1,2,3…. ना जानें कितने दोष है Munawar Faruqui की कुंडली में

गोआ, बेंगलुरू, इंदौर और गुरुग्राम, ये कुछ ऐसे शहर है, जो कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (standup comedian Munawar Faruqui) के लिए अच्छे साबित नहीं हुए। उनके एक कॉमेडी शो में भगवान राम और सीता पर फनी कमेंट करना उन्हें बहुत भारी पड़ गया है। हिंदूवादी तत्वों से मिल रही लगातार धमकियों की वजह से उनके अब तक बहुत से शो कैंसल किए जा चुके हैं। मुनव्वर को अपने एक शो के जरिए किये गए कमेंट्स के लिए इंदौर पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था और लगभग एक महीने जेल में रहने के बाद मुनव्वर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहा किया गया। मुनव्वर के खिलाफ कई FIR दर्ज होती रही है, लेकिन हाल ही में अपने शो के लगातार रद्द होने पर हताश फारुकी ने कॉमेडी को अलविदा कहने तक का फैसला भी ले लिया है। आखिर जनवरी 2021 से क्यों लगातार विवादों का सामना कर रहे हैं मुनव्वर। कैसा रहेगा उनका आगे का सफर, क्या होगा हाल, जानते हैं उनकी सूर्य कुंडली से-

विवादों के घेरे में एक कॉमेडियन और… जानें कौन


सूर्य-शनि का साथ बन रहा Munawar Faruqui की परेशानियों का कारण

28 जनवरी 1992 को गुजरात के जूनागढ़ में जन्मे standup comedian Munawar Faruqui की सूर्य कुंडली में सूर्य शनि का विवाद योग है। एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है कि सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध होते हुए भी इन दोनों के बीच कभी सौहार्द्र नहीं रहा। शनि और सूर्य साथ होते हैं, तो अक्सर जातक को विवादों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए मुनव्वर हमेशा विवादों में रहे हैं। मुनव्वर फारुकी की कुंडली में मंगल-राहु का अंगारक दोष भी है। मंगल राहु अंगारक दोष व्यक्ति के कॅरियर पर नकारात्मक असर डालता है और इन्हीं दोनों दोषों के फलस्वरूप मुनव्वर हमेशा नेगेटिव बातें बोलते रहे हैं। इनकी सूर्यकुंडली में अभी जन्म का शनि जितने अंश का है, उतने ही अंश का शनि गोचर से जा रहा है इसीलिए इनके साथ लगातार नेगेटिव चीजें हो रही है और शोज कैंसल हो रहे हैं। वहीं सूर्य के ऊपर से शनि जा रहा है इसीलिए इनपर लीगल एक्शन्स भी लिए जा सकते हैं। आने वाला समय standup comedian Munawar Faruqui के लिए थोड़ा टफ होगा।

मंगल अंगारक दोष जातक को बेहद परेशान कर सकता है, अगर आपकी कुंडली में है मंगल अंगारक दोष तो अभी इस दोष का वेदोक्त पद्धति से निवारण करवाएं।


राम-सीता से लेकर गोधरा कांड तक, मुनव्वर के कुछ विवादित जोक्स

यह वर्ष कुल मिलाकर मुनव्वर के लिए अच्छा नहीं रहा। जनवरी 2021 में अपने एक शो के दौरान standup comedian Munawar Faruqui ने राम और सीता से बॉलीवुड का एक गाना जोड़कर जोक बनाया था। इसके बाद उन्होंने ग्रहमंत्री अमित शाह और भाजपा सरकार पर भी मजाक किया। जूनागढ़ के रहने वाले मुनव्वर ने गोधरा कांड और मुंबई के डोंगरी इलाके पर भी काफी जोक्स पेश किए। शो के दौरान इन जोक्स को सबने बहुत इंजॉय किया लेकिन यूट्यूब पर यह वीडियो आते ही बवाल मच गया और तब से मुनव्वर लगातार विवादों में है। हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से स्वरा भास्कर और जीशान अय्यूब जैसे कलाकार मुनव्वर के हक़ में बोल रहे हैं। लेकिन हालिया स्थिति को देखते हुए लगता है कि यह विवाद अभी लंबा चलेगा।

कहीं आने वाला साल आपको न करें परेशान, जानें अपनी राशि का हाल राशिफल 2022 में….



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation