Zodiac Compatibility

धनु और मकर अनुकूलता

कई बार विवाह या प्रेम संबंध को एक लंबा समय देने के बाद भी आपको रिश्तों में तालमेल की कमी दिखाई देती है। ऐसे कई उदाहरण है जब दो विपरीत गुण व्यवहार वाले लोगों को एक साथ आने के बाद इस बात का अहसास होता है कि उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता है। उनका आपसी आकर्षण और एक दूसरे के विपरीत गुणों की ओर झुकाव उन्हे लंबे समय के लिए सफल जोड़ी नहीं बना सकता है। वैदिक ज्योतिष का एक बहुत बड़ा हिस्सा दो लोगों के आपसी तालमेल और अनुकूलता को मापने में हमारी मदद करता है। फिलहाल हम धनु और मकर की जोड़ी में अनुकूलता के विभिन्न पहलुओं को जानने का प्रयास करेंगे-

क्या आपके रिश्ते को लगी है किसी ग्रह की बुरी नजर, क्या आपका प्रेम जीवन नहीं बन पा रहा है अनुकूल, तो अपनी समस्या शेयर करें हमारे एक्सपर्ट्स से और पाएं समाधान, (पहला कॉल होगा बिल्कुल फ्री…

धनु

Sagittarius
23 Nov - 21 Dec
Zodiac Heart Sign

मकर

Capricorn
22 Dec - 20 Jan
Sagittarius
Capricorn

धनु – मकर लव कंपेटेबिलिटी

लव और रिलेशन के क्षेत्र में धनु और मकर (sagittarius & capricorn) बेहतर करने की संभावना रखते है, हालांकि धनु और मकर की जोड़ी अपने इस रिश्ते को कितनी दूर ले जा पाती है, यह नीचे दिए पाॅइंट्‌स से ही समझा जा सकता है।

  • मकर के स्वामी शनि हैं और धनु के गुरु। शनि जहां न्यायप्रिय है, वहीं गुरु को विस्तार का कारक माना जाता है। जब वे साथ होंगे तो किसी को भी अपने रिश्ते को प्रभावित करने की अनुमति नहीं देंगे।
  • उनके शासक ग्रहों के कारण, वे अक्सर एक दूसरे के पूरक होते हैं, जो उन्हें आइडियल कपल के रूप में स्थापित करने का काम करता है।
  • प्यार में मकर राशि वाले ट्रस्टवर्दी होते हैं। वे धनु की तुलना में अधिक ट्रेडिशनल होते हैं और हमेशा एक्पीरियंस को इंपोर्टेंस देते हैं।

धनु और मकर की जोड़ी के फायदे

धनु और मकर (sagittarius & capricorn) क्रमशः अग्नि और पृथ्वी तत्व की राशियां है, अपने स्वभाव और आचार-विचार से तो दोनों ही राशियां बेहद विपरीत नजर आती है। उनके साथ आने पर कई चीजें पाॅजिटिव और फायदेमंद भी हो सकती है।

  • धनु और मकर (sagittarius & capricorn) का संबंध दो बेहद बुद्धिमान लोगों का रिश्ता हो सकता है, जो एक हाई इंटएक्चुअल लेवल शेयर करते हैं।
  • लापरवाह व मनमौजी धनु और स्टेबल और मैनेजेबल मकर की जोड़ी कई मायनों में एक दूसरे को बेहतर बना सकती है। धनु के साथ आने से मकर राशि एक खास तरह की एनर्जी और खुशी महसूस करते हैं। वहीं धनु को मकर का साथ मिलने पर वे ज्यादा स्टेबल हो सकते हैं।
  • धनु और मकर (dhanu & makar) एक दूसरे को इंस्पायर कर सकते हैं और एक दूसरे की कंपनी में खुशी महसूस कर सकते हैं।

