मैलाकाइट ( Malachite) स्टोन के लाभ और महत्व जानिए
मैलाकाइट स्टोन की खोज सबसे पहले मिस्र के कुछ हिस्सों में की गई थी। इसके बाद यह एक सेमी प्रिशियस स्टोन के रूप में प्रसिद्ध हो गया। वर्तमान में यह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है। रूस से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक कई जगहों पर यह जमीन में पाया गया है। यह मुख्य रूप से अमेजन के जंगल, कांगो, गैबॉन, जाम्बिया, नामीबिया, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया आदि स्थानों में पाया जाता है। यदि आप ज्योतिष को पसंद करते हैं तो आपको मैलाकाइट पत्थर के बारे में पढ़ने और उसके बारे में जानने में आनंद महसूस होगा। हम आपको उसके बारे में जानकारी देना शुरू करते हैं।