अंक ज्योतिष: भाग्यांक 4, समानता, सुरक्षा और स्थिरता

अंक ज्योतिष में भाग्यांक 4 हमेशा समानता, सुरक्षा व स्थिरता का प्रतीक होता है। इसमें चार पक्ष होते हैं, चारों की पक्ष बराबर होते हैं। कोई भी कमजोर नहीं होता है। ये बहुत धैर्यवान, ढृढ़ और सभी के प्रिय होते हैं। अगर आप इस अंक के साथ जन्में हैं तो यकीन मानिए कि आप व्यवहारिक सोच व क्रियान्विति की क्षमता रखते हैं।


भाग्यांक क्या है, कैसे राह दिखाता है?

भाग्यांक एक निश्चित संख्या होती है, जिसके आधार पर किसी व्यक्ति के लिए भविष्यवाणी की जा सकती है। यह जाना जा सकता है कि वह कैसे काम करेगा, उसका भविष्य कैसा होगा, व्यक्तित्व किस तरह का होगा। उसकी क्या खासियतें होंगी। ये बताते हैं कि जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में किस तरह कार्य किया जा सकता है।

अपनी वार्षिक रिपोर्ट के आधार पर जानिए भाग्यांक 4 क्या आपके लिए वाकई भाग्य का द्वार खोलेगा…


भाग्यांक 4 जुड़ा है कठोर परिश्रम से

भाग्यांक 4 कठोर परिश्रम और तपस्या से जुड़ा है। अगर आपका भाग्यांक 4 है तो इसका मतलब है कि आप जीवन में प्रबंधन का किरदार बेहतर तरीके से निभा सकते हैं। आप सेवा कार्यों का महत्व समझते हैं। इसी वजह से लोग आपको सबसे अलग और खास मानते हैं। भाग्यांक 4 हमेशा गुणवत्ता, सम्मान, संतुष्टि, स्थिरता और स्थायित्व से जुड़ा अंक है। इनमें लचीलापन बहुत मुश्किल से आता है। ये अपनी मन की शक्ति और धैर्य की मदद से जीवन में आगे बढ़ते रहते हैं। वहीं, अंक 4 रूढ़िवादिता और सुरक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। यह बताता है कि आप अपने कार्यों के प्रति समर्पित होते हैं और नैतिकता का अनुसरण करना पसंद करते हैं।


भाग्यांक 4 : जमीन से जुड़े होते हैं ये लोग

अंक चार हमेशा स्थिरता और जवाबदेही का प्रतीक होता है। आप साधारण व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते हैं, जमीन से जुड़े होते हैं और आपकी प्राथमिकता वित्तीय स्थिरता हासिल करना होती है। आपको अपना सम्मान सबसे प्रिय होता है। इसमें टीम नेतृत्व की क्षमता होती है आप पूरी टीम को साथ रख सकते हैं। आप भरोसेमंद होते हैं। आप हमेशा नैतिकता की राह पर आगे बढऩा पसंद करते हैं आप मेहतनी होते हैं।

भाग्यांक 4 के जातकों के लिए किस राशि के जातक होंगे अनुकूल जानिए अपनी अनुकूलता एकदम फ्री…


भाग्यांक 4: होते हैं सहज और बोलते हैं बेझिझक

आप सहज होते हैं, लोगों की पहुंच में होते हैं तो लोग आपसे मिलने में झिझक महसूस नहीं करते हैं। आप व्यवहारिक होते हैं और जमीन से जुड़े हुए तो होते ही हैं पर कभी किसी के दबाव में नहीं आते हैं। आप हर काम को बारीकी के साथ करना पसंद करते हैं, यह आपके काम की गुणवत्ता को बताता है। आप ईमानदार, भरोसेमंद, वफादार और शक्तिशाली होते हैं। आप अपने कार्य को व्यवस्थित और उचित तरीके से पूरा करते हैं। आपको मेहनती और कर्मठ माना जाता है।

समय की पाबंदी और कार्य की निरंतरता ही आपके लिए सफलता की कुंजी है। आप आसानी से हार नहीं मानते। आप एक महान योजनाकार होने के साथ-साथ एक प्रबंधक भी हैं। 4 अंक वाले लोग अलग होते हैं और बाहरी दुनिया को लेकर उनका अपना एक अलग नजरिया होता है। आपको अधिक कूटनीतिज्ञ बनाता है।


भाग्यांक 4: नकारात्मक बातें, बस मेहनत, आराम भूल जाते हैं

चार अंक वाले व्यक्ति बहुत मेहनती होते हैं। इतने मेहनती की कई बार वे आराम करना ही भूल जाते हैं। वे भूल जाते है कि आराम भी उतना ही जरूरी होता, जितना काम। ऐसे में आप खुद से की गई उम्मीदें पूरा नहीं होने पर खुद ही के गुनहगार से बन जाते हैं। आप हर बात का जिम्मेदार खुद को मान लेते हैं, फिर भले वो काम हो या प्यार में नकारा जाना। ऐसा कुछ होने पर आप अपनी दुनिया में कैद हो जाते हैं। भूल जाते हैं कि बाहरी दुनिया अपने विचारों से कहीं बढ़ी है। आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आते हैं, आप जोखिम लेने से डरते हैं।


भाग्यांक 4 : प्रेम के मामले में परिपक्व और वफादार

जैसे-जैसे आप परिपक्व और वफादार बनते हैं, आपको अपने अंदर एक शानदार साथी मिल जाता है। आपमें रोमांस की भावना बहुत अधिक नहीं होती है। उसे तलाशना भी मुश्किल है। वहीं शादी के मामले में आप सपनों जैसी शादी चाहते हैं। दिखावे पर नहीं जाकर समझदारी से शादी करना चाहते हैं। जब आप एक साथी की तलाश करते हैं, तो आप अपने दिमाग में एक बहुत ही यथार्थवादी दृष्टिकोण रखते हैं। आपको पता होता है कि आप क्या खोज रहे हैं। आपके पास सच्चे प्यार से मिलने जैसी उम्मीद नहीं होती है आप जानते हैं कि एक रिश्ते को आगे चलाने के लिए उन्हें एक-दूसरे के साथ खड़ा होना पड़ता है। चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।

आपका भाग्यांक 4 आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है अपनी फ्री जन्मपत्री देखिए…


भाग्यांक 4: एक अंक वाले होते हैं सबसे उपयुक्त

भाग्यांक चार के व्यक्ति के लिए सबसे सही साथी अंक एक वाले व्यक्ति होते हैं। ये एक दूसरे के प्रति पूरी तरह संकल्पित होते हैं। अगर ये पूरा ध्यान एक दूसरे के प्रति लगा दें तो इससे बेहतर जोड़ा कोई दूसरा नहीं हो सकता है। ये एक दूसरे के लिए बिल्कुल फिट हो जाते हैं। अगर ये आपको अपने जीवन में जगह दे देते हैं तो आपसे बढ़कर इनके लिए कुछ नहीं होता है। आप हमेशा के लिए इनकी प्राथमिकता बन जाते हो। अंक 8 भी भाग्यांक 4 के व्यक्तियों के लिए अच्छे साथी बनने के सारे गुण रखते हैं। अंक 8 के व्यक्ति अति महत्वाकांक्षी होते हैं। ये आपके जीवन को रोमांस से भर देते हैं।


भाग्यांक 4: अंक 3 और 5 से नहीं बैठता है तालमेल

भाग्यांक चार के साथ कई दूसरे अंक वाले होते हैं, जो तालमेल नहीं बना पाते हैं। आम तौर पर अंक 3 या 5 वाले व्यक्ति भाग्यांक 4 के व्यक्तियों के लिए सही नहीं होते, उनका तालमेल नहीं बैठ पाता है। ये दोनों ही छोटी-छोटी बातों में बेचैन हो जाते हैं। कठिन कामों की तरफ जाना पसंद नहीं करते हैं। ये इतने दयालु होते हैं कि किसी पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगा पाते। ऐसे में इन दोनों अंकों के व्यक्तियों के साथ किसी तरह का मेल करना कठिन हो जाता है।


भाग्यांक 4: हर बॉस चाहता है ऐसा कर्मी

अंक ज्योतिष कहता है कि भाग्यांक 4 के लोग अनोखे होते हैं। इनमें कई गुण होते हैं। ये सफलता या पैसा कमाने के लिए छोटा रास्ता नहीं अपनाते। ये हमेशा कड़ी मेहनत करके ही आगे बढऩे का प्रयास करते हैं। इनमें समर्पण और वफादारी दो ऐसे गुण होते हैं कि हर बॉस इनके जैसे कार्मिक को अपने साथ रखना पसंद करते हैं। इनके पास बहुत अधिक दृढ़ता, समर्पण और दृढ़ता होती है। ये अपना सौ प्रतिशत प्रयास कर संतोषजनक कार्य करते हैं।

इन पर न सिर्फ दूसरों को विश्वास होता है बल्कि इनके संबंध भी दूसरे लोगों से बहुत ही अच्छे होते हैं। ये टीम वर्क के लिए बहुत अच्छे साबित होते हैं, हमेशा अपने काम को पूरी संजीदगी से पूरा करते हैं। किसी योजना को लागू के मामले में ये बहुत ही योग्य और सक्षम होते हैं। ये बेहतर परिणाम दे पाते हैं। बैंकिंग, प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं।


भाग्यांक 4: नीला रंग होगा लकी

इस अंक के व्यक्तियों पर नीला रंग सबसे ज्यादा सूट करता है। पीला और हल्का हरा उन पर सुंदर दिखता है और अच्छे परिणाम दिलाता है। हर महीने की 1, 10 या 19 तारीख काफी भाग्यशाली होती है। 28 अंक उनके लिए मध्यम भाग्यशाली है।

क्या आपके जीवन में आने वाली समस्याओं से आप परेशान है अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात कर पाएं समाधान, पहला कॉल फ्री…


भाग्यांक 4: गहरी आंखें और घुंघराले बाल

भाग्यांक 4 के लोग शरीर में थोड़े मोटे, मध्यम ऊंचाई वाले होते हैं। उनकी आंखें गहरी होती हैं। उनके बाल घुंघराले और काले घने होते हैं।


भाग्यांक 4:

अंक 4 के व्यक्तियों में बीमारियों से लडऩे के प्रति काफी क्षमता होती है। इनकी इम्यूनिटी अच्छी होती है। हालांकि वे पित्त के रोगों से प्रभावित हो सकते हैं। अत्यधिक खाने से बचना बेहतर होता है। तंत्रिका तंत्र और तनाव से जुड़ी परेशानी अस्थाई रूप से हो सकती है। पेट, अपच, पीठदर्द जैसी परेशानियों से पीडि़त होते हैं। मांस और मसालेदार भोजन से परहेज करने से उन्हें इन बीमारियों से लडऩे में मदद मिलेगी।


अंक 4: ज्योतिष के जरिए तलाशे जीवन की सही दिशा

अपने जीवन के लिए सही दिशा तलाशने के लिए अंक ज्योतिष सबसे सही तरीका है। अंक ज्योतिष हमें सही राह दिखा देते हैं। लेकिन इसके लिए हमें सबसे पहले अपना भाग्यशाली अंक या अपने भाग्य का अंक जानना होगा। इसे पता लगाने के बाद ही हम कुछ सही स्थिति को पहचान सकते हैं। भाग्यांक को जानना अधिक मुश्किल नहीं है। अपने जन्म की तारीफ की मदद से यह जाना जा सकता है। इसकी एक विधि होती है, जिसमें जन्मतिथि में शामिल अंकों जोड़ा जाता है। अंत में आना वाला इकाई अंक ही हमारा भाग्यांक होता है।

मान लीजिए कि आपकी जन्मतिथि 18-12-1963 है। इसमें माह 12, है, जिसे 1+2=3 कर दिया गया है। जन्म तिथि, 18 को 1+8=9 कर दिया गया है। वहीं अंत में, 1963 को 1+9+6+3=19 कर दिया गया जो आगे 1+9=10=1 हो जाएगा। अंत में हम सभी परिणामों को जोड़ लेंगे एकल संख्या 3+9+1=13 है। अंत में, हम 1+3 जोड़ते हैं और भाग्यांक 4 आता है।


भाग्यांक 4 की हस्तियां

  • बिल गेट्स,
  • ब्रैड पिट,
  • निकोल किडमैन,
  • इरफान खान,
  • श्रीदेवी

अंत में

भाग्यांक 4 व्यावहारिकता और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है। आज की आधुनिक दुनिया में चार एक बहुत ही शुभ अंक है। यह आपकी कड़ी मेहनत आपको सही दिशा दिखाती हैं, आपको एक लक्ष्य बताती है। ये सभी हालातों में आपको एक भरोसेमंद व्यक्ति बनाती है। अंक 4 वाले लोगों को अक्सर समाज के निर्माता और निर्माता के रूप में देखा जाता है। वे सामान्य जीवन जीने व मिसाल बनने के लिए जाने जाते हैं।