मकर की विशेषताएं

मकर की विशेषताएं

मकर पृथ्वी तत्व की राशि है। (वृषभ और कन्या की तरह)। इसे पौराणिक कथाओं के अनुसार बकरे के सिर से दिखाया जाता है। मकर भौतिक और भावनात्मक, दोनों ही रूपों में एक माझी की तरह राह दिखाने का काम करते हैं। मकर में बड़े से बड़े पहाड़ को भी नापने की क्षमता होती है। इन्हें बड़ी से बड़ी चुनौती का हल चुटकियों में निकालना आता है। मकर का फोकस काफी अच्छा होता है। इस कारण इन्हें लक्ष्य से डिगा पाना मुश्किल होता है। ये स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं, लेकिन अपनी भावना दर्शाने में पीछे रह जाते हैं। इनके व्यवहार को लोग इनका घमंड भी समझ लेते हैं। ये व्यावहारिक, महत्वाकांक्षी, स्थिर और आत्मनिर्भर होते हैं। मकर अच्छे लीडर नहीं होते, पर टीम में काम करने में इनका प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहता है। ये हमेशा किसी न किसी काम में लगे रहते हैं, और पूरी तरह वर्क होलिक होते हैं। ये हमेशा काम और निजी जीवन को संतुलित करने में लगे रहते हैं।

राशियों में बॉस : मकर राशि की विशेषता

मकर का स्वामी ग्रह शनि होता है, जो इन्हें एक मल्टीटास्कर बनाता है। मकर को किसी मुश्किल काम को भी खत्म करने में चुटकियों का समय लगता है। आपके लिए ये जानना आसान नहीं होता कि एक मकर आपके पीछे क्या शरारत कर जाएं। ये कमाल की बात है की ये बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा चंचल, आशावादी, युवा और परिपक्व होते हैं। टैरो कार्ड के डेविल की तरह, ये कई बार शरारती और उपद्रवी भी हो जाते हैं। मकर को नई चीजे शुरू करना पसंद होता है, और ये कई बार ऐसी शुरुआत की पहल भी करते हैं। दुनिया की नजरों में मकर अपनी ही दुनिया में मगन रहते हैं, लेकिन इनके करीबी लोगों को पता होता है कि इन्हें पार्टी और मस्ती का कितना अधिक शौक है। ये समय समय पर छुट्टियां मनाने जाते हैं और पूरी तरह उसका लुत्फ उठाते हैं। मकर को अपने कॅरियर से प्यार होता है, और वे अपने सपनों, सफलता को पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहते हैं। इन्हें आप किसी भी कंपनी के ऊंचे पद पर देखा सकते हैं, जहां ये पैसे और पोजिशन का आनंद लेते हैं।

मकर की व्यक्तित्व की विशेषता

मकर अपने काम में पक्के होते हैं, और हर समय काम में लगे रहते हैं। अपने काम में व्यस्त रहने रहने वाले मकर, अक्सर आराम करने को अहमियत देना भूल जाते हैं। ये हमेशा आपको पैसे कमाने में, प्रसिद्धि प्राप्त करने या फिर लोगों को कुछ न कुछ सिखाने में व्यस्त देखे जा सकते हैं। दृढ़ता, महत्वाकांक्षा, अनुशासन जैसे सभी गुण इनमें होते हैं, जो इन्हें नि:संदेह एक विजेता बनाता है। मकर अपने लक्ष्य का पीछा मरते दम तक नहीं छोड़ते हैं। इनके प्रशंसकों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, क्योंकि इनकी वजह से काफी लोगों को फायदा भी होता है। आप बहुत भाग्यशाली हैं अगर आपका कोई मित्र मकर है तो। इनके आचार-विचार में दृढ़ता साफ दिखाई देती है। मकर जमीन से जुड़े हुए लोग होते हैं। अगर ये अरबों के मालिक होंगे तो भी कभी किसी पर इसका दिखावा नहीं करेंगे। मकर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ये एक दुनिया की समस्याओं को न केवल देखते हैं, बल्कि बदलने की चाहत रखते हैं। किसी भी समस्या में ये पीछे हटने की जगह समस्या को हटाने में लग जाते हैं। किसी भी गंभीर परिस्थिति में आप इन्हें अपने साथ ही पाएंगे।

सकारात्मक विशेषताएं

महत्वाकांक्षी

मकर बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा सफलता के लिए कार्यशील रहते हैं। ये हमेशा समाज में ऊंचाइयों छूने के लिए प्रयास करते रहते हैं। ये दूसरों को प्रेरित कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अग्रसर करते हैं। मकर बहुत ही अच्छे नेता साबित होते हैं, और लोगों में परिवर्तन करने में कामयाब होते हैं। इनमें बहुत ही ज्यादा प्रतिभा होती है, जिस कारण ये अच्छा नाम कमाते हैं। मकर राशि के लोगों का मानना है कि नेतृत्व का मतलब, सबके लिए सामान अवसर मुहैया करवाना।

निष्ठावान

मकर ऐसे लोगों के लिए लड़ने को खड़े रहते जिन्हें इनकी जरुरत होती है। कह सकते हैं कि इनका दिल सोने का होता है। मकर अपने दिए हुए वचन का हमेशा मान रखते हैं चाहे उसके लिए किसी ऊंचे पहाड़ पर चढ़ना पड़े या फिर समुद्र की गहराइयों में डूबना पड़े। प्रेम में सराबोर मकर अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहते हैं। ये अपनी बात पर काम रहना जानते हैं। जब कमिटमेंट पूरा करने की बात आती है, तो इन्हें कोई नहीं रोक सकता है।

मेहनती (वर्कहॉलिक)

मकर मेहनती ही नहीं वर्कहॉलिक होते हैं। काम ही इनकी जिंदगी होती है और ये बिना काम के कभी नहीं बैठ सकते हैं। इनके आइडिया इतने अच्छे होते हैं कि अच्छे से अच्छा प्लानर भी इनसे प्रभावित हो जाएं। मकर अपने मेहनती स्वभाव के कारण हर जगह सराहे जाते हैं। जब तक इनका प्रोजेक्ट बिना किसी रुकावट के पूरा न हो जाएं, ये चैन से नहीं बैठते हैं। डेडलाइन के पहले काम खत्म करते हैं। आपकी मेहनत कितनी रंग लाएगी, ये इस बात पर निर्भर है कि आप कितनी मेहनत करते हैं- ऐसा मकर का मानना है।

यथार्थवादी (जमीन से जुड़े)

मकर यथार्थवादी होते हैं। जमीन से जुड़े होते के साथ इन्हें सफलता का मूल अर्थ पता होता है। ये किसी भी ऊंचाई पर पहुंच जाए अपने वास्तवित रूप को नहीं भूलते हैं दुनिया में ऐसे बहुत सारे मकर राशि के लीडर मिल जाएंगे, जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए काम किया हो। ये मेहनत और मेहनत करने वालों को सराहते हैं, और हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। आपको अगर किसी मदद की जरूरत है तो मकर आपके लिए हमेशा तैयार हैं।

संवेदनशील

मकर किसी का मजाक बनाना पसंद नहीं करते हैं, ना ही ये इस बात को सहयोग करते हैं। अगर आप दूसरों का मजाक बना कर खुश हो रहे हैं तो आप मकर के दोस्त नहीं बन सकते हैं। जब पूरी दुनिया किसी पार्टी में व्यस्त होगी, ये दुनिया को बचाने और सजाने के तैयारी में लगे होंगे। ये संजीदा तरह के लोग होते हैं जो किसी को परेशान करना में पसंद नहीं करते हैं। ये पूरी दुनिया की परेशानियों को खुद की समझते हैं, और मदद करने को आगे बढ़ जाते हैं।

अनुशासन

मकर में अनुशासन कमाल का होता है। साथ ही इनकी इच्छाशक्ति गजब की होती है, जिससे वो खुद पर काबू रख पाते हैं। मकर बरसों तक खुद पर काबू रख कर लेबोरेट्रीज या ऑडिटोरियम में एक नए मास्टरपीस की तैयारी में काम करते रहेंगे। अपने अनुशासन के बल पर ये बड़े से बड़े पहाड़ या गहरी नदी को भी पार कर सकते हैं। अगर आप किसी मकर के साथ प्रतिस्पर्धा में हैं तो आपके लिए जीतना इतना आसान नहीं होगा।

नकारात्मक विशेषताएं (दूसरा पहलू)

मकर की सबसे बड़ी तकलीफ उनका गंभीर स्वभाव है। वो अपने काम में व्यस्त ‘आराम’ शब्द को भूल जाते हैं। वो हमेशा ये चाहते हैं कि लोग इनके अनुसार बर्ताव करें और इनके बनाए नियम पर चलें। जो संभव नहीं हो सकता, और लोगों से इनकी तकरार होती है। मेहनती होने के साथ ये दूसरों की छोटी छोटी बातों पर बहुत ध्यान देते हैं। ये गलतियों पर माफ करने में यकीन नहीं करते हैं इसलिए इनके साथ काम करने में समस्या हो सकती है। मकर थोड़े शंकालु होते हैं और जल्दी भरोसा नहीं कर पाते हैं।

बहुत ज्यादा संजीदा (आराम का समय नहीं)

मकर बहुत ही संजीदा होते हैं। ये हमेशा संसार के भले के लिए सोचते रहते हैं। कई बार ये समस्याओं में इतना खो जाते हैं की आराम करना भी भूल जाते हैं। ये दूसरों के बारे में बहुत चिंता करते हैं और खुद के बारे में सोचना भूल जाते हैं। मकर को जीवन में मौज-मस्ती को भी अहमियत देना चाहिए।

आलोचनात्मक

मकर बहुत ही गुणी होते हैं। ये कभी भी मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं। पर खुद अच्छे होने की वजह से ये दूसरों की कमियां नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। अपने गुणों के बल पर इन्हें दूसरों के आलोचना करने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। ये छोटी-छोटी गलतियों पर अपने साथ काम करने वालों पर बरस पड़ते हैं। इन्हें बातों को नजरअंदाज करना, भूलना और माफी देना सीखने की जरूरत है।

माफ नहीं करना (क्रूर)

जो लोग मकर के साथ काम करते हैं, वे जानते हैं कि मकर की डिक्शनरी में माफी शब्द नहीं होता है। मकर बहुत ही ज्यादा महत्वकांक्षी होते हैं, साथ ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लगातार मेहनत करते रहते हैं। किसी भी की छोटी गलती इन्हें स्वीकार नहीं होती है। ऐसे लोगों पर इनका क्रोध तुरंत ही निकलता है, जो इनकी अपेक्षा पर खरे नहीं उतारते हैं।

शंकालु

मकर स्वभाव से शंकालु होते हैं। मकर अपने पेशेवर और निजी जिंदगी में शंका से भरे रहते हैं। इन्हें ये लगता है कि लोग इनके पीठ पीछे कोई षडयंत्र कर रहा है। इन्हें किसी पर भी भरोसा करने में काफी समय लगता है। इनका ये व्यवहार इनके लिए कार्य स्थल में काफी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

अकेलापन (उदासी)

मकर अपने जिंदगी में काफी अकेले और उदास होते हैं। कई बार ये तनाव में भी हो सकते हैं। इसका मुख्य कारण इनके अंदर बातों पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देना होता है। मकर दूसरों के लिए बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। दुनियाभर की जिम्मेदारी ले कर घूमना इनके लिए परेशानियां बढ़ा देता है। मकर को दूसरों के साथ घुलना-मिलना और मजे करना सीखना चाहिए।

काम में देरी होना

मकर अक्सर आपके काम को ले कर बहुत ज्यादा सोचते रहते हैं। वे हमेशा अपने परिवारिक और ऑफिस की समस्याओं से घिरे रहते हैं। मकर हमेशा ही किसी न किसी योजना में व्यस्त रहते हैं। इस कारण उनके काम को खतम करने में बहुत समय लग जाता है।

मकर के प्रेम और सम्बन्ध (गंभीर प्रेमी)

मकर अपने प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ही ज्यादा संजीदा होते हैं। ये अपने जीवनसाथी में निष्ठा और जीवनभर के साथ की उम्मीद करते हैं। पृथ्वी राशि तत्व होने के साथ इनके बहुत सारे प्रेम संबंध हो सकते हैं। इस बात की भी संभावना है कि ये विवाह के तुरंत बाद तलाक से गुजरें। इनमें सही जीवन साथी को चुनने की शक्ति कम होती है। इन्हें ऐसे साथी की जरुरत होती है जो इसके साथ इनकी योजनाओं के साथ चल सकें। मुख्य रूप से मकर 10 साल आगे की योजना बना कर रखते हैं। ये वृषभ और मकर के साथ बहुत अनुकूल होते हैं, लेकिन कन्या, वृश्चिक और मीन के साथ भी इनकी अनुकूलता ठीक ही रहती है।

मकर का घर और पारिवारिक जीवन

मकर सभी राशियों में सबसे ज्यादा वफादार होते हैं। काम के प्रति इनकी निष्ठा के कारण ज्यादा दोस्त नहीं बना पाते हैं। जमीन से जुड़े होने की वजह से ये बहुत ही ज्यादा पारिवारिक होते हैं और परिवार के लिए अच्छा समय निकालते हैं। वे अपने परिवार के साथ जरुरत के समय पर खड़े मिलेंगे। मकर परम्पराओं को बहुत मानते हैं और हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि परिवार की विरासत आगे बढ़ती रहें। ये बहुत ही अनुशासन वाले माता-पिता होते हैं और अपने बच्चों को कम उम्र में जिम्मेदारियों का अहसास करवा देते हैं। इनकी सोच काफी व्यावहारिक होती है, इसलिए परिवार और दोस्त इनकी सलाह लेना पसंद करते हैं।

मकर का काम और पैसा (सिद्धांतवादी)

मकर का उसूल और सिद्धांत काफी ऊंचे होते हैं। ये अपने सपनों को सच करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं और पूरा करते हैं। ये दूसरों की मेहनत को सराहते भी हैं। मकर काम को लेकर बहुत संजीदा होते हैं। ये नैतिकता की सराहना करते हैं। इन्हें चीजों को परम्परागत तरीके से संजोने का शौक होता है, इसलिए इसकी सभी चीजें करीने से रखी हुई मिल जाती है। सबसे अच्छी बात है कि ये बहुत ही ज्यादा मेहनती होते हैं, और अपनी मेहनत के बल पर ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। ये अपने बॉस के चहेते होते हैं, लेकिन एक बॉस की तरह काफी कठोर हो सकते हैं। मकर अपने पैसे को अच्छी तरह संभालते हैं और ये किसी से पैसे लेना पसंद नहीं करते हैं। अगर इन्होंने लोन लिया होता है, तो ये और ज्यादा काम करने में लग जाते हैं।

सारांश

मकर को चुनौतीपूर्ण खेल या पहेलियां पसंद आती हैं। ये रोजाना की जिंदगी से हट कर काम करना पसंद करते हैं। इन्हें रोजाना की चुनौतियों में मजा आता है। पढ़ना इनके लिए कोई पुरानी बात हो सकती है, जो इसके स्वभाव को नहीं जमती है। ये अपने काम के साथ अगर संतुष्टि का अनुभव नहीं करते तो वे काम इनको प्रेरणा नहीं देता है। इन्हें मिलने वाले अवॉर्ड और पुरस्कार इनकी कड़ी मेहनत का फल होते हैं। पदोन्नति इनके परिश्रम के सामने बहुत छोटी साबित होती है। अगर आप किसी मकर से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी बौद्धिकता का स्तर ऊंचा रखना पड़ेगा और रोमांच को अपनाना पड़ेगा।