Zodiac Compatibility

वृषभ राशि और वृश्चिक अनुकूलता

ज्योतिष हमें जीवन जीने के तरीके सीखा सकता है। दरअसल हमारे लव, फाइनेंस, कॅरियर से लेकर मैरिज लाइफ की सभी परेशानियों का हल हमें एस्ट्रोलॉजी के जरिए मिल सकता है। अधिकतर लोगों की समस्या अपने रिलेशनशिप को मैटेंन करने की होती है। यदि हम एस्ट्रोलॉजी के जरिए दो लोगों के बीच की कंपेटिबिलिटी का आकलन मिल जाएं, तो कई रिश्ते टूटने से बच सकते हैं। यहां हम वृषभ और वृश्चिक राशि के बीच अनुकूलता यानी कि कंपेटेबिलिटी का आकलन एस्ट्रोलॉजी के कुछ प्रिंसिपल्स के जरिए करेंगे। देखते हैं इन दो राशियों के लोग क्या करीब रहकर अपनी लव, मैरिज और सेक्सुअल लाइफ को सफल बना सकते हैं

वृषभ राशि

Taurus
21 Apr - 21 May
Zodiac Heart Sign

वृश्चिक

Scorpio
24 Oct - 22 Nov
Taurus
Scorpio

वृषभ-वृश्चिक लव कंपेटिबिलिटी

वृषभ और वृश्चिक राशियों के लोग रिश्तों में प्रेम संबंध सबसे मजबूत होते हैं। ये दोनों ही बहुत वफादार और प्रखर होते हैं और अपने पार्टनर के साथ लॉयल भी होते हैं। आइए जानते है, वृषभ-वृश्चिक लव कंपेटिबिलिटी के बारे में कुछ अधिक-

  • वृषभ और वृश्चिक पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों बातों को तुरंत समझ जाते हैं और रोमांस के दौरान वे पार्टनर को पॉजिटिव रखने में मदद करते हैं।
  • वृषभ हमेशा खुद को एक सेफ साइड में रखना चाहते हैं, कई बार वृश्चिक इसमें उनकी हेल्प करते हैं।
  • वृषभ आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं और वृश्चिक को चुनौतियां पसंद है। वृषभ हमेशा वृश्चिक की इन आदतों की प्रशंसा करते हैं।
  • दोनों रिश्ते में बंधने के बाद एक-दूसरे के लॉयल होते हैं।

वृषभ-वृश्चिक संबंधों के फायदे

वृषभ-वृश्चिक के रिलेशंस का आकलन करना बेहद रोमांचक होता है। वृषभ जहां अर्थ एलिमेंट से संबंध रखते हैं। वहीं वृश्चिक वाटर एलिमेंट की साइन है।  दोनों ही राशियों के लोग भावुक और आत्मविश्वासी होते हैं। देखते हैं वृषभ – वृश्चिक के बीच संबंध कैसे रहते हैं।

  • इनके रिलेशंस अच्छे हो सकते हैं, क्योंकि दोनों एक-दूसरों के अच्छे से समझते हैं।
  • ये अपने संबंधों को धीमी गति से आगे बढ़ाते हैं, इससे रिश्ता मजबूत होता जाता है।
  • रिश्ते को लेकर ये दोनों ही सतर्क रहते हैं और एक-दूसरे के साथ लॉयल बने रहते हैं।
  • दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने  पसंद आता है।
  • दोनों को ट्रैकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और लंबी पैदल यात्रा करना अच्छा लगता है। दोनों को एडवेंचर पसंद है।

वृषभ-वृश्चिक संबंधों के नुकसान

एस्ट्रोलॉजी में वृषभ और वृश्चिक दोनों ही को काफी हद तक एक-दूसरे के लिए अनुकूल माना जा सकता है, लेकिन फिर भी वृषभ और वृश्चिक को अपने रिलेशंस में किन प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, आइए जानते हैं-

  • दोनों का नेचर स्टेबल रहता है, इसलिए कई बार दोनों अपनी-अपनी बात पर अडिग रहते हैं।
  • कई बार वे अपनी बात से टस से मस नहीं होते हैं। रिश्ता आगे बढ़ाने के लिए एक को झुकना जरूरी होता है।
  • वृषभ रिश्ते में पारदर्शिता की उम्मीद करते हैं और वृश्चिक चीजों को छिपाकर रखना पसंद करते हैं।
  • दोनों अपनी-अपनी चीजों को लेकर इमोशनल होते हैं, इससे उनके बीच ईर्ष्या का जन्म हो सकता है।
Taurus - Scorpio Comaptibility

समस्या से छुटकारा पाने के लिए अभी हमारे ज्योतिषीय विशेषज्ञों से बात करें, पहला कॉल फ्री….

 

वृषभ-वृश्चिक मैरिज कंपेटिबिलिटी

वृषभ और वृश्चिक एक-दूसरे के विपरित राशियां हैं, फिर वे एक-दूसरे के लिए वे फिट होते हैं। वृषभ और वृश्चिक की शादी अत्यधिक सफल मानी जा सकती है। देखते हैं कुछ और बिंदु कि वृषभ-वृश्चिक की मैरिज कंपेटिबिलिटी के बारे में-

  • एक बार जब वृषभ और वृश्चिक के लोग रिश्ते में बंध जाते हैं, तो वे शायद ही कभी अलग होते हैं।
  • वृषभ और वृश्चिक की जोड़ी अर्थ और वाटर एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन है। दोनों एक-दूसरे की क्रिएटिविटी को जबरदस्त पसंद करते हैं।
  • वृश्चिक हमेशा वृषभ के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करते हैं।
  • वृषभ और वृश्चिक अच्छे माता-पिता के रूप में संतानों का पोषण करते हैं। जिससे बच्चों में चारित्रिक और शारीरिक विकास बेहद तीव्र गति से होता है।
  • वृषभ और वृश्चिक के बीच कम्युनिकेशन कभी बंद नहीं होता है।

वृषभ-वृश्चिक सेक्सुअल रिलेशन

सेक्सुअल रिलेशनश किसी भी दो लोगों के बीच रिश्ते को और मजबूत करता है। वृषभ अर्थ और वृश्चिक वाटर साइन राशि होने के कारण आपस में अटखेलियां करना पसंद करते हैं। कई बार वे एक-दूसरे से नाराज भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं, वृषभ-वृश्चिक सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी का लेवल क्या है- 

  • वृश्चिक और वृषभ के बीच सेक्सुअल कंपेटिबिलिटी काफी हद तक बेहतरीन होती है, क्योंकि जब दो विपरित गुण वाले लोग मिलते हैं, तो उनके बीच अट्रेक्शन काफी हो सकता है।
  • वृषभ सेंसुअल होते हैं और बेड पर वृश्चिक को वृषभ की यही सेंसुअलिटी पसंद आती है।
  • वृश्चिक रिश्ते बनने के बाद इमोशनल हो जाते हैं और वृषभ जैसा कहता है, करने की कोशिश करते हैं।
  • वृषभ और वृश्चिक दोनों ही अपनी सेक्स लाइफ को पूरी तरह एंजाॅय करते हैं और शरीर से एक-दूसरे की आत्मा तक पहुंचने के सफल प्रयास करते हैं। 

निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि वृषभ और वृश्चिक की जोड़ी लव, मैरिज और सेक्सुअल तीनों ही प्रमुख बिंदुओं पर खरी उतरती है। हालांकि इस दौरान कुछ सामान्य परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।  वे अपनी आपसी समझ से इन छोटी-मोटी परेशानियों को आसानी से सुलझाकर एक अच्छी जोड़ी बन सकते हैं।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें