कुत्ता और बैल राशि की अनुकूलता: लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

यदि आप ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो आपको चीन की पारंपरिक ज्योतिष पद्धति को एक बार निश्चित रूप से अपनाना चाहिए। पिछले 2000 वर्षों से चली आ रही चीनी ज्योतिष पद्धति उनकी संस्कृति और उनके रोजमर्रा के जीवन का एक हिस्सा है। चीनी ज्योतिष प्रणाली में बारह राशियां मानी गई हैं। इन बारह राशियों में से प्रत्येक राशि को एक जानवर द्वारा दर्शाया गया है। यदि आप किसी विशेष महीने में पैदा हुए हैं तो आपको एक जानवर द्वारा दर्शाया जाएगा जो उस विशेष महीने का प्रतीक है जिसमें आपका जन्म हुआ है। इसके आधार पर बताया जा सकता है कि आपका स्वभाव कैसा होगा। आइए इस ब्लॉग में हम ऑक्स (बैल) और डॉग (कुत्ता (Dog)) राशि के जातकों की अनुकूलता (Dog and Ox Compatibility) का पता लगाएंगे।


कुत्ता राशि चक्र में जन्मे जातक के लक्षण

डॉग राशि चक्र में जन्मे जातक स्वभाव से बहुत तेज-तर्रार, काफी वफादार और बहुत ईमानदार होते हैं। वे बहुत अप्रत्याशित और स्पष्टवादी प्राणी भी हैं। हम जानते हैं कि एक कुत्ता (Dog) किसी भी परिस्थिति में और किसी भी समय लोगों के साथ काफी वफादार होता है। इसी तरह, डॉग राशि के ये लोग बेहद वफादार और बहुत स्पष्टवादी और सीधे-सादे लोग होते हैं।

वे बहुत मेहनती भी होते हैं और व्यवहारकुशलता रखते हैं। वे स्वभाव से धार्मिक होते हैं। वे अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से भीड़ को नियंत्रित कर सकते हैं। उनका मनोरंजन कर सकते है। कुत्ता (Dog) जातक बहुत साधन संपन्न व्यक्ति होते हैं। वे अपनी सहज बातचीत और सकारात्मक दृष्टिकोण से किसी भी संख्या में लोगों से मित्रता करने की क्षमता रखते हैं।

ज्योतिष के जरिए अपना जीवन बदलें। विशेषज्ञों से 1 रुपए प्रति मिनट में बात करें


प्रेम संबंधों में कुत्ता जातक कैसा व्यवहार करता है?

चीनी राशि चक्र के सिद्धान्तों के अनुसार, डॉग राशि के जातक इतने वफादार होते हैं कि वे नहीं जानते कि अपने साथी की चापलूसी कैसे करें। चुटकुलों से ये उनका मनोरंजन करने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा ये लोग प्रेम संबंध में बेहतरीन पार्टनर होते हैं। किसी भी रिश्ते में ऐसे जातक बहुत चतुर और बिल्कुल भरोसेमंद माने जाते हैं।

उनके पास बहुत से गुण होते हैं जिनके आधार पर वे अपने पार्टनर को सहज ही आकर्षित कर लेते हैं। वे बहुत दयालु, काफी जिम्मेदार और बहुत प्रतिबद्ध वाले प्राणी हैं। वे अपने पार्टनर को सुरक्षा की स्थायी भावना प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, वे खुद काफी संवेदनशील होते हैं। विशेष रूप से रोमांटिक रिश्तों में, उन्हें अपने साथी से आसानी से चोट लग सकती है। डॉग चक्र के जातकों के साथियों को उनसे झूठ बोलने या उनसे कुछ छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यदि वे ऐसा करते हैं तो वे अपने वफादार कुत्ता (Dog) जातक साथी को हमेशा के लिए खो सकते हैं। कुत्ता (Dog) जातक एक सुखी और सरल जीवन की तलाश में रहता है और यही उम्मीद भी करता है। इनका झुकाव सामाजिक कार्यों, दूसरों को दान व अच्छे जीवन जीने की ओर होता है।

एस्ट्रो गाइड के माध्यम से अपने दैनिक जीवन को उन्नत करें, अभी MyPandit ऐप को डाउनलोड करें।


बैल राशि चक्र में जन्मे जातक के लक्षण

चीनी राशि चक्र पद्धति के अनुसार, बैल जातक एक बहुत ही वफादार और ईमानदार व्यक्ति है। वे सख्त लोग हैं और ईमानदारी पसंद करते हैं। हालांकि, वे एक परंपरावादी हैं और रूढ़िवादी विचार रख सकते हैं। उनके परिश्रम और धीरज के गुणों के कारण उन्हें उनके आसपास के लोग पसंद करते हैं। कुल मिलाकर वे प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। वे दिल से मजबूत लोग होते हैं।

एक बैल जातक कभी भी भयभीत नहीं होता है उनके लिए कोई कठिनाई इतनी बड़ी नहीं होती है कि वे घबरा जाए। किसी भी असहज स्थिति को आसानी से वे मैनेज कर सकते हैं। वे मेहनतशील या मेहनती प्राणी भी हैं। ऑक्स जातकों में कई बार काफी जिद्दी होने की प्रवृत्ति देखी जाती है। यह उनके लिए बहुत अच्छा नहीं है। वे लचीले दिख सकते हैं हालांकि वे काफी भावुक भी होते हैं। वे कुछ खास पस्थितियों में मूडी और चिड़चिड़े हो सकते हैं।


प्रेम संबंध में बैल जातक कैसा व्यवहार करता है?

चीनी ज्योतिष के अनुसार, ऑक्स वंश के व्यक्ति रिश्तों में काफी वफादार और ईमानदार होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति बहुत केयरिंग होते हैं। वे विचारशील और सतर्क रहते हैं। हालांकि, वे बहुत अजीब व्यक्ति भी हैं। खासतौर पर यदि रोमांटिक स्थिति के बारे में बात की जाए तो। बाहर से, वे बहुत ही शांत और लचीले व्यक्ति के रूप में दिखाई दे सकते हैं। उनके पास सिद्धांतों को परिभाषित करने वाला एक सेट है जिस पर वे आगे बढ़ना चाहते हैं। वे किसी विशेष स्थिति में अपने शब्दों या कार्यों में अजीब हो सकते हैं। साथ ही उनमें कई बार जिद करने की प्रवृत्ति भी देखी जाती है। इसलिए, उस समय उनके पार्टनर के लिए उन्हें समझना और समझाना दोनों ही बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

क्या आपके लिए शादी करने का सही वक्त आ चुका है ज्योतिष की मदद लें, विशेषज्ञों से एक रुपए प्रति मिनट में बात करें


कुत्ता पत्नी और बैल पति

चीनी ज्योतिष अनुसार, एक व्यक्ति के रूप में बैल जातक हालात और पैसे को ध्यान में रखकर कदम उठाता है, वह दूसरों पर निर्भर होना पसंद नहीं करता। दूसरी ओर, कुत्ता (Dog) पत्नी बहुत सीधे और सुव्यवस्थित दिमाग के साथ बहुत उदारमना भी होती है। वह एक बहुत ही समर्पित साथी है। हालांकि, बैल पति बहुत कठोर और अभिमानी हो सकता है और अपनी खुले विचारों वाली और मिलनसार पत्नी को अपने अधीन करने के लिए अधीर हो सकता है।

डॉग वाइफ यह बकवास बिल्कुल सहन नहीं करेगी। यदि उसका बैल पति उस पर नियंत्रण करने का प्रयास करता है या उसकी अवहेलना करता है तो उसकी प्रतिक्रिया हिंसक हो सकती है। बैल पति बहुत अलग-थलग रहना पसंद करता है। उसे अपनी डॉग वाइफ की ठंडी, तार्किक और स्पष्ट पूछताछ पसंद नहीं आती है। हालांकि उन्हें एक-दूसरे की कंपनी में टाइम बिताना आसान और अच्छा भी लगता है। इसी कारण ऑक्स और डॉग जातकों में अनुकूलता बनी रहती है।


बैल पत्नी और कुत्ता पति

बैल पत्नी और कुत्ता (Dog) पति दोनों रिश्तों में बहुत वफादार होते हैं। अगर वे शादी कर लेते हैं तो वे अपनी वैवाहिक जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, बैल पत्नी दबंग और कठोर हो सकती है और उसका स्वभाव उनके रिश्ते के लिए खतरा पैदा कर सकता है। डॉग पति अपनी बोलने की स्वतंत्रता को बहुत महत्व देता है और वह समानता में विश्वास करता है। उसे अपनी संकीर्ण सोच वाली ऑक्स वाइफ को मनाना मुश्किल होगा। हो सकता है कि वह बहुत लंबे समय तक उसके नखरे नहीं सह सके।

दूसरी तरफ ऑक्स वाइफ अपने पति के सीधे-सादे स्वभाव को ज्यादा पसंद नहीं करती है। हो सकता है कि वह उसके मुखर यानी अधिक बोलने वाला बातूनी तरीके को सहन न करे। वह ऐसी व्यक्ति है जो अपने मन में शत्रुता पैदा कर सकती है और उन्हें लंबे समय तक कंट्रोल भी कर सकती है। ये दोनों पति-पत्नी डॉग और ऑक्स एक-दूसरे की आलोचना करने से नहीं चूकेंगे। हालांकि, दोनों अपने रिश्तों में किसी न किसी मोड़ पर इसके लिए दोषी बने रहते हैं। ऑक्स और डॉग का रिश्ता दोनों पक्षों से अपने आपको समझाने की दिशा में काफी काम करने के लिए मांग करेगा।

तो अगर आप बैल या कुत्ता (Dog) जातक हैं और अपना परफेक्ट मैच चाहते हैं तो आप सही जगह पर हैं। किसी चीज का इंतजार न करें। अपनी निःशुल्क जनमपत्री अभी प्राप्त करें!


आखिर में...

आज के लिए इतना ही। हमें आशा है कि आप बैल व कुत्ता (Dog) जातकों के बीच प्रेम संबंधों की अनुकूलता के बारे में काफी कुछ जान गए होंगे। अंत में, यह बात मायने रखती है कि आपका साथी आपको समझने के लिए कितना इच्छुक है और इस काम के लिए वह किस हद तक जा सकता है। यह और अन्य सभी गुण जो आप अपने साथी में देखना चाहते हैं, का विश्लेषण तभी किया जा सकता है जब आप अपने अद्भुत व्यक्तित्व और जीवन में आने वाली चुनौतियों को समझ लें। इसी के आधार पर कोई संबंध टिकाऊ होगा या नहीं, यह जाना जा सकता है।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation