नवरात्रि अनुष्ठान: देवी की मूर्ति पर फूल चढ़ाने का महत्व
हिन्दू धर्म में नवरात्रि को जीवन में ऊर्जा, प्रसन्नता तथा दैवीय आशीर्वाद लाने वाला पर्व माना गया है। नवरात्रि में प्रत्येक दिन यानी इन नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है और उनसे मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगा जाता है। लोग रात में गरबा के पारंपरिक नृत्य का भी आयोजन करते हैं और भक्ति गीत सुनते हैं। मां दुर्गा आंतरिक बल, शक्ति और ऊर्जा की प्रदाता हैं।
भगवती आद्यशक्ति की प्रार्थना तथा उनकी कृपा से भक्तों अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम हो पाते हैं। इसके साथ ही आप सुख, सौभाग्य तथा सम्पन्नता भी प्राप्त करते हैं। इसलिए, भक्तजन उनके नौ अलग-अलग रूपों की पूरी ईमानदारी से पूजा करते हैं। हम मां दुर्गा की मूर्ति के सामने पूजा विधिपूर्वक करते हैं और पुष्प आदि भी समर्पित करते हैं। यहां आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है कि देवी के किस स्वरूप को कौनसा पुष्प चढ़ाया जाना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों को कौन सा फूल चढ़ाया जाता है।