Zodiac Compatibility

वृषभ राशि और धनु अनुकूलता

दो लोगों के बीच रिश्ता कैसा हो, यह जानने का सरल माध्यम है, एस्ट्रोलॉजी। एस्ट्रोलॉजी आपको दो लोगों के बीच रिश्ता कितना गहरा होगा, यह आसानी से बता सकता है। यह दो लोगों के संबंधों को भावनात्मक स्तर पर मापने का एक पैमाना हो सकता है। दो लोगों के बीच लव, मैरिज और सेक्सुअल रिलेशनशिप की अनुकूलता का अंदाजा लगाने के लिए एस्ट्रोलॉजी ने सदैव ही अपनी उपयोगिता साबित की है। इससे दो राशि के लोगों के बीच सभी प्रकार की कंपेटेबिलिटी का सटिक अंदाजा लगाया जा सकता है। फिलहाल हम वृषभ और धनु के बीच लव, मैरिज और सेक्सुअल रिलेशनशिप की गहराई का आकलन करेंगे

वृषभ और धनु राशि के जातकों की अनुकूलता कैसी रहेगा अभी पाइए संगतता रिपोर्ट…

वृषभ राशि

Taurus
21 Apr - 21 May
Zodiac Heart Sign

धनु

Sagittarius
23 Nov - 21 Dec
Taurus
Sagittarius

वृषभ-धनु लव कंपेटेबिलिटी

वृषभ और धनु एकदम ही विपरित राशियां हैं। हालांकि कई बार वृषभ – धनु की लव कंपेटेबिलिटी अच्छी हो सकती है। वृषभ स्थिर है, जबकि धनु सहज है और एक रोमांचक जीवन का आनंद लेते हैं। आइए जानते हैं, वृषभ-धनु लव कंपेटेबिलिटी के बारे में कुछ अधिक

  • वृषभ और धनु यदि प्यार में हैं, तो बेवजह के टकराव से बचकर ही अपने रिलेशंस को मजबूत रख सकते हैं।
  • कई बार धनु अपने साथी में ईमानदारी चाहता है, वृषभ धनु की इस सोच में पूरी तरह से खरे उतरते हैं।
  • वृषभ – धनु के संबंध अच्छे हो सकते हैं और रिश्ते में लव और लॉयल्टी का एक्सचेंज दोनों को अच्छा लगता है।
  • वृषभ और धनु दोनों एक दूसरे के साथ कई बार अधिक खुश दिखाई देते हैं। हालांकि ऐसे मौके कम ही आते हैं।

आपका दांपत्य जीवन कितना होगा सफल ? अभी अपनी कुंडली का परीक्षण करें, फ्री…

वृषभ – धनु संबंधों के फायदे

वृषभ और धनु राशियों का मिलन अच्छा हो सकता है, यदि दोनों एक-दूसरे को बदलने से अधिक एक-दूसरे की प्रशंसा करें। आइए जानते हैं वृषभ-धनु संबंधों के फायदे।

  • कई बार वृषभ धनु के लोग इररेपॉन्सिबल लग सकते हैं। हालांकि वृषभ की स्टेबिलिटी धनु के लोगों को एक जगह टिकने के लिए प्रेरित करती है।
  • धनु नेचर लवर होते हैं औैर वृषभ को उनकी यह आदत पसंद आती है।
  • वृषभ के लोग धनु की डिस्ऑर्गेनाइज्ड लाइफ को एक ऑर्गेनाइज्ड लाइफ में कन्वर्ट कर सकते हैं।
  • दोनों की लोग लाइफ में इमोशनल होते हैं और किसी रिश्ते का दिल से रेस्पेक्ट करते हैं।

जीवन में आने वाला है चुनौतिपूर्ण समय? अभी अपनी वार्षिक रिपोर्ट मंगवाइए एकदम फ्री…

वृषभ – धनु संबंधों के नुकसान 

वृषभ और धनु की जोड़ी अर्थ एलिमेंट के साथ फायर का मैच है। एस्ट्रोलॉजी इसे इतना अच्छा तो नहीं मानता। दोनों के संबंधों में कुछ नुकसान भी होते हैं, आइए देखते हैं-

  • वृषभ और धनु दोनों जिद्दी हैं और यदि वे समझते हैं कि उनके पार्टनर को कोई तकलीफ आई है, तो वे इसका जिम्मेदार खुद को मानने लग जाते हैं।
  • कई बार दोनों अपने-अपने ऑपिनियन पर स्टेबल रहते हैं। झुकना दोनों का स्वभाव नहीं है।
  • एक बार यदि ये बहस करने लग जाते हैं, तो किसी ओर की नहीं सुनते, केवल अंतहीन बहस करते रहते हैं।
  • वृषभ के शांत और सरल स्वभाव को धनु राशि के लोग बोरिंग मानते हैं।

क्या अतीत में की हुई गलती से आपको परेशानी हो रही है अभी हमारे विशेषज्ञों से उसका समाधान पाएं…

वृषभ – धनु मैरिड लाइफ कंपेटेबिलिटी

वृषभ – धनु मैरिड लाइफ उनते अच्छे से काम नहीं करती है। इनके लिए यह रिश्ता एवरेज हो सकता है। वृषभ अपने कंजरवेटिव बिहेवियर के कारण अपने पार्टनर को वह स्पेस नहीं देते, जिसकी उसे चाहत है। आइए जानते हैं दोनों के बीच मैरिड लाइफ अनुकूल है या नहीं।

  • वृषभ के लॉर्ड वीनस हैं, जो रोमांस को बढ़ाते हैं और धनु के लॉर्ड गुरु हैं, जो उसे रिश्ते में बंधने के बाद पॉजिटिव बनाते हैं।
  • एक-दूसरे के डिफरेंसस को दूर करने के लिए इन्हें कम्युनिकेशन को स्ट्रॉन्ग रखना होगा। 
  • वृषभ को चाहिए कि वे धनु के सामने किसी तरह का कोई लाइफ सीक्रेट ना रखें। अन्यथा धनु के लोग इसे नेगेटिव तरीके से लेंगे।
  • धनु रोमांच पसंद होते हैं, नई चीजें करना पसंद होती है। वृषभ कंजरवेटिव हैं। दोनों को शादी को सक्सेसफुल बनाना है, तो एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

यह साल आपके लिए क्या लेकर आया है पाइए अपनी वार्षिक रिपोर्ट फ्री…

वृषभ – धनु सेक्सुअल रिलेशनशिप 

वृषभ राशि सभी राशियों में सबसे अधिक कामुक राशियों में से एक है। वृषभ राशि के लोग भावुक प्रवृति और मजबूत सेक्स ड्राइव के मालिक होते हैं। वहीं धनु राशि से जुड़े लोग इजी गोइंग होते हैं। धनु राशि के लोग हर तरह की कामुक भावनाओं का मजा लेते हैं। देखते हैं वृषभ और धनु के बीच सेक्सुअल कंपेटेबिलिटी कैसी है।

  • इंटीमेसी के पलों में धनु का उत्साही स्वभाव वृषभ को आकर्षित करता है। 
  • वृषभ के लोगों का स्पर्श कोमल और उत्तेजना से भरा होता है। धनु इनके स्पर्श से ही मदहोश हो जाते हैं। 
  • दोनों की मजबूत कामेच्छा उनके सेक्सुअल रिलेशन के लिए शानदार काम करती है। वे दोनों ही एक-दूसरे को पूरी तरह संतुष्ट करने की क्षमता रखते हैं। 
  • फिजिकली एक-दूसरे से अट्रेक्शन इनके रिलेशन के टेंशन को कम करता है।

वृषभ और धनु की जोड़ी की पड़ताल करने पर पता चलता है कि वे दोनों जुनूनी है। वृषभ और धनु कंपेटेबिलिटी बेहतर हो सकती है। इसमें दो दिल एक जान वाली बात तो नहीं है, लेकिन वे सदैव जीवन के उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का एक साथ सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। वृषभ – धनु कंपेटेबिलिटी के लिए कहा जा सकता है कि वे पति या पत्नी होने के बजाय प्रेमी या प्रेमिका ज्यादा अच्छे साबित होंगे।

आपकी साइन

Your Zodiac Sign
Zodiac Heart Sign

पार्टनर की साइन

Your Partner’s Zodiac Sign
अनुकूलता जांचें