धनु और मकर की जोड़ी के नुकसान

धनु  राशि बहुत ही पैशिनेट, इंटेलिजेंट और एक्सट्रोवर्ट होते हैं। दूसरी ओर मकर लाॅयल, न्यायप्रिय, सेल्फ कॉन्शियस और शॉर्ट टेंपर्ड होते हैं। इन गुणों के साथ उन्हें एक साथ जीवन बिताने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • धनु और मकर (sagittarius & capricorn) की जरूरतें भी अलग होती हैं, जो एक दूसरे के साथ उनके कम्युनिकेशन को इफेक्ट करती हैं।
  • कई बार धनु की अनसर्टेनिटी स्टेबल मकर को परेशान कर सकती है, क्योंकि मकर को अपनी लाइफ की हर चीज में परफेक्शन की तलाश होती है।
  • धनु और मकर (dhanu & makar) के केस में मकर का इंट्रोवर्ट नेचर भी उनके रिश्ते पर नेगेटिव इम्पेक्ट डालता है। धनु को लगता है कि वे मकर को वह खुशी नहीं दे पा रहे हैं जिसकी उन्हें चाहत थी। इससे उनके रिश्ते पर नेगेटिव इंपेक्ट पड़ सकता है।
Sagittarius - Capricorn Comaptibility

धनु – मकर मैरिज कंपेटेबिलिटी

एक आम इंसान वैदिक ज्योतिष का सबसे शानदार उपयोग अपने लिए जीवनसाथी की खोज के दौरान कर सकता है। वैदिक ज्योतिष के माध्यम से आप अपने लिए बेहतर जीवनसाथी का चुनाव कर सकते हैं और अपने जीवन को अधिक खुशहाल बना सकते है। आइए जानते हैं धनु और मकर (sagittarius & capricorn) के वैवाहिक जीवन के बारे में कुछ अधिक…

  • धनु और मकर की जोड़ी अपनी मैरिड लाइफ में धीरे – धीरे आगे बढ़ती है। उनका रिश्ता शुरुआत में कुछ परेशानियों का सामना करता है, लेकिन समय के साथ उनकी जोड़ी अच्छी जोड़ियों में से एक हो जाती है।
  • धनु थोड़े खर्चीले होते हैं, वहीं मकर सेविंगस में विश्वास रखते हैं। मकर के साथ मैरिड लाइफ में कुंभ का फाइनेंशिय मैनेजमेंट बहुत स्ट्राॅन्ग हो जाता है।
  • मकर और धनु (makar & dhanu) दोनों ही ऑनेस्ट और लाॅयल होते हैं, इनके बीच वैवाहिक अनुकूलता इनके आपसी ट्रस्ट पर टिकी होती है।
  • धनु और मकर (sagittarius & capricorn) की मैरिड लाइफ चुनौतियों के साथ ही कई तरह की अनुकूलताएं भी साझा करती है। जैसे धनु जब कभी गुस्से में चीजों को बिगाड़ देता है, तो मकर उस स्थिति को पेशेंस के साथ संभालने की कोशिश करते हैं।

धनु – मकर सेक्सुअल अनुकूलता

धनु और मकर की जोड़ी में सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी दो तरसती आत्माओं का मिलना होता हैं। लेकिन क्या वे अपने इस अट्रेक्शन को लंबे समय तक बनाए रख पाते हैं?

  • यदि मकर राशि थोड़ा बढ़ जाएं और धनु मकर राशि के नजरिए से चीजों को समझें तो उनके बीच एक हेल्दी सेक्स रिलेशन बनने की पूरी संभावना है।
  • धनु और मकर की जोड़ी में एक – दूसरे के प्रति रिस्पाॅसिबिलिटी की भावना होती है, जो उन्हें एक दूसरे के अधिक करीब लाने का काम करती है।
  • बेड पर मकर राशि एग्रेसिव है, जबकि धनु उनके मुकाबले विनम्र है। बेड पर धनु और मकर (dhanu & makar) का साथ उन्हें एक दूसरे का पूरक बनाने का काम करता है।
  • धनु मकर को बोरिंग और नाॅन क्रिएटिव समझते थे, लेकिन बेड पर मकर उन्हें बहुत अधिक चुलबुला और साहसी लगेगा। यदि वे अपने मतभेदों को दूर करते हैं, तो सेक्स कंपेटेबिलिटी के बेहतर होने की बहुत संभावना है।

धनु और मकर के संबंधों का निष्कर्ष निकाला जाए तो कहा जा सकता है कि यदि धनु और मकर (sagittarius & capricorn) एक दूसरे को थोड़ा सपोर्ट करें तो, उनका रिश्ता भी किसी सामान्य राशि अनुकूलता वाले जोड़ों के समान हो सकता है।

नया साल आपके प्रेम-जीवन में क्या-क्या बदल सकता है, जानें 2022 राशिफल में विस्तार से…

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें
Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer