Zodiac Compatibility

सिंह और कुंभ अनुकूलता

किसी रिलेशनशिप का सक्सेस होना दो लोगों के बिहेवियर और उनकी आपसी अंडरस्टैंडिंग पर निर्भर करता है। एस्ट्रोलॉजी का मानना है कि किसी भी व्यक्ति के व्यवहार पर उसकी जन्म राशि का बहुत असर होता है। दरअसल हर राशि फायर, अर्थ, एयर और वाटर एलिमेंट को रिप्रेजेंट करती है। इन्हीं एलिमेंट के आधार पर हमारा व्यवहार और विचार तय होते हैं। हमारे किसी रिश्ते के लिए यह आधार बनता है। इसी सिद्धांत का उपयोग करके हम दो लोगों के बीच हमने रिश्तों की अनुकूलता जानने का प्रयास किया है। यहां हम सिंह और कुंभ राशि की जोड़ी में आपसी समझ, प्रेम, संबंध और विवाह की अनुकूलता का अध्ययन करेंगे।

लव या मैरीज की प्रॉब्लम होगी सॉल्व, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से, पहला कॉल बिल्कुल फ्री

सिंह

Leo
23 Jul - 23 Aug
Zodiac Heart Sign

कुंभ

Aquarius
21 Jan - 18 Feb
Leo
Aquarius

सिंह और कुंभ राशि की जोड़ी के फायदे

सिंह और कुंभ की जोड़ी कुछ सटीक अनुकूलता वाली राशियों में से एक हो सकती है। इस जोड़ी का फिजिकल कनेक्शन बहुत अच्छा है, लेकिन इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए दोनों को अपने अहंकार को दबाने की जरुरत है। 

  • कुंभ (kumbh) का खुला और तार्किक दिमाग सिंह (leo) के उग्र, चंचल और बेपरवाह स्वभाव को शांत और कंट्रोल करने में हेल्प करता है। 
  • सिंह और कुंभ की जोड़ी में दोनों ही खुले विचारों वाले होते हैं और रिश्ते में रोमांस पसंद करते हैं। दोनों ही अपने रिश्ते में प्रेम बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।
  • सिंह और कुंभ (leo & aquarius) का साथ अपने रिश्ते का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रयासरत रहता है। वे अपने रिश्ते में उत्साह बनाए रखने के लिए नई-नई चीजों की तलाश करते हैं। 
  • कुंभ बेपरवाह सिंह को फ्रीडम तो देते हैं, लेकिन उनके उग्र स्वभाव को कंट्रोल में भी रखते है, बदले में उन्हें सिंह से रिश्ते में विश्वास और वफादारी मिलती है। 
  • कई बार रिश्ते में गर्मजोशी और रोमांस की कमी होने पर दोनों ही इससे निकलने के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयास करते हैं। उनके इन सकारात्मक प्रयासों से रिश्ता फिर से उत्साह और प्रेम से भर जाता है।

क्या आपकेे जीवन में है रोमांस की कमीं, अभी हमारे विशेषज्ञों से बात कर पाएं समस्या का समाधान…

सिंह और कुंभ राशि की जोड़ी के नुकसान

कोई भी रिलेशनशिप एक समान और एक गति से आगे नहीं बढ़ती। रिश्तों में अनुकूलता के साथ-साथ प्रतिकूलता भी देखने को मिलती है। इसी तरह सिंह और कुंभ (leo & aquarius) की रिलेशनशिप में भी कुछ प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिलते हैं।

  • सिंह और कुंभ (singh & kumbh) के कुछ बातों में विपरीत दृष्टिकोण उनके रिश्ते में टेंशन पैदा कर सकता है। कुंभ जातक लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास करते हैं। वहीं सिंह का फोकस सिर्फ खुद पर होता है, जो टेंशन क्रिएट कर सकता है।
  • सिंह और कुंभ की जोड़ी में दोनों ही गर्व और हठी स्वभाव के होते हैं। उनका यह स्वभाव उन्हें आपसी विवाद की स्थिति में अधिक महंगा पड़ता है।
  • ख्यालों और सपनों में डूबे रहने वाले कुंभ जातक कई बार अपनी ही दुनिया में खोये रहते हैं। कुंभ के इस व्यवहार से सिंह को ठेस पहुंच सकती है और वे अपमानित महसूस कर सकते हैं।
  • सिंह को किसी का इंतजार करना पसंद नहीं होता और यदि वे किसी का इंतजार कर भी लें तो अपने स्वभाव वश उस व्यक्ति को भला बुरा कह सकते हैं।

क्या आपका आवेगी व्यवहार वैवाहिक जीवन में बन सकता है रोड़ा अपनी साथी के साथ अनुकूलता जांचे…

सिंह और कुंभ लव कंपेटेबिलिटी

सिंह और कुंभ (singh & kumbh) के लव अफेयर्स अत्यधिक आशावादी और एक-दूसरे को समर्थन करना पसंद करते हैं। वे दोनों आपस में मिलकर अपने लिए बेहतर दुनिया का निर्माण कर सकते हैं। कुंभ राशि का रहस्यमयी व्यक्तित्व सिंह को बहुत अट्रैक्ट करता है और रिश्ते में रुचि बढ़ा सकता है। इनकी रिलेशनशिप में ऊब जैसी किसी चीज के लिए कोई जगह नहीं होती। 

  • सिंह और कुंभ (leo & aquarius) के बीच फिजिकल अट्रैक्शन मजबूत होता है, वे दोनों पहली मुलाकात के बाद से ही एक-दूसरे को लुभाने लगते हैं। वे दोनों एक-दूसरे से दोस्ती करते हैं और बात आगे बढ़ने लगती है। 
  • कुंभ एयर एलिमेंट से संबंध रखता है वहीं सिंह का संबंध अग्नि से होता है, सर्वविदित है कि वायु अग्नि को भड़का सकती है। मतलब कुंभ सिंह का आकर्षण उनके प्रेम की अग्नि में घी डालने का काम कर सकता है।
  • सिंह और कुंभ की जोड़ी में दोनों ही एनर्जेटिक और उत्साही होते हैं। अपने उत्साही स्वभाव के कारण वे एक-दूसरे के साथ रोमांचकारी क्षण बिताते हैं। 
  • सिंह और कुंभ की जोड़ी आदर्शवादी, ऑप्टिमिस्टिक, रोमांच और पैशन से भरी होती है। दोनों लाइफ को किसी रोलर कोस्टर की तरह जीना पसंद करते हैं। उन्हें अपने रिश्ते में लगातार नयापन आकर्षित करता है।

वैवाहिक जीवन को प्रेम और रोमांस बना रहेगा या नहीं, अभी अपने जीवनसाथी के साथ अपनी संगगता देखें..

Leo - Aquarius Comaptibility

सिंह और कुंभ मैरिज कंपेटेबिलिटी

सिंह और कुंभ (leo & aquarius) की मैरिज कंपेटेबिलिटी जानने से पहले आपको उनके नेचर और अचार-विचार पर ध्यान देना चाहिए। कुंभ जातक बेहद रोमांटिक होते हैं और किसी भी रिश्ते में अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं। वहीं सिंह जातक स्ट्रॉन्ग और पैशिनेट होते हैं। मैरिड लाइफ के लिए सिंह और कुंभ की जोड़ी बेहद कारगर साबित हो सकती है। 

  • कुंभ लोगों का स्वभाव सॅरकास्टिक होता है, जिससे सिंह राशि के लोगों को प्रॉब्लम हो सकती है। अगर ये लोग एक-दूसरे को स्नेह और प्रेम देते हैं तो यह रिश्ता सक्सेसफुल रहता है। 
  • तालमेल की कमी की वजह से इन्हें रिलेशनशिप में प्रॉब्लम भी फेस करना पड़ सकता है। सिंह राशि के व्यक्ति के साथ कुंभ जातक सुखी रहता है। अगर दोनों एक-दूसरे की स्वतंत्रता का सम्मान करें तो यह रिश्ता बेहद आगे तक जा सकता है।
  • सिंह और कुंभ (singh & kumbh) के बीच मैरिज कंपेटेबिलिटी अच्छी तरह से काम करती है। इनकी अद्वितीय प्रतिभा इन्हें लाइफ के अच्छे पलों का आनंद उठाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह जोड़ी तब ज्यादा सफल रहेगी, जब दोनों गलतियों को भुलाकर एक-दूसरे को प्यार करेंगे। 
  • सिंह (leo) अधिक इरोटिक और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। वहीं कुंभ (aquarius) अपने रिश्ते को अधिक स्ट्रॉन्ग बनाने पर जोर देते हैं। दोनों का यह काॅम्बिनेशन उनके वैवाहिक जीवन को प्रेम और रोमांस से भरने में सक्षम है।

अपनी फ्री वार्षिक कुंडली के आधार पर जानिए आपके लिए यह साल कैसा गुजरने वाला है….

सिंह और कुंभ सेक्सुअल रिलेशनशिप

सेक्सुअल रिलेशनशिप दो विपरीत ध्रुवों को आकर्षित करने वाले चुंबक की तरह कपल्स को भी अट्रैक्ट करता है। जब दो लोग प्रेम के रिश्ते से बंधे हों तब उनके बीच सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी बहुत आवश्यक होती है। 

  • सिंह और कुंभ (leo & aquarius) दोनों ही एनर्जेटिक राशियां है, इनके रिश्ते में फ्रेंडशिप, पैशन और शानदार कैमिस्ट्री देखने को मिल सकती है। 
  • सिंह पैशिनेट और उग्र स्वभाव के होते हैं, जबकि कुंभ नियंत्रक और क्रिएटिव पर्सनेलिटी के धनी होते हैं। सेक्सुअल रिलेशनशिप के नजरिए से दोनों अपनी भूमिका बेहद ही प्रभावी ढंग से निभाते हैं। 
  • मानसिक और शारीरिक रूप से सिंह और कुंभ की जोड़ी एक आदर्श जोड़ी हो सकती है। रोमांस और इंटीमेसी में दोनों में ही अपने चरम पर पहुंचने की संभावना होती है।
  • इस रिश्ते में सिंह जातक सदैव फिजिकल प्लेजर और लव के लिए उत्सुक होते हैं।  कुंभ संयम और दूरदृष्टि का परिचय देते हुए सिंह का उत्साह बनाए रखते हैं। 
  • इनके लिए रिश्ते में आए मानसिक और वैचारिक मतभेदों को दूर करने के लिए भी स्वस्थ रोमांस और सेक्सुअल रिलेशनशिप बेहद महत्वपूर्ण है। 

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि सिंह और कुंभ की जोड़ी काफी हद तक लव, मैरिज और सेक्सुअल रिलेशन के पैमाने पर अच्छी हो सकती है। इन्हें कुछ प्रतिकूल परिस्थियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इन प्रतिकूलताओं को कुछ सामान्य एस्ट्रोलॉजिकल उपायों के माध्यम से कम किया जा सकता है।  

नया साल आपके प्रेम-जीवन में क्या-क्या बदल सकता है, जानें 2022 राशिफल में विस्तार से…

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer