Zodiac Compatibility

धनु और मिथुन अनुकूलता

अलग-अलग लोगों का व्यक्तित्व और विचार अलग-अलग होते हैं। किसी भी राशि के व्यक्ति के लिए अपना साथी तलाशना ज्योतिष के माध्यम से बेहद कठिन काम नहीं है। इसके लिए ज्योतिष का बहुत अधिक ज्ञान भी होने की आवश्यकता नहीं है। ज्योतिष में किसी भी दो लोगों के बीच बनने वाला रिश्ता उनकी राशि के तत्व पर भी निर्भर करता है। ये तत्व अग्नि, पृथ्वी, वायु और जल है। हम भी इसी सिद्धांत का उपयोग करके धनु और मिथुन राशि की जोड़ी के बीच प्रेम, विवाह और सेक्सुअल रिलेशनशिप की अनुकूलता जानेंगे।

धनु

Sagittarius
23 Nov - 21 Dec
Zodiac Heart Sign

मिथुन

Gemini
22 May - 21 Jun
Sagittarius
Gemini

धनु और मिथुन की जोड़ी के बीच प्रेम

धनु और मिथुन राशि की जोड़ी के लव रिलेशन फ्लर्टी, मजेदार, जीवंत और यात्राओं से भरे रहेंगे। वे इस बात को आसानी से समझ सकते हैं कि दूसरा व्यक्ति उन पर डोरे डाल रहा है या उनमें दिलचस्पी नहीं ले रहा है। लेकिन वे अपने संबंधों को कितना आगे बढ़ा पाते हैं यह देखने वाली बात होगी?

  • धनु फनी है और मिथुन दिलचस्प है। इनके बीच नेचुरल अट्रेक्शन देखने को मिल सकता है। धनु और मिथुन राशि की जोड़ी मजेदार हो सकती है।
  • मिथुन का चिट – चैट वाला नेचर धनु को पसंद आता है। मिथुन को अक्सर बाहर घूमना पसंद आता है। धनु भी मिथुन के साथ बाहरी दुनिया देखना चाहता है।
  • धनु और मिथुन दोनों ही एडवेंचर के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्हें बाहर घूमना और एक साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद होता है।
  • धनु और मिथुन दोनों ही सोशल जीव है, जो हमेशा दूसरों मिलना-जुलना और बातें करना उन्हें पसंद आता है।

कैसा होगा आपका परफेक्ट पार्टनर? क्या लेकर आए हैं आपके लिए ग्रह? करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात, पहला कॉल बिल्कुल FREE

धनु और मिथुन राशि की जोड़ी के फायदे

धनु और मिथुन राशि की जोड़ी के लिए लंबे समय तक एक जगह या एक व्यक्ति के साथ जुड़े रहना कठिन होता है। हालांकि, धनु किसी रिश्ते में दिल से शामिल होना पसंद करते हैं, लेकिन मिथुन के साथ ऐसा नहीं है। तो क्या धनु और मिथुन के रिश्ते बेहतर रह पाएंगे या नहीं?

  • धनु और मिथुन राशि के जातक मैच्योर राशियां है, जो एक – दूसरे को अपने अपने क्षेत्रों में बढ़ने में मदद करते हैं। मिथुन और धुन एक साथ रहना और सुखद समय बिताना पसंद करते हैं।
  • एक बात जो उनके संबंधों में हमेशा जीवित रहती है, वह है उनका कम्युनिकेशन। वे दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय तक बात करते हैं, जिससे उनके रिश्ते मधुर होते जाते हैं।
  • धनु और मिथुन राशि के दोनों का इंटेलेक्चुअल लेवल पर एक समान होते हैं, जो उन्हें मतभेद सुलझाने के कई मौके देता है।
  • धनु फायर एलिमेंट है और मिथुन एक एयर एलिमेंट है। मतलब धनु की ऊर्जा को बढ़ाने का काम मिथुन बेहद अच्छे से करता है।

धनु और मिथुन की जोड़ी के नुकसान

धनु अपने आसपास की हर स्थिति का विश्लेषण करेगा जो मिथुन के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है। इसके अलावा मिथुन की अनस्टेबिलिटी भी एक मुद्दा हो सकती है। देखते है, उनके रिश्ते के और क्या नुकसान हो सकते हैं।

  • जहां धनु का फोकस केवल आगे बढ़ने पर होता है, वहीं मिथुन इन चीजों को लेकर क्लियर नहीं है। मिथुन कभी एक जगह टिककर नहीं रहते हैं। जो रिश्ते में बेवजह के टेंशन को जन्म देता है।
  • धनु कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होते और मिथुन के लिए रिश्तों में कमिटमेंट पहली शर्त होती है।
  • उनके बीच सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे इस बात पर विश्वास करते हैं कि वे एक – दूसरे को बहुत अच्छी तरह से नहीं जानते हैं।
  • धनु एक सीधे दृष्टिकोण पर चलना पसंद करता है और चीजों को टालने का काम नहीं करते, यह मिथुन अक्सर किसी समस्या को तब तक टालते रहते हैं, जब तक उस पर डिसीजन लेना बेहद इंपोर्टेंट ना हो जाएं।

अपने और अपने पार्टनर के नाम की अनुकूलता जानिए। पढ़िए क्या वाकयी आप एक-दूसरे के बने हैं?

Sagittarius - Gemini Comaptibility

धनु और मिथुन राशि के बीच विवाह

धनु और मिथुन दोनों ही राशियां अपनी स्वतंत्रता से प्यार करती हैं। धनु – मिथुन एक दूसरे को प्रेरित करने का काम करते हैं। मैरिज के लिए उनके संबंध कितने अनुकूल हो सकते हैं, नीचे दिए कुछ पाॅइंट्स से समझा जा सकता है।

  • धनु और मिथुन दोनों में ही सीखने की जबरदस्त ललक होती है, वे हमेशा सीखने का प्रयास करते हैं। नाॅलेज की उनकी खोज में उनकी अनुकूलता बढ़ने की पूरी संभावना होती है।
  • उनका आपसी कम्युनिकेशन उनकी मैरिड लाइफ को अधिक सफल बनाने का काम करता है। वे दोनों लाइफ की लगभग हर बात एक दूसरे से शेयर करते है, जिससे उनके संबंध अधिक अनुकूल होते हैं।
  • धनु और मिथुन दोनों ही स्वतंत्रता पसंद करते हैं, इसलिए उनके वैवाहिक जीवन में भी उन्हें एक दूसरे की रोक टोक और प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ता, इससे उनके रिश्ते सदैव अनुकूल बने रहते हैं।
  • दोनों अच्छे पैरेंट्स साबित होते हैं। मिथुन बच्चों को बाहरी दुनिया से रूबरू करवाते हैं और धनु उन्हें अनुशासन में रहना सिखाते हैं।

क्या आपकी शादी में हो रही है देरी? कहीं आपकी कुंडली मांगलिक तो नहीं? अपनी FREE कुंडली रिपोर्ट पाइए यहां

धनु – मिथुन के बीच सेक्सुअल रिलेशनशिप

भावनात्मक जुड़ाव के लिए सेक्सुअल रिलेशनशिप का समृद्ध होना बेहद आवश्यक है। किसी जोड़े के बीच सेक्सुअल अनुकूलता उनके रिश्ते की गहराई को बयां करती है। धनु और मिथुन के बीच रिश्ते की अनुकूलता हम जानने का प्रयास करेंगे।

  • मिथुन राशि के लोग सेक्सुअल रिलेशन के दौरान मसालेदार बातें करना पसंद करते हैं, वहीं धनु अपने पार्टनर को हर संभव तरीके से सेटिस्फाई करने की कोशिश करते हैं।
  • उनके बीच का जबरदस्त इमोशनल अटेचमेंट होता है, जो उन्हें फिजिकली जुड़ने में भी मदद करता है।
  • वे दोनों रोमांच और कुछ नया करने की कोशिश में प्यार करते हैं, इसलिए कह सकते हैं कि वे दोनों कभी भी थाली में एक नए पकवान को खारिज नहीं करते हैं।
  • वे दोनों गर्म और रोमांटिक हैं, हालांकि, वे समान रूप से लापरवाह और वाइल्ड भी हो सकते हैं, जो दोनों को ही पसंद आता है।

धनु और मिथुन की जोड़ी को अक्सर स्वर्ग में बनाई जाने वाली जोड़ी के रूप में प्रदर्शित किया जाता है, वे एक दूसरे को खूबसूरती से बयां करते हैं। वे एक दूसरे में अपना रास्ता तलाशते हैं, चाहे वे दुनिया के किसी भी हिस्से में हों, इस जोड़े के लिए आकाश भी उनकी सीमा नहीं है, उनकी पहुंच अंतहीन है।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें