अश्विनी नक्षत्र में जन्में जातकों की विशेषताएं तथा वर्ष 2023 में कैसा रहेगा उनका भाग्य

चालक, स्वतंत्र, तीव्र और सूर्य की तरह चमकीला (Initiator, Independent, Swift & Sunny)

राशि – मेष
डिग्री रेंज – मेष राशि में 0 डिग्री से लेकर 13.20′ डिग्री तक
शासक ग्रह – केतु
देवता – अश्विनी कुमार (देवताओं के चिकित्सक)
प्रतीक – घोड़े का सिर
तत्व – पृथ्वी
गण – देवता
प्रवृत्ति – तामसिक
दिशा – पूर्व
रंग – रक्त के समान लाल
शरीर – पेट
पशु – नर घोड़ा
पक्षी – बाज
पेड़ – स्ट्राइकिन

मेष राशि में शून्य डिग्री से लेकर 13.20 डिग्री तक तक के आकाश में फैला हुआ अश्विनी नक्षत्र भारतीय ज्योतिष में वर्णित 27 नक्षत्रों में प्रथम नक्षत्र है। इसके चार पद निम्न प्रकार हैं-

पद नवांश स्वामी ग्रहप्रमुख क्षेत्र
1मेष मंगलसहज, ऊर्जावान, जीवंत, आरंभकर्ता
2 वृषभशुक्र भौतिक अभिव्यक्ति, इच्छाएं, संपत्ति, स्टाइलिश
3 मिथुन बुध खुले दिल वाले, मिलनसार, कम्यूनिकेशन, तेज गति
4 कर्क चंद्रमा सेवा, उपचार करने वाले, परोपकारी, भावना प्रधान

ज्योतिष शास्त्र में अश्विनी नक्षत्र का वर्णन (Overview of Ashwini Nakshatra in Astrology)

वैदिक ज्योतिष में अश्विनी को प्रथम नक्षत्र माना जाता है। इसका प्रतीक घोड़े का सिर है तथा इसके देवता देवताओं के चिकित्सक ‘अश्विनी कुमार’ हैं जो घोड़े के सिर वाले जुड़वां देवता माने जाते हैं। यही कारण है कि हमें मेडिकल सेक्टर में बहुत से ऐसे लोग मिल जाते हैं जिनका जन्म अश्विनी नक्षत्र में हुआ है। ऐसे लोग अक्सर महान सर्जन, डॉक्टर और वैद्य माने जाते हैं।

अश्विनी नक्षत्र में जन्मे जातक आगे बढ़कर पहल करने वाले होते हैं एवं समाज में सम्मान प्राप्त करते हैं। वे लोगों के जीवन में अच्छाई लाने का कार्य करते हैं। हालांकि, वे सहज होते हैं और बहुत सक्रिय जीवन जीते हैं परन्तु आवश्यकता पड़ने पर वे अपने जीवन की गति को धीमा नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के साथ व्यवहार करते समय कोई भी व्यक्ति फालतू बात नहीं कर सकता।

इस नक्षत्र से प्रभावित जातक तेज गति के शौकीन होते हैं इसलिए ऐसे जातकों पर तेज गति से वाहन चलाने पर जुर्माना लगना किसी आश्चर्य की बात नहीं है। वे अपनी ऊर्जा को तेजी के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं। आप उन्हें कभी भी एक स्थान पर बैठ कर केवल चिप्स खाते हुए नहीं पाएंगे। वे हमेशा कुछ न कुछ करते हुए मिलेंगे।

कहा जाता है कि अश्विनी नक्षत्र से प्रभावित जातकों में नक्षत्र के नाम के अनुरूप ही घोड़े जैसी शक्तियां होती हैं – ऊर्जा से भरपूर, प्रुचर, कार्यकुशल और तेज गति से दौड़ना। अगर कोई एक चीज उन्हें खत्म कर सकती है तो वह है एक रुका हुआ जीवन या एक उबाऊ फिल्म! वे आगे बढ़कर रास्ता खोजने वाले पथप्रदर्शक हैं। उनका खोजी स्वभाव होता है और वे हठी भी होते हैं।

ऐसे जातक तेज गति से यात्राएं करने वाले होते हैं। वे स्वभाव से ही यात्री, खोजकर्ता और साहस के साथ नया रास्ता बनाने वाले साधक होते हैं। घोड़ों से जुड़े व्यवसाय से भी ये लोग जुड़े रहते हैं। अक्सर ऐसे लोग दौड़ने वाले घोड़े की देखभाल करने वाले या घोड़ों से भरे अपने स्वयं के अस्तबल के मालिक हो सकते हैं।

घोड़ों से प्रेम करने वाले ये जातक मुखर होते हैं और अपनी किसी भी बात को बहुत सोच-समझकर कहते हैं। वे स्वभाव से स्वतंत्र होते हैं। किसी भी चीज के लिए दूसरों पर निर्भर होने से उन्हें सख्त नफरत होती है। उन्हें जवाबदेह होना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उनका आवेग और उन चीजों के प्रति लगाव जो उनके पास नहीं है, उनके आसपास के लोगों पर भारी पड़ सकते हैं।

अपने नक्षत्र के बारे में विस्तार से जानें। अभी MyPandit App डाउनलोड करें।

अश्विनी नक्षत्र से प्रभावित पुरुष जातकों के लक्षण (Characteristics of Ashwini Male)

अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले पुरुष केतु (चन्द्रमा का साउथ नोड) प्रधान होते हैं। ऐसे पुरुष देखने में बहुत आकर्षक होते हैं तथा महिलाओं को पलक झपकते आकर्षित कर सकते हैं। जीवन के लिए उनका उत्साह और नए अनुभवों के लिए आगे बढ़ना लोगों में उनकी स्वीकार्यता को बढ़ा देता है और लोग उनके साथ रहना पसंद करते हैं। उनकी एक बड़ी मित्र मंडली होती है, उन्हें हर कदम पर अपने दोस्तों का साथ और सपोर्ट मिलता है।

अश्विनी नक्षत्र में जन्मे पुरुष हमेशा से ही अपने असाधारण स्वभाव के लिए जाने जाते रहे हैं। जब पार्टी, वेकेशन, एडवेंचर और किसी खास को इंप्रेस करने की बात आती है तो वे अपने खर्चों का हिसाब रखना भूल जाते हैं। यहां तक कि कई बार उनके दोस्तों को उन्हें ऐसी गतिविधियों को करने से रोकना पड़ता है।

वे आसानी से दूसरों की आलोचना नहीं कर सकते, और अक्सर उन्हें उनके परिवार के सदस्य जिद्दी मानने लगते हैं। वे परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे रिलेशन साझा करते हैं। अक्सर वे अपने घर के चिराग होते हैं। उनमें से अधिकांश को इस हद तक लाड़-प्यार किया जाता है कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके परिजनों के लिए पूरी दुनिया में वे ही सबसे अधिक प्यारे हैं।

वे जो कुछ भी करते हैं, उसे पूरी भागीदारी व जिम्मेदारी के साथ करते हैं। वे अपने काम में अग्रणी माने जाते हैं। वे नवीन विचारों को अपनाते हैं। अपनी इसी खूबी के चलते वे जीवन में आगे चलकर अच्छे डॉक्टर, सर्जन, उद्यमी, यात्री, मेजबान, खिलाड़ी, मरहम लगाने वाले, तकनीक के जानकर, खोजकर्ता, साहसी और वैज्ञानिक बन सकते हैं।

जहां तक स्वास्थ्य का प्रश्न है, उन्हें प्राय: छाती और हड्डी की बीमारियां होती हैं। उन्हें तेज स्पीड से वाहन चलाने और आग से संबंधित दुर्घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत होती है। इन कुछ चीजों को छोड़ दे तो कुल मिलाकर उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

क्या आप अभिजीत नक्षत्र 2022 वैदिक ज्योतिष संभावनाओं के बारे में जानते हैं? ज्योतिष आपका मार्गदर्शन करने के लिए यहाँ है!

अश्विनी नक्षत्र से प्रभावित महिलाओं के लक्षण (Characteristics of Ashwini Female)

अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाएं अपने कार्य के दम पर लोगों को अपना प्रंशसक बना लेती हैं। वे जोर से बोलने वाली, तेजतर्रार और मजेदार चीजों में रुचि रखने वाली होती हैं। साथ ही वे दूसरों को अपनी बातों से लुभा लेती हैं। उनकी मीठी बातों के जाल में फंस कर लोग अक्सर भ्रमित हो जाया करते हैं। उनके मन में बहुत सी इच्छाएं होती हैं जिन्हें पूरा करने के लिए वे हर संभव प्रयास करती हैं और कामयाब भी होती हैं।

पारिवारिक मोर्चे पर, अश्विनी नक्षत्र में जन्मी महिलाएं दूसरों को बहुत प्यार करने वाली और समर्पित मानी जाती हैं। जब मल्टी-टास्किंग की बात आती है तो उनका जोश देखते ही बनता है। वे अपने प्रोफेशन में कड़ी मेहनत करते हुए अपने परिवार को समय देती है। वे अपने परिवार के सदस्यों से बहुत प्यार और स्नेह करती हैं। अगर उनकी शादी 23 से 26 साल की उम्र के बीच हो जाती है, तो उनका वैवाहिक जीवन अच्छा बीतता है हालांकि उनके जीवन साथी को उनके साथ ज्यादा सांसारिक जीवन जीने का मौका नहीं मिलता। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन महिलाओं में भरपूर ऊर्जा होती है जिसके बल पर वे अपनी इच्छाओं को पूरा करती हैं, अपनी इस अदम्य ऊर्जा के दम पर वे अद्भुत और नए-नए कारनामों को अंजाम देती रहती हैं।

जिन कार्यों में शर्कित और मुखरता की आवश्यकता होती है, उन कार्यों को वे बखूबी पूरा कर लेती हैं। कॅरियर की बात करें तो वे अपने जीवन में एक अच्छी डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक कर्मचारी, व्यवसायी, खिलाड़ी और बैंकर बनती हैं।

वे मानसिक तनाव की शिकार हो सकती हैं। उन्हें वाहन चलाते समय सावधानी रखनी चाहिए और अग्नि से यथासंभव दूर रहना चाहिए। वे आग संबंधी किसी दुर्घटना का शिकार हो सकती है। उनका स्वास्थ्य अधिकतर अच्छा ही रहता है।

अपने अंदर छिपी अपार संभावनाओं को जानिए, अपनी प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें!

अश्विनी नक्षत्र के जातकों के लिए वर्ष 2023 की भविष्यवाणी (Ashwini Nakshatra Prediction 2023)

अनुकूल महीने: फरवरी, मई, सितंबर और दिसंबर

प्रतिकूल महीने: जनवरी, मार्च, जुलाई और अक्टूबर

वर्ष 2023 में रिलेशनशिप की संभावनाएं (Relationship Prospects in 2023)

जो लोग विवाह करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह वर्ष सुखद समाचार ला सकता है। लंबे समय से जीवनसाथी ढूंढ रहे लोगों की तलाश इस वर्ष पूरी हो सकती है। उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। यदि पहले से कोई अफेयर चल रहा है तो उसकी परिणति विवाह के रूप में हो सकती है। ज्योतिषीयों की सलाह है कि यदि आप अविवाहित हैं, तो आपको निश्चित रूप से उन शादियों में शामिल होना चाहिए जिनमें आपको आमंत्रित किया गया है। संभव है कि वहां पर आपकी तलाश पूरी हो और आपको होने वाला जीवनसाथी आपको वहीं पर मिल जाए।

जहां तक पारिवारिक जीवन का प्रश्न है, आप एक अच्छा और सुखमय पारिवारिक जीवन जिएंगे। आप अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। गलत संगत में रहने से सावधान रहें। आपके असली दोस्त आपका फायदा नहीं उठाएंगे परन्तु दूसरे लोग आपकी भलमनसाहत का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।

दम्पत्तियों को अपने दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी राय बनाने की तुलना में स्पष्टीकरण देना बेहतर है जो सच भी नहीं हैं। आप हर कठिनाई में, जीवन के हर मोड़ पर अपने जीवनसाथी के साथ खड़े रहें और हर संभव सहयोग दें। यह एक संघर्ष है, और साथ मिलकर आप दोनों इसे पार कर सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताएं। साथ में खाना बनाएं, उनके साथ खेलें, डांस का आनंद लें। जीवन एक तेज आग के समान है जिसकी तपन को पारिवारिक स्नेह और प्रेम की बौछार से कम किया जा सकता है।

2023 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य (Health Prospects in 2023)

राहु और केतु का गोचर आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याएं ला सकता है। हेल्थ के मामले में लापरवाही न बरतें। पीठ और हड्डी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नेत्र रोग की भी शिकायत हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। गाड़ी धीरे चलाएं। थोड़ी सी सावधानी रखना आपके जीवन की कुशलता के लिए एक अच्छा फैसला साबित होगी।

स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में निवेश करें। अपने दैनिक कार्यों में योग और ध्यान को शामिल करें। यदि आप अपनी हड्डियों में लगातार दर्द से पीड़ित हैं, तो अब समय आ गया है कि आप किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलें अन्यथा रोग बहुत ज्यादा बढ़ सकता है।

2023 में कॅरियर और व्यावसायिक संभावनाएं (Career and Business Prospects in 2023)

इस साल आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। बहुत सारी बातों पर ध्यान न देकर यह देखें कि कौनसी जॉब लॉन्ग टर्म के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगी। शॉर्ट टर्म बेनिफिट्स को न देखें। ऑनलाइन सेक्टर में जॉब ढूंढने वालों के लिए यह एक शानदार वर्ष है। आपकी कार्य निष्ठा आपको अपने कॅरियर में सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

यदि आप सरकारी नौकरी में है या एडमिनिस्ट्रेटिव जॉब में हैं तो आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप अपने वर्तमान कार्यस्थल में लगन से काम कर रहे हैं, तो आपको जल्द ही पदोन्नत किया जाएगा और आपको अधिक जिम्मेदारियां प्रदान की जाएंगी।

साल की पहली तिमाही में आपको धैर्य रखने की जरूरत है। इसके बाद आपको अपनी मेहनत के पॉजिटिव रिजल्ट्स दिखाई देने लगेंगे।

जीवन में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहें।
एक्सपर्ट्स से सलाह प्राप्त करें।

वर्ष 2023 में वित्तीय संभावनाएं (Finance Prospects 2023)

दूसरे भाव में राहु के गोचर के कारण आपकी लाइफ में अचानक से कुछ बाधाएं आ सकती है। आपको अपने परिवार के छोटे बच्चों तथा सदस्यों को पैसे की बचत करना तथा उसे सही जगह इन्वेस्ट करना सिखाना चाहिए। उन्हें ज्यादा खर्च करने के बुरे प्रभावों के बारे में शिक्षित करें। बहुत संभव है कि आपको जुर्माने के रूप में भी कुछ पैसे का भुगतान करना पड़े। पैसा बचाने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए नियमों का पालन करें।

यदि आपने लोन के लिए अप्लाई किया है तो जल्दी ही आपका लोन पास हो जाएगा। आपको अपने मित्रों तथा परिजनों से भी वित्तीय सहायता प्राप्त होगी। कुल मिलाकर पैसे के मामले में वर्ष 2023 आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने की संभावना है। यदि आप कुछ कानूनी मुद्दों में उलझे हुए हैं तो उनके फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं। वर्ष की अंतिम तिमाही में यात्रा करने से बचें अन्यथा कोई अनहोनी घट सकती है।

Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation