वृषभ राशि की विशेषताएं

वृषभ राशि की विशेषताएं

क्या दोस्तों के बीच सबसे लॉयल समझे जाते हैं? क्या आप लोगों की तरक्की की जगह अपनी अनालिटिकल ऑस्पेक्ट को ज्यादा अहम मानते हैं?भेड़चाल में चलने की जगह आप कछुए की तरह अपने लक्ष्य तक पहुंचना जानते हैं? लोगों के नजर में आप लेट लतीफ पर मील का पत्थर है? आपकी ये विशेषता आपको एक वृषभ बनती है। आइए जानते हैं इस राशि से संबंधित कुछ खास बातें :

वृषभ राशि की विशेषता

वृषभ का राशि तत्व पृथ्वी होती है। वृषभ में संयम का अनंत सागर होता है, साथ ही ये काफी फ्लेक्सिबल होते हैं। इनमें, परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेने का हुनर होता है। अगर आपका कोई वृषभ मित्र है, तो वो आपके लिए सुग्रीव के हनुमान के समान होगा और आपकी परेशानियों को दूर करने में लग जाएगा। अगर आप किसी भी काम में अटके हुए हैं, तो वृषभ आपकी सबसे अच्छी हेल्प कर सकते हैं। इनके दृढ़ निश्चय को पहाड़ भी नहीं हिला सकता, ऐसा कहा जाता है। किसी भी प्रकार की मुश्किल शिव जी के इस वाहन को नहीं रोक सकती।

तारों में ध्रुव तारा

वृषभ अपने हठी स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं। वृषभ जीवन के हर पहलु में प्रायोरिटी शामिल करते हैं, जिसकी वजह से उनके काम में स्थिरता और विश्वश्नीयता आती है। काम करने का यही सबसे सही तरीका है, जिसकी वजह से उन्हें काफी तरक्की मिलती हैं। अपनी रिलाएबल स्वभाव की वजह से ये काफी अच्छे मित्र होते हैं। आप खुशनसीब हैं अगर आपका कोई मित्र वृषभ है। इनमे आर्ट, ब्यूटी, प्रेम, ऐशोआराम की जिंदगी की तरफ स्वाभाविक झुकाव होता है। वृषभ का स्वामी ग्रह शुक्र है, इसलिए इस राशि के लोगों का झुकाव प्रेम और सुंदरता की तरफ होना लाजमी है।

वृषभ के व्यक्तित्व की विशेषता

वृषभ का स्वामी ग्रह शुक्र होने की वजह से वो स्वाभाविक रूप से सौंदर्य प्रेमी होते हैं। ये स्वभाव से सेंशुअस, पेशेंस से भरे, सौंदर्य प्रेमी और शांत होते हैं। जो चीजे वृषभ को प्राणों से ज्यादा प्रिय हैं, वे हैं ऐशोआराम, लग्जरी और सुख सुविधा। इस बैल को काबू में लाने का सबसे अच्छा तरीका है पेंपरिंग। इन्हें अच्छा खाना, सेक्स, आरामदायक वातावरण काफी भाता है, और दिल इस एन्जॉय करते हैं। वृषभ महिलाओ को भी लग्जरी और सुख-सुविधा काफी पसंद आती है। वृषभ पुरुष कुछ हठी होते हैं। आइए विस्तार से जानते है वृषभ की विशेषताओं के बारे में :

सकारात्मक विशेषताएं (खुद पर भरोसा)

धैर्य (सब्र का मीठा फल)

वृषभ राशि के मनुष्य भेड़चाल में चलने की जगह सही समय का इंतज़ार करना पसंद करते हैं। ये अपने इच्छा के मुताबिक चलते हैं और इन्हें फर्क नहीं पड़ता की आसपास के लोग किस प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं। ये लोग लेट लतीफ भी कहे जाते हैं। परन्तु इन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये चीजों का विश्लेषण कर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। कछुए के तरह अपनी शेल में छिपे धीरे धीरे आगे बढ़ते हुए, कोई इनके आने का अनुमान नहीं लगा पता और ये जीत जाते हैं। किसी भी प्रकार का कदम उठाने से पहले ये लोग उसके बारे में सम्पूर्ण रूप से विश्लेषण करते हैं। अगर आप एक वृषभ हैं तो आपकी ये विशेषताएं आपको गर्व करने योग्य बनती हैं।

तर्कसंगत (हर बाल के नीचे खाल होती है)

वृषभ पूरी तरह से तर्क से डूबे होते हैं। ये किसी भी प्रकार के निर्णय से पहले उस बात का हर पहलु पर विचार करते हैं। अगर आप किसी भी डिसीजन के लिए कंफ्यूज हैं तो वृषभ से अच्छा सुझाव कोई और नहीं दे सकता है। ये बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा रूप होते है, और उनके लिए तूफान में लाइफ सेवर जैसा काम करते हैं। जिंदगी भर ये लोगो की और खुद की जिंदगी को प्रकाशमान करते रहते हैं।

उदार प्रकृति (नेकी कर दरिया में डाल)

वृषभ काफी उदार प्रकृति के होते हैं, और दूसरों की मदद करने में हमेशा बढ़-चढ़ कर आगे रहते हैं। इसके लिए लॉयल्टी और विश्वसनियता का गुण सबसे ऊपर होता है। वृषभ को छेड़ना आपके लिए एक बड़ी गलती हो सकती है, जिसका परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता हैं। सीक्रेट्स रखने में वृषभ काफी अच्छे होते हैं। वृषभ हमेशा साफ दिल से बात करना पसंद करते हैं, और ईमानदारी को सराहते हैं। आप अगर किसी बात से परेशान हैं तो आपका वृषभ मित्र के साथ मन हल्का कर सकते हैं।

शांत स्वभाव

वृषभ अपने शांत स्वभाव के कारण चिल आउट करना पसंद करते हैं। किसी प्रलय के समय में भी, वृषभ खुद को शांत रखने में माहिर हैं, इसलिए आराम से परेशानियों का हल निकाल लेते हैं। वृषभ अगर बर्फ की तरह शांत हैं, तो आग की तरह गुस्सा भी हो सकते हैं। इनके शांत स्वभाव की वजह से इनका दोस्तों का नेटवर्क काफी बड़ा होता है और लोग इन पर आराम से भरोसा करते हैं। अगर आपका बेस्ट फ्रेंड वृषभ हैं तो आप बहुत ही भाग्यशाली हैं।

दृढ निश्चय

वृषभ अपने काम में अपनी अलग जगह बनाने में हमेशा कामयाब होते हैं। उनके अंदर की लगन, दृढ निश्चय और फोकस उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। वृषभ अपने काम में बड़े माहिर होते हैं, और रोजाना के काम को भी पूरी मेहनत से करते हैं। अपने लगन और निष्ठा के बल पर ये मुश्किल से मुश्किल काम समय से खत्म करते हैं। एक सामान्य ऑब्जरवेशन में पाया गया है कि वृषभ एक प्रोजेक्ट को लम्बे समय तक, परन्तु व्यवस्थित ढंग से करते हैं। अगर आप वृषभ है तो काम को दी हुई डेडलाइन तक पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, बिना काम की क्वालिटी से समझौता किए बिना। वृषभ व्यावहारिक होते हैं और सपनों के महल बनाने की जगह सच्चाई में जीना पसंद करते हैं। आप सही प्रोजेक्ट के लिए सही व्यक्ति चुनने में माहिर होते हैं, इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होती है।

कामुक

वृषभ को भौतिकवादी सुखों में काफी रस होता है। ये स्वभाव से कामुक और प्रेम के लिए जीने वाले प्राणी है। जो चीज़े एक वृषभ को पसंद आती हैं, वो हैं अच्छा खाना, घूमना, शॉपिंग करना, इंटीमेट सुख। अगर ये सारी चीज़े एक वृषभ के लिए उपलब्ध हैं, तो उनके लिए इससे बड़ी कोई चीज़ नहीं है। पार्टी करना इनका एक शौक है, जो इनको बहुत भाता है।

नकारात्मक विशेषताएं (अच्छा, बुरा, और बहुत बुरा)

वृषभ किसी भी प्रकार के बदलाव को कम पसंद करते हैं। वृषभ हर प्रकार के भौतिक और शारीरिक सुख के वशीभूत हो जाते हैं। ये लग्जरी जीवन को काफी महत्व देते हैं। सुख और ऐशोआराम इनकी एक कमजोरी होती है और ये हर वक़्त लाड प्यार चाहते हैं। आइये इनके कुछ नकारात्मक पहलुओं के बारे में जानते हैं।

जलन (जो तेरा है मेरा क्यों नहीं है)

वृषभ रिश्ते में पूरी तरह से अपने पार्टनर पर निर्भर हो जाते हैं। इनकी ज़िन्दगी का एक मात्र उदेश्य ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा कर लग्जरी की ज़िन्दगी जीना होता है। अगर आप वृषभ है, किसी भी तरह के नई चीज़ से आप असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। दूसरों के भौतिक और शारीरिक सुख को देख कर इनमें बहुत जल्दी जलन की भावना आ जाती है और ये अपना आपा खो सकते हैं।

आलस (आज करे सो काल कर)

वृषभ, रोज़ाना के कामो में भी जरूरत से ज्यादा समय बिताते हैं, और बहुत धीरे काम करते हैं। इस कारण से लोगो की गणना में ये आलसी होते हैं। ये ज्यादातर वक़्त मौज़-मस्ती में बिताते हैं।

मालिकाना हक़

ये सारी चीज़ो पर अपना मालिकाना हक़ समझते हैं। अगर आप इनके पार्टनर की तारीफ करते हैं, तो ये इन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आता। इसे ये गलत तरह ले कर गुस्सा भी हो सकते हैं। लोगो की नज़र में ये लालची या लोभी हो सकते हैं, पर इनका एक मात्रा उदेश्य सुरक्षित जीवन होता है।

भौतिकवादी (सुख सुविधा के प्रेमी)

भौतिकवादी सुख वृषभ को सुकून देता है, और ये इसे तलाश में प्रयास में रहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सुख सुविधा प्राप्त कर सकें। ये काफी बार भौतिकवादी चीज़ों पर बहुत ही ज्यादा खर्च करते हैं। ऐशोआराम के लिए ये जीवन में जरूरत से ज्यादा खर्च करते हैं।

जिद

वृषभ का दृढ निश्चय को कई बार उनकी जिद भी समझा जाता है। इस तरह के जिद की वजह से वृषभ मनुष्यों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, चाहे वह रिलेशनशिप हो, नौकरी, व्यवसाय या फिर पारिवारिक जीवन। अगर वृषभ ने कोई बात ठान ली तो उसे बदलना पर्वत हिलने जैसा मुश्किल काम हो सकता है।

असंतुलन

देर आये दुरुस्त आये कहावत इनके लिए ही बनी है, क्योंकि ये बातों को काफी टालते रहते हैं, जब तक करो या मारो की नौबत न आ जाए। ये कितना भी काम क्यों न हो, आराम करना कभी भी नहीं भूलते हैं। इनके आराम की चाहत कई बार इनके काम के प्रदर्शन को बहुत हद तक प्रभावित करती है। अकेले काम करने के मामले में वृषभ हमेशा पिछड़ते से नज़र आते हैं।

वृषभ के प्रेम सम्बन्ध

वृषभ राशि के मनुष्यों को पारम्परिक प्रेम में विश्वास होता है, इसके साथ ही ये संवेदनशील और मज़बूत होते हैं। ऊपर से भले आप शांत दिखें पर दिल से आप अपने सोलमेट की तलाश में रहते हैं। वृषभ के प्रेम जीवन को परिभाषित करते 3 शब्द प्रेमपूर्ण, संतुलित और आकर्षक है। वृषभ को अपने प्रेम जीवन में इन 3 की आवश्यकता होती है। प्रेम के मामलो में सीरियस वृषभ को कोई छेड़े उन्हें पसंद नहीं है। पर इनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खामी है की ये कई बार अपने पार्टनर पर मालिकाना हक़ समझते हैं।

वृषभ का पारिवारिक जीवन

वृषभ के लिए सबसे ऊपर लॉयल्टी होती है, और वो धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। वृषभ के लिए परिवार बहुत मायने रखता है और वो हर कीमत पर अपने परिवार की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं जो उनके नजदीकी होते हैं। वृषभ के लिए परिवार पहले पायदान पर आता है, और ये अपने बच्चो को बहुत लाड-प्यार देते हैं। इन्हे पार्टी देना और लोगों की आवभगत करना पसंद होता है और ये खुद खाना बना कर खिलाना भी बहुत पसंद करते हैं।

वृषभ का काम और पैसा

वृषभ पैसा कमाने में बहुत ज्यादा सक्रीय होते हैं, साथ ही वो पैसे मौज-शौक और ऐशो आराम पर काफी खर्च करते हैं। ये लोग टीम में काम करना पसंद करते हैं। वृषभ अपने वित्तीय मामलों को अच्छे से संभाल लेते हैं और यही कोशिश करते हैं कि अगर कोई क़र्ज़ है तो उसे समय पर अदा कर सकें। वृषभ भविष्य की अच्छी प्लानिंग कर लेते हैं, साथ ही पैसे बचाने में भी अच्छे होते हैं।

सारांश

वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि हैं, वृषभ सत्ता और ताकत का प्रतिनिधित्व करता हैं। स्वभाव से ये सौम्य होते हैं। वृषभ विनम्र रहते हैं जब तक कि इन्हें छेड़ा ना जाएं या उकसाया ना जाएं। वृषभ अपने संकल्प के लिए भी जाने जाते हैं, इनको कोई भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं कर सकता है। ये अपने जीवन में सादगी और स्थिरता को ज्यादा महत्व देते हैं। जिससे इनके आसपास के दूसरे लोग इन्हें उबाऊ और निरुत्साही समझ सकते हैं। हालांकि कई बार ये जोखिम उठाने से मना कर देते हैं। आप वृषभ हैं, तो अपने आराम को बहुत महत्व देते हैं और आप भौतिकवादी हो सकते हैं। आपका यह गुण आपका एक व्यावहारिक नजरिया हो सकता है। हालांकि वृषभ को बहिर्मुखी नहीं कहा जा सकता हैं, फ़िर भी ये एक बहुत अच्छे दोस्त साबित हो सकते हैं जो रक्षक और गाइड की भूमिका निभा सकता है।

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer