बंदर और ड्रैगन राशि संगतता या अनुकूलता
चीनी ज्योतिष पशुओं पर आधारित पद्धति है, इसमें ग्रहों और सितारों को विभिन्न जानवरों के रूप में चित्रित कर उनका वर्गीकरण किया गया है। इसी के आधार पर उन राशियों के जातकों के व्यक्तित्व तथा भाग्य की भविष्यवाणी की जाती है। उदाहरण के लिए, बंदर राशि धातु तत्व से संबंधित है और ड्रैगन राशि में जन्मे जातक पृथ्वी तत्व से संबंधित होते हैं। इन जानवरों के व्यक्तित्व और दूसरों के साथ उनकी संगतता उनके संबंधित तत्वों द्वारा अत्यधिक नियंत्रित होती है। इस लेख में, आपको चीनी राशि बंदर और ड्रैगन के बीच अनुकूलता (Monkey and Dragon Compatibility) के बारे में जानकारी मिलेगी। तो आइए इसे विस्तार से जानते हैं और आगे बढ़ते हैं।