चूहा और भेड़ राशि अनुकूलता: व्यक्तित्व, लक्षण और ज्योतिषीय मिलान

चीनी ज्योतिष में हर राशि के अलग चिन्ह होते हैं जो वैदिक ज्योतिष से अलग होते हैं। चीनी राशि ज्योतिष में 60 साल का कैलेंडर होता है, जिसमें प्रत्येक वर्ष एक जानवर प्रतिनिधित्व करता है। चीनी राशि चिन्ह को समझने के लिए, हमें व्यक्तिगत संकेतों और उसके व्यक्तित्व को जानना होता है। चीनी ज्योतिष में 12 जानवर 12 महीनों का प्रतिनिधित्व करता है। हर राशि 5 तत्वों में से किसी एक से जुड़ी होती है।

चीनी ज्योतिष में यिन-यांग के संतुलन का सिद्धांत महत्वपूर्ण है। इसमें वू सिंग से जुड़ी शिक्षाएं भी शामिल होती है। इनमें पांच तत्व – धातु, लकड़ी, अग्नि, पृथ्वी और वायु शामिल होते हैं। ये तत्व किसी भी राशि और उनके व्यक्तित्व लक्षणों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस लेख में, हम चूहे और भेड़ राशि वालों की जोड़ी के बीच कितनी समानता होती है यह जानते हैं। चूहे राशि वाले लोग जल तत्व से जुड़ें होते हैं। जबकि भेड़ राशि वाले पृथ्वी तत्व से जुड़े होते हैं। यदि आप भी चूहे और भेड़ राशि वाले पार्टनर है, या फिर आप अपना परफेक्ट मैच जानना चाहते हैं तो आपको अपने इन सब सवालों के जवाब इस आर्टिकल में मिलने वाले है।


चीनी ज्योतिष अनुसार चूहे और भेड़ राशि वालों का व्यक्तित्व और लक्षण

इन दोनों राशियों के बीच की जोड़ी को ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। चूहे राशि वाले लोग बहुत मिलनसार होते हैं, और अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ घूमना फिरना पसंद करते हैं। उन्हें अपने दोस्तों के साथ नाइट आउट और डिनर पार्टियों में जाना अच्छा लगता है। दूसरी ओर भेड़ राशि वाले लोग बहुत अंतर्मुखी होते हैं। यह लोग बहुत भावुक भी होते हैं, और घर के अंदर रहना पसंद करते हैं। आइए अब हम व्यक्तिगत रूप से इन दोनों राशियों के बारे में अधिक जानते हैं।


चूहा राशि वाले पुरुषों का व्यक्तित्व

चूहा राशि वाले लोग ज्ञान का प्रतिनिधित्व करते हैं। अधिकांश चूहे राशि वाले लोग बुद्धिमान, आकर्षक, तेज-तर्रार, महत्वाकांक्षी और आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में अच्छे होते हैं। साथ ही, यह लोग डरपोक, जिद्दी, लालची, सत्ता की चाहत रखने वाले होते हैं। यह लोग बहुत उत्सुक और गपशप करने वाले होते हैं। यह लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमना पसंद करते हैं, और उनके बहुत करीब होते हैं। इन लोगों को पार्टियों में जाना और लोगों से घुलना मिलना पसंद करते हैं। जल तत्व से संबंधित होने के कारण यह लोग स्वभाव से काफी इमोशनल होते हैं लोग इनका फायदा उठाते हैं और इन्हें चोट पहुंचाते हैं।

जब प्यार के संबंधों की बात आती है, तो चूहे राशि वाले पुरुष आसानी से उन महिलाओं के प्यार में पड़ जाते हैं जो कोमल और विनम्र होती हैं। यह लोग व्यक्तियों को जानने के लिए अपना पूरा समय देते हैं। यह लोग किसी भी तरह का कमिटमेंट करने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। एक बार जब वे रिलेशन में आ जाएंगे, तो वे इस रिश्ते को शादी तक भी ले जाते हैं। जब यह लोग किसी से प्यार करते हैं, तो अपने पार्टनर को हमेशा सहज और विशेष महसूस कराने की कोशिश करते हैं। यह लोग खुद से पहले अपने पार्टनर के बारे में भी सोचते हैं। इनका पार्टनर हमेशा इनकी प्राथमिकता रहता है।

इनके करियर की बात की जाए तो यह लोग एक्स्ट्रा एफर्ट लगाना पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों को साधारण रहना पसंद होता है, और उसी का आनंद लेते हैं। यह लोग अपने करियर में ज्यादा उतार-चढ़ाव का अनुभव नहीं करते, क्योंकि यह बीच में रहना पसंद करते हैं। यह लोग सिर्फ एक सुरक्षित और सुखी जीवन चाहते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ इनके संबंध बहुत अच्छे होते हैं। वह काम करते समय खुद को और दूसरों को प्रोत्साहित करना पसंद करते हैं। वे अपने काम को बहुत गंभीरता से लेते हैं और नए अवसरों का लाभ लेना पसंद करते हैं।

एस्ट्रो गाइड के माध्यम से अपनी जिन्दगी में नए अवसरों की तलाश करें, वो भी सिर्फ 1 रुपये प्रति मिनिट की दर से।


भेड़ राशि वाली महिला का व्यक्तित्व

भेड़ राशि वाली महिला एकजुटता, सद्भाव और शांति का प्रतिनिधित्व करती है। महिला भेड़ राशि वाले लोग ज्यादातर विनम्र, मृदुभाषी, कल्पनाशील, दृढ़ निश्चयी वाली होती हैं। यह लोग अधिकतर चुप रहना पसंद करती है। इनका मानना होता है की लोगों का काम शब्दों से ज्यादा बोलता है। इनके नकारात्मक पक्ष की बात करें तो यह लोग कभी-कभी निराशावादी, अवास्तविक और अदूरदर्शी भी हो सकती है। जिसकी वजह से रिलेशन में परेशानी भी हो सकती है।

पृथ्वी तत्व होने की वजह से भेड़ राशि वाली महिला का रवैया विवेकपूर्ण होता है। यह लोग अपने परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़ी होती हैं। यह लोग पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इन लोगों को अपनी सुंदरता दिखाना पसंद होता है। इस वजह से यह लोग अपना ज्यादातर पैसा कपड़े और मेकअप की खरीदारी में खर्च कर देते हैं। आप कह सकते हैं कि इनकी कमाई का ज्यादा हिस्सा मेकअप और कपड़ों पर खर्च होता है।

भेड़ राशि की महिला आमतौर पर बहुत डिमांडिंग होती है, इनके अंदर असुरक्षा की भावना भी होती है। वास्तव में यह लोग अपने साथी के बिना एक खुशहाल जीवन भी नहीं जी सकती हैं। यह लोग अपनी भावनायों को अपने पार्टनर को आसानी से बता देती है, और हर चीज के लिए उन पर निर्भर रहती है।

जब करियर की बात आती है, तो यह लोग स्मार्ट तरीके से काम करना पसंद करती है। रचनात्मक और विचार शीलता का गुण इनके सीनियर्स को बहुत पसंद आता है। इसी से वे उन्हें इंप्रेस करती है। यह लोग अपना कोई भी काम करते हुए बहुत शांत होती है, डेडलाइन के अंदर काम करने की क्षमता रखते हैं।

ज्योतिष के MyPandit ऐप को बेहतर जीवन के लिए आपका मार्गदर्शन करने दें। अभी डाउनलोड करें।


चूहा और भेड़ राशि की अनुकूलता

चूहे और भेड़ राशि वालों की जोड़ी ज्यादा अच्छी नहीं मानी जाती है। इन लोगों के बीच कई तरह प्रॉब्लम होती हैं। इन लोगों की जोड़ी इम्पिल्सिव वाली होती है। पुरुष राशि वाले लोग भेड़ राशि वाली महिला की शानोशौकत का खर्चा उठा नहीं सकते। जबकि महिला भेड़ को लगता है कि चूहा राशि वाले लोग कंजूस होते हैं। वे पैसा जोड़कर रखना पसंद करते हैं। हालांकि, यह लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं और खुले दिल से एक-दूसरे को स्वीकार करते हैं। तभी एक सुखी वैवाहिक जीवन जी सकते हैं। यदि यह लोग हमेशा एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं और अपनी गलती को स्वीकार नहीं करते हैं, तो इन लोगों के बीच समस्या पैदा होती है। जिससे वे टूट जाते हैं।

इन दोनों राशि वालों की सोच बहुत नकारात्मक होती हैं। यदि यह दोनों मिलकर एक दुसरे के सकारात्मक पक्षों पर ध्यान देता हैं तो इनका रिलेशन चल सकता है।


प्यार में चूहा राशि वाले पुरुष और भेड़ राशि वाली महिला की अनुकूलता

चूहा राशि वाले लोग परिपक्व, व्यावहारिक और महत्वाकांक्षी होते है, जबकि भेड़ राशि वाली महिला भावुक होती है। यह लोग थोड़ी लापरवाह और शानशौकत से भरी जिन्दगी जीना जीना पसंद करती है। चूहा राशि वाले पुरुष भेड़ राशि वाली महिला के महंगे शौक पुरे नही कर पाते हैं। वे इनका खर्चा नहीं उठाना चाहता। भेड़ राशि वाली महिला को चूहे राशि वाले पुरुष चालाक और संकीर्ण सोच वाला लगता है। यह लोग एक दूसरे को वैसे ही स्वीकार नहीं कर सकते, जैसे वे हैं। इससे दोनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है।

जब किसी भी निर्णय की बात आती है, तो इनके विचार बिलकुल अलग हो जाते हैं। यह लोग किसी एक बात पर सहमत नहीं हो सकते। ये चीजें उनके रिश्ते में मुश्किलें खड़ी करती हैं। वे हमेशा अपने रिश्ते में विश्वास की कमी का अनुभव करते हैं। अगर आप इन बातों का ख्याल रखते हैं, और एक-दूसरे पर भरोसा करने लगते हैं तो आप अपने रिश्ते को शादी की ओर बढ़ा सकते हैं।

इन दोनों जोड़ी की कुछ ख़ास बातें

भावनात्मक संबंध – वीक

कम्युनिकेशन – एवरेज

विश्वास और निर्भरता – वीक

कॉमन वैल्यू – एवरेज

इंटिमेसी – एवरेज

कुल मिलाकर देखा जाए तो इन लोगों की जोड़ी को 55% अंक दिए जाते है, जो कि ठीक स्कोर कहलाता है।

कठिन समय और बुरी परिस्थितियों से बाहर निकलना चाहते हैं तो केवल 1 रु। प्रति मिनिट की दर से हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श करें


प्यार में भेड़ राशि वाले पुरुष और चूहा राशि वाली महिला की अनुकूलता

अभी हमने चूहा पुरुष राशि और भेड़ महिला राशि के बारें में जाना है। अब हम बात करते हैं पुरुष भेड़ राशि और महिला चूहा राशि के बारें में।

भेड़ राशि वाले पुरुष और चूहा राशि वाली महिला कुछ हद तक ठीकठाक होती है। इनके रिलेशन के चलने की 50/50 संभावना होती है। अपने रिश्ते में थोड़ी मेहनत करें, तो यह लोग एक खुशहाल रिश्ते में रह सकते हैं। महिला पैसे बचाने में विश्वास करती है, पुरुष पैसों को बाहर उड़ाने में विश्वास करता है। पुरुष भावुक और आलसी होते हैं। महिला चिड़चिड़ी होती है। पुरुष शांत होता है। इन सबकी वजह से इनका रिलेशन बर्बाद होता है।

यह लोग एक दुसरे को कभी भी समझने का प्रयास नहीं करते हैं। कभी-कभी इन लोगों को रिश्ता दो समानांतर रेखाओं की तरह होता है। जो कभी भी एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं। यदि यह लोग आपस में एक-दूसरे का सम्मान करने और प्यार करने का निर्णय लेते हैं, तो वे अपने रिश्ते में सफल हो सकते हैं। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो स्थिति विपरीत भी हो सकती है।

इन दोनों जोड़ी की कुछ ख़ास बातें

भावनात्मक संबंध – एवरेज

कम्युनिकेशन – एवरेज

विश्वास और निर्भरता – एवरेज

कॉमन वैल्यू – वीक

इंटिमेसी – स्ट्रोंग

व्यक्तिगत संबंध में किसी भी तरह का मार्गदर्शन चाहते हैं तो अभी हमारे विशेषज्ञों से 1रु प्रति मिनट की दर से बात करें


यदि आपका पार्टनर चूहा राशि वाला है तो क्या करें

यदि आपका पार्टनर चूहा राशि वाला है, तो आपको निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए और उसके अनुसार ही व्यवहार करना चाहिए। चूहे राशि वाले लोग जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, गुस्सा आने पर आपको उनसे बहस नहीं करनी चाहिए। उन्हें शानशौकत से जुड़ी चीजें पसंद नहीं होती हैं और वे सिर्फ आपका सच्चा प्यार और वफादारी चाहते हैं। इनका नकारात्मक पक्ष यह है कि यह लोग अपने पार्टनर से बात करते समय कभी-कभी कठोर हो जाते हैं। वे कभी-कभी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो उनके पार्टनर के लिए सहने योग्य नहीं होता है। यदि आपका साथी चूहा राशि वाला है, तो आपको अपने साथी के साथ व्यवहार करते समय धैर्य रखने की सलाह दी जाती है।

चूहे राशि वालों का सबसे अच्छा मैच ड्रैगन, बंदर और बैल राशि वालों के साथ होता है। हालांकि, उन्हें हॉर्स, रैबिट और रोस्टर राशि वालों से बचना चाहिए क्योंकि यह मैच ज्यादा समय तक नहीं चलेगा।

अपने व्यक्तित्व लक्षणों को जानने और उन्हें सुधारने के बारे अपनी निशुल्क कुंडली अभी प्राप्त करें।


यदि आपका साथी भेड़ राशि वाला है तो क्या करें

यदि आपका साथी भेड़ राशि वाला है, तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। भेड़ राशि वाले लोग आमतौर पर शांत होती हैं। यह आपको हमेशा प्यार करेंगे। यह आपसे सिर्फ वफादारी की उम्मीद करते हैं। अगर आप वफादार हैं, तो वे हमेशा आपके साथ रहेंगे। अगर आप वफादार हैं तो यह किसी भी मामले में आपकी मदद करेंगे। आप अपने मन से निर्णय लेने के लिए भी स्वतंत्र होते हैं। इसमें भी यह आपका हो सपोर्ट करेंगी।



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation