Zodiac Compatibility

वृषभ राशि और कर्क अनुकूलता

वैदिक ज्योतिष भविष्य जानने का मनोविज्ञान है, इसके सिद्धांतों का पालन कर हम भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों का सटीक आकलन कर सकते हैं। एस्ट्रोलॉजी सिर्फ आने वाले समय का ही आकलन नहीं करता बल्कि आपकी समस्याओं के समाधान भी सुझाता है। यह आपको सही जानने और सही चुनने की आजादी देता है। इसके जरिए हम विवाह, जीवनसाथी, प्रेम संबंध और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े इम्पोर्टेंट डिसिजन लेने के काबिल बन पाते हैं। फिलहाल हम वृषभ और कर्क राशि के संबंधों को जानने का प्रयास करेंगे।

वृषभ राशि

Taurus
21 Apr - 21 May
Zodiac Heart Sign

कर्क

Cancer
22 Jun - 22 Jul
Taurus
Cancer

वृषभ और कर्क प्रेम संबंध

लव लाइफ की बात करें तो वृषभ और कर्क में एक बेहतरीन कपल बनने की सभी गुण दिखाई देते हैं। इन दोनों ही राशियों के लोगों में कई बार समान होती है, वे दोनों घरेलू हैं और अपने साथी के साथ रोमांटिक पल बिताना पसंद करते हैं। आइए इनकी लव लाइफ के बारे में कुछ कुछ अधिक जानें-

  • वृषभ और कर्क एक स्टेबल लव लाइफ शेयर करते हैं। वे अपने पार्टनर के साथ धीरे – धीरे आगे बढ़ते है, इससे उन्हें अपने साथी को बेहतर तरीके से समझने और जानने का मौका मिलता है।
  • एक बार जब उनके बीच गहरी समझ डेवलव हो जाती है, तो वे बिना देर के अपने रिश्ते को आगे बढ़ने पर विचार करते हैं।
  • वृषभ और कर्क दोनों हमेशा स्टेबिलिटी की तलाश करते हैं। इससे उनके रिश्ते मजबूत होते हैं और वे आसानी से उन्हें अपने पड़ाव तक पहुंचा सकते हैं।
  • वृषभ और कर्क दोनों ही केयरिंग और रिस्पॉन्सिबल होते हैं, जिससे हर पार्टनर को लाइफ के अन्य क्षेत्रों में प्रोग्रेस करने की शक्ति मिलती है।
  • दोनों राशियां एक – दूसरे की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझ सकती है, जहां कर्क इमोशन नीड को पूरा करने में

सक्षम है। वहीं वृषभ का लविंग और केयरिंग नेचर कर्क के अकेलेपन को भरने की क्षमता रखता हैं।

शादी के लिए हां करने से पहले अपनी कुंडली का मिलान कीजिए फ्री…

वृषभ और कर्क संबंधों के फायदे

वृषभ और कर्क राशि के लोग खूबसूरत रिश्तों का निर्माण करते हैं। वे दोनों ही बेहद लॉयल और इमोशनली सेंसेटिव
होते हैं। उनका साथ आना एक – दूसरे को हर क्षेत्र में सपोर्ट देने वाला होगा। आइए इनके सामान्य संबंधों के बारे में
कुछ अधिक जानें

  • वृषभ और कर्क राशि के लोगों में कई गुण एक जैसे होते हैं, जो उन्हें हाई कंपेटिबिलिटी प्राप्त करने में हेल्प कर सकते हैं। दोनों सेंसेटिव हैं और लाइफ की छोटी – छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने का काम करते हैं।
  • वे अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए साथ में क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।
  • वृषभ बहुत रोमांटिक और शांत होते हैं, वे कर्क राशि के साथ ईजीली से सेट हो जाते हैं, जिससे उनका रिश्ता अधिक मजबूत और गहरा होता जाता है।
  • वृषभ और कर्क राशि साथ मिलकर एक सुंदर रिश्ते की नींव रखते हैं, जीवन में सभी रोमांचक चीजों का आनंद लेना चाहते हैं।

वैवाहिक जीवन में आने वाली है कोई परेशानी, या बीतेगा बेहतरीन जीवन? अभी अपनी जन्मपत्री देखें…

वृषभ और कर्क संबंधों के नुकसान

कर्क और वृषभ दोनों अपने रिलेशन को लेकर कुछ ज्यादा ही केयरफुल होते हैं, जिससे उनकी लाइफ बोरिंग हो सकती है। जिससे उनके रिश्ते में टेंशन बढ़ने की संभावना होती है। आइए जानते हैं वृषभ और कर्क राशि के कुछ नुकसान…

  • वृषभ और कर्क दोनों ही रिलेशन की शुरुआत में चीजों को स्लोली आगे बढ़ाना पसंद करते हैं और एक – दूसरे के साथ बहुत सावधानी से आगे बढ़ते हैं। लेकिन कभी-कभी वे इतने केयरफुल हो जाते हैं कि उनके रिश्ते बोरिंग हो जाते हैं।
  • वृषभ और कर्क के बीच सबसे बड़ा विवाद वृषभ के जिद्दी नेचर और कर्क के मूड स्विंग के कारण होता है।
  • कई बार वृषभ के कठोर शब्द इमोशनल कर्क का दिल तोड़ सकते हैं।

जीवन में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री…

Taurus - Cancer Comaptibility

वृषभ और कर्क वैवाहिक जीवन अनुकूलता

मैरिड लाइफ की बात करें तो वृषभ और कर्क की जोड़ी स्वर्ग में बनी किसी जोड़ी के समान होती है, क्योंकि ये दोनों राशियां अपने रिश्ते को जीवन के अंत तक निभाते हैं। वृषभ और कर्क राशि की मैरिड लाइफ में वे एक आदर्श और अनुकूल जोड़ी हो सकते हैं।

  • वृषभ कर्क को इमोशनली सपोर्ट देने का का काम करता है और कर्क उन्हें हर समय नई चीजें आजमाने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • वृषभ और कर्क दोनों ही हर स्थिति में एक – दूसरे का साथ देते हैं, उनके बीच कितनी भी गलतफहमी क्यों न हो जाए, लेकिन वे म्यूचुअल अंडरस्टेंडिंग और हार्मनी के साथ उसे मैनेज करने में सक्षम होते हैं।
  • वृषभ और कर्क एक – दूसरे का सम्मान करते हैं और रिश्ते में एक दूसरे के योगदान को सराहते हैं। वृषभ और कर्क की मैरिड लाइफ खुशियों और आनंद से भरी होती है, क्योंकि वे एक दूसरे की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं और उन्हें पूरा करते हैं।
  • वृषभ और कर्क आपस में कई गुण और व्यवहार भी साझा करते हैं, जैसे वे दोनों इमोशनल, सेक्सुअल, लविंग, केयरिंग और एक दूसरे में गहराई तक डूबने जाने वाले होते हैं।

दांपत्य जीवन में मिलेगी खुशियां, या होगी परेशानियां अपने साथी के साथ अपनी अनुकूलता जांचे फ्री…

वृषभ और कर्क सेक्सुअल रिलेशनशिप

वृषभ के लॉर्ड वीनस है, जो उन्हें सेक्सुअली एक्टिव बनाते हैं, और कर्क के स्वामी चंद्रमा उन्हें अट्रेक्टिव बनाने का कार्य करते हैं। इससे उनके बीच सेक्सुअल इंटीमेसी बनी रहती है। आइए जानते है वृषभ और कर्क के सेक्सुअल रिलेशनशिप के बारे में कुछ अधिक

  • कर्क को सेक्सुअल रिलेशन स्टेबलिश करने के लिए बेहतरीन माहौल की जरूरत होती है, वे कैंडल से घर सजा सकते हैं और रोमांटिक सॉन्ग बजाकर अच्छा माहौल तैयार कर सकते हैं।
  • वृषभ – कर्क द्वारा तैयार किए माहौल में खुद को खोया हुआ पाते हैं और अपने मैजिक टच से कर्क को मदहोश करने की क्षमता रखते हैं।
  • वृषभ और कर्क राशि के बीच सेक्सुअल इंटीमेसी तेज और कामुक होती है, क्योंकि दोनों राशियों के लोग फिजिकली और इमोशनली एक – दूसरे के बहुत अधिक करीब होते हैं।
  • वृषभ और कर्क फिजिकल इंटीमेंसी के दौरान अपने आप को एक-दूसरे के ओर करीब पाते हैं।वृषभ और कर्क दोनों घरेलू राशियां हैं और लाइफ की छोटी – मोटी चीजों में खुशियों की तलाश करती हैं। अन्य

लोग उनके रिश्ते को बहुत गर्म, मिलनसार और एक – दूसरे की देखभाल करने वालों के रूप में देख सकते हैं। निष्कर्ष के तौर पर कहें तो वृषभ और कर्क की जोड़ी जीवन के लगभग हर क्षेत्रों में अनुकूल नजर आती है।

आपका जीवन आने वाले दिनों में होने वाला है उथल-पुथल? अपनी अपनी फ्री वार्षिक रिपोर्ट मंगवाइए…

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें