सिंह राशि की विशेषताएं

सिंह राशि की विशेषताएं

सिंह, राशि चक्र की पांचवी राशि है। इसका राशि तत्व आग यानी फायर होता है (मेष और धनु के साथ)। यह राशि ब्रह्माण्ड के राजा की तरह हैं। अगर आप सिंह हैं, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी अगर आप कोई सेलिब्रिटी या फैशन दिवा हैं। साहसी और सिंह नेतृत्व की भावना से भरे होते हैं और अच्छे नेता साबित होते हैं और स्वभाव से आशावादी होते हैं। सिंह हर जगह अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहते हैं। चाहे वह घर हो, ऑफिस, क्लब, जिम, पार्टी हर जगह वो अपनी हुकूमत चाहते हैं। सिंह का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो इसे जीवन शक्ति और ऊर्जा देता है।

राशियों के स्वामी : सिंह की गर्जना

सिंह का सबसे बड़ा गुण उनकी निष्ठा और महत्वाकांक्षा होती है। इन्हें जीवन में काफी प्रतिष्ठा मिलती है, इसका मुख्य कारण इनके अंदर निहित वफादारी, स्थिरता है। ये अपने सम्बन्धों में पूरी तरह समर्पित होते हैं चाहे वो दोस्त हो या जीवन साथी। सिंह दिल से काफी रोमांटिक होते हैं। वे किसी भी रोमांटिक फिल्म या ड्रामा के किसी किरदार की तरह होते हैं। किसी भी स्थिति में हार नहीं मानने वाले सिंह का अभिमान और स्वाभिमान कभी भी छेड़ना नहीं चाहिए। जंगल के शेर की तरह इन्हें पसंद नहीं होता है कि कोई इनके साम्राज्य को चुनौती दें।

सिंह की विशेषताएं

सिंह की गर्जना ही उनकी पहचान होती है, जो उनके आसपास होने पर उनकी ऊर्जा से पहचान सकते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी, नाटकीय, और जिंदादिल होते हैं। इन्हें जिंदगी राजा की तरह जीवन जीना पसंद है। अपनी महत्वाकांक्षा के आगे ये कुछ नहीं देखते हैं। ये सब कुछ बड़े पैमाने पर करने के इच्छुक होते हैं। शेर की तरह ये अपने झुण्ड का अच्छे से नेतृत्व करते हैं और साथ ही उनकी सुरक्षा भी करते हैं। आप वास्तविक जिंदगी में सुपर हीरो से कम नहीं हैं। सिंह महिलाएं हमेशा वफादार और आशावादी होती हैं।

सकारात्मक विशेषताएं (अच्छे की जीत)

जिंदादिल (बिजली की तरंगे)

स्वभाव से भड़कीले सिंह ड्रामेबाज़ होते हैं और बहुत अच्छे एंटरटेनर साबित होते हैं। कोई भी सामाजिक उत्सव इनके लिए किसी फिल्म के दृश्य से कम नहीं होते हैं। ज्यादा लोगों या पूरी भीड़ के साथ भी काम करना इनके लिए मुश्किल काम नहीं होता है। इनके लिए हर काम के साथ तारीफ कमाना एक लक्ष्य की तरह होता है। ग्लैमर और सिनेमा जगत ऐसे दो शब्द हैं, जो सिंह को सबसे ज्यादा जोश दिलाता है। सिंह किसी भी प्रकार के भाषण देने में इतने निपुण होते हैं कि समूचा हॉल तालियों की गूंज में तब्दील हो जाता है। सिंह के जोशीले भाषण दूसरों को भी प्रेरणा देते हैं।

अच्छा जीवन (सपनों को आसमान से उतार लाना)

सिंह बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। वे बड़ा सोचते हैं और हर काम को बड़े पैमाने पर करने के इच्छुक होते हैं। शेर की तरह इनमें जुझारू प्रवृति होती है। “हार जाना” शब्द सिंह के लिए काम नहीं करता हैं। सिंह के दोस्तों और जान पहचान के लोगों का एक बहुत बड़ा तबका होता है, जिनके साथ ये पार्टी करना और हर जश्न को मनाना पसंद करते हैं। आप अपना मनचाहा फल पाने के लिए किसी भी हद तक लड़ने को तैयार रहते हैं। ये आपके जुझारू स्वभाव को दर्शाता है। सिंह को बंधनों में रहना पसंद नहीं है। बंधन में रखने की कोशिश इन्हें बेचैन कर देती है और इनका गुस्सा बाहर आता है।

आशावादी

सिंह हमेशा जिंदगी के सकारात्मक पहलू को देखते हैं। उनके लिए गिलास आधा भरा हुआ ही होता है। सूर्य की ऊर्जा हमेशा उन्हें सकारात्मक बनाए रखती है। इन्हें हर बुराई में अच्छाई देखने की आदत होती है।

प्राकृतिक नेता

सिंह राशि के लोग एक शेर की तरह ही अच्छे नेता होते हैं। यदि नेतृत्व की बात करें तो सिंह राशि के लोग सर्वोत्तम कहे जाएंगे। इनकी प्राकृतिक आभा इतनी तेज होती है कि इनके सामने कोई टिक नहीं सकता है। सिंह ये जताते हैं कि उन्हें सब कुछ आता है, कई बार इस तरह का व्यवहार अहंकार की संज्ञा में भी लिया जाता है। सिंह काफी अच्छे नेता होते हैं और इनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। अगर आप कुछ सीखने के इच्छुक है तो किसी भी सिंह की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें, आपको बहुत कुछ नया जानने को मिलेगा।

सुरक्षात्मक (सही का साथ)

एक शेर की तरह अपने स्वाभिमान के लिए ये किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। सिंह अपने परिवार के प्रति काफी जिम्मेदार रहते हैं। इसके साथ ही ये अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथ काम करने वाले लोगों का भी ख्याल रखते हैं और उनके लिए प्रोटेक्टिव व्यवहार करते हैं। ये सही के लिए किसी से भी टकराने की हिम्मत रखते हैं, चाहे वह परेशान करने वाले बदमाश या भी चालक शिकारी। आप कमजोरों के लिए लड़ने से पीछे नहीं हटते हैं।

विख्यात (सबका चहेता)

सिंह अपनी मंडली में सबके चहेते होते हैं, जिसके लिए ये काफी मेहनत करते हैं। वे इस मुकुट की हकदार भी होते हैं। इनके अंदर तारीफ और पुरस्कार, की चाहत होती है। ये चाहते हैं कि लोग इनके आभारी हो और अपनी कृतज्ञता प्रकट करें। इसलिए वो निरंतर काम करते रहते हैं और कई बार खुद को थका भी देते हैं। आप सिंह राशि के लोगों को आसानी से फिल्म और ग्लैमर जगत से जुड़े हुए देख सकते हैं।

नकारात्मक विशेषताएं

असुरक्षा की भावना सिंह को अहंकार, जलन और अभिमान से भर देता है। कई बार ये अक्खड़ भी हो जाते हैं। सिंह की सबसे बड़ी कमी है कि ये किसी को भी सलाह देने में हमेशा आगे रहते हैं, लेकिन किसी की बात या सलाह खुले दिल से अपनाने में असमर्थ होते हैं। शेर की तरह की ये आराम पसंद होते हैं और कई बार एक आरामपसंद की तरह कोई काम करने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। जरूरत से ज्यादा मीठा भी सेहत बिगाड़ता है, ये कहावत सिंह के लिए सही बैठती है। बहुत ज्यादा स्वाभिमान कई बार अभिमान का रूप ले लेता है और इन्हे जिद्दी बना देता है। इनका शासन करने वाला स्वभाव कई बार इनके कॅरियर और संबंधों में खटास लाता है, फलस्वरूप इन्हें कॅरियर और संबंधों में असफलता का सामना करना पड़ता है।

घमंड

सिंह दूसरों पर सत्ता करने की चाहत रखते हैं, इस कारण इनके अति आत्मविश्वास और प्रभुत्व वाले स्वभाव को घमंड और अक्खड़पन की तरह देखा जाता है। ये दूसरों की बात को तवज्जो नहीं देते हैं जिसकी वजह से इन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सिंह की सबसे बड़ी तकलीफ होती है की वे दूसरों का अनुसरण करने में यकीन नहीं रखते हैं, उनका ये अति आत्मविश्वास लोगों की नजर में घमंड का रूप ले लेता है।

लचीलेपन की कमी (ताड़ के पेड़ का सीधा)

सिंह मुख्य रूप से बहुत ही ताकतवर व्यक्तित्व के होते हैं। इस कारणवश वे किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं। अपने स्वाभिमान के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं। सिंह दूसरों की सुनना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें अपने इस स्वभाव पर थोड़ा नियंत्रण रखते हुए, दूसरों की सलाह भी सुननी और माननी चाहिए।

आलस (काम को टालना)

कई बार शेर की तरह ही आप भी आराम पसंद होते हैं, जिसकी वजह से काफी सारे महत्वपूर्ण अवसरों को खोना पड़ता है। आपको ऐसे काम पसंद नहीं होते हैं, जिनमे आनंद मनोरंजन की कमी हो। इसलिए कई बार सुनहरे मौके आपके हाथ से निकल जाते हैं।

सिद्धांतवादी और स्वाभिमानी

सिंह, जंगल के राजा की तरह ही स्वाभिमान और प्रतिष्ठा से जीते हैं। जब जिद्द और गलत बातों को पकड़ कर रखा जाए तो स्वाभिमान भी अभिमान की शक्ल ले लेता है। सिंह को उनकी गलतियों का एहसास करवाना पहाड़ में सुरंग खोदने जैसा होता है। वो जल्दी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं। सिंह किसी की भी बातें मानने में यकीन नहीं करते हैं।

रोबदार (शासन करना)

सिंह दूसरों की सुनना और अनुसरण करने में यकीन नहीं करते हैं। वे लोगों पर शासन करने में विश्वास करते हैं। ये सम्भावना बनी रहती हैं कि सिंह दूसरे पर धौंस जमाना और दूसरों पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते रहें। इन्हें ये ध्यान रखना चाहिए की अगर कोई इनकी बात ना मानें या सूनें तो इनके लिए अपने शक्ति का प्रदर्शन ही एक मात्र हल नहीं होता है। इनमे नेत्तृत्व का गुण भले ही होता है, लेकिन धैर्य की कमी इन्हें मुसीबत में डाल सकती है। इन्हें धैर्य सिखने की जरूरत होती है। सिंह को ये समझना चाहिए की इंसानों की मर्यादा होती है।

जलन की भावना (हार स्वीकार नहीं)

सिंह को लगता है कि वही सबसे सही हैं, और सबसे अच्छे हैं, ये भावना अंदर की बुराई को बाहर लाती है। जीत की चाह कई बार सिंह को छल करने पर मजबूर कर देती हैं। आप इस बात स्वीकारने की जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। सिंह, अपनी हार को नहीं मानते, जो उन्हेंं जलन और ईर्ष्या की भावना से भर देता है। जिसका लम्बे समय में बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह के प्रेम सम्बन्ध

“मैं ही सही हूँ और सबका राजा हूँ” ये बात सिंह के मन में होती है। इस वजह से इन्हें उपयुक्त जीवन साथी आसानी से नहीं मिल पाते हैं। सिंह अच्छे माता-पिता होते हैं। अपनी लॉयल्टी की वजह से ये अच्छे दोस्त भी साबित होते हैं। इन्हें चाहिए कि अपने जीवन साथी को नियंत्रण करने की कोशिश ना करें। साथ ही सिंह को ये भी समझाना चाहिए की रिश्ते परस्पर प्रेम और सहयोग से बनते हैं, दबाव से नहीं। रिश्तों में प्रभुत्व का अस्तित्व नहीं होता। ऐसा करना इनके रिश्तो को खराब करता है। ये जरूरी नहीं होता कि सब आपकी पूजा और सम्मान करें, बल्कि आपको सम्मान कमाने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही आपको दूसरों को भी वहीं सम्मान देना चाहिए, जिसकी आप उम्मीद करते हैं।

सिंह घर और पारिवारिक जीवन

उदारता और लॉयल्टी इनके खून में बहते हैं। सिंह अपने परिवार के रक्षण के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये किसी से किया हुआ वचन हमेशा रखते हैं। अपने आस पास के लोगों से काफी जुड़ाव महसूस करते हैं और उनकी रक्षा के लिए तैयार रहते हैं। सिंह अपने दोस्तों, बच्चों, जीवनसाथी और परिवार के काफी करीब होते हैं। “जरुरत पर काम आए, वही सच्चा मित्र होता है” ये सिंह के ऊपर पूरी तरह चरित्रार्थ होता है। सिंह, शेर की तरह ही अपने अपने रिश्ते की रक्षा करने के लिए हमेशा कर्मठ रहते हैं।

सिंह का काम और पैसा (ऐश्वर्याशाली जीवन)

सिंह किसी भी प्रकार के काम को करने में समर्थ होते हैं। इनमें मौजूद ऊर्जा, सकारात्मकता और रचनात्मकता इन्हें किसी भी काम के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है। सिंह चीजों को मैनेज करने में काफी अच्छे होते हैं और उच्च स्तर के कॅरियरक को चुनते हैं। ये काफी पैसा ऐश्वर्यशाली चीजों और जीवन पर खर्च करते हैं। सिंह की समस्या किसी की बात नहीं मानना ही होता है, जिसकी वजह से इनके नौकरी में परेशानी आ सकती है। इनकी सबसे बड़ी अच्छाई दोस्तों और करीबी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना है।

सारांश

तीन शब्द जो सिंह को परिभाषित करते हैं – साहसी, बुद्धिमान और जोशीला। ये प्राकृतिक नेता होते हैं। ये हमेशा एडवेंचर की तलाश में होते हैं। साथ ही ये जानते हैं की जीवन का आनंद कैसे लें और कैसे एक आरामदायक जीवन जीएं। ये हर बात में आशावादी रहते हैं और अच्छाई ही ढूंढते हैं। “दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं” ये एक सिंह के जीवन का मूल मंत्र होता है। सिंह किसी भी प्रकार की चुनौती लेने और उसे पूरा करने में सक्षम होते हैं और निरंतर रूप से काम करते रहते हैं।

Get 100% Cashback On First Consultation
100% off
100% off
Claim Offer