तुला राशि की विशेषताएं

तुला राशि की विशेषताएं

तुला वायु तत्व की राशि है (मिथुन और कुंभ की तरह)। ये कहना गलत नहीं होगा की तुला आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। अपने चार्म से सबको मोह लेते हैं। इसके साथ इनमें कमाल का सेंस ऑफ़ ह्यूमर और चतुराई होती है। इनके द्वारा किए मजाक और हाजिर-जवाबी लोगों को पसंद आती है और लोग इनके मुरीद हो जाते हैं। तुला जीवन में संतुलन को बहुत महत्व देती हैं। ये हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि अपनी निजी और कामकाजी जीवन को अलग रख सकें और संतुलन बनाए रखें। न्याय के प्रति इनकी निष्ठा इन्हें एक सम्पूर्ण मनुष्य बनती है। आदेश, समानता और संतुलन तुला की पहचान है। स्वभाव से न्याय-प्रिय तुला का गुस्सा तभी जगता है, जब इनके आसपास की चीजों को ठीक से रखरखाव न किया जाएं। काम में कोताही इन्हें पसंद नहीं होती है। दुनिया को अच्छा बनाना इनका लक्ष्य होता है। अगर आप दुनिया के भले के लिए काम करने वालों की लिस्ट बनाएंगे, तो तुला राशि के लोग उसमें सबसे ज्यादा मिलेंगे।

तुला की विशेषताएं

तुला का स्वामी ग्रह शुक्र होता है, जो सौंदर्य, प्रेम, कला के लिए जिम्मेदार होता है। तुला बहुत ही अच्छे प्रेमी होते हैं। इनकी अपेक्षा होती है कि इन्हें जीवन में सबसे अच्छी चीजें मिलनी चाहिए। ये थोड़े उतावले होते हैं। कोई भी काम शुरू करने में इन्हें मजा आता है, लेकिन ये उसे समय पर पूरा नहीं कर पाते और अधूरा छोड़ देते हैं। तुला अपनी निर्णयशीलता में कमी के कारण भी परेशान रहते हैं। वे सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बहुत समय लगाते हैं। तुला में कलात्मक और बौद्धिकता की अच्छी समझ होती है। साथ ही वे कलात्मकता और बौद्धिकता को सराहना जानते हैं। ये किसी भी अच्छी वस्तु या चीज की प्रशंसा से पीछे नहीं हटते हैं। इन्हें कायदा-कानून भंग करना पसंद नहीं होता, जो कि एक अच्छी बात है। अगर इस बात को सही मानें तो तुला, संसार के सबसे सभ्य प्राणी होते हैं।

सकारात्मक विशेषताएं (अच्छे की जीत)

कूटनीतिज्ञ (समस्या सुलझाने वाले)

तुला राशि के मनुष्यों को विश्व का नेतृत्व दे दिया जाएं तो वे पूरे विश्व में शांति की स्थापना कर दें। तुला किसी भी झगडे़ को खत्म करने में महारथी होते हैं। इन्हें दुनिया के संरक्षण के लिए “नोबेल प्राइज” मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। ये किसी भी युद्ध को शांति से खत्म कर सकते हैं। एक तुला दूसरों की समस्या को सुनने के लिए खुद की नींद भी त्याग सकते हैं।

अच्छे श्रोता (बहुत समझदार)

तुला राशि के लोग बहुत ही ज्यादा चतुर होते हैं, वे अपने आसपास मौजूद सारे ज्ञान को ग्रहण कर लेते हैं। वायु की सभी राशियां समाचार, सूचना और शिक्षा को लेकर बहुत जागरूक होती है। इन्हें पता होता है कि किसी की मदद करने के लिए आपको एक अच्छा श्रोता बनना जरुरी होता है। तुला न्याय करने में बहुत अच्छे होते हैं और बिना किसी का पक्ष लिए ये सही निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। इन्हें किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ना पसंद नहीं होता, ये किसी भी समस्या का हल शांत रूप से बातचीत से, करने में यकीन रखते हैं। ये स्वाभाविक है अगर आप किसी तुला को न्यायाधीश या जज के रूप में देखें।

रोमांटिक (प्यार के लिए जन्मे)

शुक्र के प्रभाव से तुला को प्रेम, पैसा और सौंदर्य का तोहफा प्राप्त है। तुला राशि के लोग बहुत ही ज्यादा रोमांटिक होते हैं। इनके लिए ये स्वाभाविक है कि वे प्रेम में पड़ कर बड़ी-बड़ी बेवकूफियां करें। तुला को लोगों के साथ घुलना-मिलना और चर्चा करना पसंद होता है। वे लोगों से मिल कर और उन्हें व्यस्त रखकर खुश होते हैं। तुला शारीरिक सुंदरता को बहुत महत्व देते हैं। अगर आप अच्छे दिख रहे हैं, तो ये जरूर आपकी तारीफ करेंगे। इनकी नजरों में आने का सबसे अच्छा तरीका है अपने लुक्स पर ध्यान देना। तुला के लिए सुंदरता महत्वपूर्ण होती है। आपको आश्चर्य होगा ये जानकर कि शांति के प्रतीक तुला, बाहरी सुंदरता को बहुत महत्व देते हैं। तुला का मानना है -‘आप जो चाहे, वे अपनी कोशिशों के जरिए प्राप्त कर सकते हैं’

निष्पक्ष न्याय (अंधा कानून )

तुला न्याय के मामले में पूरी तरफ से निष्पक्ष होते हैं। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप उनके करीब हैं या नहीं। अगर आप सही हैं तो तुला आपके लिए लड़ने को तैयार हैं। ये अपने जीवन के मूल्यों पर समझौता किए बिना, न्याय के लिए आगे बढ़ते हैं। तुला अपनी जिम्मेदारी और आदर्शों के बीच अच्छी तरह संतुलन बना पाते हैं। किसी भी प्रकार के कानूनी बातों में, ये अपने प्रतिद्वंदी को आराम से पछाड़ सकते हैं। तुला हमेशा तर्कों के आधार पर निर्णय लेते हैं और कभी भी किसी का पक्ष नहीं लेते हैं चाहे कोई भी परिस्थिति हो। निष्पक्ष न्याय करने में तुला माहिर होते हैं।

आदर्शवादी (ये कमिटमेंट के बाद खुद की भी नहीं सुनते)

अगर तुला ने आपसे कोई वादा किया तो फिर वो काम होगा, इस बात की पूरी गारंटी होती है। किसी बात को अधूरे पर छोड़ना या फिर अपनी बात से मुकर जाना ये तुला के खून में नहीं होता है। तुला हमेशा सबसे अच्छी चीज को पाने के लिए काम करते हैं। अगर ये कोई वादा करते हैं, तो उसको पूरा महत्व देते हैं। ये हमेशा समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं। हमेशा इस प्रयास में रहते हैं कि सकारात्मक परिणाम ला सकें जो सबके लिए अच्छा है। लेकिन ये धोखा देने वाले लोगों को माफ नहीं करते हैं। अगर आपने इनके पीठ में छुरा घोंपा, तो तुला आपकी जिंदगी जहन्नुम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। तुला अपने द्वारा किए वादे की हमेशा परवाह करते हैं और सामने वाले से भी ऐसा करने की उम्मीद रखते हैं। 

समझदारी (सुन रहा हूं ना मैं)

राजनायिक मनुष्यों में सुनने का प्राकृतिक गुण होता है, इसलिए वे बातों को अच्छी तरह से समझ पाते हैं। तुला लोगों की मदद करने के लिए अपने दुःख की भी चिंता नहीं करते हैं। और दूसरों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक अच्छा श्रोता हमेशा, समस्या को अच्छी तरह से समझ सकता है और सुलझाने के लिए अलग अलग उपाय कर सकता है। किसी मुश्किल पहेली की तरह, ये सारी समस्याओं को सुलझा सकते हैं। लेकिन इसके लिए हर पहलू का आकलन जरूर करते हैं। एक सही और सटीक हल देना आपके लिए कोई मुश्किल काम नहीं होता है। 

नकारात्मक विशेषताएं

स्वभाव से तुला थोड़े आलसी होते हैं। इनके लिए आगे बढ़ते रहना मुश्किल काम होता है। तुला अपने ही विचारों के जाल में खुद उलझ जाते हैं और निर्णय लेने में बहुत समय लगाते हैं। वे कई बार निष्कर्ष तक पहुंच कर वापस अपने निर्णय के विश्लेषण करने में लग जाते हैं। समय पर निर्णय नहीं ले पाते हैं। इनमें मौजूद काफी गुण इन्हें अविश्वसनीय बनाते हैं। तुला के लिए बाहरी सुंदरता ही सब कुछ होती है। इनका कूटनीतिज्ञ स्वभाव इनके लिए श्राप की तरफ काम कर सकता है। तुला में जोड़ तोड़ करने की कला होती है।

आलसी (हिलना मना है)

तुला को आसान रास्ते पसंद होते हैं, और वे आरामपसंद होते हैं। इन्हें अगर कोई बड़ा काम दिया जाएं तो ये नहीं कर पाते हैं और कमिटमेंट करने से भागते हैं। अगर इन्होंने कोई कमिटमेंट किया तो फिर दिल से निभाते हैं। इनका सोचना है ‘अगर थोड़े शब्दों में काम हो सकता है तो मैं ज्यादा क्यों बोलूं।’

अनिर्णायक (दुविधा वाला मनुष्य)

जरुरत से ज्यादा सोचना तुला की सबसे बड़ी कमी होती है। इस कारण से आप सही प्रकार से निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये किसी निष्कर्ष तक पहुंच कर, फिर से सभी पहलू के आकलन में लग जाते हैं। जिस कारण जरूरी निर्णय को भी लेने में समय लगा देते हैं।

अविश्वसनीय (भरोसा मत करना)

तुला में एक से ज्यादा व्यक्तित्व होते हैं, इस वजह से इन पर भरोसा करना मुश्किल होता हैं। किसी गंभीर परिस्थिति में तुला के निर्णय का इंतजार करना सही नहीं होता। ये हमेशा निर्णय लेने में वक्त लगाते हैं। अपनी उलझनों में उलझे रहते हैं। किसी भी प्रकार की गंभीर परिस्थिति में तुला को अपने अंतर्मन की आवाज सुननी चाहिए। ये इनके रास्तो को आसान बनाने का काम करेगा।

सतही (ऊपरी परत)

शुक्र के प्रभाव से तुला ऊपरी भावनाओं वाले हो जाते हैं। जो एक पिछड़ी मानसिकता और भौतिकतावाद को जन्म देता है। खूबसूरती इनकी कमजोरी होती है, जो इनके मिजाज को खराब कर देती है। कई बार इनके अंदर निहित ये समस्या इन्हें तकलीफों की तरफ ले जाती है, और ये अन्धकार में रोशनी नहीं देख पाते हैं।

जोड़ तोड़ (दिमाग से खेलने में माहिर)

तुला में जोड़-तोड़ कर बातों को बदलने में महारत हासिल होती है, इस तरह के राजनायिक कई बार संकट ला सकते हैं। ये जानते हैं कि किस प्रकार से किसी काम को करवाना है, और वे हर जोड़-तोड़ से अपना कर करवा लेते हैं। तुला जानते हैं कि किस व्यक्ति को किस प्रकार से देखना है और किस प्रकार का व्यवहार करना है, जिस से उनका काम निकल सके। वास्तव में तुला को ये महारत है कि वे तूफानों का रूख भी अपनी तरफ मोड़ कर अपनी बात मनवा सकते हैं।

तुला के प्रेम संबंध

स्वामी ग्रह शुक्र का प्रभाव तुला को काफी अच्छा, स्टाइलिस्ट, और हास्य से भरपूर बनाता है। ये अपनी सुंदरता और लुक्स पर काफी ध्यान देते हैं। जिस कारण लोगों का आकर्षण इनकी तरफ बना रहता है। ये स्वभाव से सौम्य होते हैं और लोगों को दबाने में यकीन नहीं करते हैं। तुला एक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होने के साथ बहुत ही अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर से भरे होते हैं, जो इनके व्यक्तित्व को निखारता है और आकर्षक बनता है। इनकी अनुकूलता सबसे ज्यादा मिथुन, धनु, सिंह और कुम्भ के साथ होती हैं।

तुला का घर और पारिवारिक जीवन

तुला, जरुरत के समय अपने दोस्त साथियों और परिवार की मदद करने को तैयार रहते हैं। इन्हें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनना बहुत पसंद होता है। किसी भी रिश्ते में ये संतुलन और शांति के इच्छुक होते हैं। निर्णयशीलता के अभाव में ये जल्दी नए लोगों पर भरोसा नहीं करते हैं। तुला हमेशा ही संतुलित जीवन जीना चाहते हैं और न्याय में यकीन करते हैं।

तुला का काम और पैसा (कमाल से कूटनीतिज्ञ)

तुला को पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाना आता है। इनके कमाल के कूटनीतिज्ञ गुणों के कारण ये बहुत अच्छे नेता, न्यायाधीश, वकील और राजनीतिज्ञ हो सकते हैं। ये एक टीम के रूप में बहुत ही अच्छा काम करते हैं। तुला में शब्दों का इस्तेमाल करने का फन होता है। ये किसी भी नए आइडिया के लिए, अपनी टीम को आसानी से मना लेते हैं। इनमें पैसे खर्च करने और बचाने दोनों का गुण होता है। तुला अच्छी तरह जानते हैं की कब पैसे बचाने हैं और कब खर्च करने हैं।

सिंह का काम और पैसा (ऐश्वर्याशाली जीवन)

सिंह किसी भी प्रकार के काम को करने में समर्थ होते हैं। इनमें मौजूद ऊर्जा, सकारात्मकता और रचनात्मकता इन्हें किसी भी काम के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। सिंह चीजों को मैनेज करने में काफी अच्छे होते हैं और उच्च स्तर के कॅरियरक को चुनते हैं। ये काफी पैसा ऐश्वर्यशाली चीजों और जीवन पर खर्च करते हैं। सिंह की समस्या किसी की बात नहीं मानना ही होता है, जिसकी वजह से इनके नौकरी में परेशानी आ सकती है। इनकी सबसे बड़ी अच्छाई दोस्तों और करीबी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना है।

सारांश

तुला में खरीदारी के बहुत शौकीन होते हैं। इनमें नए जुते, कपडे, फर्नीचर, स्टेशनरी खरीदारी का टेस्ट अच्छा होता है। वे  उम्दा दर्जे की चीजें खरीदते हैं। उन्हें अपनी चीजों के दिखावे का कोई शौक नहीं होता है। इन्हें अकेले जीना पसंद नहीं होता और हमेशा अच्छे साथ के तलाश में रहते हैं। तुला को प्यार करना और बदले में प्यार पाना अच्छा लगता है। किसी का साथ देने में ये हमेशा आगे रहते हैं। इन्हें लोगों के बीच का झगड़ा सुलझाना अच्छा लगता है। ये कैल्क्यूलेटिव जोखिम के साथ जीवन जीते हैं और मजे करते हैं। 

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer