर्माहट में सब भूल जाते हैं और अपने लिए अलग दुनिया का निर्माण करते हैं।
  • दोनों ही रोमांच पसंद करते हैं और अपने रिश्ते में लगातार कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। वे दोनों अपने लिए नईदुनिया बसाते हैं और खुशी-खुशी अपना जीवन बिताते हैं।
  कैसा होगा आपका परफेक्ट पार्टनर, कुंडली से जुड़े राज को जानिए अभी, बात करें हमारे ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल FREE

सिंह और धनु सेक्सुअल रिलेशनशिप

लव अफेयर्स को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाने की बात हो या विवाह के लिए लाइफपार्टनर का चयन दोनों ही सूरत में सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आइए जानते हैं-

  • वे अपने इंटीमेट मोमेंट्स के दौरान बेहद जंगली और पैशिनेट हो सकते हैं।
  • सिंह और धनु (Leo & Sagittarius) दोनों के एक ही आधार तत्व की राशियां है, इसलिए इन्हें अपनी इच्छाएं एक-दूसरे को बोलकर नहीं बतानी पड़ती। जरूरत पड़ने पर वे सेक्सुएल रिलेशनशिप के दौरान इन्हें प्रदर्शित कर सकते हैं।
  • सिंह जातक वैसे भी बेहद इरोटिक होते हैं और धनु का साथ मिलने से वे और अधिक कॉन्फिडेंस से भर जाते हैं।
  • सिंह और धनु के बीच बेहतर तालमेल और उम्दा समझ के पीछे उनकी सक्सेसफुल सेक्स लाइफ का भी बड़ा महत्वपूर्ण रोल होता है।

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि सिंह और धनु (Leo & Sagittarius) दोनों ही एक-दूसरे के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। सिंह और धनु की जोड़ी में कई बातें एक जैसी होती है, जिससे वे अपने रिश्ते को अधिक बेहतर ढंग से कंट्रोल कर सकते हैं।

 अन्य राशियों के साथ सिंह अनुकूलता और धनु अनुकूलता के बारे में जानें।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें