Zodiac Compatibility

धनु और कर्क अनुकूलता

ऋग्वेद में उल्लेखित वैदिक ज्योतिष शास्त्र और उसके कई भागों के अनुसार मनुष्यों के स्वभाव, आचार- विचार और आचरण पर राशियों का गहरा प्रभाव होता है। वैदिक ज्योतिष में राशियों को आधार बनाकर दो लोगों, खासकर महिला और पुरुषों के बीच की अनुकूलता का अंदाजा लगाया जाता है। इन्हीं सिद्धांतों का पालन कर हम धनु और कर्क राशि के संबंध और अनुकूलता का आकलन करेंगे।

धनु और कर्क राशि के संबंध और अनुकूलता जैसे क्या आपका साथी भी आपके अनुकूल है? अभी कॉल करें…

धनु

Sagittarius
23 Nov - 21 Dec
Zodiac Heart Sign

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Sagittarius
Cancer

धनु – कर्क लव कंपेटेबिलिटी

धनु – कर्क कई मायनों में एक दूसरे से अलग और विपरीत नजर आते हैं। हालांकि जब प्रेम संबंधों की बात आती है, तो उनका यही विपरीत आकर्षण उन्हें एक दूसरे के करीब लाने का कार्य करता है। आइए जानते हैं धनु – कर्क के प्रेम संबंधों के बारे में कुछ अधिक

  • धनु और कर्क अपोजिट सोच वाले लोग हैं, लेकिन उनका यही गुण उनकी लव बाॅन्डिंग को बढ़ाने को भी काम करता है।
  • रिलेशन की शुरुआत में उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि कर्क को रिश्तों की शुरुआत से ही कमिटमेंट चाहिए होता है, वहीं धनु की सबसे बड़ी परेशानी ही कमिटमेंट है।
  • धनु को कर्क राशि से मिलने वाला इमोशनल सपोर्ट पसंद है, जो उनकी लव लाइफ को प्रोग्रेसिव बनाने का काम करता है।
  • कर्क – धनु की लव कंपेटिबिलिटी में समय के साथ सुधार होता है, और एक समय के बाद वे अपने रिश्तों के पीक पर होते हैं। जहां से उन्हें अपने रिलेशन की दिशा तय करनी होती है।

अपने जीवनसाथी के साथ आपकी कितना जमेगी कीजिए कुंडली मिलान एकदम फ्री…

धनु – कर्क संबंधों के फायदे

धनु और कर्क रिश्ते थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। धनु राशि के लोग कई बार किसी बात को लेकर निश्चित नहीं होते हैं, वहीं कर्क राशि के लोग पहले से प्लानिंग करना पसंद करते हैं। अगर धनु और कर्क एक – दूसरे को कुछ समय दें और अपने रिश्ते को पूरी तरह मेच्योर होने का समय दें तो वे दोनों मिलकर एक अनुकूल संबंध स्थापित कर सकते हैं।

  • कर्क राशि के लोग थोड़े नरम और सौम्य नेचर के होते हैं, उन्हें धनु के साथ सेफ और रोमांचक फील होता है।
  • धनु डोमिनेटिंग नहीं होते हैं और उन्हें किसी का मार्गदर्शन भी पसंद होता है, कर्क एक घरेलू साइन है और वह धनु को अच्छे रास्ता दिखा सकते हैं।
  • धनु और कर्क फायर और वाटर साइन हैैं, उनकी जोड़ी एक दूसरे को बैलेंस करने का काम करती है। वे एक दूसरे की उन कमियों को भरने का काम कर सकते हैं।
  • धनु और कर्क संबंध रिश्ते की शुरुआत में कुछ जटिलताएं और परेशानियों का सामना करते हैं, लेकिन जब वे खुद को एक -दूसरे तक सीमित रखते हैं, तो धनु और कर्क के बीच बनने वाला संतुलन बेहद शानदार हो सकता है।

किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री….

धनु – कर्क संबंधों के नुकसान

धनु राशि के लोग सरल, स्ट्रेट फाॅर्वर्ड और इंटेलेक्चुअल होते हैं। कर्क खुद भी इमोशनल होते है और दूसरों के इमोशंस को भी अच्छे से समझते हैं। लेकिन नेचर के हिसाब से दोनों एक दूसरे के बिल्कुल अपोजिट है। इससे उन्हें अपने रिश्ते में नीचे दी गई कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • कर्क राशि के लोग काफी पारिवारिक होते हैं, क्योंकि उनकी दुनिया उनकी फैमिली के आसपास ही घूमती है। वहीं धनु को बेहद एडवेंचरस और घुमक्कड़ किस्म का माना जाता है। जो परेशानी का सबब बन सकता है।
  • धनु राशि के लोगों को अपने रिश्ते में स्वतंत्रता की तलाश होती है, इसलिए कर्क का डोमिनेटिंग नेचर उनके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • उनके बीच ऑर्ग्यूमेंट्स और झगड़े की संभावना को इस बात से भी बल मिलता है कि कभी-कभी धनु डोमेनेटिंग हो जाते हैं, कर्क को जबरन अपने जोन से बाहर निकालने का काम करते हैं।
  • कई बार धनु बेहद लापरवाह और गैरजिम्मेदार होते है, वहीं कर्क को हर चीज के लिए प्लानिंग करना पसंद होता है। यह बात भी उनके रिश्ते में टेंशन बढ़ाने का काम करती है।

वार्षिक रिपोर्ट 2022 के आधार पर जानिए इस साल क्या नया होने वाला है…

Sagittarius - Cancer Comaptibility

धनु – कर्क मैरिज कंपेटेबिलिटी

जब धनु और कर्क शादी के बंधन में बंधते हैं, तो उन्हे पेशेंस और मैच्योरिटी के साथ अपने रिश्ते को समय देने का प्रयास करना चाहिए। क्या फायर और वाटर का यह मेल अपनी शादी को कामयाब बना पाता है-

  • कर्क और धनु को अपनी मैरिड लाइफ को बनाए रखने के लिए सीरियस प्रयास करने होंगे, क्योंकि कर्क एक डोमेस्टिक साइन है वहीं धनु एक घुमक्कड़ प्राणी हैै।
  • धनु को ऐसी लाइफ पसंद है, जिसमें घरेलू परेशानियां न के बराबर हो, वे अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहेंगे। वे इंडिपेंडेंट होते हैं और शादी की रिस्पाॅन्सबिलिटी उन्हें परेशान कर सकती है।
  • हालांकि धनु को कर्क का पूरा इमोशनल सपोर्ट मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी रिस्पाॅन्सबिलिटी पूरी करने में हेल्प मिलेगी।

देखिए निशुल्क जन्मपत्री और जीवन में आने वाली समस्याओं को लेकर सतर्क हो जाइए…

धनु – कर्क सेक्सुअल रिलेशनशिप

धनु – कर्क की जोड़ी फिजिकली बेहद अट्रेक्टिव दिखाई देती है। इनके बीच की इंटेमेसी कभी एक समान रूप से काम नहीं करती और उन्हे लाइफ में सदैव उतार – चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है।

  • धनु और कर्क के बीच सेक्सुअल अट्रेक्शन काफी मजबूत नजर आता है। अपोजिट नेचर के कारण उनमें मिलन को लेकर एक अलग ही लेवल की जिज्ञासा होती है।
  • हालांकि कई बार धनु का स्पष्टवादी रवैया उनकी सेक्स लाइफ में परेशानियां भी पैदा कर सकता है। कर्क फिजिकल रिलेशन में थोड़े रिजर्व होते हैं, वहीं धनु हर दूसरी चीज की तरह सेक्सुअल लाइफ को लेकर भी स्ट्रेट फाॅरवर्ड होते हैं।
  • कई बार धनु कर्क के इमोशंस को भी समझने में असफल होते हैं, जिससे उनका असर उनकी सेक्सुअल लाइफ पर भी पड़ सकता है।

धनु और कर्क को एक आइडियल कपल तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन यदि वे सीरियसली ट्राय करें तो एक बेहतर जोड़ी बना सकते हैं। यदि कंपेटिबिलिटी के स्तर की बात करें तो उनका रिश्ता एवरेज से हाई नजर आता है, जो अन्य कई जोड़ियों की अपेक्षा बेहतर है। धनु और कर्क को जरूरत है अपने रिश्तों के प्रति अधि जिम्मेदारीपूर्ण रवैया अपनाने की और चीजें अपने आप ठीक होने लगेंगी।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें