भगवान शिव (Lord Shiva) से जुड़ी कुछ प्रमुख कहानियां और उनका महत्व
आज हम बात करने वाले है भगवान शिव के बारे में। जब भगवान शिव के बारे में बात करने की बारी आती है, तो उनके बारे न कुछ कहने का सामर्थ्य है और न ही हमारे पास शब्द है। यही आदि और यही अंत है। भगवान शिव का परिचय किस रूप में दें, यह हमारी समझ से बिलकुल बाहर है। लोग उन्हें अपने अनुसार पूजते है, उनके रूप की व्याख्या करते हैं। इनके नाम से ही दुनिया शुरू और खत्म होती है। यह एक संहारक भी है, तो जनक भी है। आज हम यहां भगवान शिव के जहर पीने की कहानी से लेकर उनकी रहस्यमय दास्तां को संक्षिप्त रूप में बताने जा रहे हैं। तो बिना देर किए, चलिए पढ़ना शुरू करते हैं।