फाइव ऑफ पेंटाकल्स का अर्थ, सीधा और उल्टा – हिंदी में जानिए


फाइव ऑफ पेंटाकल्स का अर्थ - Five of Pentacles Meaning

यह माइनर टैरो का कार्ड है। जब कार्ड रीडिंग के दौरान फाइव ऑफ पेंटाकल्स टैरो आता है, तो यह आपके स्वास्थ्य, बीमारी, गरीबी और सभी दुखों को दर्शाता है। यह कार्ड आपके लिए दुख और दुर्भाग्य लेकर आता है। ऐसे समय में आपको सचेत और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

आपको इस स्थिति से बचने के लिए खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, कोई भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छे से सोच लेना चाहिए। फाइव ऑफ पेंटाकल्स टैरो आने वाली कठिनाइयों के बारे में आगाह करता है। इस कार्ड से आपको संकेत मिलता है कि आपका दिल टूट सकता है, इसलिए आपको भविष्य से संबंधित कोई भी सपने को देखने से पहले इस बात के लिए खुद को मजबूत करना होगा कि सपना टूटने पर आपको ज्यादा तकलीफ न हो। आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।

तत्व: पृथ्वी
ज्योतिष राशि : वृषभ
ग्रह: शुक्र
दिनांक: 21 से 30 अप्रैल
फाइव ऑफ पेंटाकल्स अपराइट: संघर्ष, बीमारी, अस्वीकृति, वित्तीय कठिनाई, विश्वास की कमी
फाइव ऑफ पेंटाकल्स रिवर्स: जीत, वसूली, भाग्य, बेहतर स्वास्थ्य, वित्तीय लाभ

जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए आज ही ज्योतिषी से बात करें!


फाइव ऑफ पेंटाकल्स अपराइट - Five of Pentacles Upright

टैरो कार्ड रीडिंग में जब फाइव ऑफ पेंटाकल्स टैरो आता है तो यह वित्तीय हानि और गरीबी को दर्शाता है। यह आपके रोजगार, कॅरियर और संपत्ति में हानि की ओर संकेत करता है। यह इस बात को भी दर्शाता है कि आपने अपना काम, घर या वित्तीय स्थिरता खो दी है। आप खुद को संरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। किसी एक घटना से आपके जीवन में अस्थिरता आ गई है। इसका कारण आपका अति आत्म सम्मान या घमंड की भावना हो सकती है। आपके अंदर के अहंकार की भावना ने आपको एक बड़ा झटका देते हुए वित्तीय संकट पैदा किया है।

आपको यह भी बताना चाहते है कि यह इस कार्ड का परिणाम ज्यादा दिन तक नहीं होता है। यह कार्ड आपको अस्थायी परिणाम प्रदर्शित करता है। इसका प्रभाव आपके जीवन पर ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाला है। भविष्य में आपके जीवन में सुधार हो सकता है, आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। बस आपको चित्त एकाग्र करने की जरूरत है और पूरी लगन से काम करना चाहिए, जिससे आने वाले समय में सुधार कर सकें।

जन्मकुंडली रिपोर्ट में मिलेगा सबकुछ, क्लिक करें यहां


फाइव ऑफ पेंटाकल्स रिवर्स - Five of Pentacles Reversed

फाइव ऑफ पेंटाकल्स आपके लिए अच्छा संकेत लेकर आता है। यह समय दर्शाता है कि आपका कठिन समय खत्म हो गया है। आपको हाल में जो वित्तीय झटका या काम का नुकसान हुआ था, अब उस नुकसान की पूर्ति हो सकती है। आप आय के नए स्रोत, नया करियर, या कोई ऐसे व्यक्ति मिल सकता है, जिससे आपको काफी मदद मिलने वाली है। इसी की बदौलत आपके ऊपर से आर्थिक संकट के बादल हट चुके हैं। आप अपने आत्मविश्वास और भावना को फिर से अपने अंदर समाहित कर चुकें है, जिससे आपकी काफी प्रगति हुई है।

अब आप अपनी वित्तीय समस्याओं से बाहर निकलने का रास्ता खोज सकते हैं। आपके अंदर यह भावना उत्पन्न हो सकती है, कि अब आपके पास नई शुरुआत को करने के लिए धन नहीं है। विशेष रूप से आय और भौतिक संपत्ति के मामले में असहज महसूस कर रहे हैं। आपके मन में यह भावना आ सकती है कि आपके महंगी वस्तुओं को खरीदने या उनके इस्तेमाल करने के लायक नहीं है, लेकिन यह भावना आपके लिए सही नहीं है। आपको अपने ऊपर इस भावना को हावी नहीं होने देना चाहिए। आपको इस बात पर भरोसा रखना चाहिए, कि जो आप करना चाहते हैं, वह आप आसानी से कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, यह कार्ड आपके लक्ष्यों का फिर से मूल्यांकन करने के लिए संकेत देता है। यह आपको दर्शाता है कि आपने बीते समय में किन परिस्थितियों का अनुभव किया है, उनसे सीखकर आपको जीवन में आगे की ओर बढ़ना चाहिए।

जब आप अपने जीवन में सफलता के शिखर पर हो, तब आपको गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस समय को आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बस इस वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है, और उसी के आधार पर आप आगे बढ़ते रहें।

अपने परिवार में खुशियों की बोछार कराने ज्योतिषी से बात करिए…

 



Choose Your Package to Get 100% Cashback On First Consultation