कर्क राशि के लोगों के लिए यह हैं सर्वश्रेष्ठ कॅरियर विकल्प

राशि चक्र की चतुर्थ राशि कर्क के जातकों को तब आनंद की अनुभूति मिलती है, जब उन्हें दूसरों की देखभाल करने का मौका मिलता है। ऐसा काम करके कर्क राशि वालों को व्यक्तिगत संतुलन भी प्राप्त होता है। इस राशि के अंतर्गत पैदा हुए ज्यादातर लोग दूसरों की देखभाल करते हैं। कर्क राशि के लोग कार्यस्थल या जहां वो काम कर रहे हैं वहां अपनी रचनात्मकता दिखाने की भी पूरी कोशिश करते हैं। इस राशि वालों के अंदर पीड़ितों की सेवा करने के अच्छे इरादे होते हैं, लेकिन साथ ही वह सावधान भी रहते हैं।

कर्क राशि के जातक अपने चारों ओर कर्क यानी केकड़े की ही तरह एक सुरक्षा दीवार बना कर रखते हैं। इस राशि के लोगों का खोल जब तक आप तोड़ नहीं देते, यानी जब तक आप उनके सुरक्षात्मक रवैये को जान नहीं लेते तब तक वो आपको बहुत ठंडे या यूं कहें अव्यवहारिक लग सकते हैं। इस राशि वालों को अपनी रचनात्मकता दिखाने में भी आनंद आता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में वह किसी का मनोबल बढ़ाने करने या किसी नये शख्स का स्वागत करने में अव्वल रहते हैं। इस राशि वाले अच्छे मानव संसाधन अधिकारी यानी ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर (HR) भी हो सकते हैं। हालांकि इनके इरादे अच्छे होते हैं, लेकिन यह बाकी लोगों से भी सावधान रहते हैं, जिस तरह एक केकड़ा अपने दुश्मनों से सावधान रहता है। केकड़े की ही तरह एक सुरक्षात्मक दीवार यह अपने आसपास बनाए रखते हैं। कर्क राशि के व्यक्ति पर यदि आप आक्षेप नहीं लगाते तो वह आपको बहुत अच्छा लग सकता है। परंतु यदि इनका मूड ठीक न हो तो यह आपकी गलती पर आपको अच्छा सबक सिखा सकते हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि, अगर वो आपको अपने दोस्तों के दायरे में चाहते हैं तो जिंदगी भर के लिए वह आपको अपना दोस्त मानेंगे। इस राशि के लोग दूसरों में ईमानदार रवैये को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। साथ ही जिस पर वह भरोसा करते हैं उनके साथ अच्छे कार्यकारी संबंध बनाते हैं। कर्क राशि के लोग बाहर से भले ही बहुत कठोर दिखें लेकिन अंदर से वह बहुत संवेदनशील होते हैं, और लोगों के साथ की जरूरत उनको बहुत अधिक होती है। हालांकि यदि उनको लगे कि उनकी जरूरतें पूरी नहीं हो रहीं, तो इससे उन्हें काम करने में दिक्कतें हो सकती हैं। कर्क राशि के लोगों के ऊपर जब परेशानी या कोई समस्या आती है तो वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने या टकराव और संघर्ष से बचते हैं। इसलिए वह खुद को ज्यादा जाहिर किए या ज्यादा आक्रामक हुए बिना स्थिति से निपटते हैं, जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होती। वैसे कर्क राशि के लोग स्वतंत्र होकर काम करना पसंद करते हैं, लेकिन कोई इनको दिशा निर्देश दे तो भी इससे इनको कोई परेशानी नहीं होती।


नौकरी और पेशे में कैसे होते हैं कर्क राशि के लोग?

जल तत्व प्रधान होने के कारण कर्क राशि के लोग भावुक, गहरे चरित्र वाले और रहस्यमयी होते हैं। इनका स्वभाव बहुत अधिक समुद्र की तरह होता है। इस राशि वाले संवेदनशील होते है और इनके अंदर अंतर्ज्ञान होता है। यदि आप भी इस राशि के अंतर्गत पैदा हुए हैं, तो आपमें भी अपने आस-पास के लोगों की जरूरतों को समझने की क्षमता होगी।

चंद्रमा की स्वामित्व वाली कर्क राशि के लोग, घर में सुख-सुविधाओं की तलाश करते है। जैसा कि आप जानते हैं, कर्क राशि के लोग सुरक्षा की मांग करते हैं चाहे भावनात्मक हो, शारीरिक हो या फिर आर्थिक। इसके अलावा, उन लोगों के लिए भी वह सुरक्षा चाहते हैं जिनसे वह जुड़े होते हैं।

इस राशि से जुड़े जातक बिना शर्त प्यार करते हैं, अच्छे सहायक होते हैं, लेकिन इनका रवैया सुरक्षात्मक भी होता है। आमतौर पर कर्क राशि के लोग अपनी भावनाओं को छिपाते हैं और दूसरों को नहीं दिखाना चाहते कि वे कितने संवेदनशील हैं। हालांकि कर्क राशि के लोग डर को ध्यान में रखा जाए, तो वे अकेले होने से बचने के लिए अक्सर बड़ी लंबाई लड़ाई लड़ते हैं।

अतीत की यादों को भुला पाना इस राशि के लोगों के लिए मुश्किल होता है। इस राशि के लोगों की करुणा सामने वाले को क्षमा तो कर सकती है, लेकिन वह कभी किसी के द्वारा किये गये अच्छे या बुरे कार्य को भूलते नहीं हैं। इस राशि के लोग अपनी भावनाओं को साझा करने की कोशिश तो करते हैं, लेकिन जब इन्हें लगता है कि इनकी भावनाएं कोई नहीं समझ सकता तो अकेले रहने में भी इनको कोई परेशानी नहीं होती।


कर्क राशि के स्त्री पुरुषों का काम और व्यवसाय

कर्क राशि में पैदा होने वाले नौकरीपेशा लोग आमतौर पर मेहनती और वफादार होते हैं। पेशेवर जिंदगी में इस राशि के लोग प्रतिबद्धता दिखाते हैं, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। इस राशि के स्त्री-पुरुष कार्यक्षेत्र में सहयोगात्मक माहौल बनाते हैं और अपने साथ काम करने वालों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

राशि के गुणों के साथ, आपका लग्न और चंद्र राशि भी कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देते हैं। अपनी मुफ्त व्यक्तिगत जन्मपत्री से आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसा होगा आपका कॅरियर, अभी बात करें हमारे विशेषज्ञ से


कर्क राशि के लोगों के लिए शीर्ष 10 कॅरियर विकल्प

सहायक प्रवृत्ति वाले कर्क राशि के लोगों के लिए वह नौकरियां सबसे अच्छी होती हैं जिनमें दूसरों की देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी इनको दी जाती है। हालांकि कर्क राशि के लोगों का परोपकारी रवैया विभिन्न क्षेत्रों में दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम होता है। तो आइए जानते हैं कि इस राशि के लोगों के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ कॅरियर क्षेत्र क्या हैं।

सीईओ (CEO)

कर्क राशि के जातकों की कॅरियर कुंडली में यूं तो इनके सहयोगात्मक और देखभाल करने वाले गुणों के बारे में बात की जाती है, लेकिन कर्क राशि वाले कॉर्पोरेट सेक्टर में भी अच्छा कार्य करने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोगों की निष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति इनको आधिकारिक पदों पर जबरदस्त कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

कर्क राशि के लोगों में अपनी बात रखने की अच्छी क्षमता होती है, या यूं कहें इस राशि वाले अच्छी संचार क्षमता वाले होते हैं। इसके साथ ही सहज निर्णय लेने का इनका गुण कंपनी, कंपनी के कर्मचारियों और शेयरधारकों के आवश्यक हितों का ख्याल रखने में कारगर सिद्ध होता है। किसी भी क्षेत्र में एक कार्यकारी अधिकारी का पद न केवल नौकरी की संतुष्टि (Job Satisfaction) देता है, बल्कि व्यक्ति को आर्थिक संतुलन भी प्रदान करता है। जैसा कि हम जानते हैं, यह वही महत्वाकांक्षा है जिसे हर कर्क राशि का व्यक्ति पूरा करना चाहता है। यही कारण है कि, सीईओ(CEO) का पद कर्क राशि के लोगों के लिए अच्छे कॅरियर विकल्प में से एक है।

रियल्टर (संपत्ति का कार्य करने वाला)

कर्क राशि के अंतर्गत पैदा होने वाले लोग घर की सुख-सुविधाओं का सबसे अधिक आनंद लेने वाले होते हैं, इसलिए कर्क राशि के जातकों के लिए घर या संपत्ति की खरीद फरोख्त के कार्य से अच्छा क्या हो सकता है? कर्क राशि के लोग, जो अत्यधिक सहज और दूसरों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील होते हैं, अपने ग्राहकों के लिए भी ऐसी संपत्ति खोजते हैं जिससे उनके ग्राहक प्रसन्न हों। इस राशि के लोगों को दूसरों के लिए सुरक्षित और आरामदायक स्थान खोज कर बहुत संतुष्टि प्राप्त होती है।

इसके अलावा, क्योंकि इस राशि के लोगों में वित्तीय मामलों को लेकर चतुराई होती है, इसलिए खरीदारी और पैसों से जुड़े मामलों को यह प्रभावी ढंग से संभालने में सक्षम होते हैं।

नर्स

जिस व्यक्ति में प्राकृतिक रूप से देखभाल का गुण हो उसके लिए नर्सिंग का विकल्प स्वाभाविक रूप से अच्छा होता है, और कर्क राशि के लोग यह कार्य करने में उत्कृष्ट होते हैं, क्योंकि इस राशि वालों में दूसरों की देखभाल करने का गुण देखा जाता है। इस सहयोगात्मक व्यवसाय में आकर कर्क राशि के लोग कामयाब हो सकते हैं, अगर उनके अंदर रोगियों और परिवार के लोगों की देखभाल करने के लिए संवेदनशीलता, अंतर्ज्ञान, दया और सहानुभूति विद्यमान है तो इस क्षेत्र में उनसे ज्यादा प्रगति कोई नहीं पा सकता।

हालांकि इस राशि वालों को नर्सिंग के क्षेत्र में जाने का निर्णय लेते समय सावधान रहना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं कि कर्क राशि के लोग भावनात्मक जुड़ाव बनाने में अच्छे होते हैं और जिनकी वह देखरेख करते हैं उनसे भी जुड़ जाते हैं, हालांकि स्वयं के साथ होने वाली त्रासदियों के प्रति भी वे बेहद संवेदनशील होते हैं। इसी वजह से कर्क राशि के लोगों को ऐसे रोगियों की देखभाल करने से बचने की सलाह दी जाती है जो बहुत गंभीर बीमारियों से पीड़ित होते हैं। ऐसी स्थिति में गंभीर रोगियों की नकारात्मकता को अपने अंदर महसूस करके कर्क राशि वाले खुद को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

नैनी/गवर्नेस

चंद्रमा के प्रभाव के चलते कर्क राशि के लोगों में मातृत्व का गुण विद्यमान होता है। इसलिए इस राशि के लोगों के लिए ऐसी नौकरियां अच्छी होती हैं जिनमें उन्हें दूसरों की देखभाल करनी हो, या लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हो। ऐसी नौकरियां कर्क राशि वालों को संतुष्टि भी प्रदान करती हैं।

कर्क राशि वालों के लिए, नैनी या गवर्नेस की भूमिका एक अच्छा कॅरियर विकल्प है। क्योंकि उनको यह बात अच्छी लगती है कि कोई उनको अपनी जरूरत समझे। इसलिए बच्चों और उनके अभिभावकों को उनके व्यक्तित्व का यह गुण आकर्षित करता है, और वह दोनों ही पक्षों को संतुष्ट करने में कामयाब होते हैं। कर्क राशि के लोग शिक्षा और खेल में रचनात्मकता लाने के लिए अपनी कल्पनाओं का उपयोग करने में भी सक्षम रहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात, वे अपने कॅरियर का पूरा समय घर जैसे माहौल में बिताने में सक्षम रहते हैं, साथ ही उन्हें ऐसा कॅरियर पसंद भी आता है जिसमें उन्हें दूसरों की देखभाल करनी हो।

निजी बावर्ची (Private Chef)

कर्क राशि चिन्ह को पेट से संबंधित माना जाता है, और कर्क राशि के लोग भोजन के शौकीन माने जाते हैं। इस राशि वालों को घर का बना भोजन बहुत प्रिय होता है। इसके साथ ही इस राशि वाले जातक प्राकृतिक रूप से देखभाल करने वाले होते हैं, साथ ही दूसरों की जरूरतों का ख्याल भी रखते हैं और सबको घर जैसा वातावरण देने की कोशिश करते हैं।

एक निजी शेफ के रूप में काम करना, चाहे वह किसी निश्चित समय के लिए हो या लंबे समय के लिए, एक स्थान में रहकर हो या समय के अनुसार अलग-अलग जगह पर, कर्क राशि के लोग अपनी रचनात्मकता ग्राहक को स्वादिष्ट भोजन देने और उनकी जरूरतों को पूरा करने में लगाते हैं। खानपान के प्रति इनका जुनून ग्राहक को संतुष्ट करने वाला होता है।

होटल उद्योग / रेस्टरां

कर्क राशि के लोग अपने निजी जीवन में भी मेजबान की भूमिका निभाते हैं। इस राशि के लोग अपने घर में मेहमानों का स्वागत करते हैं और उनकी हर जरूरत को पूरा करना चाहते हैं। जब इनके इस गुण को पेशेवर दृष्टि से देखा जाता है, तो होटल प्रबंधक की भूमिका इनके लिए बहुत अच्छी मानी जा सकती है।

इस भूमिका में कर्क राशि के लोग होटल के संचालन के सभी उत्कृष्ट गुणों को पहचानेंगे और उनकी देखरेख करेंगे। उनका यह रवैया मेहमानों को संतुष्ट करने वाला होगा और वह हमेशा उच्चतम स्तर की सेवाएं देने की कोशिश करेंगे। कर्क राशि के लोग अपने पेशेवर कौशल को लगातार बढ़ाने की कोशिश करते हैं, और रचनात्मक बुद्धि से सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करने का प्रयास करते रहते हैं।

इंटीरियर डिजाइनर

कर्क राशि के लोग स्वतंत्रता पर जोर देते हैं, लेकिन दिशा निर्देश लेना-देना इनको पसंद आता है। जब दूसरों की जरूरतों की बात आती है तो उसे जानने की इनके पास जबरदस्त क्षमता होती है। इस राशि के लोग उन नौकरियों के लिए भी तैयार होते हैं जिनके लिए रचनात्मकता की आवश्यकता होती है, और जिन कामों को करके यह सकारात्मकता परिवर्तन ला सकते हैं।

यह सब गुण कर्क राशि के जातक को अच्छा इंटीरियर डिजाइनर बनने का उम्मीदवार बनाते हैं। इनके काम करने का संगठनात्मक तरीका और धन प्रबंधन की इनकी क्षमता, समय की कमी और बजट की कमी के बावजूद भी इन्हें अच्छा कार्य करने के योग्य बनाती है। इसके परिणामस्वरूप सामंजस्यपूर्ण माहौल रहता है जहां अन्य लोग आराम से कार्य कर सकते हैं।

आर्किटेक्ट

इंटीरियर डिजाइनर की ही तरह कर्क राशि के लोगों के लिए आर्किटेक्चर भी एक अच्छा कॅरियर विकल्प है, जो घर के प्रति इनके लगाव के साथ इन्हें अपनी रचनात्मकता जाहिर करने का मौका प्रदान करता है। इस पेशे में कर्क राशि के लोग ग्राहक के सपनों का घर बनाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। हालांकि घर बनाते समय वह सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता देंगे। इसके लिए वह दी गई जानकारियों और जरूरतों का आकलन करने के बाद सावधानीपूर्वक योजनाओं को बनाएंगे और उस पर कार्य करेंगे।

समाजसेवी

कर्क राशि के जातक सामाजिक कार्यों को करने में बहुत अनुकूल माने जाते हैं, क्योंकि इस राशि के अंतर्गत पैदा होने वाले लोगों को दयालु, सहायक और सुरक्षात्मक माना जाता है। जो लोग इनकी सेवाएं लेते हैं उनकी जरूरतों को कर्क राशि वाले भली भांति जानते हैं, इनका परोपकारी रवैया इस क्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियां पाकर संतुष्ट होगा।

दूसरी ओर, कर्क राशि के लोगों को इस क्षेत्र में कॅरियर बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। देखभाल करने की आपकी प्रकृति कई बार दूसरों पर नियंत्रण प्राप्त करने की कोशिश हो सकती है, इसलिए आपको समझना चाहिए कि कब आपको अपने इस रवैये को आवश्यकता से अधिक बढ़ने से रोकने की जरूरत है।

चिकित्सक

कर्क राशि के लोग उत्कृष्ट श्रोता होते हैं, जरूरत के समय दूसरों की बात समझने के लिए यह तैयार रहते हैं। इस राशि के लोग सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाते हैं और अपने भावनात्मक ज्ञान के जरिये दूसरों को समझते हैं, और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

एक चिकित्सक के रूप में कर्क राशि के लोग अच्छा कार्य कर सकते हैं। यह कार्य या पेशा उन्हें स्वायत्तता प्रदान करेगा और वह स्वतंत्रता से कार्य कर पाएंगे, इसके साथ ही अपनी रचनात्मकता के अनुसार वह ऐसा माहौल बना सकते हैं जिस में उन्हें कार्य करने में आनंद आए।


निष्कर्ष

जब आप भविष्य में अपने कॅरियर क्षेत्र का चुनाव करने की ओर बढ़ते हैं, तो अपने व्यक्तित्व की समझ आपके लिए बहुत सहायक हो सकती है। यह जानना कि आप अलग-अलग परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया करते हैं, आप दूसरों के साथ कैसे बातचीत करते हैं, और आपको जीवन में कहां या किन कामों को करने में सबसे अधिक खुशी मिलती है, यह बातें जानकर संतुष्टि प्रदान करने वाली नौकरी आप तलाश सकते हैं। यदि आप अपने फैसले इन बातों से नहीं ले पा रहे हैं, तो अपनी राशि के जरिये आप काफी कुछ बातें जान सकते हैं।

आप आमतौर पर उपयोग किए गए व्यक्तित्व परीक्षणों के साथ यहां जो कुछ भी सीख चुके हैं, उसे भविष्य में अपने कॅरियर का चुनाव करते वक्त आप ध्यान में रख सकते हैं। बेशक, आपको पेशेवर सलाह का लाभ भी उठाना चाहिए, जो आपके लिए उपलब्ध है। वहीं, हम आशा करते हैं कि कर्क कॅरियर कुंडली ने आपको उन व्यवसायों के प्रति अंतर्दृष्टि प्रदान की होगी जो कर्क राशि के जातकों के व्यक्तित्व के अनुसार अनुकूल हैं।

कॅरियर को लेकर हैं परेशान, बात करें ज्योतिष से 



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation